logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना कोतवाली नागौर के हिस्ट्रीशीटर दिलीप विश्नोई के रहवासी मकान के पास स्थित बाड़ा (खाली जगह) में से 06 संदिग्ध मोटरसाईकिलें की गई ज़ब्त। उक्त हिस्ट्रीशीटर दिलीप विश्नोई के विरूद्ध कुल 15 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें 06 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के हैं। दिनांक 13 अप्रैल 2026 को भी पुलिस थाना कोतवाली, नागौर पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज हुआ है। नागौर,,रोशन मीना जिला पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा ऑपरेशन संकल्प नशामुक्त नागौर के तहत अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नागौर एवं जतिन जैन सहायक पुलिस अधीक्षक वृत नागौर के निकटतम सुपरविजन में वेदपाल शिवराण पु नि मय टीम द्वारा थाना हाजा के हिस्ट्रीशीटर दिलीप विश्नोई के रहवासी मकान के पास खाली बाड़े में से संदिग्ध अवस्था में खड़ी 06 अलग-अलग मोटरसाईकिलों को 38 पुलिस एक्ट में जब्त किया गया ।हिस्ट्रीशीटर दिलीप विश्नोई के परिजन मौके पर मोटरसाईकिल के कागजात पेश नहीं कर पायें, मामले की जांच जारी है। *मोटरसाईकिलों का विवरण निम्न है* 1. मोटरसाईकिल होण्डा साईन नम्बर आरजे 21 आर एस 5452 2. मोटरसाईकिल हीरों स्पेलण्डर नम्बर आरजे 21 एन एस 2038 3. मोटरसाईकिल हीरों स्पलेण्डर नम्बर आरजे 21 क्यू एस 5413 4. मोटरसाईकिल टीवीएस एपाची नम्बर आरजे 37 डी एस 8611 5. मोटरसाईकिल हीरों स्पलेण्डर बिना नम्बरी चैंसिस नम्बर MBLHAW225R4G10115 6. मोटरसाईकिल बिना नम्बरी इंजन नम्बर JA07A0SGJ09515 *टीम सदस्य* वेदपाल शिवराण थानाधिकारी कोतवाली, नागौर नरेन्द्र कानि. 1484 पुलिस थाना कोतवाली, नागौर । पृथ्वीराज कानि. चालक 1396 पुलिस थाना कोतवाली, नागौर । चेतक मय सिगमा टीम

17 hrs ago
user_प्रदीप कुमार डागा
प्रदीप कुमार डागा
नागौर, नागौर, राजस्थान•
17 hrs ago

थाना कोतवाली नागौर के हिस्ट्रीशीटर दिलीप विश्नोई के रहवासी मकान के पास स्थित बाड़ा (खाली जगह) में से 06 संदिग्ध मोटरसाईकिलें की गई ज़ब्त। उक्त हिस्ट्रीशीटर दिलीप विश्नोई के विरूद्ध कुल 15 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें 06 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के हैं। दिनांक 13 अप्रैल 2026 को भी पुलिस थाना कोतवाली, नागौर पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज हुआ है। नागौर,,रोशन मीना जिला पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा ऑपरेशन संकल्प नशामुक्त नागौर के तहत अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नागौर एवं जतिन जैन सहायक पुलिस अधीक्षक वृत नागौर के निकटतम सुपरविजन में वेदपाल शिवराण पु नि मय टीम द्वारा थाना हाजा के हिस्ट्रीशीटर दिलीप विश्नोई के रहवासी मकान के पास खाली बाड़े में से संदिग्ध अवस्था में खड़ी 06 अलग-अलग मोटरसाईकिलों को 38 पुलिस एक्ट में जब्त किया गया ।हिस्ट्रीशीटर दिलीप विश्नोई के परिजन मौके पर मोटरसाईकिल के कागजात पेश नहीं कर पायें, मामले की जांच जारी है। *मोटरसाईकिलों का विवरण निम्न है* 1. मोटरसाईकिल होण्डा साईन नम्बर आरजे 21 आर एस 5452 2. मोटरसाईकिल हीरों स्पेलण्डर नम्बर आरजे 21 एन एस 2038 3. मोटरसाईकिल हीरों स्पलेण्डर नम्बर आरजे 21 क्यू एस 5413 4. मोटरसाईकिल टीवीएस एपाची नम्बर आरजे 37 डी एस 8611 5. मोटरसाईकिल हीरों स्पलेण्डर बिना नम्बरी चैंसिस नम्बर MBLHAW225R4G10115 6. मोटरसाईकिल बिना नम्बरी इंजन नम्बर JA07A0SGJ09515 *टीम सदस्य* वेदपाल शिवराण थानाधिकारी कोतवाली, नागौर नरेन्द्र कानि. 1484 पुलिस थाना कोतवाली, नागौर । पृथ्वीराज कानि. चालक 1396 पुलिस थाना कोतवाली, नागौर । चेतक मय सिगमा टीम

  • user_V r bff çv çcyccçgcy
    V r bff çv çcyccçgcy
    Nagaur, Rajasthan
    😤
    15 hrs ago
  • user_V r bff çv çcyccçgcy
    V r bff çv çcyccçgcy
