अंगामी गणेश उत्सव एवं डोल ग्यारस को लेकर बनखेड़ी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बनखेड़ी। गणेश उत्सव और डोल ग्यारस के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने को लेकर थाना बनखेड़ी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी विजय सनस, तहसीलदार श्रीमती अंजू लोधी, नगर पालिका अध्यक्ष हरीश मालानी, पार्षदगण, गणेश उत्सव समितियों के सदस्य, शांति समिति के सदस्य, बिजली विभाग के अधिकारी और पत्रकारगण मौजूद रहे। बैठक में आगामी गणेश उत्सव एवं डोल ग्यारस को लेकर आयोजन, जुलूस और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने त्योहारों को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशों पर चर्चा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य यही रहा कि उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे और सभी वर्ग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं।
अंगामी गणेश उत्सव एवं डोल ग्यारस को लेकर बनखेड़ी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बनखेड़ी। गणेश उत्सव और डोल ग्यारस के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने को लेकर थाना बनखेड़ी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी विजय सनस, तहसीलदार श्रीमती अंजू लोधी, नगर पालिका अध्यक्ष हरीश मालानी, पार्षदगण, गणेश उत्सव समितियों के सदस्य, शांति समिति के सदस्य, बिजली विभाग के अधिकारी और पत्रकारगण मौजूद रहे। बैठक में आगामी गणेश उत्सव एवं डोल ग्यारस को लेकर आयोजन, जुलूस और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने त्योहारों को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशों पर चर्चा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य यही रहा कि उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे और सभी वर्ग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं।
- पिपरिया के शोभापुर रोड पंचवटी हनुमान मंदिर में चोरी, वीडियो हुआ वायरल पिपरिया। शोभापुर रोड स्थित मड़िया के पंचवटी हनुमान मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। मंदिर में हुई चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में चोरी की घटना से जुड़े दृश्य दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचने के बाद घटना की जांच और वीडियो के आधार पर संदिग्ध की पहचान किए जाने की कार्रवाई की जा सकती है।1
- शोभापुर रोड़ स्थित प्रसिद्ध हनुमान मड़िया में चोरी, सांडिया के मंदिरों में भी चोरी का प्रयास, ग्रामीणों में दहशत, पुलिस के लिए चुनौती नर्मदापुरम - जिले के मंगलवारा थाना क्षेत्र पिपरिया के शोभापुर रोड़ स्थित जग प्रसिद्ध हनुमान मड़िया में चोरी की घटना के बाद आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है । जानकारी के अनुसार चोरी की वारदात के बाद संदिग्ध चोर सांडिया की ओर भागते देखे गए सांडिया क्षेत्र के कुछ मंदिरों में भी चोरी का प्रयास किया गया लेकिन स्थानीय लोगों की नजर पड़ते ही संदिग्ध मौके से फरार हो गए । मंदिर के पुजारी बृजेश बैरागी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना शनिवार देर रात की है मंदिरों को निशाना बनाए जाने से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है, लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही बढ़ी है जिस पर पुलिस को विशेष निगरानी रखने की जरूरत है । ग्रामीणों ने मांग की है कि पुलिस कबाड़ खरीदने-बेचने वालों और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जांच करे तथा क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए साथ ही मंदिरों और सार्वजनिक धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए । फिलहाल पुलिस से आरोपियों की जल्द पहचान कर कार्यवाही की मांग की जा रही है । अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस इन चोरों तक कब पहुंचती है ।4
- इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है- कोशिश करें कोई भूखा ना सो सके- शिवहरे मैडम सोहागपुर (नर्मदापुरम) अमावस्या के पावन अवसर पर, गौतम वार्ड (मारूपुरा) निवासी, समाजसेवी आदरणीया श्रीमती सुनीता शिवहरे जी ने सेवा की एक और मिसाल पेश की। श्री हनुमान जी एवं श्री देवनारायण जी महाराज की प्रेरणा से, लक्ष्मी जी के शुभ दिन शुक्रवार को उन्होंने - निसहाय, बेघर, बेसहारा बंधुओं के लिए एवं नर्मदा मैया की परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए मिष्ठान, नमकीन सहित स्वादिष्ट भोजन प्रसादी की व्यवस्था की। हर महीने नियमित रूप से जरूरतमंदों की थाली में खुशियां परोसने वाली सुनीता मैडम ने आज फिर सिद्ध कर दिया कि - "इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है" राम रहीम रोटी बैंक परिवार की ओर से आपके इस निस्वार्थ सेवाभाव का हृदय से आभार एवं अभिनंदन। 💐 प्रार्थना:- श्री हनुमान जी महाराज एवं देवनारायण जी महाराज की कृपा आप पर और आपके पूरे परिवार पर सदैव बनी रहे। आपका जीवन सेवा, सुख और समृद्धि से परिपूर्ण हो। सुनीता मैडम के इस सेवाभाव को कोटि-कोटि नमन। 🙏1
