सोहागपुर स्टेशन पर प्रयागराज एक्सप्रेस में चढ़ते समय पैरदान में फंसा यात्री, वीडियो आया सामने सोहागपुर स्टेशन पर प्रयागराज एक्सप्रेस में चढ़ते समय पैरदान में फंसा यात्री, वीडियो आया सामने सोहागपुर रेलवे स्टेशन पर बीती देर रात प्रयागराज एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक यात्री हादसे का शिकार हो गया। ग्राम गुदरई निवासी कमल सिंह अहिरवार, जो सचिव बताए जा रहे हैं, ट्रेन में चढ़ते समय पैरदान में फंस गए। वह करीब 25 से 30 मिनट तक पैरदान में फंसे रहे। घटना का एक वीडियो रविवार दोपहर 3 बजे के लगभग सामने आया है। यात्री के फंसने की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों और रेलवे कर्मियों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया। स्थिति गंभीर होने के कारण पैरदान को ग्राइंडर मशीन से काटकर काफी मशक्कत के बाद कमल सिंह को बाहर निकाला गया। रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो भी सामने आया है। हादसे में कमल सिंह की कमर, दाहिने हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल शासकीय अस्पताल सोहागपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए नर्मदापुरम रेफर कर दिया गया। हादसे के कारणों और घटना की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
सोहागपुर स्टेशन पर प्रयागराज एक्सप्रेस में चढ़ते समय पैरदान में फंसा यात्री, वीडियो आया सामने सोहागपुर स्टेशन पर प्रयागराज एक्सप्रेस में चढ़ते समय पैरदान में फंसा यात्री, वीडियो आया सामने सोहागपुर रेलवे स्टेशन पर बीती देर रात प्रयागराज एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक यात्री हादसे का शिकार हो गया। ग्राम गुदरई निवासी कमल सिंह अहिरवार, जो सचिव बताए जा रहे हैं, ट्रेन में चढ़ते समय पैरदान में फंस गए। वह करीब 25 से 30 मिनट तक पैरदान में फंसे रहे। घटना का एक वीडियो रविवार दोपहर 3 बजे के लगभग सामने आया है। यात्री के फंसने की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों और रेलवे कर्मियों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया। स्थिति गंभीर होने के कारण पैरदान को ग्राइंडर मशीन से काटकर काफी मशक्कत के बाद कमल सिंह को बाहर निकाला गया। रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो भी सामने आया है। हादसे में कमल सिंह की कमर, दाहिने हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल शासकीय अस्पताल सोहागपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए नर्मदापुरम रेफर कर दिया गया। हादसे के कारणों और घटना की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
- User1966Hoshangabad, Narmadapuram😡3 hrs ago
- User1966Hoshangabad, Narmadapuram💣3 hrs ago
- पिपरिया न्यायालय में नेशनल लोक अदालत, 334 प्रकरणों का हुआ निराकरण पिपरिया - मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में दिनांक 12 सिंतबर 2026 को तहसील न्यायालय पिपरिया में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ राजेश कुमार अग्रवाल प्रथम जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति पिपरिया द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया । उक्त नेशनल लोक अदालत में एम.पी.ई.बी. के प्री-लिटिगेशन 48 प्रकरणों का निराकरण हुआ। जिसमें 4,83,959 / राशि (चार लाख तैरासी हजार नौ सौ उनसठ) प्राप्त हुई तथा एम.पी.ई.बी के साथ पंजीबद्ध लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण हुआ है जिसमें 1.77.860 रू. (एक लाख सत्तहतर हजार आठ सौ साठ रूपये) राशि प्राप्त हुई, मोटर दुघर्टना के 1 प्रकरणों का निराकरण आपसी राजीनामें के आधार पर हुआ जिसमें कुल अवार्ड राशि 15,50,000/ रूपये रही । पिपरिया न्यायालय में नेशनल लोक अदालत हेतु गठित 5 खंडपीठों द्वारा कुल 334 प्रकरणों का हुआ निराकरण जिसमें कुल समझौता राशि 2,16.34,582 रूपये रही, नेशनल लोक अदालत में वर्षों से अलग रह रहे पति-पत्नि को समझाइश देकर फिर से साथ रहने को राजी किया गया, नगर पालिका के 10 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण जिसमें हुआ जिसमें कुल वसूली राशि 20,53,839/रू. (बीस लाख तिरैपन हजार आठ सौ उनतालीस) रहीं । उक्त नेशनल लोक अदालत में राजेश कुमार अग्रवाल प्रथम जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति पिपरिया, श्रीमति अर्चना रघुवंशी द्वितीय जिला न्यायाधीश, अखिलेश चांडक सिविल जज सीनियर डिवीजन पिपरिया, श्रीमति निशा रघुवंशी सिविल जज जूनियर डिवीजन पिपरिया, श्रीमति दिशा चाडंक सिविल जज जूनियर डिवीजन पिपरिया, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष धर्मेन्द्र नागवंशी, अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश भार्गव, शशिकांत अहिरवार, बृजेन्द्र बिल्थारिया, भारत नागवंशी, संतोष सिंह राजपूत, भूपेन्द्र साहू सुलहकर्ता सदस्य अधिवक्ता, बैंक, एम.पी.ई.बी., नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे ।4
- डोलरिया थाने में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न गणेश पंडाल, डोल ग्यारस और गणेश विसर्जन की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा, थाना प्रभारी ने दिए आवश्यक निर्देश डोलरिया। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर डोलरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गणेश उत्सव, गणेश पंडाल, डोल ग्यारस और गणेश प्रतिमा विसर्जन सहित अन्य आयोजनों की व्यवस्थाओं को लेकर जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों ने चर्चा की। थाना प्रभारी प्रवीण चौहान ने गणेश उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समिति सदस्यों और जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी गणेश पंडालों में निर्धारित नियमों का पालन किया जाए और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि संचालित नहीं की जाए। पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और आयोजन के दौरान शांति बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। बैठक में गणेश विसर्जन के दौरान जुलूस के मार्ग, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर भी चर्चा हुई। थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाए जाएं। किसी भी तरह की विवादित स्थिति या कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।4
- उत्तर बंगलिया में टावरों का मकड़जाल! जनता बोली- "क्या कबूतरों को चलाना है 5G?" डिस्क्रिप्शन (Description): इतार्सी के वार्ड 8 (उत्तर बंगलिया) में 100 फीट के दायरे में तीसरे मोबाइल टावर के निर्माण को लेकर स्थानीय नागरिकों ने मोर्चा खोल दिया है। बिना स्थल निरीक्षण और जनसुनवाई के अनुमति मिलने से गुस्साए रहवासियों ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों का रिकॉर्ड बनाने की ठान ली है। पूर्व पार्षद प्रियंका चौहान और पार्षद ज्योति बाबरिया के समर्थन में जनता ने काम तत्काल रोकने और EMF रेडिएशन टेस्ट की मांग की है। मांगें पूरी न होने पर मामला अदालत ले जाने की चेतावनी दी गई है। हैशटैग (Hashtags): #Itarsi #Narmadapuram #CMHelpline #ItarsiNews #UttarBangaliya #LocalUpdates #TowerIssue उत्तर बंगलिया में टावरों का मकड़जाल! जनता बोली- "क्या कबूतरों को चलाना है 5G?" डिस्क्रिप्शन (Description): इतार्सी के वार्ड 8 (उत्तर बंगलिया) में 100 फीट के दायरे में तीसरे मोबाइल टावर के निर्माण को लेकर स्थानीय नागरिकों ने मोर्चा खोल दिया है। बिना स्थल निरीक्षण और जनसुनवाई के अनुमति मिलने से गुस्साए रहवासियों ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों का रिकॉर्ड बनाने की ठान ली है। पूर्व पार्षद प्रियंका चौहान और पार्षद ज्योति बाबरिया के समर्थन में जनता ने काम तत्काल रोकने और EMF रेडिएशन टेस्ट की मांग की है। मांगें पूरी न होने पर मामला अदालत ले जाने की चेतावनी दी गई है। हैशटैग (Hashtags): #Itarsi #Narmadapuram #CMHelpline #ItarsiNews #UttarBangaliya #LocalUpdates #TowerIssue1
- नरसिंहपुर में बाइक चोरी का मामला, घर के सामने से ले गए Hero HF मोटरसाइकिल सीसीटीवी आया सामने ! नरसिंहपुर। 13 सितम्बर 2026 अनिल कुमार स्थापक की Hero HF मोटरसाइकिल घर के सामने से चोरी होने की जानकारी सामने आई है। चोरी हुई मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर MP 49 MP 1045 बताया गया है। जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी थी, जहां से अज्ञात व्यक्ति उसे चोरी कर ले गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मोटरसाइकिल की तलाश की जा रही है। मोटरसाइकिल के संबंध में किसी व्यक्ति को कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो इसकी सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है। साथ ही मोबाइल नंबर 9584680049 पर भी जानकारी दी जा सकती है।1
