logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आलीराजपुर के महाराजा स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जिला अस्पताल परिसर में देर रात खड़ी आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद एंबुलेंस कर्मचारी खाना खाने बाहर गए हुए थे, तभी अचानक वाहन में आग भड़क उठे। घटना की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते पूरी एंबुलेंस आग की चपेट में आ गई और जलकर पूरी तरह खाक हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने की इस घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले को लेकर 108 एंबुलेंस के मैनेजर ने बताया कि वाहन में आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक वजहों का खुलासा हो पाएगा।

9 hrs ago
user_आलीराजपुर समाचार
आलीराजपुर समाचार
Local News Reporter अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

आलीराजपुर के महाराजा स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जिला अस्पताल परिसर में देर रात खड़ी आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद एंबुलेंस कर्मचारी खाना खाने बाहर गए हुए थे, तभी अचानक वाहन में आग भड़क उठे। घटना की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते पूरी एंबुलेंस आग की चपेट में आ गई और जलकर पूरी तरह खाक हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने की इस घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले को लेकर 108 एंबुलेंस के मैनेजर ने बताया कि वाहन में आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक वजहों का खुलासा हो पाएगा।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • पेपर लीक के मामले को लेकर प्रधानमंत्री ने रात को 11 बजे बात की है।
    1
    पेपर लीक के मामले को लेकर प्रधानमंत्री ने रात को 11 बजे बात की है।
    user_Media samaj sevak
    Media samaj sevak
    Farmer Alirajpur, Madhya Pradesh•
    20 hrs ago
  • दिल्ली पुलिस की तरफ से एक महत्वपूर्ण संदेश जारी किया गया है।
    1
    दिल्ली पुलिस की तरफ से एक महत्वपूर्ण संदेश जारी किया गया है।
    user_MP 11 NEWS
    MP 11 NEWS
    Court reporter कुक्षी, धार, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के बड़वानी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चार मंडलों में भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्रों की बैठक का आयोजन किया गया है।
    1
    मध्य प्रदेश के बड़वानी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चार मंडलों में भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्रों की बैठक का आयोजन किया गया है।
    user_Lucky Gole (Aditya)
    Lucky Gole (Aditya)
    Media and information sciences faculty पाटी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बड़वानी के ग्राम भातकी में श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की कुशल कामनाओं के साथ शिर्डी के लिए अपनी पदयात्रा का प्रारंभ किया है। यात्रा की शुरुआत के दौरान पदयात्रा पर निकल रहे श्रद्धालुओं का पुष्पहार से स्वागत किया गया।
    1
    बड़वानी के ग्राम भातकी में श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की कुशल कामनाओं के साथ शिर्डी के लिए अपनी पदयात्रा का प्रारंभ किया है। यात्रा की शुरुआत के दौरान पदयात्रा पर निकल रहे श्रद्धालुओं का पुष्पहार से स्वागत किया गया।
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • झाबुआ जिले के पेटलावद में नीट के पेपर को लेकर आंदोलन किया गया है। नीट परीक्षा के पेपर के विरोध में पेटलावद में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया है।
    1
    झाबुआ जिले के पेटलावद में नीट के पेपर को लेकर आंदोलन किया गया है। नीट परीक्षा के पेपर के विरोध में पेटलावद में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया है।
    user_Sumit Gamad
    Sumit Gamad
    पेटलावद, झाबुआ, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की कुशलगढ़ तहसील स्थित ग्राम पंचायत सरोना (पोस्ट पटान) में 'सब छोट जोगणिया माता' का मंदिर स्थित है। इस स्थान की विशेष मान्यता है और पूरे भारत में सब छोट जोगणिया माता का ऐसा मंदिर दूसरी किसी भी जगह पर स्थित नहीं है। ग्राम पंचायत सरोना में मौजूद इस मंदिर को सबसे बड़ा धाम बताया गया है। श्रद्धा भाव के साथ सभी लोगों को आमंत्रण देते हुए कहा गया है कि जिसको भी माता जी के दर्शन करने हों, वह सरोना धाम आकर दर्शन कर सकता है।
    2
    राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की कुशलगढ़ तहसील स्थित ग्राम पंचायत सरोना (पोस्ट पटान) में 'सब छोट जोगणिया माता' का मंदिर स्थित है। इस स्थान की विशेष मान्यता है और पूरे भारत में सब छोट जोगणिया माता का ऐसा मंदिर दूसरी किसी भी जगह पर स्थित नहीं है।

