अटरिया,खबर का बड़ा असर: ग्राम पंचायत सचिव ने खुद मौके पर पहुंचकर दुरुस्त कराया खराब हैंडपंप अटरिया,खबर का बड़ा असर: ग्राम पंचायत सचिव ने खुद मौके पर पहुंचकर दुरुस्त कराया खराब हैंडपंप कुंवरपुर में खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आए जिम्मेदार, हैंडपंप चालू होने पर बच्चों के चेहरे खिले संवाददाता, नरेश गुप्ता अटरिया, सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र की कुंवरपुर ग्राम पंचायत में कुंवरपुर प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के बीच कई दिनों से खराब पड़ा सरकारी हैंडपंप आखिरकार दुरुस्त हो गया। हैंडपंप खराब होने से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के साथ आसपास के ग्रामीणों को भी पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही थी। स्थानीय समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए स्वतंत्र खबर न्यूज़ में खराब हैंडपंप की खबर प्रकाशित की गई। खबर का असर होते ही जिम्मेदारों ने मामले का संज्ञान लिया और हैंडपंप की मरम्मत कराकर उसे चालू करा दिया। ग्राम पंचायत सचिव डाली केसरवानी ने बताया कि हैंडपंप खराब होने की जानकारी पहले उनके संज्ञान में नहीं थी। जानकारी मिलते ही उन्होंने मौके पर पहुंचकर अपनी मौजूदगी में हैंडपंप की मरम्मत कराई और पेयजल की समस्या का समाधान कराया। हैंडपंप चालू होते ही विद्यालय के बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। अब बच्चों और ग्रामीणों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। समस्या के शीघ्र समाधान पर ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सचिव का आभार जताते हुए त्वरित कार्रवाई की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उन्हें जिम्मेदारों तक पहुंचाने से समस्याओं का समय रहते समाधान संभव है। लोगों ने उम्मीद जताई कि क्षेत्र की अन्य जनसमस्याओं पर भी इसी तरह तत्परता से कार्रवाई होगी।
अटरिया,खबर का बड़ा असर: ग्राम पंचायत सचिव ने खुद मौके पर पहुंचकर दुरुस्त कराया खराब हैंडपंप अटरिया,खबर का बड़ा असर: ग्राम पंचायत सचिव ने खुद मौके पर पहुंचकर दुरुस्त कराया खराब हैंडपंप कुंवरपुर में खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आए जिम्मेदार, हैंडपंप चालू होने पर बच्चों के चेहरे खिले संवाददाता, नरेश गुप्ता अटरिया, सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र की कुंवरपुर ग्राम पंचायत में कुंवरपुर प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के बीच कई दिनों से खराब पड़ा सरकारी हैंडपंप आखिरकार दुरुस्त हो गया। हैंडपंप खराब होने से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के साथ आसपास के ग्रामीणों को भी पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही थी। स्थानीय समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए स्वतंत्र खबर न्यूज़ में खराब हैंडपंप की खबर प्रकाशित की गई। खबर का असर होते ही जिम्मेदारों ने मामले का संज्ञान लिया और हैंडपंप
की मरम्मत कराकर उसे चालू करा दिया। ग्राम पंचायत सचिव डाली केसरवानी ने बताया कि हैंडपंप खराब होने की जानकारी पहले उनके संज्ञान में नहीं थी। जानकारी मिलते ही उन्होंने मौके पर पहुंचकर अपनी मौजूदगी में हैंडपंप की मरम्मत कराई और पेयजल की समस्या का समाधान कराया। हैंडपंप चालू होते ही विद्यालय के बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। अब बच्चों और ग्रामीणों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। समस्या के शीघ्र समाधान पर ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सचिव का आभार जताते हुए त्वरित कार्रवाई की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उन्हें जिम्मेदारों तक पहुंचाने से समस्याओं का समय रहते समाधान संभव है। लोगों ने उम्मीद जताई कि क्षेत्र की अन्य जनसमस्याओं पर भी इसी तरह तत्परता से कार्रवाई होगी।
