logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पिपरिया न्यायालय में नेशनल लोक अदालत, 334 प्रकरणों का हुआ निराकरण पिपरिया - मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में दिनांक 12 सिंतबर 2026 को तहसील न्यायालय पिपरिया में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ राजेश कुमार अग्रवाल प्रथम जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति पिपरिया द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया । उक्त नेशनल लोक अदालत में एम.पी.ई.बी. के प्री-लिटिगेशन 48 प्रकरणों का निराकरण हुआ। जिसमें 4,83,959 / राशि (चार लाख तैरासी हजार नौ सौ उनसठ) प्राप्त हुई तथा एम.पी.ई.बी के साथ पंजीबद्ध लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण हुआ है जिसमें 1.77.860 रू. (एक लाख सत्तहतर हजार आठ सौ साठ रूपये) राशि प्राप्त हुई, मोटर दुघर्टना के 1 प्रकरणों का निराकरण आपसी राजीनामें के आधार पर हुआ जिसमें कुल अवार्ड राशि 15,50,000/ रूपये रही । पिपरिया न्यायालय में नेशनल लोक अदालत हेतु गठित 5 खंडपीठों द्वारा कुल 334 प्रकरणों का हुआ निराकरण जिसमें कुल समझौता राशि 2,16.34,582 रूपये रही, नेशनल लोक अदालत में वर्षों से अलग रह रहे पति-पत्नि को समझाइश देकर फिर से साथ रहने को राजी किया गया, नगर पालिका के 10 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण जिसमें हुआ जिसमें कुल वसूली राशि 20,53,839/रू. (बीस लाख तिरैपन हजार आठ सौ उनतालीस) रहीं । उक्त नेशनल लोक अदालत में राजेश कुमार अग्रवाल प्रथम जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति पिपरिया, श्रीमति अर्चना रघुवंशी द्वितीय जिला न्यायाधीश, अखिलेश चांडक सिविल जज सीनियर डिवीजन पिपरिया, श्रीमति निशा रघुवंशी सिविल जज जूनियर डिवीजन पिपरिया, श्रीमति दिशा चाडंक सिविल जज जूनियर डिवीजन पिपरिया, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष धर्मेन्द्र नागवंशी, अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश भार्गव, शशिकांत अहिरवार, बृजेन्द्र बिल्थारिया, भारत नागवंशी, संतोष सिंह राजपूत, भूपेन्द्र साहू सुलहकर्ता सदस्य अधिवक्ता, बैंक, एम.पी.ई.बी., नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे ।

22 hrs ago
user_Pankaj Pal
Pankaj Pal
पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
22 hrs ago
81d97f8b-ca34-4329-b730-d733bdfa881c

पिपरिया न्यायालय में नेशनल लोक अदालत, 334 प्रकरणों का हुआ निराकरण पिपरिया - मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में दिनांक 12 सिंतबर 2026 को तहसील न्यायालय पिपरिया में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ राजेश कुमार अग्रवाल प्रथम जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति पिपरिया द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया । उक्त नेशनल लोक अदालत में एम.पी.ई.बी. के

e777dd0a-e813-45b7-8a5f-1f5fb4748f2b

प्री-लिटिगेशन 48 प्रकरणों का निराकरण हुआ। जिसमें 4,83,959 / राशि (चार लाख तैरासी हजार नौ सौ उनसठ) प्राप्त हुई तथा एम.पी.ई.बी के साथ पंजीबद्ध लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण हुआ है जिसमें 1.77.860 रू. (एक लाख सत्तहतर हजार आठ सौ साठ रूपये) राशि प्राप्त हुई, मोटर दुघर्टना के 1 प्रकरणों का निराकरण आपसी राजीनामें के आधार पर हुआ जिसमें कुल अवार्ड राशि 15,50,000/ रूपये रही । पिपरिया न्यायालय में नेशनल लोक अदालत हेतु गठित 5

खंडपीठों द्वारा कुल 334 प्रकरणों का हुआ निराकरण जिसमें कुल समझौता राशि 2,16.34,582 रूपये रही, नेशनल लोक अदालत में वर्षों से अलग रह रहे पति-पत्नि को समझाइश देकर फिर से साथ रहने को राजी किया गया, नगर पालिका के 10 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण जिसमें हुआ जिसमें कुल वसूली राशि 20,53,839/रू. (बीस लाख तिरैपन हजार आठ सौ उनतालीस) रहीं । उक्त नेशनल लोक अदालत में राजेश कुमार अग्रवाल प्रथम जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष तहसील