- सिवनी मालवा में बीएचआरसी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में पत्रकार वार्ता, आयुष्मान योजना को लेकर दी महत्वपूर्ण जानकारी सिवनी मालवा। क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में बीएचआरसी ग्रुप द्वारा सिवनी मालवा में हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर शुरू किया गया है। सरोवर मार्ग, गोटियापुरा स्थित अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू और इमरजेंसी सहित विभिन्न आकस्मिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी संबंध में अस्पताल प्रबंधन द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता में अस्पताल के संचालक डॉ. विशाल सिंह बघेल, डॉ. पूनम सिंह राजपूत एवं डॉ. नवोदित राठौर ने अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं और आगामी सेवाओं की जानकारी पत्रकारों के साथ साझा की। आयुष्मान कार्ड से सिवनी मालवा में इलाज की सुविधा अस्पताल प्रबंधन के अनुसार प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड से उपचार की सुविधा भी अस्पताल में शुरू हो चुकी है। इसके माध्यम से योजना के अंतर्गत चिन्हित बीमारियों का पात्र मरीज सिवनी मालवा में ही नि:शुल्क उपचार करा सकेंगे। आयुष्मान कार्ड को लेकर दूर की भ्रांतियां पत्रकार वार्ता के दौरान चिकित्सकों ने आयुष्मान कार्ड के उपयोग को लेकर लोगों के बीच व्याप्त भ्रांतियों पर भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किन परिस्थितियों में पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद उपचार में समस्या आ सकती है और कार्ड धारकों को किन आवश्यक जानकारियों का ध्यान रखना चाहिए। चिकित्सकों ने लोगों से अपने आयुष्मान कार्ड की जानकारी और आवश्यक दस्तावेजों को दुरुस्त रखने की अपील की, ताकि जरूरत पड़ने पर योजना का लाभ लेने में परेशानी न हो। पत्रकार वार्ता में नगर के पत्रकारगण उपस्थित रहे। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि बीएचआरसी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर और आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है।4
- सिवनी बालाघाट मे पांच पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के विरोध में किसान महासंघ ने पिपरिया तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन नर्मदापुरम - राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ जिला नर्मदापुरम ने सिवनी (बालाघाट) में महासंघ के पांच पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के विरोध में पिपरिया में तहसीलदार वैभव बैरागी को ज्ञापन सौंपा, महासंघ ने बताया कि 11 सितंबर की रात यात्रा के समापन पर आयोजित सभा और प्रदर्शन के बाद पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया गया । ज्ञापन में गिरफ्तार सभी पदाधिकारियों की बिना शर्त रिहाई की मांग करते हुए प्रशासन से यह भी पूछा गया कि कार्यवाही किस नियम और कानूनी प्रावधान के तहत की गई, महासंघ ने लिखित जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है । किसान महासंघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि किसानों और संगठन के पदाधिकारियों के खिलाफ इस प्रकार की कार्यवाही जारी रही तो पूरे मध्यप्रदेश में आंदोलन और प्रदर्शन किए जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी, इस दौरान महासंघ के पदाधिकारी और किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।4