- बलदेवनगर में विकास की नई राह: ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया शुभारंभ बलदेवनगर में विकास की नई राह: ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया शुभारंभ फीता काटकर कार्य का किया उद्घाटन, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत; जनकल्याणकारी योजनाओं की समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा संवाददाता, नरेश गुप्ता अटरिया/सीतापुर। जयपालपुर ग्राम पंचायत के बलदेवनगर गांव में विकास कार्यों को गति देते हुए इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। सिधौली ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने फीता काटकर इंटरलॉकिंग कार्य का उद्घाटन किया। निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत का फूल-मालाओं से स्वागत कर विकास कार्य के लिए आभार जताया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक अपने हाथों से लड्डू खिलाकर सभी का मुंह मीठा कराया। उनके इस सहज अंदाज से ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया। जनता की समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन या अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए सीधे उनसे संपर्क करें। जनहित से जुड़े मामलों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। सड़क और बुनियादी सुविधाओं पर जोर ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि गांवों में बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सड़क, खड़ंजा और इंटरलॉकिंग सहित विभिन्न विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थलों को भी आवश्यक सुविधाओं से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर उनके कार्यकाल में कई सड़क, खड़ंजा और इंटरलॉकिंग कार्य कराए जाने की जानकारी दी गई। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर, बैठने की व्यवस्था तथा मंदिरों और चौराहों पर स्ट्रीट लाइट एवं सोलर लाइट लगवाने जैसे कार्य भी कराए जाने का दावा किया गया। ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में राहत बलदेवनगर में इंटरलॉकिंग सड़क का कार्य शुरू होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में मनीष मिश्रा, सनोज मिश्रा, संजय सिंह चौहान, टीनू सिंह चौहान, विक्रम रावत, मनोज रावत, महंत जगदेव, पप्पू यादव, अनूप, बलदेव, साहित्य सिंह, रंजीत सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।3
- बाढ़ का ऐसा खौफनाक मंजर आपने शायद सिर्फ फिल्मों में देखा होगा। अब नेपाल से आया ये ताजा वीडियो देखिए बाढ़ का ऐसा खौफनाक मंजर आपने शायद सिर्फ फिल्मों में देखा होगा। अब नेपाल से आया ये ताजा वीडियो देखिए। रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। कई इलाकों में घर, सड़कें और पुल बह गए हैं। हालात इतने भयावह हैं कि नुकसान का पूरा आकलन अभी तक सामने नहीं आ सका है। बस इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां कितना कुछ तबाह हुआ होगा...1
- तेज रफ्तार बाइक ने 17 वर्षीय शुभम को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक काफी दूर जाकर गिरी। कुशीनगर: दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। टर्न लेते समय पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने 17 वर्षीय शुभम को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक काफी दूर जाकर गिरी। गंभीर रूप से घायल शुभम की कुछ देर बाद मौत हो गई। वहीं दूसरा चालक भी गंभीर रूप से घायल है, इस हादसे का खौफनाक मंजर CCTV में कैद हो गया।1
- सदरपुर कस्बे का एतिहासिक जुलूस बड़े ही धूमधाम से निकला। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिसबल तैनात रहा सदरपुर (सीतापुर) पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब की यौम-ए-पैदाइश पर पूरे कस्बे में धूमधाम से जुलूस-ए-मोहम्मदी का जुलूस निकाला गया। जुलूस में इलाके के हजारों लोग शामिल हुए। शांति व्यवस्था बने रखने के लिए जगह जगह पुलिस मुस्तैद रही। कस्बा सदरपुर में मंगलवार को बड़े ही धूमधाम से जुलूस ए मोहम्मदी का जुलूस निकाला गया। जुलूस में काबा, मस्जिद-ए-नबी और ऊंट, घोड़े समेत अन्य आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। जुलूस में बाहरी और इलाकाई करीब एक सैकड़ा अंजुमनें शामिल हुई।