विधिक सेवा समिति पिपरिया, श्रीमति अर्चना रघुवंशी द्वितीय जिला न्यायाधीश, अखिलेश चांडक सिविल जज सीनियर डिवीजन पिपरिया, श्रीमति निशा रघुवंशी सिविल जज जूनियर डिवीजन पिपरिया, श्रीमति दिशा चाडंक सिविल जज जूनियर डिवीजन पिपरिया, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष धर्मेन्द्र नागवंशी, अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश भार्गव, शशिकांत अहिरवार, बृजेन्द्र बिल्थारिया, भारत नागवंशी, संतोष सिंह राजपूत, भूपेन्द्र साहू सुलहकर्ता सदस्य अधिवक्ता, बैंक, एम.पी.ई.बी., नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे ।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पिपरिया के शोभापुर रोड पंचवटी हनुमान मंदिर में चोरी, वीडियो हुआ वायरल पिपरिया। शोभापुर रोड स्थित मड़िया के पंचवटी हनुमान मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। मंदिर में हुई चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में चोरी की घटना से जुड़े दृश्य दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचने के बाद घटना की जांच और वीडियो के आधार पर संदिग्ध की पहचान किए जाने की कार्रवाई की जा सकती है।
    1
    पिपरिया के शोभापुर रोड पंचवटी हनुमान मंदिर में चोरी, वीडियो हुआ वायरल
पिपरिया। शोभापुर रोड स्थित मड़िया के पंचवटी हनुमान मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। मंदिर में हुई चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में चोरी की घटना से जुड़े दृश्य दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचने के बाद घटना की जांच और वीडियो के आधार पर संदिग्ध की पहचान किए जाने की कार्रवाई की जा सकती है।
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शोभापुर रोड़ स्थित प्रसिद्ध हनुमान मड़िया में चोरी, सांडिया के मंदिरों में भी चोरी का प्रयास, ग्रामीणों में दहशत, पुलिस के लिए चुनौती नर्मदापुरम - जिले के मंगलवारा थाना क्षेत्र पिपरिया के शोभापुर रोड़ स्थित जग प्रसिद्ध हनुमान मड़िया में चोरी की घटना के बाद आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है । जानकारी के अनुसार चोरी की वारदात के बाद संदिग्ध चोर सांडिया की ओर भागते देखे गए सांडिया क्षेत्र के कुछ मंदिरों में भी चोरी का प्रयास किया गया लेकिन स्थानीय लोगों की नजर पड़ते ही संदिग्ध मौके से फरार हो गए । मंदिर के पुजारी बृजेश बैरागी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना शनिवार देर रात की है मंदिरों को निशाना बनाए जाने से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है, लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही बढ़ी है जिस पर पुलिस को विशेष निगरानी रखने की जरूरत है । ग्रामीणों ने मांग की है कि पुलिस कबाड़ खरीदने-बेचने वालों और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जांच करे तथा क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए साथ ही मंदिरों और सार्वजनिक धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए । फिलहाल पुलिस से आरोपियों की जल्द पहचान कर कार्यवाही की मांग की जा रही है । अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस इन चोरों तक कब पहुंचती है ।
    4
    शोभापुर रोड़ स्थित प्रसिद्ध हनुमान मड़िया में चोरी, सांडिया के मंदिरों में भी चोरी का प्रयास, ग्रामीणों में दहशत, पुलिस के लिए चुनौती
नर्मदापुरम - जिले के मंगलवारा थाना क्षेत्र पिपरिया के शोभापुर रोड़ स्थित जग प्रसिद्ध हनुमान मड़िया में चोरी की घटना के बाद आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है ।
जानकारी के अनुसार चोरी की वारदात के बाद संदिग्ध चोर सांडिया की ओर भागते देखे गए सांडिया क्षेत्र के कुछ मंदिरों में भी चोरी का प्रयास किया गया लेकिन स्थानीय लोगों की नजर पड़ते ही संदिग्ध मौके से फरार हो गए ।
मंदिर के पुजारी बृजेश बैरागी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना शनिवार देर रात की है मंदिरों को निशाना बनाए जाने से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है, लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही बढ़ी है जिस पर पुलिस को विशेष निगरानी रखने की जरूरत है ।
ग्रामीणों ने मांग की है कि पुलिस कबाड़ खरीदने-बेचने वालों और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जांच करे तथा क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए साथ ही मंदिरों और सार्वजनिक धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए ।
फिलहाल पुलिस से आरोपियों की जल्द पहचान कर कार्यवाही की मांग की जा रही है ।
अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस इन चोरों तक कब पहुंचती है ।
    user_Pankaj Pal
    Pankaj Pal
