गंगापुर सिटी में हरियाली अमावस्या पर गौ माता को छप्पन भोग अर्पित गो पूजन और हवन के साथ भव्य आयोजन मनाया गया छप्पन भोग महोत्सव गंगापुर सिटी। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर बुधवार, 12 अगस्त को कान्हा गौ सेवा 56 भोग सेवा समिति की ओर से गौ माता के लिए भव्य छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया गया। सुहावने बरसाती मौसम के बीच आयोजित इस धार्मिक एवं सेवा भाव से जुड़े कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौ भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समिति की संयोजक पदमा अग्रवाल रेनू अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत गौ पूजन, गौ आरती एवं हवन के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गौ माता को श्रद्धापूर्वक छप्पन प्रकार के व्यंजनों का हरी लौकी टिंडे पालक काशीफल खीरा टमाटर गोभी कद्दू सब्जी फल केला अमरूद सेब आम दलहन चना खीर और पुआ इमरती जलेबी लड्डू नमकीन शरबत इत्यादि वस्तुओं का भोग अर्पित कर अपने हाथों से खिलाया। पूरे आयोजन के दौरान गौ सेवा और धार्मिक आस्था का वातावरण बना रहा। बारिश के बावजूद उमड़ा गौ भक्तों का उत्साह कार्यक्रम के दौरान बरसात होने के बावजूद गौ भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन स्थल पर पहुंचे और गौ माता की पूजा-अर्चना कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। आयोजन के बाद उपस्थित सभी भक्तों को खीरपुरा का प्रसाद वितरित किया गया। समिति पदाधिकारियों एवं गौ भक्तों ने दिया सहयोग छप्पन भोग महोत्सव को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश, सचिव अशोक मंगल, कोषाध्यक्ष नवल किशोर, संरक्षक दिनेश, संयोजक पदमा अग्रवाल, रेनू, वीरेंद्र आर्य, गौ भक्त दिनेश, कोर्ट वाले, नागेश शर्मा, ओमप्रकाश, टीना, गुलियानी एवं सुनीता आर्य सहित अनेक गौ भक्तों ने तन-मन-धन से सहयोग किया। समिति की ओर से सभी सहयोगी गौ भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि गौ सेवा ही सच्ची सेवा है। गौ माता की सेवा और संरक्षण के माध्यम से समाज में सेवा, करुणा एवं धार्मिक भावना को बढ़ावा मिलता है। आयोजकों ने गौ माता की कृपा सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों पर बनी रहने की कामना की। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे गौ भक्त कान्हा को सेवा 56 भोग सेवा समिति ने कराया महोत्सव गौ माता को श्रद्धापूर्वक खिलाया 56 भोग अ भक्तों को बांटा खीर पूरा प्रसाद गौ सेवा ही सच्ची सेवा का दिया संदेश
गंगापुर सिटी में हरियाली अमावस्या पर गौ माता को छप्पन भोग अर्पित गो पूजन और हवन के साथ भव्य आयोजन मनाया गया छप्पन भोग महोत्सव गंगापुर सिटी। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर बुधवार, 12 अगस्त को कान्हा गौ सेवा 56 भोग सेवा समिति की ओर से गौ माता के लिए भव्य छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया गया। सुहावने बरसाती मौसम के बीच आयोजित इस धार्मिक एवं सेवा भाव से जुड़े कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौ भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समिति की संयोजक पदमा अग्रवाल रेनू अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत गौ पूजन, गौ आरती एवं हवन के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गौ माता को श्रद्धापूर्वक छप्पन प्रकार के व्यंजनों का हरी लौकी टिंडे पालक काशीफल खीरा टमाटर गोभी कद्दू सब्जी फल केला अमरूद सेब आम दलहन चना खीर और पुआ इमरती जलेबी लड्डू नमकीन शरबत इत्यादि वस्तुओं का भोग अर्पित कर अपने हाथों से खिलाया। पूरे आयोजन के दौरान गौ सेवा और धार्मिक आस्था का वातावरण बना रहा। बारिश के बावजूद उमड़ा गौ भक्तों का उत्साह कार्यक्रम के दौरान बरसात होने के बावजूद गौ भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन स्थल पर पहुंचे और गौ माता की पूजा-अर्चना कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। आयोजन के बाद उपस्थित सभी भक्तों को खीरपुरा का प्रसाद वितरित किया गया। समिति पदाधिकारियों एवं गौ भक्तों ने दिया सहयोग छप्पन भोग महोत्सव को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश, सचिव अशोक मंगल, कोषाध्यक्ष नवल किशोर, संरक्षक दिनेश, संयोजक पदमा अग्रवाल, रेनू, वीरेंद्र आर्य, गौ भक्त दिनेश, कोर्ट वाले, नागेश शर्मा, ओमप्रकाश, टीना, गुलियानी एवं सुनीता आर्य सहित अनेक गौ भक्तों ने तन-मन-धन से सहयोग किया। समिति की ओर से सभी सहयोगी गौ भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि गौ सेवा ही सच्ची सेवा है। गौ माता की सेवा और संरक्षण के माध्यम से समाज में सेवा, करुणा एवं धार्मिक भावना को बढ़ावा मिलता है। आयोजकों ने गौ माता की कृपा सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों पर बनी रहने की कामना की। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे गौ भक्त कान्हा को सेवा 56 भोग सेवा समिति ने कराया महोत्सव गौ माता को श्रद्धापूर्वक खिलाया 56 भोग अ भक्तों को बांटा खीर पूरा प्रसाद गौ सेवा ही सच्ची सेवा का दिया संदेश
