logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हथमरवा में सावन सोमवारी के शुभ अवसर पर निकली भव्य जल यात्रा हथमरवा में सावन सोमवारी के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य जल यात्रा निकाली गई। जल यात्रा में महिलाओं, बच्चों और बच्चियों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु डीजे की धुन और भक्ति गीतों के साथ यात्रा में शामिल हुए। सभी श्रद्धालु तिलैया नदी पहुंचे, जहां से पवित्र जल लेकर वापस हथमरवा के शिव मंदिर पहुंचे। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। जल यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं और बच्चों की बड़ी संख्या में भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। सावन के पावन महीने में आयोजित इस जल यात्रा से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।

10 hrs ago
user_News Of Nawada
News Of Nawada
Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
10 hrs ago

हथमरवा में सावन सोमवारी के शुभ अवसर पर निकली भव्य जल यात्रा हथमरवा में सावन सोमवारी के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य जल यात्रा निकाली गई। जल यात्रा में महिलाओं, बच्चों और बच्चियों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु डीजे की धुन और भक्ति गीतों के साथ यात्रा में शामिल हुए। सभी श्रद्धालु तिलैया नदी पहुंचे, जहां से पवित्र जल लेकर वापस हथमरवा के शिव मंदिर पहुंचे। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। जल यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं और बच्चों की बड़ी संख्या में भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। सावन के पावन महीने में आयोजित इस जल यात्रा से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।

More news from बिहार and nearby areas
  • लाइनेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा परिसर वजीरगंज के लाइनेश्वर महादेव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्त कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए और भगवान भोलेनाथ के चरणों में जल अर्पित कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। मान्यता है कि सावन में सच्चे मन से लाइनेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं
    1
    लाइनेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा परिसर
वजीरगंज के लाइनेश्वर महादेव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्त कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए और भगवान भोलेनाथ के चरणों में जल अर्पित कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। मान्यता है कि सावन में सच्चे मन से लाइनेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं
    user_Dhirendra Kumar Verma
    Dhirendra Kumar Verma
    वजीरगंज, गया, बिहार•
    13 hrs ago
  • निजी क्लीनिक में युवक की मौत, शव रखकर परिजनों ने गोविंदपुर बरेब मार्ग किया जाम, निजी क्लीनिक में युवक की मौत, शव रखकर परिजनों ने गोविंदपुर बरेब मार्ग किया जाम, गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर दरमनियां बाजार स्थित मां अम्बे निजी क्लीनिक में इलाज के बाद 32 वर्षीय दिलीप कुमार की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार को क्लीनिक के सामने गोविंदपुर-बरेव मुख्य मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मृतक युवक की पहचान झारखंड के सतगावां थाना क्षेत्र के कटैया टोला गजहड़ निवासी शिवदानी राय के 32 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार के रूप मे किया गया। परिजनों ने क्लीनिक संचालक डॉ. श्रवण कुमार पर इलाज में लापरवाही और गलत इलाज करने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि दिलीप को मलेरिया था, जबकि क्लीनिक में डेंगू का इलाज किया जा रहा था। परिजनों के अनुसार करीब पांच दिनों के इलाज में 65 हजार रुपये लिए गए। स्थिति बिगड़ने पर दिलीप को नवादा के एमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया। पटना के अस्पतालों में इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को एंबुलेंस से गोविंदपुर लाकर क्लीनिक के सामने पहुंच गए। हंगामे के दौरान क्लीनिक संचालक क्लीनिक बंद कर फरार हो गया। मृतक के पिता शिवदानी राय पत्नी नगीनी देवी और बड़े भाई नागेश्वर राय ने डॉ श्रवण कुमार पर गलत इलाज करने के आरोप लगाते हुए कहा कि दिलीप को मलेरिया बुखार था और श्रवण कुमार द्वारा डेंगू का इलाज किया जा रहा था जिससे मरीज की हालत बिगड़ते चले गए और 14 अगस्त को रात्रि मे मरीज की हालत बिगड़ने पर श्रवण कुमार बिना परिजन को बताए नवादा ले जाकर एम एच अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से मरीज की हालत गंभीर रहने के कारण पटना रेफर कर दिया गया जहां पटना में इलाज के दौरान दिलीप कुमार की मौत हो गया, साथ ही उन्होंने कहा की श्रवण कुमार के द्वारा गलत इलाज करने के कारण दिलीप कुमार की मौत हो गई। परिजनों ने क्षेत्र में संचालित अवैध निजी क्लीनिकों की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि उक्त क्लीनिक में पहले भी इलाज के दौरान कई लोगों की मौतें हो चुकी हैं। साथ ही बताया की गोविंदपुर मे लगभग आधा दर्जन अवैध नीजी क्लीनिक और नर्सिंग होम संचालित है लेकिन विभागीय स्तर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने प्रशासन एवं अधिकारियों से अवैध नीजी क्लीनिक की जांच की मांग की है, सूचना पर बीडीओ कुमार शैलेंद्र और थानाध्यक्ष विजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। बीडीओ ने कहा कि परिजनों के आवेदन पर निजी क्लीनिक के संचालन और लगाए गए आरोपों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मृतक दिलीप अपने पीछे पत्नी और तीन मासूम बेटियों को छोड़ गए हैं। चार वर्ष, दो वर्ष और एक वर्ष की तीनों बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजन एवं ग्रामीण शव को मां अम्बे नीजी क्लीनिक के गेट के पास शव रखकर मुआवजे और कारवाई की मांग पर अड़े रहे।
    1
    निजी क्लीनिक में युवक की मौत, शव रखकर परिजनों ने गोविंदपुर बरेब मार्ग किया जाम, 
निजी क्लीनिक में युवक की मौत, शव रखकर परिजनों ने गोविंदपुर बरेब मार्ग किया जाम, 
गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर दरमनियां बाजार स्थित मां अम्बे निजी क्लीनिक में इलाज के बाद 32 वर्षीय दिलीप कुमार की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार को क्लीनिक के सामने गोविंदपुर-बरेव मुख्य मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
मृतक युवक की पहचान झारखंड के सतगावां थाना क्षेत्र के कटैया टोला गजहड़ निवासी शिवदानी राय के 32 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार के रूप मे किया गया। 
परिजनों ने क्लीनिक संचालक डॉ. श्रवण कुमार पर इलाज में लापरवाही और गलत इलाज करने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि दिलीप को मलेरिया था, जबकि क्लीनिक में डेंगू का इलाज किया जा रहा था। परिजनों के अनुसार करीब पांच दिनों के इलाज में 65 हजार रुपये लिए गए।
स्थिति बिगड़ने पर दिलीप को नवादा के एमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया। पटना के अस्पतालों में इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को एंबुलेंस से गोविंदपुर लाकर क्लीनिक के सामने पहुंच गए।
हंगामे के दौरान क्लीनिक संचालक क्लीनिक बंद कर फरार हो गया। 
मृतक के पिता शिवदानी राय पत्नी नगीनी देवी और बड़े भाई नागेश्वर राय ने डॉ श्रवण कुमार पर गलत इलाज करने के आरोप लगाते हुए कहा कि दिलीप को मलेरिया बुखार था और श्रवण कुमार द्वारा डेंगू का इलाज किया जा रहा था जिससे मरीज की हालत बिगड़ते चले गए और 14 अगस्त को रात्रि मे मरीज की हालत बिगड़ने पर श्रवण कुमार बिना परिजन को बताए नवादा ले जाकर एम एच अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से मरीज की हालत गंभीर रहने के कारण पटना रेफर कर दिया गया जहां पटना में इलाज के दौरान दिलीप कुमार की मौत हो गया, साथ ही उन्होंने कहा की श्रवण कुमार के द्वारा गलत इलाज करने के कारण दिलीप कुमार की मौत हो गई। 
परिजनों ने क्षेत्र में संचालित अवैध निजी क्लीनिकों की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि उक्त क्लीनिक में पहले भी इलाज के दौरान कई लोगों की मौतें हो चुकी हैं।
साथ ही बताया की गोविंदपुर मे लगभग आधा दर्जन अवैध नीजी क्लीनिक और नर्सिंग होम संचालित है लेकिन विभागीय स्तर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने प्रशासन एवं अधिकारियों से अवैध नीजी क्लीनिक की जांच की मांग की है, 
सूचना पर बीडीओ कुमार शैलेंद्र और थानाध्यक्ष विजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। बीडीओ ने कहा कि परिजनों के आवेदन पर निजी क्लीनिक के संचालन और लगाए गए आरोपों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
मृतक दिलीप अपने पीछे पत्नी और तीन मासूम बेटियों को छोड़ गए हैं। चार वर्ष, दो वर्ष और एक वर्ष की तीनों बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।  परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, 
खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजन एवं ग्रामीण शव को मां अम्बे नीजी क्लीनिक के गेट के पास शव रखकर मुआवजे और कारवाई की मांग पर अड़े रहे।
    user_Kanhai chaudhary
    Kanhai chaudhary
    गोविंदपुर, नवादा, बिहार•
    2 hrs ago
  • Mera Naam Hai Makhdumpur gaon ke thana pthapur jilla gaya ji Mera janda Dhola Bahadurpur Gaon Hai ismein dekhiae yah Gaon Mein Kitna barish ho raha hai Barish ma nagpanchmi ka din bhi hai Achcha Shubh muhurt Hai Barish Achcha Hona bhi chahie Kyunki kishal Logon Ka Dhyan Sukh raha hai isliye Barish Ka Bhi jaruri hai
