logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ये सड़क राजस्थान बालोतरा गुड़ामालानी के एक छोटे से गांव के अंदर है गांव का नाम है फुलेरी जिसके अंदर लोगों को जाने में बहुत तकलीफ होती है यह सड़क भेदाना से होकर बटाला की तरफ जाती है आप लोग इसको शेयर करें और सपोर्ट कीजिए कि इस रोड को बहुत जल्द से जल्द बनाया जाए

4 hrs ago
user_नेक मोहम्मद
नेक मोहम्मद
Grain Shop बगोरा, जालोर, राजस्थान•
4 hrs ago

ये सड़क राजस्थान बालोतरा गुड़ामालानी के एक छोटे से गांव के अंदर है गांव का नाम है फुलेरी जिसके अंदर लोगों को जाने में बहुत तकलीफ होती है यह सड़क भेदाना से होकर बटाला की तरफ जाती है आप लोग इसको शेयर करें और सपोर्ट कीजिए कि इस रोड को बहुत जल्द से जल्द बनाया जाए

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by नेक मोहम्मद
    1
    Post by नेक मोहम्मद
    user_नेक मोहम्मद
    नेक मोहम्मद
    Grain Shop बगोरा, जालोर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • जालौर जिले की चितलवाना तहसील के अणखोल गांव में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। गांव के बीच चौराहे तक पानी की सप्लाई नियमित रूप से पहुंच रही है, लेकिन मेघवाल समाज के मोहल्ले में पिछले करीब दो महीनों से पानी नहीं पहुंच रहा है। पटवार भवन के पास रहने वाले परिवारों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। गांव के एक हिस्से में पानी आना और दूसरे हिस्से में पूरी तरह बंद रहना प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पाइपलाइन की जांच कर सप्लाई बहाल की जाए, ताकि सभी समाज के लोगों को बराबर पानी की सुविधा मिल सके। अगर समय रहते समाधान नहीं हुआ, तो ग्रामीणों ने आगे आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
    2
    जालौर जिले की चितलवाना तहसील के अणखोल गांव में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। गांव के बीच चौराहे तक पानी की सप्लाई नियमित रूप से पहुंच रही है, लेकिन मेघवाल समाज के मोहल्ले में पिछले करीब दो महीनों से पानी नहीं पहुंच रहा है।
पटवार भवन के पास रहने वाले परिवारों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। गांव के एक हिस्से में पानी आना और दूसरे हिस्से में पूरी तरह बंद रहना प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पाइपलाइन की जांच कर सप्लाई बहाल की जाए, ताकि सभी समाज के लोगों को बराबर पानी की सुविधा मिल सके।
अगर समय रहते समाधान नहीं हुआ, तो ग्रामीणों ने आगे आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
    user_Boss Ranveer
    Boss Ranveer
    Student union चितलवाना, जालोर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • Post by Sunny Banny
    1
    Post by Sunny Banny
    user_Sunny Banny
    Sunny Banny
    सांचोर, जालोर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • जालौर शुक्रवार को पंचायत शिक्षक संयुक्त संगत समिति ने कलेक्ट्रेट के बाहर स्थाईकरण करने की मांग को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिला अध्यक्ष अमरदास वैष्णव ने बताया कि हम पंचायत शिक्षक लंबे समय से स्थाईकरण करने की मांग कर रहे हैं लेकिन राज्य सरकार की ओर से इस बार भी बजट में कोई घोषणा नहीं की गई है जिसे हम विरोध कर रहे हैं साथी अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया गया ज्ञापन में बताया गया यदि हमें स्थाई नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेवारी जिला प्रशासन की रहेगी ज्ञापन देने के दौरान बड़ी संख्या में पंचायत शिक्षक मौजूद रहे
    2
    जालौर शुक्रवार को पंचायत शिक्षक संयुक्त संगत समिति ने कलेक्ट्रेट के बाहर स्थाईकरण करने की मांग को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया,      जिला अध्यक्ष अमरदास वैष्णव ने बताया कि हम पंचायत शिक्षक लंबे समय से स्थाईकरण करने की मांग कर रहे हैं लेकिन राज्य सरकार की ओर से इस बार भी बजट में कोई घोषणा नहीं की गई है जिसे हम विरोध कर रहे हैं साथी अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया गया ज्ञापन में बताया गया यदि हमें स्थाई नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेवारी जिला प्रशासन की रहेगी ज्ञापन देने के दौरान बड़ी संख्या में पंचायत शिक्षक मौजूद रहे
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Post by Padmaram
    2
    Post by Padmaram
    user_Padmaram
    Padmaram