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है- कोशिश करें कोई भूखा ना सो सके- शिवहरे मैडम सोहागपुर (नर्मदापुरम) अमावस्या के पावन अवसर पर, गौतम वार्ड (मारूपुरा) निवासी, समाजसेवी आदरणीया श्रीमती सुनीता शिवहरे जी ने सेवा की एक और मिसाल पेश की। श्री हनुमान जी एवं श्री देवनारायण जी महाराज की प्रेरणा से, लक्ष्मी जी के शुभ दिन शुक्रवार को उन्होंने - निसहाय, बेघर, बेसहारा बंधुओं के लिए एवं नर्मदा मैया की परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए मिष्ठान, नमकीन सहित स्वादिष्ट भोजन प्रसादी की व्यवस्था की। हर महीने नियमित रूप से जरूरतमंदों की थाली में खुशियां परोसने वाली सुनीता मैडम ने आज फिर सिद्ध कर दिया कि - "इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है" राम रहीम रोटी बैंक परिवार की ओर से आपके इस निस्वार्थ सेवाभाव का हृदय से आभार एवं अभिनंदन। 💐 प्रार्थना:- श्री हनुमान जी महाराज एवं देवनारायण जी महाराज की कृपा आप पर और आपके पूरे परिवार पर सदैव बनी रहे। आपका जीवन सेवा, सुख और समृद्धि से परिपूर्ण हो। सुनीता मैडम के इस सेवाभाव को कोटि-कोटि नमन। 🙏
    1
    इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है- कोशिश करें कोई भूखा ना सो सके- शिवहरे मैडम
सोहागपुर (नर्मदापुरम)                          
अमावस्या के पावन अवसर पर, गौतम वार्ड (मारूपुरा) निवासी, समाजसेवी आदरणीया श्रीमती सुनीता शिवहरे जी ने सेवा की एक और मिसाल पेश की।
श्री हनुमान जी एवं श्री देवनारायण जी महाराज की प्रेरणा से, लक्ष्मी जी के शुभ दिन शुक्रवार को उन्होंने -
निसहाय, बेघर, बेसहारा बंधुओं के लिए
एवं नर्मदा मैया की परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए
मिष्ठान, नमकीन सहित स्वादिष्ट भोजन प्रसादी की व्यवस्था की।
हर महीने नियमित रूप से जरूरतमंदों की थाली में खुशियां परोसने वाली सुनीता मैडम ने आज फिर सिद्ध कर दिया कि -
"इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है"
राम रहीम रोटी बैंक परिवार की ओर से आपके इस निस्वार्थ सेवाभाव का हृदय से आभार एवं अभिनंदन। 💐
प्रार्थना:- श्री हनुमान जी महाराज एवं देवनारायण जी महाराज की कृपा आप पर और आपके पूरे परिवार पर सदैव बनी रहे। आपका जीवन सेवा, सुख और समृद्धि से परिपूर्ण हो।
सुनीता मैडम के इस सेवाभाव को कोटि-कोटि नमन। 🙏
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सोहागपुर स्टेशन पर प्रयागराज एक्सप्रेस में चढ़ते समय पैरदान में फंसा यात्री, वीडियो आया सामने सोहागपुर स्टेशन पर प्रयागराज एक्सप्रेस में चढ़ते समय पैरदान में फंसा यात्री, वीडियो आया सामने सोहागपुर रेलवे स्टेशन पर बीती देर रात प्रयागराज एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक यात्री हादसे का शिकार हो गया। ग्राम गुदरई निवासी कमल सिंह अहिरवार, जो सचिव बताए जा रहे हैं, ट्रेन में चढ़ते समय पैरदान में फंस गए। वह करीब 25 से 30 मिनट तक पैरदान में फंसे रहे। घटना का एक वीडियो रविवार दोपहर 3 बजे के लगभग सामने आया है। यात्री के फंसने की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों और रेलवे कर्मियों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया। स्थिति गंभीर होने के कारण पैरदान को ग्राइंडर मशीन से काटकर काफी मशक्कत के बाद कमल सिंह को बाहर निकाला गया। रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो भी सामने आया है। हादसे में कमल सिंह की कमर, दाहिने हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल शासकीय अस्पताल सोहागपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए नर्मदापुरम रेफर कर दिया गया। हादसे के कारणों और घटना की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
    1
    सोहागपुर स्टेशन पर प्रयागराज एक्सप्रेस में चढ़ते समय पैरदान में फंसा यात्री, वीडियो आया सामने

सोहागपुर स्टेशन पर प्रयागराज एक्सप्रेस में चढ़ते समय पैरदान में फंसा यात्री, वीडियो आया सामने
सोहागपुर रेलवे स्टेशन पर बीती देर रात प्रयागराज एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक यात्री हादसे का शिकार हो गया। ग्राम गुदरई निवासी कमल सिंह अहिरवार, जो सचिव बताए जा रहे हैं, ट्रेन में चढ़ते समय पैरदान में फंस गए। वह करीब 25 से 30 मिनट तक पैरदान में फंसे रहे। घटना का एक वीडियो रविवार दोपहर 3 बजे के लगभग सामने आया है। यात्री के फंसने की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों और रेलवे कर्मियों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया। स्थिति गंभीर होने के कारण पैरदान को ग्राइंडर मशीन से काटकर काफी मशक्कत के बाद कमल सिंह को बाहर निकाला गया। रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो भी सामने आया है।
