Shuru
Apke Nagar Ki App…
BaरKaट्ठा Ki आwaज
More news from Hazaribagh and nearby areas
- घने जंगल में जंगल के राजा विचलन करते...1
- Post by Md Javed Ansari1
- Post by Sach Tak Jharkhand News1
- Post by Tuleshwar mahto1
- -- हजारीबाग। हजारीबाग की जनता को भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से बचाने के लिए स्थानीय सांसद मनीष जायसवाल पूरी तरह सजग और संवेदनशील नजर आ रहे हैं। उन्होंने शनिवार को हजारीबाग परिसदन सभागार में एलएंडटी के अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, जहाँ हजारीबाग पेयजलापूर्ति योजना की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली गई। बैठक के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने स्पष्ट किया कि झील और छड़वा डैम के टॉवर से आगामी तीन से चार महीनों के भीतर जलापूर्ति सुचारू कर दी जाए ताकि वर्तमान गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि कार्यदायी संस्था को योजना पूर्ण करने में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, जिससे अगले एक वर्ष के भीतर कोनार डैम से भी पानी की सप्लाई सुनिश्चित हो सके। योजना की तकनीकी समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि झील का एक टावर, छड़वा डैम के तीन टावर और कोनार डैम के सातों टावर बनकर तैयार हो चुके हैं। वर्तमान में कोनार डैम परियोजना में वन विभाग और एनएच से संबंधित कुछ तकनीकी बाधाएं लंबित हैं, जिन्हें दूर करने के लिए सांसद मनीष जायसवाल ने तत्काल सक्रियता दिखाई। उन्होंने पेयजल स्वच्छता विभाग के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू, सूडा सचिव सूरज कुमार, विभागीय सचिव सुनील कुमार और हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से सीधे संवाद कर इन अवरोधों को जल्द से जल्द दूर करने का आग्रह किया है। नगर निगम क्षेत्र के कुल 56 हजार घरों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य है, जिसमें से अब तक 22 हजार घरों में कनेक्शन दिए जा चुके हैं। शेष डेटा की उपलब्धता और कार्य में गति लाने के निर्देश देते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने का संकल्प दोहराया है, ताकि हजारीबाग का कोई भी कोना प्यासा न रहे। आने वाले जून-जुलाई तक शहर झील और छड़वा डैम से करीब 12 हजार हाउसहोल्ड के करीब 60 हजार से अधिक लोगों को शुद्ध पेयजल जलापूर्ति के माध्यम से मिल जाएगा और आने वाले ग्रीष्म ऋतु तक कोनार जलापूर्ति सुचारू हो सके। उक्त बैठक में एल एंड टी की ओर से एल एंड टी के कंस्ट्रक्शन मैनेजर सिविल अशोक साहू, एडमिन अभिषेक कुमार और सांसद मनीष जायसवाल के साथ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।1
- प्रदेश प्रभारी नवनीत कौर , प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव एवं प्रदेश सह-प्रभारी प्रीति मांझी के निर्देश पर हजारीबाग जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष जावीर जी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पुतला दहन कर इंडो-उस ट्रेड डील के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।1
- *हनुमान मेंशन के मुख्य गेट के पास अचानक टूट कर गिरा बिजली का तार, अफरा तफरी का माहौल* *धनबाद :*:कतरास हनुमान मेंशन जाने वाले मुख्य गेट के समीप शनिवार को बिजली का तार गिर जाने से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। बताया जाता है कि गिरे हुए तार में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कुछ समय के लिए आने-जाने वाले लोगों को रोक दिया, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो सके। इसके बाद बिजली विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही विभाग की ओर से तत्काल उस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बाद में बिजली विभाग के मिस्त्री मौके पर पहुंचकर गिरे हुए तार को हटाने और मरम्मत का कार्य कर रहे हैं। स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई।1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1