सभी अंजुमने नाते पाक सुनते सुनाते और रसूल पाक की शान में नारे लगाते हुए जुलूस के साथ चल रहे थे। जुलूस हर साल की तरह इस वर्ष भी परम्परागत तरीके से जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद और गौसिया मस्जिद से निकला, और अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ बड़े चौराहे पर पहुंचा। उसके बाद छोटे चौराहे पर जुलूस में शामिल सभी अंजुमनों को अंजुमन शबाबुल मुस्लमीन की तरफ से मिठाई और पुरुस्कार से समानित किया गया। पूरे कस्बे में आई अंजुमनों को इनाम देने के लिए 12 मंच अलग अलग मोहल्ले वालों ने बनाया था। हजारों की संख्या में लोग जुलूस में उपस्थित रहे। अपने हाथों में इस्लामिक और राष्ट्रीय झंडों को पकड़ कर जुलूस के साथ साथ कदीमी रास्तों पर नारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह जगह कस्बे के लोगों द्वारा बाहर से आए मेहमानों और अंजुमनों के लिए चाय नास्ते का इंतजाम किया गया। बिचकोठरी, खुरवल, पुरानी बाजार, कटरा मोहल्ला होते अपने स्थान पर पहुंची अंजुमनों को सुन सुनाकर कर जुलूस का समापन किया गया। बाहर से आई अंजुमनों द्वारा नात पढ़ी गईं और उन्हें पुरस्कार दिए गए, शांति पूर्वक जुलूस संपन्न हुआ।3
- लखनऊ। पारा की शुभम सिटी में चोरों का आतंक, हाथ में असलहा लेकर घूमता युवक सीसीटीवी में कैद हंसखेड़ा की शुभम सिटी में चोरी की घटनाओं से दहशत हाथ में असलहा लेकर घूमता संदिग्ध युवक सीसीटीवी में कैद देर रात संदिग्ध की हरकतों से कॉलोनी में मचा हड़कंप सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस गश्त पर उठे सवाल सुरक्षा को लेकर कॉलोनीवासियों में बढ़ी चिंता लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश में जुटी।1
- लखनऊ। पारा की शुभम सिटी में चोरों का आतंक, हाथ में असलहा लेकर घूमता युवक सीसीटीवी में कैद हंसखेड़ा की शुभम सिटी में चोरी की घटनाओं से दहशत हाथ में असलहा लेकर घूमता संदिग्ध युवक सीसीटीवी में कैद देर रात संदिग्ध की हरकतों से कॉलोनी में मचा हड़कंप सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस गश्त पर उठे सवाल सुरक्षा को लेकर कॉलोनीवासियों में बढ़ी चिंता लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश में जुटी।1
- आगरा: 30 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में उप निरीक्षक निलंबित, मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप। आगरा के फतेहाबाद थाने में तैनात एक उप निरीक्षक पर 30 हजार रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि रिश्वत की रकम नहीं देने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की धमकी दी जा रही थी। मामला 14 अगस्त को दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग की घटना से जुड़ा है। फायरिंग में एक युवक के हाथ में गोली लगी थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने आरोपी उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले से संबंधित वीडियो और ऑडियो की विस्तृत जांच की जा रही है। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई की जिम्मेदारी आगरा के अपर पुलिस आयुक्त और डीआईजी स्तर के अधिकारी को दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 7839860813 भी जारी किया है। विभाग ने लोगों से भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें इस नंबर पर दर्ज कराने की अपील की है। मामला वायरल हैं तथ्यों की पुष्टि नही हुई है। जांच के बाद साफ़ हो जाएगा।1
- स्वाइन फ्लू के 120 मामले आए सामने .... स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी गौतम बुद्ध नगर में स्वाइन फ्लू के 120 मामले सामने आए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर भीड़ से बचने, खांसते-छींकते समय मुंह ढकने और बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लेने की अपील की है 20 बेड का वेंटिलेटर युक्त ICU तैयार, स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाएं उपलब्ध डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी, CMO नोएडा1