logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महमूदाबाद कोतवाली में मचा हड़कंप, समझौते के दौरान युवक ने गर्दन पर ब्लेड से किया वार

19 hrs ago
user_Mohd Javed
Mohd Javed
News Anchor सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

महमूदाबाद कोतवाली में मचा हड़कंप, समझौते के दौरान युवक ने गर्दन पर ब्लेड से किया वार

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • श्रावण मास के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ० राजागणपति आर० महोदय ने तहसील बिसवां स्थित पत्थर शिवाला मंदिर एवं चहलारी घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर एवं घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों एवं पुलिस बल की तैनाती सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी महोदय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंदिर एवं घाट पर निरंतर निगरानी रखी जाए, भीड़ प्रबंधन प्रभावी ढंग से किया जाए तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन एवं कर्मी पूरी तरह तैयार रहें।
    1
    श्रावण मास के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ० राजागणपति आर० महोदय ने तहसील बिसवां स्थित पत्थर शिवाला मंदिर एवं चहलारी घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर एवं घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों एवं पुलिस बल की तैनाती सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी महोदय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंदिर एवं घाट पर निरंतर निगरानी रखी जाए, भीड़ प्रबंधन प्रभावी ढंग से किया जाए तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन एवं कर्मी पूरी तरह तैयार रहें।
    user_Sanjeev kumar
    Sanjeev kumar
    Agricultural Engineer सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • आज का समाचार महमूदाबाद रामकुंड मंदिर की फिल्म
    1
    आज का समाचार
महमूदाबाद रामकुंड मंदिर की फिल्म
    user_Ankit Raj
    Ankit Raj
    सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सीतापुर में जेल बंदी की अस्पताल में मौ*त, अवैध असलहा फैक्ट्री के आरोप में बंद था कैदी
    1
    सीतापुर में जेल बंदी की अस्पताल में मौ*त, अवैध असलहा फैक्ट्री के आरोप में बंद था कैदी
    user_राजू कुमार बंसल (पत्रकार)
    राजू कुमार बंसल (पत्रकार)
    Court reporter लहरपुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गंगाजल हाथ में लेकर पार्षदों ने खाई कमीशन बांटने की कसम, वायरल हुआ वीडियो ‘धोखा दिया तो…’, गंगाजल हाथ में लेकर पार्षदों ने खाई बराबर कमीशन बांटने की कसम, वायरल होते ही मचा हड़कंप उच्च अधिकारियों के जांच के बाद पोस्ट होगी की वीडियो कहां का है रिपोर्टर इस बात की पोस्ट नहीं करता शाहजहांपुर । नगर निगम के पार्षदों की सौगंध का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में सभी 60 वार्डों के पार्षद बकायदा सौगंध खा रहे हैं कि निगम से जो भी आमदनी यानी अवैध कमीशन आएगा, वह सभी 60 पार्षदों में बराबर बांटा जाएगा. शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर नगर निगम से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है. इसने लोकतंत्र के प्रतिनिधियों की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में विकास कार्यों के लिए चुने गए पार्षद पवित्र गंगाजल हाथ में लेकर यह कसम खाते दिख रहे हैं कि निगम से आने वाला ‘कमीशन और बंदरबांट’ का पैसा सभी में बराबर बांटा जाएगा. इतना ही नहीं हद तो तब हो गई जब एक पार्षद ने धोखा देने वाले की मां के बारे में घिनौनी और मर्यादा को तार तार करने वाली बात कह दी. पार्षदों की कसम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. हालांकि, मैं इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता हूं शाहजहांपुर में पार्षदों का वायरल वीडियो. 60 वार्डों के पार्षद बकायदा सौगंध खाते दिखे शाहजहांपुर नगर निगम के पार्षदों की सौगंध का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में शाहजहांपुर नगर निगम के सभी 60 वार्डों के पार्षद बकायदा सौगंध खा रहे हैं कि निगम से जो भी आमदनी यानी अवैध कमीशन आएगा, वह सभी 60 पार्षदों में बराबर बांटा जाएगा. वे यह भी कसम खाते हैं कि उनके समूह के किसी भी सदस्य पर आंच आने पर सभी एक साथ खड़े होंगे और कोई गद्दारी नहीं करेगा
    1
    गंगाजल हाथ में लेकर पार्षदों ने खाई कमीशन बांटने की कसम, वायरल हुआ वीडियो
‘धोखा दिया तो…’, गंगाजल हाथ में लेकर पार्षदों ने खाई बराबर कमीशन बांटने की कसम,  वायरल होते ही मचा हड़कंप 
उच्च अधिकारियों के जांच के बाद पोस्ट होगी की वीडियो कहां का है रिपोर्टर इस बात की पोस्ट नहीं करता
शाहजहांपुर । नगर निगम के पार्षदों की सौगंध का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में सभी 60 वार्डों के पार्षद बकायदा सौगंध खा रहे हैं कि निगम से जो भी आमदनी यानी अवैध कमीशन आएगा, वह सभी 60 पार्षदों में बराबर बांटा जाएगा.
शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर नगर निगम से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है. इसने लोकतंत्र के प्रतिनिधियों की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में विकास कार्यों के लिए चुने गए पार्षद पवित्र गंगाजल हाथ में लेकर यह कसम खाते दिख रहे हैं कि निगम से आने वाला ‘कमीशन और बंदरबांट’ का पैसा सभी में बराबर बांटा जाएगा. इतना ही नहीं हद तो तब हो गई जब एक पार्षद ने धोखा देने वाले की मां के बारे में घिनौनी और मर्यादा को तार तार करने वाली बात कह दी. पार्षदों की कसम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. हालांकि, मैं इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता हूं
शाहजहांपुर में पार्षदों का वायरल वीडियो.
60 वार्डों के पार्षद बकायदा सौगंध खाते दिखे
शाहजहांपुर नगर निगम के पार्षदों की सौगंध का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में शाहजहांपुर नगर निगम के सभी 60 वार्डों के पार्षद बकायदा सौगंध खा रहे हैं कि निगम से जो भी आमदनी यानी अवैध कमीशन आएगा, वह सभी 60 पार्षदों में बराबर बांटा जाएगा. वे यह भी कसम खाते हैं कि उनके समूह के किसी भी सदस्य पर आंच आने पर सभी एक साथ खड़े होंगे और कोई गद्दारी नहीं करेगा
    user_Sandeep kumar
    Sandeep kumar
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अटरिया,खबर का बड़ा असर: ग्राम पंचायत सचिव ने खुद मौके पर पहुंचकर दुरुस्त कराया खराब हैंडपंप अटरिया,खबर का बड़ा असर: ग्राम पंचायत सचिव ने खुद मौके पर पहुंचकर दुरुस्त कराया खराब हैंडपंप कुंवरपुर में खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आए जिम्मेदार, हैंडपंप चालू होने पर बच्चों के चेहरे खिले संवाददाता, नरेश गुप्ता अटरिया, सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र की कुंवरपुर ग्राम पंचायत में कुंवरपुर प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के बीच कई दिनों से खराब पड़ा सरकारी हैंडपंप आखिरकार दुरुस्त हो गया। हैंडपंप खराब होने से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के साथ आसपास के ग्रामीणों को भी पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही थी। स्थानीय समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए स्वतंत्र खबर न्यूज़ में खराब हैंडपंप की खबर प्रकाशित की गई। खबर का असर होते ही जिम्मेदारों ने मामले का संज्ञान लिया और हैंडपंप की मरम्मत कराकर उसे चालू करा दिया। ग्राम पंचायत सचिव डाली केसरवानी ने बताया कि हैंडपंप खराब होने की जानकारी पहले उनके संज्ञान में नहीं थी। जानकारी मिलते ही उन्होंने मौके पर पहुंचकर अपनी मौजूदगी में हैंडपंप की मरम्मत कराई और पेयजल की समस्या का समाधान कराया। हैंडपंप चालू होते ही विद्यालय के बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। अब बच्चों और ग्रामीणों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। समस्या के शीघ्र समाधान पर ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सचिव का आभार जताते हुए त्वरित कार्रवाई की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उन्हें जिम्मेदारों तक पहुंचाने से समस्याओं का समय रहते समाधान संभव है। लोगों ने उम्मीद जताई कि क्षेत्र की अन्य जनसमस्याओं पर भी इसी तरह तत्परता से कार्रवाई होगी।
    2
    अटरिया,खबर का बड़ा असर: ग्राम पंचायत सचिव ने खुद मौके पर पहुंचकर दुरुस्त कराया खराब हैंडपंप
अटरिया,खबर का बड़ा असर: ग्राम पंचायत सचिव ने खुद मौके पर पहुंचकर दुरुस्त कराया खराब हैंडपंप
कुंवरपुर में खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आए जिम्मेदार, हैंडपंप चालू होने पर बच्चों के चेहरे खिले
संवाददाता, नरेश गुप्ता 