    Local Politician बाड़मेर, बाड़मेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • रेवदर कस्बे में शुक्रवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। जीरावल चौराहे के पास स्थित श्री सरेसी ऑटो फाइनेंस ऑफिस में कैम्पर वाहन में सवार होकर आए बदमाशों ने धावा बोल दिया और ऑफिस में घुसकर एक कर्मचारी पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, साहिल पुत्र महबूब निवासी बासन ने रिपोर्ट दी कि करीब 4.30 बजे वह श्री सरेसी ऑटो फाइनेंस ऑफिस में बैठा था, तब शिशुपाल सिंह पुत्र हरिसिंह राव निवासी दांतराई और उसके साथ एक अन्य युवक ऑफिस के अंदर आए और पूछा कि तेरा सेठ हरीश घांची कहां है, हम उसे मारने के लिए आए हैं। उसने कहा सामने नंबर लिखे हैं, आप कॉल कर दो, तब शिशुपाल उस पर गुस्सा हो गया और गाली देते हुए पेंट के पीछे से पिस्टल निकाली और जान से मारने के इरादे से उसके ऊपर फायरिंग की । उसने हाथ से बचाव करने की कोशिश कर पिस्टल को धक्का दिया तो पिस्टल से गोली निकलकर काउंटर टेबल पर लगी। इसके बाद उसने उसका हाथ पकड़ा तो उसने दूसरा फायर किया जो दरवाजे से बाहर गया। फायर की आवाज सुनकर पास ही बजाज शोरूम में बैठा हरीश पुत्र वेलाराम घांची निवासी रेवदर दौड़कर आया व बीच बचाव किया और शिशुपाल सिंह के हाथ से पिस्टल छीन ली। इसके बाद वे दोनों गाड़ी में बैठकर भाग गए और जाते समय जान से मारने की धमकी देकर गए। गाड़ी में उनके साथ दो अन्य युवक भी थे। हमले के दौरान दो खाली कारतूस, दो जिंदा कारतूस और उसकी पिस्टल ऑफिस में ही पड़ी थी। उसने बताया कि पिस्टल का हत्था लगने से सर पर चोट आई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है । इधर, दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही डिप्टी मनोज गुप्ता पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, जिसमें कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।
    1
    रेवदर कस्बे में शुक्रवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। जीरावल चौराहे के पास स्थित श्री सरेसी ऑटो फाइनेंस ऑफिस में कैम्पर वाहन में सवार होकर आए बदमाशों ने धावा बोल दिया और ऑफिस में घुसकर एक कर्मचारी पर पिस्टल से फायरिंग कर दी।
पुलिस के अनुसार, साहिल पुत्र महबूब निवासी बासन ने रिपोर्ट दी कि करीब 4.30 बजे वह श्री सरेसी ऑटो फाइनेंस ऑफिस में बैठा था, तब शिशुपाल सिंह पुत्र हरिसिंह राव निवासी दांतराई और उसके साथ एक अन्य युवक ऑफिस के अंदर आए और पूछा कि तेरा सेठ हरीश घांची कहां है, हम उसे मारने के लिए आए हैं। उसने कहा सामने नंबर लिखे हैं, आप कॉल कर दो, तब शिशुपाल उस पर गुस्सा हो गया और गाली देते हुए पेंट के पीछे से पिस्टल निकाली और जान से मारने के इरादे से उसके ऊपर फायरिंग की ।
उसने हाथ से बचाव करने की कोशिश कर पिस्टल को धक्का दिया तो पिस्टल से गोली निकलकर काउंटर टेबल पर लगी। इसके बाद उसने उसका हाथ पकड़ा तो उसने दूसरा फायर किया जो दरवाजे से बाहर गया। फायर की आवाज सुनकर पास ही बजाज शोरूम में बैठा हरीश पुत्र वेलाराम घांची निवासी रेवदर दौड़कर आया व बीच बचाव किया और शिशुपाल सिंह के हाथ से पिस्टल छीन ली। इसके बाद वे दोनों गाड़ी में बैठकर भाग गए और जाते समय जान से मारने की धमकी देकर गए। गाड़ी में उनके साथ दो अन्य युवक भी थे। हमले के दौरान दो खाली कारतूस, दो जिंदा कारतूस और उसकी पिस्टल ऑफिस में ही पड़ी थी। उसने बताया कि पिस्टल का हत्था लगने से सर पर चोट आई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है ।
इधर, दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही डिप्टी मनोज गुप्ता पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, जिसमें कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • बालोतरा आसोत्रा गांव मे पेयजल संकट को लेकर एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। बाद मे कड़ी मशक्क्त के बाद युवक को नीचे उतारा गया।
    1
    बालोतरा
आसोत्रा गांव मे पेयजल संकट को लेकर एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। बाद मे कड़ी मशक्क्त के बाद युवक को नीचे उतारा गया।
    user_ओमप्रकाश सोनी
    ओमप्रकाश सोनी
    Social Media Manager पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • बालोतरा। बालोतरा में महाविद्यालय के छात्रों ने बालोतरा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा।
    1
    बालोतरा।
बालोतरा में महाविद्यालय के छात्रों ने बालोतरा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.