    1
    Mera Naam Hai Makhdumpur gaon ke thana pthapur jilla gaya ji
Mera janda Dhola Bahadurpur Gaon Hai ismein dekhiae yah Gaon Mein Kitna barish ho raha hai Barish ma nagpanchmi ka din bhi hai Achcha Shubh muhurt Hai Barish Achcha Hona bhi chahie Kyunki kishal Logon Ka Dhyan Sukh raha hai isliye Barish Ka Bhi jaruri hai
    user_Punam kumari
    Punam kumari
    Nardiganj, Nawada•
    13 hrs ago
  • ankh band karke machli pakad rahe hai bnnkkjjvcccchhjnmn
    1
    ankh band karke machli pakad rahe hai bnnkkjjvcccchhjnmn
    user_Md Javed Ansari
    Md Javed Ansari
    बरही, हजारीबाग, झारखंड•
    17 hrs ago
  • Prashant Kishor ने Bihar विधानसभा में ली शपथ, बोले- यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी का पल जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को बिहार विधानसभा में स्पीकर प्रेम कुमार की मौजूदगी में बांकीपुर विधायक के तौर पर शपथ ली। शपथ लेने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिस सदन में कृष्ण सिन्हा, कर्पूरी ठाकुर, अनुग्रह नारायण सिन्हा, नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, केदार पांडे, राम विलास पासवान और सुशील कुमार मोदी जैसे लोगों ने सेवा की है, उसका सदस्य बनना मेरे लिए गर्व की बात है।
    1
    Prashant Kishor ने Bihar विधानसभा में ली शपथ, बोले- यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी का पल
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को बिहार विधानसभा में स्पीकर प्रेम कुमार की मौजूदगी में बांकीपुर विधायक के तौर पर शपथ ली। शपथ लेने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिस सदन में कृष्ण सिन्हा, कर्पूरी ठाकुर, अनुग्रह नारायण सिन्हा, नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, केदार पांडे, राम विलास पासवान और सुशील कुमार मोदी जैसे लोगों ने सेवा की है, उसका सदस्य बनना मेरे लिए गर्व की बात है।
    user_राहुल रंजन
    राहुल रंजन
    वजीरगंज, गया, बिहार•
    12 hrs ago
  • तीसरी सोमवारी पर शिवभक्ति में डूबा वज़ीरगंज, बाबा लाईनेश्वर धाम में भक्तों का लगा तांता आस्था और सनातन का अद्भुत संगम, तीसरी सोमवारी पर बाबा लाईनेश्वर धाम में उमड़ा जनसैलाब वज़ीरगंज (गया): सावन की तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर आज 17 अगस्त, सोमवार को वज़ीरगंज प्रखंड के पूरा पंचायत स्थित ऐतिहासिक श्री बाबा लाईनेश्वर महादेव धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया है। दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं। भक्त बेलपत्र, फूल, दूध और गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं और सुख-शांति, समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में भी विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। बाबा लाईनेश्वर धाम की पहचान केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां सामाजिक समरसता और भाईचारे की भी अनूठी मिसाल देखने को मिलती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां के ब्राह्मण परिवार दलित एवं महादलित परिवारों के घर जाकर भोजन करते हैं और आपसी प्रेम एवं सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं। लोगों का कहना है कि बाबा लाईनेश्वर महादेव का दरबार समाज को एकता और समानता का संदेश देता है। आयोजन से जुड़े दिलखुश कुमार, रामप्रवेश सिंह और पप्पू कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सावन की सोमवारी पर हर वर्ष बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। तीसरी सोमवारी पर उमड़ी भीड़ बाबा के प्रति लोगों की अटूट आस्था को दर्शाती है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए ग्रामीण एवं आयोजन समिति के सदस्य व्यवस्था संभालने में जुटे हैं। पूरा पंचायत आज पूरी तरह भक्तिमय नजर आ रहा है और बाबा लाईनेश्वर महादेव के जयघोष से वातावरण गूंजायमान है।
    1
    तीसरी सोमवारी पर शिवभक्ति में डूबा वज़ीरगंज, बाबा लाईनेश्वर धाम में भक्तों का लगा तांता
आस्था और सनातन का अद्भुत संगम, तीसरी सोमवारी पर बाबा लाईनेश्वर धाम में उमड़ा जनसैलाब
वज़ीरगंज (गया): सावन की तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर आज 17 अगस्त, सोमवार को वज़ीरगंज प्रखंड के पूरा पंचायत स्थित ऐतिहासिक श्री बाबा लाईनेश्वर महादेव धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया है।
दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं। भक्त बेलपत्र, फूल, दूध और गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं और सुख-शांति, समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में भी विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
