Shuru
Apke Nagar Ki App…
नागु सिंह दरबार आज शुजालपुर मंडी के टीम टीम चौराहे पर युवा कांग्रेस और ब्लॉक कर कांग्रेस ने गैस सिलेंडर की भारी किल्लत और आसमान छूती कीमतों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस की कालाबाजारी और सप्लाई में कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया वहीं महिला नेत्री ने चूल्हे पर चाय बनाकर अनोखे ढंग से जताया और सरकार को चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं सुधर सुधरे तो महिलाओं को फिर से पुराने दौर की तरह चूल्हे पर रोटी बनाने को मजबूर होना पड़ेगा
Dada thakur Dadathakur
नागु सिंह दरबार आज शुजालपुर मंडी के टीम टीम चौराहे पर युवा कांग्रेस और ब्लॉक कर कांग्रेस ने गैस सिलेंडर की भारी किल्लत और आसमान छूती कीमतों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस की कालाबाजारी और सप्लाई में कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया वहीं महिला नेत्री ने चूल्हे पर चाय बनाकर अनोखे ढंग से जताया और सरकार को चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं सुधर सुधरे तो महिलाओं को फिर से पुराने दौर की तरह चूल्हे पर रोटी बनाने को मजबूर होना पड़ेगा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित कुमार तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे तथा एसडीओपी खिलचीपुर श्री डी. व्ही. एस. नागर के मार्गदर्शन में थाना खिलचीपुर पुलिस द्वारा अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण कर वाहनों में गैस भरने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की गई। दिनांक 12.03.2026 को सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रेम टेंकर होटल के पास हीरबाबा रोड, खिलचीपुर स्थित आरोपी के घर पर दबिश दी गई। मौके पर आरोपी श्याम पिता धनराज मालाकार उम्र 40 वर्ष निवासी इमली स्टेंड, खिलचीपुर के पास गैस सिलेंडर से वाहनों में गैस भरने में उपयोग की जाने वाली मशीन एवं गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण पाया गया। आरोपी के कब्जे से भारत गैस कंपनी का 01 भरा हुआ गैस सिलेंडर, 06 खाली गैस सिलेंडर एवं 01 गैस रिपलिंग मशीन कुल कीमती लगभग 38,000 रुपये का मशरूका जप्त किया गया। आरोपी से सिलेंडरों के भंडारण संबंधी वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी द्वारा बिना किसी अग्निशामक यंत्र एवं सुरक्षा व्यवस्था के आवासीय क्षेत्र में गैस सिलेंडरों का भंडारण कर आमजन के जीवन को खतरे में डाला जा रहा था। उक्त कृत्य पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध थाना खिलचीपुर में अपराध क्रमांक 87/26 धारा 287 बीएनएस एवं 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।2
- हसीब खान मंसूरी बैरसिया : - ओबीसी महासभा भोपाल के तत्वावधान में बैरसिया तहसील के ग्राम गंगा पिपलिया में पिछड़ा वर्ग समाज को जागरूक करने हेतु एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को भारत के संविधान में मिले अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा युवाओं को उनके अधिकारों और अवसरों की जानकारी देना था कार्यक्रम में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और बताया गया कि इन विषयों से पिछड़ा वर्ग के युवाओं और समाज को किस प्रकार लाभ मिल सकता है। साथ ही समाज को यह भी बताया गया कि अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर सरकार से किस प्रकार मांग की जा सकती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्न विषयों पर जागरूकता दी गई जातिगत जनगणना क्यों आवश्यक है और इससे समाज को क्या लाभ होंगे,संख्यानुपात के आधार पर आरक्षण मिलने से पिछड़ा वर्ग को होने वाले लाभ,पिछले 6 वर्षों से लंबित 13% पिछड़ा वर्ग आरक्षण के कारण हो रहे नुकसान,University