    Nagaur, Rajasthan
    😂
    15 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
  • विधायक नौक्षम चौधरी अंबेडकर पार्क पहुंचीं, बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि "मेरे स्वागत की जरूरत नहीं, बाबा साहब का सम्मान ही मेरा सम्मान है" — बड़ी बात कही कामवन क्षेत्र में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भव्य आयोजन हुआ। कामां के अंबेडकर पार्क में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कामां विधायक नौक्षम चौधरी मुख्य आतिथ्य के रूप में शामिल हुईं। विधायक नौक्षम चौधरी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
    1
    विधायक नौक्षम चौधरी अंबेडकर पार्क पहुंचीं, बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि  
"मेरे स्वागत की जरूरत नहीं, बाबा साहब का सम्मान ही मेरा सम्मान है" — बड़ी बात कही
कामवन क्षेत्र में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भव्य आयोजन हुआ। कामां के अंबेडकर पार्क में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कामां विधायक नौक्षम चौधरी मुख्य आतिथ्य के रूप में शामिल हुईं।
विधायक नौक्षम चौधरी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
    user_रामबाबू दीक्षित
    रामबाबू दीक्षित
    संझू, नागौर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • मेड़ता/नागौर | 14 अप्रैल 2026 भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मेड़ता क्षेत्र के गांव पांचडोलियां में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बाबासाहेब को पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को याद किया।
    1
    मेड़ता/नागौर | 14 अप्रैल 2026
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मेड़ता क्षेत्र के गांव पांचडोलियां में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बाबासाहेब को पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को याद किया।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • रियाबड़ी में पत्रकारों की एकजुटता का दिखा शानदार उदाहरण, उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बैठक रियाबड़ी क्षेत्र में विवार का दिन पत्रकारिता से जुड़े साथियों के लिए खास और यादगार रहा। उपखंड की प्रमुख एवं रजिस्टर्ड संस्था सिटी प्रेस क्लब सोसाइटी की महत्वपूर्ण बैठक मुरली जी के बड़ला स्थित रामद्वारा में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के नए अध्यक्ष का चयन करना था, जिसके लिए सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आपसी एकजुटता और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी पत्रकारों ने अपने विचार रखते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार नितिन सिंह को सिटी प्रेस क्लब सोसाइटी का नया अध्यक्ष चुना गया। उनके नाम पर सभी सदस्यों की सहमति बनने से चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से पूरी हुई। नितिन सिंह के अध्यक्ष बनने की घोषणा होते ही बैठक में खुशी की लहर दौड़ गई। उपस्थित पत्रकारों और गणमान्य लोगों ने उनका माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल और प्रभावी कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल में उत्साह, भाईचारा और संगठनात्मक एकता साफ नजर आई। अपने संबोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन सिंह ने कहा कि वे पत्रकारों के हितों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि रियाबड़ी क्षेत्र के पत्रकारों को एक मजबूत और प्रभावी मंच उपलब्ध कराया जाएगा, जहां उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी साथियों का सहयोग जरूरी है और वे सभी को साथ लेकर चलने की भावना से कार्य करेंगे। बैठक में पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र राठी सहित कई वरिष्ठ पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हित में मिलकर कार्य करने के दृढ़ संकल्प के साथ किया गया।