ग्राम पंचायत सरोना में मौजूद इस मंदिर को सबसे बड़ा धाम बताया गया है। श्रद्धा भाव के साथ सभी लोगों को आमंत्रण देते हुए कहा गया है कि जिसको भी माता जी के दर्शन करने हों, वह सरोना धाम आकर दर्शन कर सकता है।
    user_Tulsiram
    Tulsiram
    Plumber कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • धार जिले के कुक्षी में स्थित व्यस्ततम दाताहरी चौक पर बिजली के खंभे और तार खतरनाक तरीके से झुक गए हैं, जिससे क्षेत्र में कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। इस स्थिति से स्थानीय निवासियों में भारी चिंता है और उन्होंने बिजली विभाग से शीघ्र मरम्मत कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। जनसेवक बंसीलाल सोनी ने बताया कि इसी स्थान पर कुछ वर्ष पहले भी बिजली के तार टूटने और ब्लास्ट होने की घटना हो चुकी है, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी। उस घटना को देखते हुए वर्तमान स्थिति लोगों को डरा रही है। दाताहरी चौक नगर का अत्यंत व्यस्त मार्ग है, जहां से प्रतिदिन हजारों वाहन और बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। इसी रास्ते से छोटे-छोटे बच्चों की स्कूल गाड़ियाँ भी गुजरती हैं, ऐसे में समय रहते मरम्मत न होने पर गंभीर दुर्घटना हो सकती है। संभावित अनहोनी और जन-धन की हानि को रोकने के लिए स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग और संबंधित प्रशासन से गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की है कि अधिकारी तत्काल मौके का निरीक्षण करें और आवश्यक मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से पूरा कराएं।
    4
    धार जिले के कुक्षी में स्थित व्यस्ततम दाताहरी चौक पर बिजली के खंभे और तार खतरनाक तरीके से झुक गए हैं, जिससे क्षेत्र में कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। इस स्थिति से स्थानीय निवासियों में भारी चिंता है और उन्होंने बिजली विभाग से शीघ्र मरम्मत कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

जनसेवक बंसीलाल सोनी ने बताया कि इसी स्थान पर कुछ वर्ष पहले भी बिजली के तार टूटने और ब्लास्ट होने की घटना हो चुकी है, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी। उस घटना को देखते हुए वर्तमान स्थिति लोगों को डरा रही है। दाताहरी चौक नगर का अत्यंत व्यस्त मार्ग है, जहां से प्रतिदिन हजारों वाहन और बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। इसी रास्ते से छोटे-छोटे बच्चों की स्कूल गाड़ियाँ भी गुजरती हैं, ऐसे में समय रहते मरम्मत न होने पर गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

संभावित अनहोनी और जन-धन की हानि को रोकने के लिए स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग और संबंधित प्रशासन से गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की है कि अधिकारी तत्काल मौके का निरीक्षण करें और आवश्यक मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से पूरा कराएं।
    user_MP 11 NEWS
    MP 11 NEWS
    Court reporter कुक्षी, धार, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • आलीराजपुर के महाराजा स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जिला अस्पताल परिसर में देर रात खड़ी आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद एंबुलेंस कर्मचारी खाना खाने बाहर गए हुए थे, तभी अचानक वाहन में आग भड़क उठे। घटना की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते पूरी एंबुलेंस आग की चपेट में आ गई और जलकर पूरी तरह खाक हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने की इस घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले को लेकर 108 एंबुलेंस के मैनेजर ने बताया कि वाहन में आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक वजहों का खुलासा हो पाएगा।
    3
    आलीराजपुर के महाराजा स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जिला अस्पताल परिसर में देर रात खड़ी आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद एंबुलेंस कर्मचारी खाना खाने बाहर गए हुए थे, तभी अचानक वाहन में आग भड़क उठे। घटना की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते पूरी एंबुलेंस आग की चपेट में आ गई और जलकर पूरी तरह खाक हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

आग लगने की इस घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले को लेकर 108 एंबुलेंस के मैनेजर ने बताया कि वाहन में आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक वजहों का खुलासा हो पाएगा।
    user_आलीराजपुर समाचार
    आलीराजपुर समाचार
    Local News Reporter अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.