- सोहागपुर स्टेशन पर प्रयागराज एक्सप्रेस में चढ़ते समय पैरदान में फंसा यात्री, वीडियो आया सामने सोहागपुर स्टेशन पर प्रयागराज एक्सप्रेस में चढ़ते समय पैरदान में फंसा यात्री, वीडियो आया सामने सोहागपुर रेलवे स्टेशन पर बीती देर रात प्रयागराज एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक यात्री हादसे का शिकार हो गया। ग्राम गुदरई निवासी कमल सिंह अहिरवार, जो सचिव बताए जा रहे हैं, ट्रेन में चढ़ते समय पैरदान में फंस गए। वह करीब 25 से 30 मिनट तक पैरदान में फंसे रहे। घटना का एक वीडियो रविवार दोपहर 3 बजे के लगभग सामने आया है। यात्री के फंसने की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों और रेलवे कर्मियों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया। स्थिति गंभीर होने के कारण पैरदान को ग्राइंडर मशीन से काटकर काफी मशक्कत के बाद कमल सिंह को बाहर निकाला गया। रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो भी सामने आया है। हादसे में कमल सिंह की कमर, दाहिने हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल शासकीय अस्पताल सोहागपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए नर्मदापुरम रेफर कर दिया गया। हादसे के कारणों और घटना की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।1
- नरसिंहपुर में बाइक चोरी का मामला, घर के सामने से ले गए Hero HF मोटरसाइकिल सीसीटीवी आया सामने ! नरसिंहपुर। 13 सितम्बर 2026 अनिल कुमार स्थापक की Hero HF मोटरसाइकिल घर के सामने से चोरी होने की जानकारी सामने आई है। चोरी हुई मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर MP 49 MP 1045 बताया गया है। जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी थी, जहां से अज्ञात व्यक्ति उसे चोरी कर ले गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मोटरसाइकिल की तलाश की जा रही है। मोटरसाइकिल के संबंध में किसी व्यक्ति को कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो इसकी सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है। साथ ही मोबाइल नंबर 9584680049 पर भी जानकारी दी जा सकती है।1
- गणेश उत्सव के दौरान, डीजे की तेज आवाज पर रहेगी पाबंदी कोतवाली में डीजे संचालकों की बैठक, एसडीओपी और थाना प्रभारी ने दिए निर्देश नर्मदापुरम। गणेश उत्सव के दौरान ध्वनि प्रदूषण और आम लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए रविवार को थाना कोतवाली में डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओपी जितेंद्र पाठक और थाना प्रभारी गौरव बुंदेला ने डीजे संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि गणेश प्रतिमा स्थापना और विसर्जन के दौरान डीजे की आवाज निर्धारित सीमा में रखी जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो। विशेष रूप से धार्मिक आयोजनों के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने से बचने के निर्देश दिए गए। एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्देशों का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने पर डीजे जब्त कर संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी गौरव बुंदेला ने भी सभी संचालकों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। बैठक में डीजे संचालक संघ के अध्यक्ष गौरव गौर, गौतम यादव, अंकुश सहित करीब 14 से 15 डीजे संचालक मौजूद रहे।3
- अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण दर्ज 72 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा, 1100 किलोग्राम लहान एवं 25 क्वार्टर देशी मदिरा जब्त अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण दर्ज 72 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा, 1100 किलोग्राम लहान एवं 25 क्वार्टर देशी मदिरा जब्त एके एन न्यूज नर्मदा पुरम नर्मदापुरम/ कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के विक्रय एवं निर्माण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आबकारी विभाग द्वारा वृत्त पिपरिया के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 8 प्रकरण कायम किए गए। आबकारी विभाग द्वारा पिपरिया के रायखेड़ी रोड, बनखेड़ी, पलिया पिपरिया, पासी ढाना, कामती एवं मुर्गी ढाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 72 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा, 1100 किलोग्राम लहान एवं 25 क्वार्टर देशी मदिरा जब्त की गई। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 1 लाख 26 हजार रुपये बताई गई है। उक्त कार्रवाई में आबकारी विभाग के कार्यपालिक स्टाफ सहित सहायक जिला आबकारी अधिकारी राहुल ढोके एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। आबकारी विभाग द्वारा बताया गया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। अवैध मदिरा गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।2
- पिपरिया में हनुमान मंदिर के ताले टूटे, चांदी का छत्र-मुकुट चोरी “रात के अंधेरे में मंदिर के ताले टूटे… सुबह जब पुजारी पहुंचे तो भगवान के आभूषण गायब मिले। पिपरिया के हनुमान मंदिर में चोरी की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।”1