- गंगापुर सिटी में हरियाली अमावस्या पर गौ माता को छप्पन भोग अर्पित गो पूजन और हवन के साथ भव्य आयोजन मनाया गया छप्पन भोग महोत्सव गंगापुर सिटी। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर बुधवार, 12 अगस्त को कान्हा गौ सेवा 56 भोग सेवा समिति की ओर से गौ माता के लिए भव्य छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया गया। सुहावने बरसाती मौसम के बीच आयोजित इस धार्मिक एवं सेवा भाव से जुड़े कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौ भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समिति की संयोजक पदमा अग्रवाल रेनू अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत गौ पूजन, गौ आरती एवं हवन के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गौ माता को श्रद्धापूर्वक छप्पन प्रकार के व्यंजनों का हरी लौकी टिंडे पालक काशीफल खीरा टमाटर गोभी कद्दू सब्जी फल केला अमरूद सेब आम दलहन चना खीर और पुआ इमरती जलेबी लड्डू नमकीन शरबत इत्यादि वस्तुओं का भोग अर्पित कर अपने हाथों से खिलाया। पूरे आयोजन के दौरान गौ सेवा और धार्मिक आस्था का वातावरण बना रहा। बारिश के बावजूद उमड़ा गौ भक्तों का उत्साह कार्यक्रम के दौरान बरसात होने के बावजूद गौ भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन स्थल पर पहुंचे और गौ माता की पूजा-अर्चना कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। आयोजन के बाद उपस्थित सभी भक्तों को खीरपुरा का प्रसाद वितरित किया गया। समिति पदाधिकारियों एवं गौ भक्तों ने दिया सहयोग छप्पन भोग महोत्सव को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश, सचिव अशोक मंगल, कोषाध्यक्ष नवल किशोर, संरक्षक दिनेश, संयोजक पदमा अग्रवाल, रेनू, वीरेंद्र आर्य, गौ भक्त दिनेश, कोर्ट वाले, नागेश शर्मा, ओमप्रकाश, टीना, गुलियानी एवं सुनीता आर्य सहित अनेक गौ भक्तों ने तन-मन-धन से सहयोग किया। समिति की ओर से सभी सहयोगी गौ भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि गौ सेवा ही सच्ची सेवा है। गौ माता की सेवा और संरक्षण के माध्यम से समाज में सेवा, करुणा एवं धार्मिक भावना को बढ़ावा मिलता है। आयोजकों ने गौ माता की कृपा सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों पर बनी रहने की कामना की। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे गौ भक्त कान्हा को सेवा 56 भोग सेवा समिति ने कराया महोत्सव गौ माता को श्रद्धापूर्वक खिलाया 56 भोग अ भक्तों को बांटा खीर पूरा प्रसाद गौ सेवा ही सच्ची सेवा का दिया संदेश1
- बेरखंडी: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बना असामाजिक तत्वों का अड्डा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में भारी रोष बेरखंडी: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बना असामाजिक तत्वों का अड्डा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में भारी रोष बेरखंडी (सवाई माधोपुर)। क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों द्वारा खुलेआम शराबखोरी किए जाने का मामला सामने आया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर विद्यालय परिसर का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल प्रांगण में शराब की खाली बोतलें, डिस्पोजल गिलास और चखना बिखरा हुआ साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद से ही ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। सुबह-शाम जमती है महफ़िल, नशे में पड़े रहते हैं शराबी स्थानीय निवासियों का आरोप है कि असामाजिक तत्व सुबह और शाम दोनों समय विद्यालय परिसर को अपना अड्डा बना लेते हैं। शराब पीने के बाद लोग गंदगी और बोतलें वहीं छोड़ जाते हैं। कई बार अत्यधिक नशा होने पर शराबी रातभर स्कूल परिसर में ही पड़े रहते हैं, जिससे स्कूल की गरिमा पूरी तरह तार-तार हो रही