Grants Commission (UGC) कानून लागू होने से पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को मिलने वाले अवसर,किसानों के लिए MSP गारंटी कानून से होने वाले संभावित लाभ,पिछड़ा वर्ग के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें विभिन्न स्कॉलरशिप योजनाओं का लाभ कैसे दिलाया जाए,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य इंजीनियर श्री महेंद्र सिंह लोधी, एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विजेंद्र सिंह यादव उपस्थित रहे विशिष्ट अतिथियों में श्याम सिंह मीणा (जिला अध्यक्ष सीहोर ओबीसी महासभा),आराम सिंह गुर्जर,मास्टर विश्राम सिंह बौद्ध, राजकुमार कुशवाह,राजू गुर्जर,विजय मीना, हुकुम पटेल,घनश्याम सोनी,पहलवान सिंह, घाशीराम,विजय कुशवाहा अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए समाज को संगठित रहने और शिक्षा व अधिकारों के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पिछड़ा वर्ग के समाज बंधु उपस्थित रहे और सभी ने संगठित होकर समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया2
- जिससे किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है.... लगातार सुनने और देखने को मिलता है कि खेतों के ऊपर निकले बिजली के तारों से शॉर्ट सर्किट होने से फसलों में आग लग रही है ताजा मामला आष्टा की ग्राम पंचायत नवरंगपुर का है जहां सरपंच सोनू मेवाड़ा ने भी आग लगने का जिम्मेदार बिजली विभाग को बताया है.... अब सवाल यह है कि जब बिजली चोरी करने पर केस बन जाता है, बिल न भरने पर ट्रैक्टर, बाइक जब्त करने की कार्यवाही की जा सकती है तो फिर बिजली विभाग की लापरवाही से लगने वाली आग पर जवाबदेही तय कर कोई कार्यवाही क्यों नहीं बनती...? इस विषय पर आप लोग भी अपनी प्रतिक्रिया जरूर देवे1
- मोहन बड़ोदिया के ग्राम दुधाना में बिजली कंपनी ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई की 35000 बकाया होने पर दो भोक्ता से दो बाइक जप्त की गई मौके से 10000 की वसूली की गई कार्रवाई में मोहन बड़ोदिया कनिष्ठ यंत्री राहुल गौतम एवं लाइनमैन गब्बर सिंह अजय सिंह जितेंद्र पाल लोकेंद्र सिंह कर्मचारी मौजूद थे मोहन बड़ोदिया कनिष्ठ यंत्री ने कहा बिजली उपभोक्ता समय पर बल का भुगतान करें और आसुविधा से बचे।1
- शाजापुर में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ दशामाता का पूजन, महिलाओं ने मांगी घर की खुशहाली फोटो-13-एसजेआर01- पूजन कर परिक्रमा करती महिलाएं। शाजापुर। होली के दसवें दिन चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर शुक्रवार को शाजापुर शहर और अंचल में दशामाता का पर्व पूरी आस्था, परंपरा और उल्लास के साथ मनाया गया। घर-परिवार की दशा सुधारने और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने दशामाता का व्रत रखा और विधि-विधान से पीपल के वृक्ष की पूजा-अर्चना की। नगर के प्रमुख क्षेत्रों, कॉलोनियों और मंदिर परिसरों में सुबह से ही भक्तिमय माहौल देखा गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों (सोलह श्रृंगार) में सज-धज कर शुभ मुहूर्त में पीपल के पेड़ के पास पहुंचकर सामूहिक रूप से पूजन किया। पीपल की परिक्रमा और बांधा पवित्र डोरा पूजन के दौरान महिलाओं ने पीपल के वृक्ष पर जल, रोली, चंदन, हल्दी, मेहंदी और अक्षत अर्पित किए। इसके बाद वृक्ष की परिक्रमा करते हुए कच्चे सूत का 10 तार वाला डोरा लपेटा और उसे अपने गले में धारण किया। मान्यता है कि दशामाता का यह पवित्र डोरा साल भर तक परिवार की हर प्रकार के संकटों से रक्षा करता है। पूजन के दौरान महिलाओं ने घर से लाए गए विशेष पकवानों और मिठाइयों का भोग भी लगाया।3