अटरिया, सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र की कुंवरपुर ग्राम पंचायत में कुंवरपुर प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के बीच कई दिनों से खराब पड़ा सरकारी हैंडपंप आखिरकार दुरुस्त हो गया। हैंडपंप खराब होने से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के साथ आसपास के ग्रामीणों को भी पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही थी।
स्थानीय समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए स्वतंत्र खबर न्यूज़ में खराब हैंडपंप की खबर प्रकाशित की गई। खबर का असर होते ही जिम्मेदारों ने मामले का संज्ञान लिया और हैंडपंप की मरम्मत कराकर उसे चालू करा दिया।
ग्राम पंचायत सचिव डाली केसरवानी ने बताया कि हैंडपंप खराब होने की जानकारी पहले उनके संज्ञान में नहीं थी। जानकारी मिलते ही उन्होंने मौके पर पहुंचकर अपनी मौजूदगी में हैंडपंप की मरम्मत कराई और पेयजल की समस्या का समाधान कराया।
हैंडपंप चालू होते ही विद्यालय के बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। अब बच्चों और ग्रामीणों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। समस्या के शीघ्र समाधान पर ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सचिव का आभार जताते हुए त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उन्हें जिम्मेदारों तक पहुंचाने से समस्याओं का समय रहते समाधान संभव है। लोगों ने उम्मीद जताई कि क्षेत्र की अन्य जनसमस्याओं पर भी इसी तरह तत्परता से कार्रवाई होगी।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सावन की हरियाली संग शिक्षकों और पत्रकारों का सम्मान, ओजस्विनी फाउंडेशन ने मनाया उल्लासपूर्ण उत्सव लखीमपुर खीरी। सावन की हरियाली, उमंग और आपसी सौहार्द के बीच ओजस्विनी फाउंडेशन की ओर से सावन एवं शिक्षक दिवस का संयुक्त उत्सव स्वाद रेस्टोरेंट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सावन की खुशियों के साथ शिक्षकों के प्रति सम्मान और समाज के सकारात्मक कार्यों में योगदान देने वाले पत्रकारों के प्रति आभार की भावना प्रमुख रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरस्वती शिशु मंदिर की प्राचार्य हीरा सिंह रहीं। विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती अंजू गुप्ता, सचिव श्रीमती अंशु मित्तल एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती रेखा भल्ला सहित संस्था के सभी सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं होस्टिंग राखी गुप्ता, अंशु मित्तल, अनु डोगरा एवं प्रतिमा बरनवाल ने किया। इस दौरान संस्था की ओर से विभिन्न मनोरंजक गेम्स, हौजी और संगीत कार्यक्रम आयोजित किए गए। सदस्यों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। सावन की थीम के अनुरूप हरे रंग के परिधानों में सजे सदस्यों ने आयोजन की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। पत्रकारों को किया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट लेखनी के माध्यम से समाज के सकारात्मक कार्यों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पत्रकार बंधुओं को भी सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से श्री हर्ष गुप्ता, श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव एवं श्री सर्वेश को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जबकि पत्रकार समाज की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने तथा सकारात्मक संदेशों को समाज के सामने रखने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। दोनों ही क्षेत्रों का समाज के निर्माण और जागरूकता में महत्वपूर्ण योगदान है। कार्यक्रम का समापन आपसी प्रेम, सौहार्द, मित्रता और उल्लास के वातावरण में हुआ। इसके बाद सभी ने सूक्ष्म जलपान का आनंद लिया। ओजस्विनी फाउंडेशन के सदस्यों ने सामूहिक सहभागिता से आयोजन को यादगार बना दिया।
