Shuru
Apke Nagar Ki App…
अनूपपुर पयारी नंबर-02 सड़क पर धान रोपकर ग्रामीणों ने जताया विरोध सड़क पर धान रोपकर ग्रामीणों ने जताया विरोध 🌾 अनूपपुर के पयारी नंबर-02 में जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में विरोध जताते हुए सड़क पर ही धान की रोपाई कर दी। रिपोर्ट आदर्श दुबे न्यूज नेशन ग्रामीणों का आरोप है कि गड्ढों, मलबे और कीचड़ से भरी सड़क पर आए दिन लोग फिसलकर गिरते हैं। स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क की हालत और खराब हो गई है। ग्रामीणों ने कहा—“जब सड़क नहीं बन रही तो यहीं धान उगा लेंगे।” ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण और स्थायी समाधान की मांग की है।
आदर्श दुबे
अनूपपुर पयारी नंबर-02 सड़क पर धान रोपकर ग्रामीणों ने जताया विरोध सड़क पर धान रोपकर ग्रामीणों ने जताया विरोध 🌾 अनूपपुर के पयारी नंबर-02 में जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में विरोध जताते हुए सड़क पर ही धान की रोपाई कर दी। रिपोर्ट आदर्श दुबे न्यूज नेशन ग्रामीणों का आरोप है कि गड्ढों, मलबे और कीचड़ से भरी सड़क पर आए दिन लोग फिसलकर गिरते हैं। स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क की हालत और खराब हो गई है। ग्रामीणों ने कहा—“जब सड़क नहीं बन रही तो यहीं धान उगा लेंगे।” ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण और स्थायी समाधान की मांग की है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- अनूपपुर पयारी नंबर-02 सड़क पर धान रोपकर ग्रामीणों ने जताया विरोध सड़क पर धान रोपकर ग्रामीणों ने जताया विरोध 🌾 अनूपपुर के पयारी नंबर-02 में जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में विरोध जताते हुए सड़क पर ही धान की रोपाई कर दी। रिपोर्ट आदर्श दुबे न्यूज नेशन ग्रामीणों का आरोप है कि गड्ढों, मलबे और कीचड़ से भरी सड़क पर आए दिन लोग फिसलकर गिरते हैं। स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क की हालत और खराब हो गई है। ग्रामीणों ने कहा—“जब सड़क नहीं बन रही तो यहीं धान उगा लेंगे।” ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण और स्थायी समाधान की मांग की है।1
- बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला में बने रिजॉर्ट के मेहमानों के द्वारा फैलाई गई गंदगी को रिसोर्ट मालिकों द्वारा जंगलों में फेका जाता है कचरा। जी हां हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के जिला उमरिया की सुप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व वन परिक्षेत्र जहां पर बड़ी-बड़ी होटल बड़ी-बड़ी रेस्टोरेंट है रिजॉर्ट है वहां पर देश-विदेश दूर-दूर से सैलानी आते हैं जो यहां रिसोर्ट में रुकते हैं और वन्य जीव देखने के लिए आते हैं यह एक बहुत बड़ा पर्यटक स्थल है जहां बड़े-बड़े लोग अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने आते हैं जिन्हें खाने पीने से लेकर हर नशे की चीज रिसोर्ट मलिक उपलब्ध कराते हैं के विपरीत उनके द्वारा फैलाई गई मेहमानों के द्वारा फैलाई गई गंदगी को रिजॉर्ट मलिक नष्ट करने के बजाय अपने ही आसपास एरिया जंगलों में डिस्पोजल टैबलेट की पत्ते उनके द्वारा छोड़े गए कपड़े प्लास्टिक की चीज दारू की सीसी और जो भी उसमें गंदा मटेरियल रिसोर्ट के अंदर होता है कटोरी प्लेट जो भी चीज होती हैं जो एक कचरा कहलाता है उसे नष्ट करने की बजाय रिसोर्ट के मालिक उसे आसपास के जंगलों में फेंक देते हैं अब इससे होगा क्या जंगलों में गंदगी फाइल लगी जंगली जानवर उसे हो सकता है यह सोचकर कि उनके खाने की चीज हो उसे खा ले कोई ऐसी नशे की चीज हो जिसे खा ले जिससे वह नॉर्मल से क्रूर हो जाए आसपास रहने वाले व्यक्तियों पर हमला करें अब यह किसकी लापरवाही है विभाग की लापरवाही है जो इसे ध्यान नहीं देता वन विभाग की लापरवाही है जो आसपास रिसोर्ट के ग्रस्त नहीं करता इस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि आगे से ऐसा कोई भी रिसोर्ट का मालिक या उनके कर्मचारियों द्वारा ऐसा करना किया जाए जंगल जहां लोग घूमने आते हैं जंगली जानवर देखने आते हैं उसे माहौल को साफ सुथरा रखा जाए ताकि आने वाले सैलानी अगर वहां से गुजरते हैं या गाड़ी गुजरती है तो उन्हें भी वालों की जंगल यानी जंगल नेच।र साफ सुथरा हो हम शासन प्रशासन से यही अपील करते हैं चाहे वह रिसोर्ट के मालिक हो या होमस्टे के उनके द्वारा आसपास जो भी गंदगी फैलाई जा रही है उसे वन विभाग देखें और ऐसा कुछ करने पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें4