है। नौनिहालों के भविष्य और सुरक्षा पर मंडराया खतरा प्राथमिक विद्यालय में छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने आते हैं। सुबह-सुबह स्कूल पहुंचने पर बच्चों को परिसर में शराब की बोतलें और गंदगी देखने को मिलती है। ग्रामीणों का कहना है कि असामाजिक तत्वों की इस हरकत से बच्चों के कोमल मन पर बेहद विपरीत असर पड़ रहा है और उनकी सुरक्षा को लेकर भी हर समय डर बना रहता है। प्रशासनिक कार्रवाई और पुलिस गश्त की मांग ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों और स्थानीय पुलिस प्रशासन से मामले में तुरंत संज्ञान लेने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम के समय स्कूल क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और विद्यालय संपत्ति का अनाधिकृत उपयोग करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित माहौल मिल सके।1
- भारत में एक बड़ी प्लानिंग चल रही है जनसंख्या कम करने के लिए भारत देश में एक बड़ी प्लानिंग चल रही है जनसंख्या कम करने के लिए हम अपने बच्चों को बचपन में जो हेल्थ ड्रिंक या हाइट बढ़ाने वाला डिब्बा चलाते हो वह एक बच्चों का1
- कुड़गांव थाना परिसर में सीएलजी मीटिंग आयोजित SP ने कहा आपसी भाईचारे से मनाएं स्वतंत्रता दिवस कुडगांव थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश चंद मीणा सपोटरा डिप्टी सुनील चौधरी थाना अधिकारी पूरणमल मीणा ने सीएलजी सदस्यों के साथ मीटिंग आयोजित की। थाना अधिकारी पूरणमल मीणा में गुरुवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि मीटिंग में स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर चर्चा की गई। मीटिंग में एसपी लोकेशन वालों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस आपसी भाईचारे के साथ मनाए, उन्होंने कहा कि किसी भी असामाजिक गतिविधियों पर सीएलजी सदस्य नजर बनाए रखें।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी, उन्होंने कहा कि पैसे की लेनदेन करते समय अपना पासवर्ड किसी को ना बताएं अनजान आदमी को ओटीपी ना दें नहीं तो आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।बैठक में कई सीएलजी सदस्य मौजूद रहे।1
- कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की कोर कमेटी बैठक में संगठन मजबूती और आगामी चुनावों पर मंथन भरतपुर। जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की कोर कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष शहीद खान की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में संभाग प्रभारी मोहम्मद असलम मुख्य अतिथि रहे। जिला प्रभारी मोहम्मद निजामुद्दीन, सह प्रभारी परवेश पठान, धौलपुर जिला अध्यक्ष शबनम खान तथा शहर अध्यक्ष दयाचंद पचौरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कांग्रेस संगठन महासचिव योगेश सिंघल ने बताया कि बैठक में अल्पसंख्यक विभाग की कोर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ जिले के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शहीद खान ने अतिथियों का साफा बांधकर, माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। संभाग प्रभारी मोहम्मद असलम ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन में अल्पसंख्यक विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आगामी निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों को लेकर निष्ठावान, सक्रिय और जिताऊ कार्यकर्ताओं के चयन पर जोर दिया। जिला प्रभारी मोहम्मद निजामुद्दीन ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार आगामी चुनावों में सक्रिय एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने अल्पसंख्यक विभाग से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आह्वान किया। सह प्रभारी परवेश पठान, धौलपुर जिला अध्यक्ष शबनम खान और शहर अध्यक्ष दयाचंद पचौरी ने भी संगठन को मजबूत करने तथा आगामी चुनावों में एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया। अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष शहीद खान ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन की ओर से मिलने वाले निर्देशों को पदाधिकारियों के सहयोग से समय पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निकाय चुनावों में सही और जिताऊ प्रत्याशियों के चयन के लिए अल्पसंख्यक विभाग की ओर से कमेटियां गठित की जाएंगी। संगठन को और मजबूत करने के लिए अल्पसंख्यक वर्ग में शामिल अन्य जाति एवं वर्ग के लोगों