सेटेलाइट हॉस्पिटल में फिजिशियन के अभाव से नागरिक परेशान, शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार जनप्रतिनिधियो की लापरवाही से कस्बे के सेटेलाइट हॉस्पिटल में लंबे समय से फिजिशियन के पद पर डॉक्टर नहीं होने के कारण मरीजों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नियमित जांच और उपचार के लिए आने वाले बुजुर्ग मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, जिससे उनमें नाराजगी भी देखी जा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अस्पताल में फिजिशियन नहीं होने से सामान्य बीमारियों से लेकर गंभीर रोगों तक के मरीजों को उचित परामर्श समय पर नहीं मिल पा रहा है। सबसे अधिक परेशानी उन बुजुर्गों को हो रही है, जिन्हें नियमित दवा और स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता रहती है। इस संबंध में दूरभाष पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) से वार्ता की गई। जानकारी के अनुसार आगामी दो दिनों में अस्थाई रूप से फिजिशियन की नियुक्ति किए जाने की संभावना जताई गई है। यदि शीघ्र व्यवस्था होती है तो क्षेत्र के हजारों मरीजों, खासकर वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत मिल सकेगी। स्थानीय लोगों ने स्थायी समाधान की मांग करते हुए जल्द से जल्द नियमित फिजिशियन नियुक्त करने की अपील की है।

- Post by विनोद भील1
- *धन के अभाव में किसी भी व्यक्ति को न्याय से वंचित नहीं किया जा सकता —मनोज आहूजा* *लोक अदालत घर बैठे न्याय का सशक्त माध्यम—संजय लोढ़ा* *केकड़ी 20अप्रैल (पवन राठी )* *राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को ताल्लुका विधिक सेवा समिति केकड़ी के तत्वावधान में पंचायत समिति सभागार में डोर-स्टेप काउंसलिंग बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम ताल्लुका विधिक सेवा समिति केकड़ी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार वर्मा के निर्देशन में आयोजित हुआ। बैठक में पैनल अधिवक्ता मनोज आहूजा ने भिनाय क्षेत्र से संबंधित 12 प्रकरणों में पक्षकारों को समझाइश कर लोक अदालत के माध्यम से विवादों के अंतिम निस्तारण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के जरिए मामलों का समाधान आपसी सहमति से होता है और इसमें अपील का प्रावधान नहीं होने से विवाद का स्थायी समाधान संभव हो पाता है। मनोज आहूजा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 39(ए) के तहत यह सुनिश्चित किया गया है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक या अन्य अक्षमता के कारण न्याय से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से देशभर में ताल्लुका स्तर से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति-जनजाति, महिलाएं, बच्चे, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, अभिरक्षा में निरुद्ध व्यक्ति, तथा कैंसर और एचआईवी से पीड़ित व्यक्तियों सहित अन्य जरूरतमंदों को निःशुल्क विधिक सहायता का अधिकार है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रतिवर्ष चार राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है, जो हर तीन माह में आयोजित होती हैं। इन लोक अदालतों में राजीनामा योग्य फौजदारी प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावे, पारिवारिक विवाद, चेक अनादरण तथा अन्य सिविल मामलों का निस्तारण किया जाता है।* *कार्यक्रम में समाजसेवी संजय लोढ़ा ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लोगों को घर बैठे न्याय मिल रहा है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए।* *अधिवक्ता युसूफ खान ने भी ग्रामीणों को आपसी सहमति से विवाद निपटाने की सलाह देते हुए बताया कि अब राजस्व से जुड़े मामले भी लोक अदालत के दायरे में शामिल किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन भिनाय के अध्यक्ष धर्मवीर बामनिया, मोहम्मद युसूफ खान, ताराप्रकाश जोशी, जयकुमार तेजवानी, ताराचंद मेवाड़ा, शेरा वर्मा, बसंत मेवाड़ा, अमरचंद खटीक, सत्यनारायण खटीक सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार अध्यक्ष धर्मवीर बामनिया ने व्यक्त किया।*4
- नसीराबाद की यातायात व्यवस्था मात्र दो ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के भरोसे दुकानों के बाहर खड़े वाहन बने सिरदर्द1
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1
- Post by Super News1
- चित्तौड़गढ़ , नये फर्टिलाईजर प्लांट के निर्माण को गैर कानूनी व अवैध बताते हुए ग्रामीणों द्वारा जिला कलेक्टर की जनसुनवाई में ज्ञापन सौंपा साथ ही मेन रोड़ पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को शीघ्र हटाये जाने की मांग की गई। जानकारी देते हुए हरीश बैरवा, ने बताया कि विगत गई समय से जिंके नये प्लांट की स्थापना से आस पास में निवासरत ग्रामीणों व गांवों में होने वाले दुष्परिणामों को लेकर ग्रामीणों द्वारा निरन्तर विरोध प्रकट किया जा रहा था। उसी क्रम में गुरूवार 16 अप्रेल को जिला कलेक्टर की जनसुनवाई में भी ग्रामीणजनों ने उपस्थित होकर ज्ञापन सौंपा जिसमें बताया कि प्लांट कानूनी मापदंडों के अनुसार नहीं होकर गैर कानूनी है जिसे बंद किया जावे। साथ ही जिंग के वर्तमान प्लांट के सामने स्थित मुख्य मार्ग जो मेन हाईवे को जोड़ता उस पर दोनों तरफ जीरो मीटर पर अवैध अतिक्रमण होकर बड़ी बड़ी दिवारे बना दी गई। आने जाने वाले वाहनों को दिक्कत हो रही है। अतिक्रमण से आज तक हजारों लोगों की दुर्घटनों में मृत्यु हो चुकी है। अतिक्रमी पैसे देकर मामला दबा देते हैं। इस दौरान पुठोली उपसरपंच चन्द्रभान, रामेश्वरलाल जाट, पन्नालाल जाट, चन्द्रसिंह, बंटी सुवालका, चन्द्रसिंह, राजेश जाट, मनोहर जाट, नारायण बैरवा, जीतमल जाट, गोवर्धन सालवी, कालू सुथार, आशीष जाट सहित कई ग्रामीणों ने अवैध अतिक्रमण को शीघ्र हटाते हुए गैर कानूनी प्लांट को बंद किये जाने की मांग की।2
- Post by आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान1
- Post by विनोद भील1