Shuru
Apke Nagar Ki App…
अधिवक्ताओं ने आनंद भवन के सामने किया चक्का जामप्रयागराज। कर्नलगंज थाना क्षेत्र में अधिवक्ताओं ने आनंद भवन के सामने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि थाना प्रभारी द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चक्का जाम के चलते मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। 📍प्रयागराज
Manish Sonkar
अधिवक्ताओं ने आनंद भवन के सामने किया चक्का जामप्रयागराज। कर्नलगंज थाना क्षेत्र में अधिवक्ताओं ने आनंद भवन के सामने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि थाना प्रभारी द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चक्का जाम के चलते मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। 📍प्रयागराज
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में नन्हें एथलीटों ने दिखाया दम, एलनगंज व साउथ मलाका संकुल का रहा शानदार प्रदर्शन** **प्रयागराज।** खंड शिक्षा अधिकारी महोदय **श्रीमती प्रतिभा सिंह** के कुशल निर्देशन में आज ब्लॉक स्तरीय नगर क्षेत्र खेलकूद व क्रीड़ा प्रतियोगिता का सफल आयोजन संपन्न हुआ। यह आयोजन व्यायाम शिक्षिका **श्रीमती ललिता तिवारी** के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में **एलनगंज संकुल** और **साउथ मलाका संकुल** के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। **विभिन्न स्पर्धाओं का हुआ आयोजन:** * **प्राथमिक स्तर:** 50 मीटर, बालक वर्ग में सुभाष प्रथम, स्थान, हर्ष द्वितीय स्थान, अमन तृतीय स्थान बालिका वर्ग में जाहिरा प्रथम स्थान बिस्मा, द्वितीय स्थान निधि सोनी तृतीय स्थान प्राप्त की। 100 मीटर बालक वर्ग में कार्तिकेय प्रथम स्थान मोहम्मद शाहदिक द्वितीय स्थान अमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अनुष्का प्रथम स्थान वैशाली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तथा 200 मीटर (बालक व बालिका वर्ग) में क्रमशः रेहान, तन्मय शिवम ने प्रथम, द्वितीय तृतीय , बालिकाओं में संजलि जाहिरा बिस्मा ने प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया।दौड़ का आयोजन हुआ। 200 मीटर बालिका वर्ग में आलिया मानसी आदर्शिका ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान व बालक वर्ग में युवराज प्रथम आनंद द्वितीय ने स्थान प्राप्त कर अपनी जगह बनाई। बालक वर्ग में400 मीटर जूनियर स्तर पर(बालक व बालिका) में पृथ्वी प्रथम, शिवागुप्ता, द्वितीय मोहम्मद आसिफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं में आर्तिका, रानी अनुष्का ने प्रथम द्वितीय स्थान पर प्राप्त कर जिले के लिए अपने को आगे बढ़ाया। जूनियर स्तर पर बालक-बालिका वर्ग में कबड्डी, में साउथ मलाका के बालकों ने अपना दबदबा बनाए रखा। व बालिका वर्ग में एलन गंज संकुल प्रभावी रहा। खो-खो बालिका वर्ग में साउथ मलाका संकुल ने अपनी जगह बनाई। तथा बालक वर्ग में एलनगंज संकुल ने जीत हासिल की। तथा लंबी कूद में प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में अर्जुन वसीम विकास ने क्रमश प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। तथा जूनियर स्तर पर बालक वर्ग में पृथ्वी नैतिक रवि ने प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अनुशिका आलिया, वह रानी ने प्रथम द्वितीय स्थान पर प्राप्त कर अपनी जगह सुनिश्चित की।प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में **समस्त शिक्षक संकुलों** — राशिद महमूद, इम्तियाज अहमद, आसिफ असगर, असद अली खान, फाजिल, बलवंत दास, सीमा सिंह एवं प्रियाभा तिवारी का सराहनीय सहयोग रहा।विशेष योगदान शिक्षकों में सुश्री रेनु विज,श्रीमती कल्पना शुक्ला, सरिता सिन्हा, मनीषा त्रिपाठी डॉ रूबी ओझा, श्री वसुबन्धु सिंह, विशाल शर्मा, शोभी वर्मा, नीलू सिंह ,अर्चना गुप्ता,मोनिका,अखिलेश का मिला नगर रंगोली टीम ने बहुत ही सुंदर तरीके से आकर्षक रंगोली बनाकर स्थल की शोभा बढ़ाई **अल्पना जायसवाल, अजय कुमार ** द्वारा संचालन किया गया। सभी विजयी बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।4