को भी संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। बैठक का संचालन कांग्रेस संगठन महासचिव योगेश सिंघल ने किया। इस दौरान सुल्तान खान, असलम खान बयाना, अकबर खान नदबई, उस्मान खान वैर, आजाद मिर्जा, फिरोज खान, मुकेश जाटव, बशीर खान, दिगम्बर खटाना, लोकपाल सिंह, उपेंद्र चंदेला, गजराज सिंह, सुरेश पदयात्री, आशीष राजपूत, विष्णु गर्ग, प्रेम प्रजापत, अजमल खान, सतपाल सिंह, इकबाल खान, शेरून खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- 96 वर्षीय वृद्धा की आंखों में छलके खुशी के आंसू, जिला एवं सैशन न्यायाधीश ने स्वयं नीचे उतरकर सौंपा अवार्ड राशि का चैक दौसा, 13 अगस्त। जिला एवं सैशन न्यायाधीश केशव कौशिक ने मानवीय संवेदनशीलता और न्यायिक करुणा की अनुकरणीय मिसाल पेश करते हुए 96 वर्षीय वृद्ध महिला को अवार्ड राशि का चैक स्वयं नीचे आकर प्रदान किया। वृद्ध महिला प्रथम तल पर स्थित न्यायालय तक आने में असमर्थ थीं। उनकी स्थिति को देखते हुए जिला एवं सैशन न्यायाधीश स्वयं नीचे आए और कार में बैठी वृद्ध प्रार्थिया से आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करवाकर उन्हें अपने हाथों से चैक सौंपा। प्रकरण के अनुसार राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर पीठ द्वारा एस.बी.सी.एम.ए. संख्या 292/2016 यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कम्पनी बनाम ममता वगैरह तथा एस.बी.सी.एम.ए. संख्या 2823/2016 ममता वगैरह बनाम बत्ती लाल वगैरह में 6 मई 2026 को अवार्ड पारित किया गया था। आदेश की पालना में विपक्षी बीमा कम्पनी द्वारा मय ब्याज कुल 24 लाख 26 हजार 258 रुपये अधिकरण में जमा करवाए गए। उच्च न्यायालय के आदेश की पालना में उक्त राशि प्रार्थीगण के बचत खातों में जमा कराने के आदेश दिए गए। प्रार्थीगण में शामिल सम्पत्ति देवी शर्मा पत्नी स्वर्गीय राधेश्याम शर्मा की उम्र 96 वर्ष है। अधिक आयु के कारण उनके लिए न्यायालय की प्रथम मंजिल तक पहुंचना संभव नहीं था। ऐसे में जिला एवं सैशन न्यायाधीश केशव कौशिक स्वयं नीचे आए और वृद्ध महिला से आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करवाकर उन्हें अवार्ड राशि का चैक प्रदान किया। चैक प्राप्त करते समय जब वृद्ध महिला के हस्ताक्षर करवाए गए तो उनकी आंखों में खुशी और भावुकता के आंसू छलक आए। न्यायालय से मिले सम्मान और सहयोग से अभिभूत वृद्ध महिला ने जिला एवं सैशन न्यायाधीश को हृदय से आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संतोष अग्रवाल, प्रार्थीगण के अधिवक्ता रामकरण वर्मा एवं महेश कंकराला सहित न्यायालय एवं प्राधिकरण का स्टाफ उपस्थित रहा। यह पहला अवसर नहीं है जब जिला एवं सैशन न्यायाधीश केशव कौशिक ने ऐसी संवेदनशीलता का परिचय दिया हो। इससे पूर्व भी दुर्घटनाओं में घायल पीड़ितों एवं उनके परिजनों की परिस्थितियों को देखते हुए वे स्वयं न्यायालय की प्रथम मंजिल से नीचे उतरकर उन्हें अवार्ड राशि प्रदान कर चुके हैं। जिला एवं सैशन न्यायाधीश का यह मानवीय प्रयास दर्शाता है कि न्यायिक प्रक्रिया में विधिक दायित्वों के साथ-साथ पीड़ितों की आयु, परिस्थितियों और गरिमा का सम्मान करना भी महत्वपूर्ण है। यह पहल न्याय व्यवस्था के मानवीय और संवेदनशील पक्ष को मजबूत करती है।1
- सिमिर नदी में आया उफान, जान जोखिम में डालकर घर पहुंच रहे ग्रामीण सपोटरा। बुधवार शाम बारिश के चलते सिमिर नदी में उफान आने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई। नदी में पानी का बहाव तेज होने के बावजूद ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हुए। नदी में पानी आने के बाद ग्रामीणों को अपने घरों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में सिमिर नदी में आए दिन उफान की स्थिति बनती है। नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण आवागमन बाधित हो जाता है। इसके बावजूद ग्रामीण जरूरी काम के लिए जोखिम उठाकर नदी पार करने को मजबूर हैं। ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि भंवर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश के दिनों में होने वाली समस्याओं को लेकर कई बार सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। हर वर्ष बारिश के मौसम में ग्रामीणों को इसी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सिमिर नदी पर सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था कराने तथा बारिश के दिनों में होने वाली समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।1