- मोहन बड़ोदिया । शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोहना जोड़ के समीप गुरुवार रात 9.15 बजे बाइक सवार दो युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सूचना पर मोहन बड़ोदिया थाने से डायल 112 से पायलेट जगदीश चंद्र सोनी,थाने से विजय गवली और केशव शर्मा की मदद से मोहन बड़ोदिया सीएचसी लाया गया, घायलों की पहचान जितेंद्र पिता बंशीलाल उम्र 22 वर्ष ग्राम बडागांव और पवन पिता कालूराम उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बडागांव के रूप में हुई है, मोहन बड़ोदिया सीएचसी पर पदस्थ डॉक्टर ने बताया कि एक युवक को सिर में और दूसरे को पैर में गंभीर चोट आई है, जिनका मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कर गुरुवार रात 10.20 बजे जिला अस्पताल शाजापुर रेफर किया।1
- आष्टा। थाना सिद्धिकगंज क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरी में 11 मार्च को हुए दो मासूम बच्चों की निर्मम हत्या के मामले को लेकर बुधवार को आष्टा में सर्व समाज द्वारा महाराणा प्रताप चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पीड़ित परिवार और सर्व समाज के लोगों ने कहा कि इस जघन्य अपराध के आरोपियों को फांसी से कम सजा नहीं मिलनी चाहिए, तभी पीड़ित परिवार को न्याय मिल सकेगा और समाज में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगेगी। धरना प्रदर्शन के दौरान एसडीएम नितिन तले और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांग की गई कि घटना के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देते हुए फांसी दी जाए, संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल बर्खास्त किया जाए, आरोपियों के वन भूमि पर बने मकान पर बुलडोजर चलाया जाए, पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा 2 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, पीड़ित परिवार की एक बच्ची को सरकारी नौकरी दी जाए। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी कमल सिंह चौहान सहित हिंदू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष कालू सिंह और अन्य समाजजन उपस्थित रहे। इस दौरान हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कालू सिंह ने कहा कि वे जल्द ही पीड़ित परिवार के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर घटना की जानकारी देंगे और परिवार को 2 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने की मांग करेंगे। एसडीएम नितिन तले ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाया जाएगा और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। धरना प्रदर्शन के दौरान सर्व समाज के लोगों ने एक स्वर में कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।1
- दतिया:थाना उनाव पुलिस द्वारा लूट के आरोपीयों को महज 12 घंटे के अंदर मय अवैध हथियार व माल मशरूका सहित किया गिरफ्तार। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी महो. भांडेर श्री पूनम चंद्र यादव के नेतृत्व में थाना उनाव के अप.क्र. 37/2026 धारा-309(4) बीएनएस, 11/13 MPDPK act 1981 में आरोपी:-1. प्रमोद करोसिया पुत्र प्रकाश करोसिया उम्र 24 वर्ष निवासी हड्डी घर ताज कंपाउंड झांसी (यूपी) 2. सुल्तान बाल्मीक पुत्र संजय बाल्मीक उम्र 22 साल निवासी रक्शा डेली थाना रक्शा जिला झांसी (यूपी) को मय लूटे हुये माल, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं घटना में प्रयुक्त कट्टा के किया गिरफ्तार। *घटना का संक्षिप्त विवरण*– दिनाँक 12.03.26 को फरियादी परशुराम निवासी राजापुर ने रिपोर्ट की थी कि दिनाँक 12.03.26 के दोपहर करीब 03.00 बजे नाऊ वाले हार के पास राजघाट नहर किनारे मौजा राजापुर पर बकरियां चरा रहे थे तभी दो व्यक्ति मोटरसायकिल से आये और मेरे व पत्नि विरजा के ऊपर कट्टा अडाकर जान से मारने की धमकी देकर मेरा एक बकरा ले गये जिसकी कीमत करीब 15000 रूपये होगी उपरोक्त रिपोर्ट पर से थाना उनाव में अप.