    3
    रियाबड़ी में पत्रकारों की एकजुटता का दिखा शानदार उदाहरण, उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बैठक रियाबड़ी क्षेत्र में विवार का दिन पत्रकारिता से जुड़े साथियों के लिए खास और यादगार रहा। उपखंड की प्रमुख एवं रजिस्टर्ड संस्था सिटी प्रेस क्लब सोसाइटी की महत्वपूर्ण बैठक मुरली जी के बड़ला स्थित रामद्वारा में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के नए अध्यक्ष का चयन करना था, जिसके लिए सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आपसी एकजुटता और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी पत्रकारों ने अपने विचार रखते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार नितिन सिंह को सिटी प्रेस क्लब सोसाइटी का नया अध्यक्ष चुना गया। उनके नाम पर सभी सदस्यों की सहमति बनने से चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से पूरी हुई।
नितिन सिंह के अध्यक्ष बनने की घोषणा होते ही बैठक में खुशी की लहर दौड़ गई। उपस्थित पत्रकारों और गणमान्य लोगों ने उनका माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल और प्रभावी कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल में उत्साह, भाईचारा और संगठनात्मक एकता साफ नजर आई।
अपने संबोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन सिंह ने कहा कि वे पत्रकारों के हितों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि रियाबड़ी क्षेत्र के पत्रकारों को एक मजबूत और प्रभावी मंच उपलब्ध कराया जाएगा, जहां उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी साथियों का सहयोग जरूरी है और वे सभी को साथ लेकर चलने की भावना से कार्य करेंगे। बैठक में पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र राठी सहित कई वरिष्ठ पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हित में मिलकर कार्य करने के दृढ़ संकल्प के साथ किया गया।
    user_Rupa ram
    Rupa ram
    रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • डीडवाना-कुचामन जिले में अशोक गहलोत के आगमन पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जैसे ही गहलोत डीडवाना पहुंचे, चारों ओर जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और कार्यक्रम स्थल पर भीड़ का तांता लग गया। सामाजिक न्याय और समानता के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए #ashok #डीडवाना कुचामन#cm#राजस्थान
    1
    डीडवाना-कुचामन जिले में अशोक गहलोत के आगमन पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
जैसे ही गहलोत डीडवाना पहुंचे, चारों ओर जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और कार्यक्रम स्थल पर भीड़ का तांता लग गया। सामाजिक न्याय और समानता के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए
#ashok #डीडवाना कुचामन#cm#राजस्थान
    user_Er Sunil Dagdi
    Er Sunil Dagdi
    Newspaper advertising department Riyan Badi, Nagaur•
    13 hrs ago
  • आज बज्जू उपखंड मुख्यालय पर भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी के जयंती पर कार्यकम का आयोजन हुआ । कार्यक्रम के शोभायात्रा एवं जनसभा का आयोजन हुआ ।इस दौरान मेघवाल समाज की छात्रावास एवं धर्मशाला से रैली का आरंभ हुआ रैली बज्जू मुख्य बाजार से होते हुए डॉ.आंबेडकर सर्किल पहुंची जहां जनसभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में उपखंड अधिकारी सांवरमल रेगर ने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहेब डॉक्टर अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला तथा समाज को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने व सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया ।इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश चंदेल,मेघवाल महापंचायत संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मण राम मेघवाल,राजस्थान शिक्षक संघ ( डॉ.अंबेडकर) के ब्लॉक अध्यक्ष साजन कुमार रैन,दलित जनशक्ति के अध्यक्ष करणाराम गर्ग,एड.गोरधन मेघवाल, राजेंद्र बालियांन,प्रकाश सेन,महबूब खा खोखर आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखें एवं बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला ।कार्यक्रम की अध्यक्षता मेघवाल महा पंचायत संस्थान के अध्यक्ष लक्ष्मण चौहान ने की ।कार्यक्रम लूणाराम परिहार,मदनलाल पंवार, करनेश चंदेल,सरपंच कालूराम रेण ,महावीर प्रसाद,रामेश्वरलाल पवार जगदीश भारतीय,राज रैन, मनमोहन सोलंकी,नरेश चंदेल,आदि प्रमुख लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।कार्यक्रम का मंच संचालन पप्पूराम बारूपाल ने किया ।
    1
    आज बज्जू उपखंड मुख्यालय पर भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी के जयंती पर कार्यकम का आयोजन हुआ ।
कार्यक्रम के शोभायात्रा एवं जनसभा का आयोजन हुआ ।इस दौरान मेघवाल समाज की छात्रावास एवं धर्मशाला से रैली का आरंभ हुआ रैली बज्जू मुख्य बाजार से होते हुए डॉ.आंबेडकर सर्किल पहुंची जहां जनसभा का आयोजन हुआ।
इस मौके पर कार्यक्रम के   मुख्यातिथि के रूप में उपखंड अधिकारी सांवरमल रेगर ने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहेब डॉक्टर अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला तथा समाज को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने व सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया ।इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश चंदेल,मेघवाल महापंचायत संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मण राम मेघवाल,राजस्थान शिक्षक संघ ( डॉ.अंबेडकर) के ब्लॉक अध्यक्ष साजन कुमार रैन,दलित जनशक्ति के अध्यक्ष करणाराम गर्ग,एड.गोरधन मेघवाल, राजेंद्र बालियांन,प्रकाश सेन,महबूब खा खोखर आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखें एवं बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला ।कार्यक्रम की अध्यक्षता मेघवाल महा पंचायत संस्थान के अध्यक्ष लक्ष्मण चौहान ने की ।कार्यक्रम लूणाराम परिहार,मदनलाल पंवार, करनेश चंदेल,सरपंच कालूराम रेण ,महावीर प्रसाद,रामेश्वरलाल पवार जगदीश भारतीय,राज रैन, मनमोहन सोलंकी,नरेश चंदेल,आदि प्रमुख लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।कार्यक्रम का मंच संचालन पप्पूराम बारूपाल ने किया ।
    user_Rahul sewag
    Rahul sewag
    Local News Reporter कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    6 min ago
  • बीकानेर पत्रकार इकबाल खान में एक परिवार द्वारा हिरण के बच्चे को 18 महीनों तक पालने की भावुक कहानी सामने आई है। परिवार ने इस हिरण को न सिर्फ पाला-पोसा, बल्कि उसे अपने घर का सदस्य बना लिया था। जानकारी के अनुसार हिरण का बच्चा परिवार को घायल अवस्था में मिला था, जिसके बाद उन्होंने उसकी देखभाल शुरू की। धीरे-धीरे वह परिवार के साथ पूरी तरह घुल-मिल गया और घर के माहौल का हिस्सा बन गया। परिवार के सदस्य उसे अपने बच्चों की तरह प्यार करते थे। हालांकि, आज वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नियमों के तहत हिरण को अपने साथ ले गई। इस दौरान परिवार के लोग भावुक हो गए, क्योंकि जिस हिरण को उन्होंने इतने समय तक संभाला, उससे अचानक बिछड़ना उनके लिए बेहद कठिन था। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जंगली जानवरों को प्राकृतिक वातावरण में रखना जरूरी होता है, इसलिए हिरण को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।
    1
    बीकानेर पत्रकार इकबाल खान
में एक परिवार द्वारा हिरण के बच्चे को 18 महीनों तक पालने की भावुक कहानी सामने आई है। परिवार ने इस हिरण को न सिर्फ पाला-पोसा, बल्कि उसे अपने घर का सदस्य बना लिया था।