हादसे में कमल सिंह की कमर, दाहिने हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल शासकीय अस्पताल सोहागपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए नर्मदापुरम रेफर कर दिया गया। हादसे के कारणों और घटना की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
    user_रीतेश साहू
    रीतेश साहू
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नरसिंहपुर में बाइक चोरी का मामला, घर के सामने से ले गए Hero HF मोटरसाइकिल सीसीटीवी आया सामने ! नरसिंहपुर। 13 सितम्बर 2026 अनिल कुमार स्थापक की Hero HF मोटरसाइकिल घर के सामने से चोरी होने की जानकारी सामने आई है। चोरी हुई मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर MP 49 MP 1045 बताया गया है। जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी थी, जहां से अज्ञात व्यक्ति उसे चोरी कर ले गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मोटरसाइकिल की तलाश की जा रही है। मोटरसाइकिल के संबंध में किसी व्यक्ति को कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो इसकी सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है। साथ ही मोबाइल नंबर 9584680049 पर भी जानकारी दी जा सकती है।
    1
    नरसिंहपुर में बाइक चोरी का मामला, घर के सामने से ले गए Hero HF मोटरसाइकिल सीसीटीवी आया सामने ! 
नरसिंहपुर। 13 सितम्बर 2026  अनिल कुमार स्थापक की Hero HF मोटरसाइकिल घर के सामने से चोरी होने की जानकारी सामने आई है। चोरी हुई मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर MP 49 MP 1045 बताया गया है।
जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी थी, जहां से अज्ञात व्यक्ति उसे चोरी कर ले गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मोटरसाइकिल की तलाश की जा रही है।
मोटरसाइकिल के संबंध में किसी व्यक्ति को कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो इसकी सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है। साथ ही मोबाइल नंबर 9584680049 पर भी जानकारी दी जा सकती है।
    user_Polkholnewz
    Polkholnewz
    News Anchor गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गणेश उत्सव के दौरान, डीजे की तेज आवाज पर रहेगी पाबंदी कोतवाली में डीजे संचालकों की बैठक, एसडीओपी और थाना प्रभारी ने दिए निर्देश नर्मदापुरम। गणेश उत्सव के दौरान ध्वनि प्रदूषण और आम लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए रविवार को थाना कोतवाली में डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओपी जितेंद्र पाठक और थाना प्रभारी गौरव बुंदेला ने डीजे संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि गणेश प्रतिमा स्थापना और विसर्जन के दौरान डीजे की आवाज निर्धारित सीमा में रखी जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो। विशेष रूप से धार्मिक आयोजनों के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने से बचने के निर्देश दिए गए। एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्देशों का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने पर डीजे जब्त कर संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी गौरव बुंदेला ने भी सभी संचालकों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। बैठक में डीजे संचालक संघ के अध्यक्ष गौरव गौर, गौतम यादव, अंकुश सहित करीब 14 से 15 डीजे संचालक मौजूद रहे।
    3
    गणेश उत्सव के दौरान, डीजे की तेज आवाज  पर रहेगी पाबंदी
कोतवाली में डीजे संचालकों की बैठक, एसडीओपी और थाना प्रभारी ने दिए निर्देश
नर्मदापुरम। गणेश उत्सव के दौरान ध्वनि प्रदूषण और आम लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए रविवार को थाना कोतवाली में डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओपी जितेंद्र पाठक और थाना प्रभारी गौरव बुंदेला ने डीजे संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि गणेश प्रतिमा स्थापना और विसर्जन के दौरान डीजे की आवाज निर्धारित सीमा में रखी जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो। विशेष रूप से धार्मिक आयोजनों के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने से बचने के निर्देश दिए गए।
एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्देशों का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने पर डीजे जब्त कर संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी गौरव बुंदेला ने भी सभी संचालकों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की।
बैठक में डीजे संचालक संघ के अध्यक्ष गौरव गौर, गौतम यादव, अंकुश सहित करीब 14 से 15 डीजे संचालक मौजूद रहे।
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण दर्ज 72 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा, 1100 किलोग्राम लहान एवं 25 क्वार्टर देशी मदिरा जब्त अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण दर्ज 72 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा, 1100 किलोग्राम लहान एवं 25 क्वार्टर देशी मदिरा जब्त एके एन न्यूज नर्मदा पुरम नर्मदापुरम/ कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के विक्रय एवं निर्माण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आबकारी विभाग द्वारा वृत्त पिपरिया के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 8 प्रकरण कायम किए गए। आबकारी विभाग द्वारा पिपरिया के रायखेड़ी रोड, बनखेड़ी, पलिया पिपरिया, पासी ढाना, कामती एवं मुर्गी ढाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 72 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा, 1100 किलोग्राम लहान एवं 25 क्वार्टर देशी मदिरा जब्त की गई। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 1 लाख 26 हजार रुपये बताई गई है। उक्त कार्रवाई में आबकारी विभाग के कार्यपालिक स्टाफ सहित सहायक जिला आबकारी अधिकारी राहुल ढोके एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। आबकारी विभाग द्वारा बताया गया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। अवैध मदिरा गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    2
    अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण दर्ज

72 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा, 1100 किलोग्राम लहान एवं 25 क्वार्टर देशी मदिरा जब्त
अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण दर्ज
72 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा, 1100 किलोग्राम लहान एवं 25 क्वार्टर देशी मदिरा जब्त
एके एन न्यूज नर्मदा पुरम 
नर्मदापुरम/ कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के विक्रय एवं निर्माण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आबकारी विभाग द्वारा वृत्त पिपरिया के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 8 प्रकरण कायम किए गए।
आबकारी विभाग द्वारा पिपरिया के रायखेड़ी रोड, बनखेड़ी, पलिया पिपरिया, पासी ढाना, कामती एवं मुर्गी ढाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 72 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा, 1100 किलोग्राम लहान एवं 25 क्वार्टर देशी मदिरा जब्त की गई। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 1 लाख 26 हजार रुपये बताई गई है।
उक्त कार्रवाई में आबकारी विभाग के कार्यपालिक स्टाफ सहित सहायक जिला आबकारी अधिकारी राहुल ढोके एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। आबकारी विभाग द्वारा बताया गया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। अवैध मदिरा गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_Manoj soni
    Manoj soni
    Graphic designer होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • पिपरिया में हनुमान मंदिर के ताले टूटे, चांदी का छत्र-मुकुट चोरी “रात के अंधेरे में मंदिर के ताले टूटे… सुबह जब पुजारी पहुंचे तो भगवान के आभूषण गायब मिले। पिपरिया के हनुमान मंदिर में चोरी की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।”
    1
    पिपरिया में हनुमान मंदिर के ताले टूटे, चांदी का छत्र-मुकुट चोरी
“रात के अंधेरे में मंदिर के ताले टूटे… सुबह जब पुजारी पहुंचे तो भगवान के आभूषण गायब मिले। पिपरिया के हनुमान मंदिर में चोरी की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।”
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.