क्र. 37/2026 धारा-309(4) बीएनएस, 11/13 MPDPK act 1981 का पंजीवध्द कर बिबेचना में लिया गया। पुलिस कार्यवाही दौराने विवेचना अज्ञात आरोपियों एवं मशरुका की तलाश पतारसी थाना क्षेत्र एवं आसपास पतारसी करने के बाद जरिए मुखबिर सूचना पर से घेराबंदी कर आरोपी 1. प्रमोद करोसिया पुत्र प्रकाश करोसिया उम्र 24 वर्ष निवासी हड्डी घर ताज कंपाउंड झांसी (यूपी) 2. सुल्तान बाल्मीक पुत्र संजय बाल्मीक उम्र 22 साल निवासी रक्शा डेली थांना रक्शा जिला झांसी (यूपी) को मय लूटे हुये माल, घटना में प्रयुक्त मोटरसायकिल एवं घटना में प्रयुक्त कट्टा / राउण्ड को जप्त कर आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया । जप्त शुदा मशरूका 1. एक मोटर सायकिल यामाहा एमटी कीमत करीब 2,50,000 रूपये 2. एक बकरा काले रंग का कीमत करीब 15,000 रूपये 3. एक 315 बोर का कट्टा , एक जिंदा राउण्ड *सम्पूर्ण कार्यबाही में-* उनि यतेन्द्र सिंह थाना प्रभारी उनाव, सउनि नीरज सिहं, प्रआर 67 आदित्य शर्मा, आर 876 दीपांशु, आर 58 भूपेन्द्र, आर. 46 दर्शन यादव, आर.79 आनंद चौरसिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- शास्त्री स्कूल परिसर स्थित पीपल वृक्ष के समीप प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी होली पर्व के उपरांत दशमी तिथि पर महिलाओं द्वारा श्रद्धा, आस्था और विधि-विधान के साथ दशा माता व्रत एवं पूजन की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्रित होकर पीपल वृक्ष की पूजा-अर्चना की तथा अपने परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और घर की दशा में सुधार की कामना की। परंपरा के अनुसार महिलाओं ने प्रातःकाल स्नान कर व्रत धारण किया और पीपल वृक्ष के समीप एकत्रित होकर पूजन किया। महिलाओं ने कुमकुम, अक्षत, हल्दी, नाड़े की आटी, धूप और कपूर से पीपल वृक्ष की विधिवत आरती की। इसके बाद कच्चे सूत के धागे से पीपल वृक्ष के चारों ओर दस बार परिक्रमा कर धागा लपेटते हुए दशा माता से परिवार की सुख-समृद्धि और घर की मंगलमय दशा की प्रार्थना की। इस अवसर पर मां संतोषी माता मंदिर की माताजी श्रीमती भारतीय प्रभुलाल कुशवाहा ने दशा माता व्रत का विधिवत पाठ कर उपस्थित महिलाओं को कथा सुनाई तथा व्रत की महिमा और उसकी धार्मिक परंपरा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्रद्धा और नियमपूर्वक किया गया दशा माता व्रत परिवार की उन्नति, सुख-शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है तथा घर-परिवार की विपरीत परिस्थितियों को दूर करता है। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने इस अवसर पर कहा भारतीय संस्कृति में व्रत और पूजा की परंपराएं परिवार और समाज को जोड़ने का कार्य करती हैं। दशा माता का व्रत महिलाओं की आस्था का प्रतीक है, जिसमें परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जाती है। उन्होंने महिलाओं से धार्मिक परंपराओं को बनाए रखने और समाज में एकता व संस्कारों को आगे बढ़ाने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर श्रीमती अनीता बबनराव महाडीक, श्रीमती हेमलता मनोज कुशवाहा, श्रीमती अनीता गणेश कुशवाहा, श्रीमती पिंकी अनिल कुशवाहा, श्रीमती सोनू राहुल कुशवाहा, श्रीमती मोना नरेंद्र कुशवाहा, श्रीमती पूजा सुशील कुशवाहा, श्रीमती शांति देवी कुशवाहा, श्रीमती चिंता मना बाबू कुशवाहा, श्रीमती विमला पाल, श्रीमती संतोष पारस कुशवाहा, श्रीमती शिला बाबुलाल कुशवाहा, श्रीमती मीरा धनरुप कुशवाहा, सहित नगर की अनेक मातृशक्तियां उपस्थित रहीं। सभी महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव से दशा माता की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और धार्मिक आस्था का वातावरण बना रहा तथा महिलाओं ने दशा माता से सभी परिवारों पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।2