Shuru
Apke Nagar Ki App…
समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट वार्ड - 25 में,26 लाख रुपये के जमीनी विवाद में नया मोड़! जमीन मालिक परमानन्द राय ने, मगरदही घाट निवासी चंदन कुमार पर फर्जीवारा एवं 420 सी करने का लगाया आरोप
Anil shriwastav
समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट वार्ड - 25 में,26 लाख रुपये के जमीनी विवाद में नया मोड़! जमीन मालिक परमानन्द राय ने, मगरदही घाट निवासी चंदन कुमार पर फर्जीवारा एवं 420 सी करने का लगाया आरोप
More news from बिहार and nearby areas
- समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट वार्ड - 25 में,26 लाख रुपये के जमीनी विवाद में नया मोड़! जमीन मालिक परमानन्द राय ने, मगरदही घाट निवासी चंदन कुमार पर फर्जीवारा एवं 420 सी करने का लगाया आरोप1
- बाढ़ के फतेहपुर पंचायत अंतर्गत मनकौड़ा गांव में दुर्गा पूजा के दौरान चार दिनों से लौंडा डांस का कार्यक्रम कराया जा रहा था इस दौरान जातिवाद गाना बजाए जाने का विरोध करने के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना घटित हो गई और जमकर पथराव हुआ बाढ़ के फतेहपुर पंचायत अंतर्गत मनकौड़ा गांव में दुर्गा पूजा के दौरान चार दिनों से लौंडा डांस का कार्यक्रम कराया जा रहा था इस दौरान जातिवाद गाना बजाए जाने का विरोध करने के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना घटित हो गई और जमकर पथराव हुआ1
- समस्तीपुर स्टेशन परिसऱ में शौचालय निर्माण एवं पैसेंजर गाड़ी के समय पर परिचालन की मांग के समर्थन में धरना, बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन समस्तीपुर जिला परिषद की ओर से रेल मंडल प्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। सैकड़ो की संख्या में खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता रेल परिचालन से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर एक जुलूस जिला कार्यालय बंगाली टोला से चलकर रेल मंडल कार्यालय के समक्ष एक धरना दिया, जिसकी अध्यक्षता यूनियन के जिला अध्यक्ष रामकुमार चौधरी ने की!प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस,बिहार राज्य किसान सभा, प्रगतिशील लेखक संघ, नौजवान सभा, महिला समाज एवं छात्र संगठन के नेता के साथ ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता भी भाग लिया और आंदोलन को समर्थन दिया। धरना के माध्यम से समस्तीपुर जिला मुख्यालय आने वाली ट्रेनों का समय से परिचालन, खासकर सहरसा एवं दलसिंहसराय की ओर से आने वाली पैसेंजर ट्रेनों का समय से परिचालन,समस्तीपुर स्टेशन के बाजार की ओर के सर्कुलेटिंग एरिया में जन सुविधा मुहायिया, शौचालय की व्यवस्था, रेल डाक सेवा , कार्यालय को पुन स्थापित करने, वरिष्ठ नागरिक को पूर्व से प्राप्त रेल किराया में छूट की पुन बहाली, करपुरीग्राम जनदहा हाजीपुर रेल लाइन,समस्तीपुर से लंबी दूरी की ट्रेन का परिचालन प्रारंभ, सलोना - हसनपुर,रोसरा में दुर गामी ट्रेनों का ठराव ,नमो भारत ट्रेन का दलसिंहसराय में ठहराओ,अटेरु चौक पर फुट ओवर ब्रिज एवं वर्कशॉप में पोओ एच का निर्माण की मांग की गई। मंडल रेल प्रबंधक़ के अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में रेल मंडल उप प्रबंधक( परिचालन) ने डॉक्टर अनिल प्रसाद के नेतृत्व में पांच सदस्यइये प्रतिनिधिमंडल वार्तालाप कर सभी मांगों पर अपने क्षेत्राधिकार में विचार रखने का आश्वासन दिया। रेल प्रशासन एवं जिला प्रशासन के अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अपनी मांगों को रखते हुए धरना सभा को सुधीर कुमार देव,शाहिद अंसारी,मोहम्मद मुन्ना, रामविलास शर्मा, शंकर प्रसाद, जगत नारायण प्रसाद, रामजतन सिंह राकेश,शत्रुघ्न प्रसाद पणजी , भाकपा जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, लक्ष्मण पासवान, जयशंकर साहू, डॉ रामकुमार, विनोद कुमार विनय,उपेंद्र प्रसाद, छात्र नेता अर्जुन कुमार, राजहंस कुमार पंडित, पप्पू कुमार, डॉ बी सिंह, मेहासर राम, गनेश्वर दास ने संबोधित किया बक्ताओ ने इस मांगों को समक्ष पूरा नहीं होने पर आगे की प्रमुख स्टेशनों पर धरना प्रदर्शन का संकल्प लिया!1
- *बाढ़ के मनकौरा में दुर्गापूजा के दौरान बवाल! लौंडा नाच में मारपीट, प्रदेश अध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी की गाड़ी पर पथराव** बिहार के बाढ़ स्थित मनकौरा गांव में दुर्गापूजा के दौरान लौंडा नाच में मनपसंद गाना बजाने को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट में बदल गई। इस दौरान गांव के लोगों के बीच जमकर विवाद हुआ। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी की गाड़ी पर भी पथराव किए जाने की खबर है। 📢 **आखिर गाने की पसंद को लेकर विवाद इतना कैसे बढ़ गया?**1
- बाढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में 26 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, पिता का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने गया था युवक, घर लौटने के दौरान ई-रिक्शा पलटने से पानी में गिरा, तीन दिन पहले ही हुई थी पिता की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ बाढ़ । बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना ओपी अंतर्गत शेखोपुर अटनामा गांव निवासी 26 वर्षीय निरंजन कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में शोक का माहौल है। महज तीन दिन पहले पिता की मौत के बाद अब बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के अनुसार, निरंजन कुमार अपने पिता का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के सिलसिले में बाढ़ के उमानाथ सतीस्थान श्मशान घाट आया हुआ था। बताया जा रहा है कि उसके पिता का निधन तीन दिन पूर्व ही हुआ था। परिजनों का कहना है कि निरंजन कुमार अपना काम निपटाकर ई-रिक्शा से घर लौट रहा था। ई-रिक्शा का चालक भी उसी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। इसी दौरान गांव के समीप अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया और निरंजन कुमार पानी में जा गिरा। परिजनों के मुताबिक, काफी देर तक पानी में रहने के कारण उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इस हृदयविदारक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता के निधन के महज तीन दिन बाद बेटे की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।1
- जन संवाद कार्यक्रम में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई! समस्तीपुर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश समस्तीपुर:- जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। जन संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं को सीधे सुनना, संबंधित विभागों के माध्यम से उनका नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करना तथा प्रशासन एवं आम नागरिकों के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करना है। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने एक-एक कर उपस्थित नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को मामलों की गंभीरता से जाँच करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राप्त आवेदनों पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप कार्रवाई की जाए तथा पात्र लाभुकों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने में अनावश्यक विलंब नहीं हो। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जन संवाद में प्राप्त शिकायतों का निष्पादन संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ सुनिश्चित करें। जिन मामलों में स्थलीय जाँच की आवश्यकता है, उनमें संबंधित पदाधिकारी आवश्यक जाँच कराते हुए नियमानुसार कार्रवाई करें। साथ ही, जिन मामलों का समाधान तत्काल संभव है, उनमें अनावश्यक विलंब न किया जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। सभी संबंधित विभाग प्राप्त शिकायतों पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करते हुए आवेदकों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जन संवाद कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी विष्णु देव मंडल, स्थापना उप समाहर्ता श्री धर्मराज, सामान्य शाखा प्रभारी अंजलि सहित विभिन्न संबंधित विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे!1
- पंडारक प्रखंड के लेमुआबाद पंचायत की धरती से भोजपुरी कलाकार अपनी पहचान बनाने की ओर बढ़ रहे युवा कलाकार सुजय कुमार, मन बहक जाय दा जो अपने परिवार के साथ भोजपुरी सोंग भी देख सकते है पंडारक प्रखंड के लेमुआबाद पंचायत की धरती से भोजपुरी कलाकार अपनी पहचान बनाने की ओर बढ़ रहे युवा कलाकार सुजय कुमार, मन बहक जाय दा जो अपने परिवार के साथ भोजपुरी सोंग भी देख सकते है1
- सड़क दुर्घटना में बाईक सवार दो युवक में एक युवक हुई मौत, एक हुए घायल। सड़क दुर्घटना में बाईक सवार दो युवक में एक युवक हुई मौत, एक हुए घायल। परिजनों में मचा कोहराम। स्थिति देख घायल युवक को चिकित्सकों ने किया रेफर । प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोचहा गांव के समिप गोह कट्टा चौर के पास अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से बाइक पर सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गया और अज्ञात वाहन मौका देख फरार हो गया ' आनंन फानन में स्थानीय लोगों के सहयोग से उक्त दोनों घायलों को स्थानीय सीएससी अस्पताल मोहिउद्दीन नगर लाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच कर एक युवक को मृत्यु घोषित कर दिया । जबकि दूसरे युवक को नाजुक स्थिति देख रेफर कर दिया । मृत युवक की पहचान बोचहा गांव निवासी राम सिहासन राय के 18 वर्षीय पुत्र रघुनंदन कुमार तथा घायल युवक कि पहचान उक्त गांव के ही रहने वाला रामचंद्र राय के 25 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार के रूप में की गई है घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि मृतक रघुनंदन कुमार अपने साथी विवेक कुमार के साथ उसी रास्ते से गुजर रहा था उसी दरम्पान अज्ञात बाइक वाहन के जोड़दार ठोकर लगने से दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गया । और सड़क किनारे मूर्छित होकर गिर पड़ा । उसी क्रम में उक्त गांव के ही एक महिला ने स्थिति देख स्थानीय लोगों को बुलाया और किसी तरह दोनों घायल युवकों को स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया जहां एक युवक की मौत हो गई और दूसरे युवक को डॉक्टरों ने रेफर कर दिया गया । घटना की खबड़ सुन कर मृतक के माता पिता समेत उनके परिजनों में कोहराम मच गया । और लोगों की भारी भीड़ जुट गई । सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस SI रामकुमार ने अपने शव को कब्जे में लेते हुए कागजी कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया । इसी दौरान इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीण एवं उनके परिजनों ने जानकारी देते हुए क्या कुछ कहा देखें खास रिपोर्ट में । घटना के दौरान गांव के ही एक महिला नेदुर्घटनाग्रस्त युवक की स्थिति देखलोगों कोयुवक की घटनास्थल पर मौत हो गई1