- अधिवक्ताओं ने आनंद भवन के सामने किया चक्का जाम थाना प्रभारी पर अधिवक्ताओं से दुर्व्यवहार का आरोप, कार्रवाई की मांग प्रयागराज। कर्नलगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय हंगामा हो गया, जब बड़ी संख्या में अधिवक्ता आनंद भवन के सामने सड़क पर उतर आए और चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कर्नलगंज थाना प्रभारी पर अधिवक्ताओं के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं का कहना है कि पुलिस की कार्यप्रणाली और थाना प्रभारी के व्यवहार से नाराज होकर उन्हें सड़क पर उतरकर विरोध जताना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने मामले में उचित कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। चक्का जाम के चलते सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं से बातचीत की। अधिकारियों ने मामले को समझते हुए स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि उनके सम्मान और अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। मामले को लेकर पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच बातचीत जारी रही। अब देखना है कि पुलिस अधिकारियों की ओर से इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है। अधिवक्ताओं ने आनंद भवन के सामने किया चक्का जाम थाना प्रभारी पर अधिवक्ताओं से दुर्व्यवहार का आरोप, कार्रवाई की मांग प्रयागराज। कर्नलगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय हंगामा हो गया, जब बड़ी संख्या में अधिवक्ता आनंद भवन के सामने सड़क पर उतर आए और चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कर्नलगंज थाना प्रभारी पर अधिवक्ताओं के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं का कहना है कि पुलिस की कार्यप्रणाली और थाना प्रभारी के व्यवहार से नाराज होकर उन्हें सड़क पर उतरकर विरोध जताना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने मामले में उचित कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। चक्का जाम के चलते सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं से बातचीत की। अधिकारियों ने मामले को समझते हुए स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि उनके सम्मान और अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। मामले को लेकर पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच बातचीत जारी रही। अब देखना है कि पुलिस अधिकारियों की ओर से इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है।1
- अधिवक्ताओं ने आनंद भवन के सामने किया चक्का जामप्रयागराज। कर्नलगंज थाना क्षेत्र में अधिवक्ताओं ने आनंद भवन के सामने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि थाना प्रभारी द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चक्का जाम के चलते मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। 📍प्रयागराज1
- भाव और भक्ति के रिश्ते को भक्तमाल की कथा में प्रस्तुत किया.... संत ईश्वर प्रेम जी महाराज शताब्दी समारोह : रामायण मंगल पाठ, राजगद्दी समारोह के साथ भक्तमाल कथा ने श्रद्धालुओं को भावविभोर किया राजेश सरकार प्रयागराज। संत ईश्वर प्रेम जी महाराज के पांच दिवसीय शताब्दी जन्मोत्सव समारोह के तहत सोमवार को ईश्वर प्रेम आश्रम में धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुई। अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति के बाद राजगद्दी समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री महासती भगवती मानस मंडल के श्री जीतू जी महाराज, जोधपुर ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। सायं तीन बजे से गोवत्स विट्ठल जी महाराज ने श्री भक्तमाल कथा का रसपान कराया। उन्होंने कहा कि भक्तमाल भक्तों की कथा है। भक्तों की चिंता भगवान को रहती है और भगवान की चिंता भक्त करते हैं। इसी भाव और भक्ति के रिश्ते को भक्तमाल की कथा में प्रस्तुत किया गया है। कथा के दौरान आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। साधु-संतों और भक्तों ने धार्मिक आयोजनों में सहभागिता कर संत ईश्वर प्रेम जी महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। कार्यक्रम में संत श्री भक्ति प्रिया, संत प्रतिमा प्रेम जी, संत रमा शास्त्री जी, स्वामी कृष्ण प्रेम, कन्हैयालाल, नित्यमुक्ता जी, ज्ञान गंगा जी, आकाश गंगा जी, नीता जी, सीमा जी, योगराज मिश्र, जितेंद्र शर्मा समेत बड़ी संख्या में साधु-संत और भक्तगण उपस्थित रहे।1