- अंगामी गणेश उत्सव एवं डोल ग्यारस को लेकर बनखेड़ी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बनखेड़ी। गणेश उत्सव और डोल ग्यारस के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने को लेकर थाना बनखेड़ी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी विजय सनस, तहसीलदार श्रीमती अंजू लोधी, नगर पालिका अध्यक्ष हरीश मालानी, पार्षदगण, गणेश उत्सव समितियों के सदस्य, शांति समिति के सदस्य, बिजली विभाग के अधिकारी और पत्रकारगण मौजूद रहे। बैठक में आगामी गणेश उत्सव एवं डोल ग्यारस को लेकर आयोजन, जुलूस और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने त्योहारों को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशों पर चर्चा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य यही रहा कि उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे और सभी वर्ग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं।1
- इटारसी में सड़क या वाटर पार्क? नगरपालिका के कारनामों पर कांग्रेस का करारा तमाचा! Description: भली-चंगी सड़कों पर डामर का ऐसा लेप पोता कि पहली बरसात में ही डामर गायब और सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई। अब इस पर कांग्रेस ने भी सवाल उठा दिए हैं कि आखिर अच्छी सड़कों को बिगाड़ने का यह कौन सा तरीका है? देखिए इटारसी अपडेट की यह खास रिपोर्ट। Hashtags: #ItarsiNews #ItarsiUpdate #MPNews #RoadProtest #LocalNews इटारसी में सड़क या वाटर पार्क? नगरपालिका के कारनामों पर कांग्रेस का करारा तमाचा! Description: भली-चंगी सड़कों पर डामर का ऐसा लेप पोता कि पहली बरसात में ही डामर गायब और सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई। अब इस पर कांग्रेस ने भी सवाल उठा दिए हैं कि आखिर अच्छी सड़कों को बिगाड़ने का यह कौन सा तरीका है? देखिए इटारसी अपडेट की यह खास रिपोर्ट। Hashtags: #ItarsiNews #ItarsiUpdate #MPNews #RoadProtest #LocalNews1
- रेलवे स्टेशन की बदहाल व्यवस्था ने यात्री की जान जोखिम में डाली सोहागपुर स्टेशन पर प्रयागराज एक्सप्रेस के पैरदान में फंसा यात्री, 25–30 मिनट तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन कल ही स्टेशन मास्टर को बताई थी प्लेटफार्म-1 की हाइट की समस्या, फिर भी नहीं हुआ सुधार सोहागपुर। रेलवे स्टेशन सोहागपुर के प्लेटफार्म नंबर-1 पर रेलवे की लापरवाही और बदहाल व्यवस्थाओं का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम गुदरई निवासी कमल सिंह अहिरवार, सचिव, प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के दौरान ट्रेन के पैरदान में फंस गए। बो करीब 25 से 30 मिनट तक पैरदान में फंसे रहे। स्थिति इतनी गंभीर थी कि उन्हें निकालने के लिए पैरदान को ग्राइंडर मशीन से काटना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया। तत्काल शासकीय अस्पताल सोहागपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नर्मदापुरम रेफर कर दिया गया। हादसे में उनकी कमर, दाहिने हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। सबसे गंभीर सवाल—समस्या पहले बताई गई, फिर भी सुधार क्यों नहीं हुआ? नागरिक संघर्ष समिति ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। समिति का कहना है कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं है। विडंबना यह है कि घटना के ठीक एक दिन पहले ही और एक माह पूर्व भी अधिवक्ता शिव कुमार पटेल ने स्टेशन मास्टर महोदय को प्लेटफार्म नंबर-1 की लाइट की समस्या से अवगत कराया गया था। इसके बावजूद व्यवस्था में कोई ठोस सुधार नहीं किया गया।पूर्व स्टेशन मास्टर मालवीय जी ने बताया कि अधिकारी निरीक्षण करने आए थे,लेकिन आगे क्या हुआ,जानकारी नहीं है। समिति ने कहा कि यदि किसी समस्या की जानकारी पहले से रेलवे अधिकारियों को दी जा चुकी थी और उसके बाद भी व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो इस दुर्घटना की जवाबदेही तय होना आवश्यक है। रेलवे प्रशासन तत्काल दे जवाब नागरिक संघर्ष समिति मांग करती है कि घटना की तत्काल जांच कराई जाए, प्लेटफार्म नंबर-1 पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए तथा स्टेशन की अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कराया जाए। सोहागपुर की जनता रेलवे से सुविधाओं की भीख नहीं, सुरक्षित और जिम्मेदार व्यवस्था का अधिकार मांग रही है। यदि रेलवे प्रशासन ने समय रहते व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया तो नागरिक संघर्ष समिति इस मुद्दे को लेकर जोरदार जनआंदोलन करेगी।1