- मानव दुर्व्यापार के मामले में एक साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार मानव दुर्व्यापार के मामले में एक साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार अमरपुर पुलिस की कार्रवाई, तकनीकी साक्ष्यों और लगातार दबिश के बाद आरोपी पुलिस के हाथ लगा उमरिया। मानव दुर्व्यापार के गंभीर प्रकरण में करीब एक वर्ष से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को चौकी अमरपुर, थाना इंदवार पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री विजय भागवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक शर्मा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी उमरिया श्री पी.एस. परस्ते के नेतृत्व में की गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी अमरपुर थाना इंदवार में अपराध क्रमांक 154/2025 के तहत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था। प्रकरण में आरोपी घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक उमरिया द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लगातार की जा रही थी पतारसी फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। इसके साथ ही तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पतारसी की जा रही थी। पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार प्रकरण की विवेचना धारा 173(8) जाफौ के अंतर्गत लंबित थी। आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी अमरपुर थाना इंदवार पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा संस्कार धानी जबलपुर में दिव्या कावड़ यात्रा का शुभारंभ किया गया l माननीय मुख्यमंत्री महोदय डॉ मनमोहन यादव द्वारा आज दिनांक को जबलपुर से दिव्या कावड़ यात्रा का शुभारंभ किया गया जिसमें समस्त शिवभक्त एवं बीजेपी कमेटी कार्यकर्ता एवं अन्य नागरिक गण उपस्थित रहे है ।2
- हर घर तिरंगा अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं जिला पंचायत सीईओ की उपस्थिति में 🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान 🇮🇳 मध्य प्रदेश, उमरिया हर घर तिरंगा अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय से भव्य तिरंगा यात्रा निकालाकर हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करने का गया संदेश1
- भाजपा की मासिक जिला बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बनी रणनीति अनूपपुर - भारतीय जनता पार्टी की मासिक जिला बैठक सोमवार, 10 अगस्त 2026 को भाजपा जिला कार्यालय अनूपपुर में संभागीय प्रभारी गौरव सिरोठिया, मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल, जिला प्रभारी संजय साहू, जिला महामंत्री श्याम नारायण शुक्ला एवं सिद्धार्थ शिव सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व में आयोजित संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को विशेष प्राथमिकता देते हुए इसे व्यापक स्तर पर सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा शहडोल संभाग के संभागीय प्रभारी गौरव सिरोठिया ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने पूर्व में किए गए संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों के संबंध में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों एवं मोर्चा-प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों को बूथ एवं शक्ति केंद्रों पर निरंतर प्रवास करने तथा स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं एवं आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने के निर्देश दिए। श्री सिरोठिया ने कहा कि पुराने एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखते हुए सभी को साथ लेकर संगठन के कार्य को आगे बढ़ाना है। हमारा लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए कि भाजपा का जनाधार और संगठनात्मक ग्राफ कैसे बढ़े। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने घर पर तिरंगा लगाकर राष्ट्र के प्रति अपनी भावना प्रकट करें और समाज के बीच भी तिरंगा लेकर पहुंचें। स्वतंत्रता दिवस को उत्साह एवं गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाए। उन्होंने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर मौन जुलूस आयोजित करने की बात भी कही। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का बोध हो : रामलाल रौतेल मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का बोध होना चाहिए और संगठन की मंशा के अनुरूप निष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक बूथ पर भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद हैं, लेकिन पूर्व और वर्तमान कार्यकर्ताओं के बीच जो सोच का अंतर है, उसे दूर करते हुए सभी को सक्रिय करने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पद के अहंकार से दूर रहकर निष्ठा एवं समर्पण भाव से संगठन के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पद स्थायी नहीं होता, लेकिन कार्यकर्ता का आचरण और स्वभाव संगठन के हित में हमेशा महत्वपूर्ण रहता है। संगठन के निर्देशों का पालन करें कार्यकर्ता : संजय साहू भाजपा जिला प्रभारी संजय साहू ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी संगठन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुट जाएं। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अभी से इसकी तैयारियों में जुटें और प्रत्येक मंडल स्तर पर कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित करें। जिले के पदाधिकारी एवं मंडल प्रभारी अपने-अपने शक्ति केंद्रों एवं बूथों पर बैठकें आयोजित कर अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा जिला कार्यालय में मंत्री, सांसद, विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष सप्ताह में एक दिन समय निकालकर बैठने का प्रयास करें, ताकि कार्यकर्ताओं एवं आम जनता की समस्याओं का समय पर समाधान किया जा सके। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मंडल अध्यक्ष सम्मानित बैठक के दौरान डिजिटल वेरिफिकेशन एवं ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंडल बिजुरी के अध्यक्ष रिंकू शर्मा एवं मंडल राजनगर के अध्यक्ष कमलेश चतुर्वेदी को शाल पहनाकर सम्मानित किया गया।बैठक में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।1
- सावन के दूसरे सोमवार उमरिया में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर सावन के दूसरे सोमवार उमरिया में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर सगरा मंदिर समेत नगर के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जगह-जगह लगे भंडारे, भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक उमरिया। सावन के पावन दूसरे सोमवार को जिला मुख्यालय उमरिया पूरी तरह शिवमय नजर आया। सुबह से ही नगर के प्रमुख मंदिरों और शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर तरफ ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष सुनाई दिए। भक्तों ने भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। सावन सोमवार के अवसर पर सगरा मंदिर में विशेष धार्मिक माहौल देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। भक्तों ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा एवं पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी रही। शिवालयों में लगी भक्तों की कतार सगरा मंदिर के साथ ही जिला मुख्यालय के विभिन्न मंदिरों में भी सावन सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना की गई। कई मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिरों में भजन-कीर्तन और धार्मिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा। जगह-जगह भंडारे, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद सावन सोमवार के अवसर पर नगर में जगह-जगह भंडारे का आयोजन भी किया गया। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और राहगीरों को भोजन एवं प्रसाद वितरित किया गया। लोगों ने उत्साहपूर्वक भंडारे में सेवा की और श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया। धार्मिक आयोजन के चलते पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। आस्था और भक्ति में डूबा उमरिया सावन के दूसरे सोमवार को उमरिया की गलियां और मंदिर परिसर भगवान शिव की भक्ति से सराबोर दिखाई दिए। सुबह से शुरू हुआ पूजा-अर्चना और दर्शन का सिलसिला दिनभर जारी रहा। श्रद्धालुओं के चेहरे पर भक्ति और उत्साह साफ नजर आया। जगह-जगह धार्मिक आयोजनों ने सावन की आस्था को और भी जीवंत कर दिया। सावन सोमवार के इस पावन अवसर पर उमरिया में आस्था, सेवा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।2
- हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज स्टेडियम से जिला पंचायत श्री अभय सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई 🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज स्टेडियम से सीईओ जिला पंचायत श्री अभय सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया1
- • *उमरिया पुलिस को मिली सफलताः मानव दुर्व्यापार के प्रकरण में 01 वर्ष से फरार 05 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, चौकी अमरपुर पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार* उमरिया/ पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री विजय भागवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमरिया आलोक शर्मा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) उमरिया श्री पी.एस. परस्ते के नेतृत्व में चौकी अमरपुर थाना इंदवार पुलिस द्वारा मानव दुर्व्यापार के गंभीर प्रकरण में करीब 01 वर्ष से फरार चल रहे 05 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। विदित हो कि चौकी अमरपुर थाना इंदवार में अपराध क्रमांक 154/2025, धारा 137(2), 64(2), 65(1), 96, 98, 142, 143(4), 144(1), 70(2) बीएनएस, 5/6 पॉक्सो अधिनियम एवं 3(2), 5 एससी/एसटी एक्ट के प्रकरण में 01 आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक उमरिया द्वारा 05 हजार रुपये का इनाम उद्घोषित किया गया था। प्रकरण की विवेचना धारा 173(8) जाफौ के अंतर्गत लंबित थी। फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश एवं तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर पतारसी की जा रही थी। पुलिस टीम के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। चौकी अमरपुर थाना इंदवार पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।1