- प्रयागराज के कंपनी बाग गेट के पास लगा विवादित पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है प्रयागराज के कंपनी बाग गेट के पास लगा विवादित पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें लिखा है माफिया राज और अखिलेश लूट लिया था पूरा प्रदेश , अखिलेश के माफिया माफिया के अखिलेश स्पोर्ट्स स्टार के जारी होने के बाद सपा कार्यकर्ताओं में गुस्सा है लेकिन वर्तमान में चल रही उठा पटक के बीच यह पोस्ट बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है आपको बता दें कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ जा रहे हैं वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मियां तेज हो जा रही है और उसके बीच ऐसी पोस्ट जब जारी होते हैं तो चर्चा का विषय रहते हैं4
- 🚩 जय श्री कृष्णा! प्रयागराज में गूँजा भागवत कथा का पावन नाम ✨🙏1
- **श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सनातन व्यवस्था सेवा ट्रस्ट ने लिया कथा रसपान, और महाप्रसाद कराया वितरण ** **प्रयागराज:** प्रयागराज के सिरसा स्थित ग्राम बरी में मिश्रा परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय ‘श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ’ में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। 16 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में भारी संख्या में श्रद्धालु प्रभु भक्ति में लीन नजर आए। बनारस से पधारे सुप्रसिद्ध कथा वाचक श्री संतोष पाण्डेय जी के मुखारविंद से अमृतमयी भागवत कथा का वाचन किया गया, जबकि आचार्य के रूप में श्री श्रीकान्त द्विवेदी जी ने विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। इस पावन अवसर पर **सनातन व्यवस्था सेवा ट्रस्ट** के पदाधिकारियों नवनीत तिवारी सूर्यप्रकाश श्याम जी संजीव मिश्रा विनीत मिश्रा सतेंद्र मिश्रा अमरेश पाण्डेय एवं सदस्यों ने विशेष रूप से सहभागिता दर्ज कराई। ट्रस्ट के सदस्यों ने कथा स्थल पर पहुँचकर व्यासपीठ का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा व्यास श्री संतोष पाण्डेय जी ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं, गोवर्धन पूजा, महारास तथा धर्म के मर्म का विस्तार से वर्णन किया। कथा वाचन के दौरान भजनों पर श्रद्धालु झूमते और जयकारे लगाते रहे। ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने पूरी तन्मयता के साथ कथा का रसपान किया और समाज में सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार पर बल दिया। कथा विश्राम के उपरांत आयोजित महाप्रसाद व भंडारे में सनातन व्यवस्था सेवा ट्रस्ट के सदस्यों सहित सैकड़ों ग्रामीणों व भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक मिश्रा परिवार (बरी, सिरसा, प्रयागराज) ने ट्रस्ट के सदस्यों एवं दूर-दराज से आए सभी अतिथियों का पटका व अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत-सत्कार किया। ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में शांति, सद्भाव और धार्मिक चेतना का संचार होता है। कार्यक्रम के अंत में भगवान की भव्य आरती की गई और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व जनकल्याण की कामना की गई।1