बाबा लाईनेश्वर धाम की पहचान केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां सामाजिक समरसता और भाईचारे की भी अनूठी मिसाल देखने को मिलती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां के ब्राह्मण परिवार दलित एवं महादलित परिवारों के घर जाकर भोजन करते हैं और आपसी प्रेम एवं सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं। लोगों का कहना है कि बाबा लाईनेश्वर महादेव का दरबार समाज को एकता और समानता का संदेश देता है।
आयोजन से जुड़े दिलखुश कुमार, रामप्रवेश सिंह और पप्पू कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सावन की सोमवारी पर हर वर्ष बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। तीसरी सोमवारी पर उमड़ी भीड़ बाबा के प्रति लोगों की अटूट आस्था को दर्शाती है।
श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए ग्रामीण एवं आयोजन समिति के सदस्य व्यवस्था संभालने में जुटे हैं। पूरा पंचायत आज पूरी तरह भक्तिमय नजर आ रहा है और बाबा लाईनेश्वर महादेव के जयघोष से वातावरण गूंजायमान है।
    user_Chandan Kumar
    Chandan Kumar
    Farmer वजीरगंज, गया, बिहार•
    16 hrs ago
  • प्रधानाध्यापक को जातिसूचक गाली और जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज वजीरगंज थाना क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महुगाईन के प्रधानाध्यापक बिरेंद्र चौधरी को कथित तौर पर फोन पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्रधानाध्यापक के लिखित आवेदन और उपलब्ध ऑडियो कॉल के आधार पर वजीरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
    1
    प्रधानाध्यापक को जातिसूचक गाली और जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
वजीरगंज थाना क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महुगाईन के प्रधानाध्यापक बिरेंद्र चौधरी को कथित तौर पर फोन पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्रधानाध्यापक के लिखित आवेदन और उपलब्ध ऑडियो कॉल के आधार पर वजीरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
    user_Dhirendra Kumar Verma
    Dhirendra Kumar Verma
    वजीरगंज, गया, बिहार•
    16 hrs ago
  • बिहार के लखीसराय के अशोक धाम मंदिर परिसर में हुई भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 10 से अधिक घायल। लखीसराय। सावन की तीसरी सोमवारी की सुबह प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर के बाहरी परिसर में अचानक भगदड़ मच गई। प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसे में 7 श्रद्धालुओं के मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 8 से अधिक जख्मी हैं, जिनका सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज शुरू किया गया है।मरने वालों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। लखीसराय डीएम ने बताया कि घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले मार्ग पर हुई। सोमवार की सुबह साढ़े छह और सात बजे के बीच भीड़ अचानक बढ़ गई थी।सोमवार की सुबह मंदिर में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे कांवरियों के बीच पोल में करंट प्रवाहित होने की अफवाह फैल गई। इसके बाद श्रद्धालुओं में अचानक अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।
    1
    बिहार के लखीसराय के अशोक धाम मंदिर परिसर में हुई भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 10 से अधिक घायल।
लखीसराय। सावन की तीसरी सोमवारी की सुबह प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर के बाहरी परिसर में अचानक भगदड़ मच गई। प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसे में 7 श्रद्धालुओं के मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 8 से अधिक जख्मी हैं, जिनका सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज शुरू किया गया है।मरने वालों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। लखीसराय डीएम ने बताया कि घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले मार्ग पर हुई। सोमवार की सुबह साढ़े छह और सात बजे के बीच भीड़ अचानक बढ़ गई थी।सोमवार की सुबह मंदिर में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे कांवरियों के बीच पोल में करंट प्रवाहित होने की अफवाह फैल गई। इसके बाद श्रद्धालुओं में अचानक अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।
    user_राहुल रंजन
    राहुल रंजन
    वजीरगंज, गया, बिहार•
    12 hrs ago
  • निजी क्लीनिक में इलाज के बाद 32 वर्षीय युवक की मौत, शव रखकर सड़क जाम; परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
    1
    निजी क्लीनिक में इलाज के बाद 32 वर्षीय युवक की मौत, शव रखकर सड़क जाम; परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
    user_Nawada Halchal News
    Nawada Halchal News
    Doctor गोविंदपुर, नवादा, बिहार•
    27 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.