    4
    सावन की हरियाली संग शिक्षकों और पत्रकारों का सम्मान, ओजस्विनी फाउंडेशन ने मनाया उल्लासपूर्ण उत्सव
लखीमपुर खीरी। सावन की हरियाली, उमंग और आपसी सौहार्द के बीच ओजस्विनी फाउंडेशन की ओर से सावन एवं शिक्षक दिवस का संयुक्त उत्सव स्वाद रेस्टोरेंट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सावन की खुशियों के साथ शिक्षकों के प्रति सम्मान और समाज के सकारात्मक कार्यों में योगदान देने वाले पत्रकारों के प्रति आभार की भावना प्रमुख रही।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरस्वती शिशु मंदिर की प्राचार्य हीरा सिंह रहीं। विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती अंजू गुप्ता, सचिव श्रीमती अंशु मित्तल एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती रेखा भल्ला सहित संस्था के सभी सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन एवं होस्टिंग राखी गुप्ता, अंशु मित्तल, अनु डोगरा एवं प्रतिमा बरनवाल ने किया। इस दौरान संस्था की ओर से विभिन्न मनोरंजक गेम्स, हौजी और संगीत कार्यक्रम आयोजित किए गए। सदस्यों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। सावन की थीम के अनुरूप हरे रंग के परिधानों में सजे सदस्यों ने आयोजन की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।
पत्रकारों को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट लेखनी के माध्यम से समाज के सकारात्मक कार्यों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पत्रकार बंधुओं को भी सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से श्री हर्ष गुप्ता, श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव एवं श्री सर्वेश को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जबकि पत्रकार समाज की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने तथा सकारात्मक संदेशों को समाज के सामने रखने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। दोनों ही क्षेत्रों का समाज के निर्माण और जागरूकता में महत्वपूर्ण योगदान है।
कार्यक्रम का समापन आपसी प्रेम, सौहार्द, मित्रता और उल्लास के वातावरण में हुआ। इसके बाद सभी ने सूक्ष्म जलपान का आनंद लिया। ओजस्विनी फाउंडेशन के सदस्यों ने सामूहिक सहभागिता से आयोजन को यादगार बना दिया।
    user_Harsh Gupta Journalist
    Harsh Gupta Journalist
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • महमूदाबाद कोतवाली में मचा हड़कंप, समझौते के दौरान युवक ने गर्दन पर ब्लेड से किया वार
    1
    महमूदाबाद कोतवाली में मचा हड़कंप, समझौते के दौरान युवक ने गर्दन पर ब्लेड से किया वार
    user_Mohd Javed
    Mohd Javed
    News Anchor सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • टाइगर के हमले से किसान की मौत के बाद गांव में दहशत अपने जानवरों के लिए चारा लेने खेत गया था 50 वर्षीय दामोदर ब्रेकिंग लखीमपुर खीरी टाइगर ने खेत गए किसान को बनाया निवाला टाइगर के हमले से किसान की मौत के बाद गांव में दहशत अपने जानवरों के लिए चारा लेने खेत गया था 50 वर्षीय दामोदर खेत पर घात लगाए बैठे टाइगर ने बनाया अपना निवाला मोहम्मदी वनरेंज के नीमगांव थाना क्षेत्र के चौधक पुर गांव की घटना।
    2
    टाइगर के हमले से किसान की मौत के बाद गांव में दहशत
अपने जानवरों के लिए चारा लेने खेत गया था 50 वर्षीय दामोदर
ब्रेकिंग
लखीमपुर खीरी
टाइगर ने खेत गए किसान को बनाया निवाला
टाइगर के हमले से किसान की मौत के बाद गांव में दहशत
अपने जानवरों के लिए चारा लेने खेत गया था 50 वर्षीय दामोदर
खेत पर घात लगाए बैठे टाइगर ने बनाया अपना निवाला
मोहम्मदी वनरेंज के नीमगांव थाना क्षेत्र के चौधक पुर गांव की घटना।
    user_जनता TV inh Lakhimpur
    जनता TV inh Lakhimpur
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.