- प्रयागराज - बोलन धाम मेले में सेहत से खिलवाड़, प्रशासन मौन..... मेजा के ऐतिहासिक बोलन धाम मेले में गोदना गोदने की दुकानें सज गई हैं। आरोप है कि दुकानदार एक ही पुरानी नीडल से लोगों को गोदना गोद रहे हैं। प्रयागराज के कई इलाके पहले ही HIV को लेकर डेंजर जोन घोषित हैं, ऐसे में एक ही सुई से टैटू बनाने पर संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। सवाल ये है कि क्या पुरानी मशीन से बीमारी नहीं फैलेगी? और स्थानीय प्रशासन इस पर चुप क्यों है? ऐसे लापरवाह दुकानदारों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है।1
- फाफामऊ पहुंची Gen Z Connect Yatra, अशफाक अहमद ने किया यात्रियों का स्वागत प्रयागराज। युवाओं के शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रही Gen Z Connect Yatra के फाफामऊ पहुंचने पर कांग्रेस गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने यात्रा में शामिल युवाओं और यात्रियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद आयोजित नुक्कड़ सभा में युवाओं की समस्याओं और उनके भविष्य से जुड़े सवालों पर चर्चा हुई।सभा को संबोधित करते हुए अशफाक अहमद ने पेपर लीक, बेरोजगारी और महंगाई को प्रमुख मुद्दा बताते हुए सरकार से युवाओं और आम जनता की समस्याओं पर ठोस कदम उठाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया और रोजगार के अवसर युवाओं की प्रमुख अपेक्षाएं हैं।अशफाक अहमद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा युवाओं और रोजगार के मुद्दों को उठाए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि छात्रों और युवाओं की आवाज को सार्वजनिक चर्चा के केंद्र में लाना जरूरी है।Gen Z Connect Yatra का उद्देश्य भी युवाओं से शिक्षा, परीक्षा और रोजगार से जुड़े सवालों पर सीधे संवाद करना बताया गया है। यात्रा 20 अगस्त 2026 को चौरी-चौरा से शुरू हुई थी और इसके दौरान विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं तथा युवा संवाद आयोजित किए जा रहे हैं।इस अवसर पर सर्वश्री,प्रियेश पाण्डेय वसीम अंसारी,उपाध्यक्ष,डा.जगत नारायण सिंह,देवराज उपाध्याय,नज्म अहमद,शरद उपाध्याय मुन्ना,डा.अमर सिंह पटेल,सददाम हुसैन सिददीकी,ऋचा कुशवाहा,मो.शमीम,मो.फारुक,रितेश पासी,श्यामजी धुरिया,विशाल गौतम,रमेश मौर्या,शीतला पाठक,विश्वनाथ गौतम,शिव प्रसाद मौर्या,मो. सलीम,मो.उस्मान,आदि लोग उपस्थित रहे। फाफामऊ पहुंची Gen Z Connect Yatra, अशफाक अहमद ने किया यात्रियों का स्वागत प्रयागराज। युवाओं के शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रही Gen Z Connect Yatra के फाफामऊ पहुंचने पर कांग्रेस गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने यात्रा में शामिल युवाओं और यात्रियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद आयोजित नुक्कड़ सभा में युवाओं की समस्याओं और उनके भविष्य से जुड़े सवालों पर चर्चा हुई।सभा को संबोधित करते हुए अशफाक अहमद ने पेपर लीक, बेरोजगारी और महंगाई को प्रमुख मुद्दा बताते हुए सरकार से युवाओं और आम जनता की समस्याओं पर ठोस कदम उठाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया और रोजगार के अवसर युवाओं की प्रमुख अपेक्षाएं हैं।अशफाक अहमद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा युवाओं और रोजगार के मुद्दों को उठाए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि छात्रों और युवाओं की आवाज को सार्वजनिक चर्चा के केंद्र में लाना जरूरी है।Gen Z Connect Yatra का उद्देश्य भी युवाओं से शिक्षा, परीक्षा और रोजगार से जुड़े सवालों पर सीधे संवाद करना बताया गया है। यात्रा 20 अगस्त 2026 को चौरी-चौरा से शुरू हुई थी और इसके दौरान विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं तथा युवा संवाद आयोजित किए जा रहे हैं।इस अवसर पर सर्वश्री,प्रियेश पाण्डेय वसीम अंसारी,उपाध्यक्ष,डा.जगत नारायण सिंह,देवराज उपाध्याय,नज्म अहमद,शरद उपाध्याय मुन्ना,डा.अमर सिंह पटेल,सददाम हुसैन सिददीकी,ऋचा कुशवाहा,मो.शमीम,मो.फारुक,रितेश पासी,श्यामजी धुरिया,विशाल गौतम,रमेश मौर्या,शीतला पाठक,विश्वनाथ गौतम,शिव प्रसाद मौर्या,मो. सलीम,मो.उस्मान,आदि लोग उपस्थित रहे।1