जानकारी के अनुसार हिरण का बच्चा परिवार को घायल अवस्था में मिला था, जिसके बाद उन्होंने उसकी देखभाल शुरू की। धीरे-धीरे वह परिवार के साथ पूरी तरह घुल-मिल गया और घर के माहौल का हिस्सा बन गया। परिवार के सदस्य उसे अपने बच्चों की तरह प्यार करते थे।
हालांकि, आज वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नियमों के तहत हिरण को अपने साथ ले गई। इस दौरान परिवार के लोग भावुक हो गए, क्योंकि जिस हिरण को उन्होंने इतने समय तक संभाला, उससे अचानक बिछड़ना उनके लिए बेहद कठिन था।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जंगली जानवरों को प्राकृतिक वातावरण में रखना जरूरी होता है, इसलिए हिरण को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    1 hr ago
  • नागौर | 14 अप्रैल 2026 भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को नागौर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर परिषद के नेहरू उद्यान में स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
    1
    नागौर | 14 अप्रैल 2026
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को नागौर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर परिषद के नेहरू उद्यान में स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • बुड्ढा पुष्कर न्यू बाईपास पर हुआ दर्दनाक हादसा बोलेरो ने मोटरसाइकिल के मारी टक्कर दो सगे भाइयों की हुई दर्दनाक मौत* थांवला के अस्पताल में कार्यरत डॉ प्रकाश चौधरी के भाई बताए जा रहे हे दोनों* डॉ प्रकाश चौधरी पहुंचे मामले की जानकारी मिलते ही मौके दोनों भाइयों के शव देखकर खोया होश रो रो कर हुआ बुरा हाल तीर्थ नगर पुष्कर में बुड्ढा पुष्कर नए बाईपास पर तेज गति से आ रही बोलोरो ने सामने आ रही मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए ओर मोटरसाइकिल पर सवार दोनों सगे भाइयों की मौत हो गई तथा बोलोरो पलटी खा गई दोनों मृतक थांवला अस्पताल में कार्यरत डॉ प्रकाश चौधरी के भाई बताए जा रहे हे । जानकारी के अनुसार डॉ प्रकाश चौधरी के दोनों भाई मुकेश पुत्र पूरा राम उम्र 30 वर्ष वह सुदाना राम पुत्र पूराराम उम्र 47 निवासी रतन पूरा जिला सीकर थांवला में निर्माणाधीन मकान के लिए किशनगढ़ टाइल्स देखकर वापस आ रहे थे कि इसी दौरान बुड्ढा पुष्कर बाईपास पर तेज गति से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी टक्कर लगने से दोनों ही भाइयों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई तो वही बोलेरो पलटी खा गई बोलोरो बाघोलाई निवासी रामदेव सिंह रावत बताया जाता है जो शराब के नशे में धुत हो रखा था लोगों ने तुरंत चालक को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया तो वही 108 एंबुलेंस से तुरंत दोनों भाइयों को पुष्कर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया वही मामले की जानकारी मिलते ही डॉक्टर प्रकाश चौधरी तुरंत अस्पताल पहुंचे और दोनों भाइयों के शव देखकर फूट-फूट कर रो पड़े इस दौरान अस्पताल में कोहराम मच गया।
    2
    बुड्ढा पुष्कर न्यू बाईपास पर हुआ दर्दनाक हादसा बोलेरो ने मोटरसाइकिल के मारी टक्कर दो सगे भाइयों की हुई दर्दनाक मौत*
थांवला के अस्पताल में कार्यरत  डॉ प्रकाश चौधरी के भाई बताए जा रहे हे दोनों*
डॉ प्रकाश चौधरी पहुंचे मामले की जानकारी मिलते ही मौके दोनों भाइयों के शव देखकर खोया होश रो रो कर हुआ बुरा हाल
तीर्थ नगर पुष्कर में बुड्ढा पुष्कर नए  बाईपास पर तेज गति से आ रही बोलोरो ने सामने आ रही मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए ओर मोटरसाइकिल पर सवार दोनों सगे भाइयों की मौत हो गई तथा बोलोरो पलटी खा गई दोनों मृतक थांवला अस्पताल में कार्यरत डॉ प्रकाश चौधरी के भाई बताए जा रहे हे । जानकारी के अनुसार डॉ प्रकाश चौधरी के दोनों भाई मुकेश पुत्र पूरा राम उम्र 30 वर्ष वह सुदाना राम पुत्र पूराराम उम्र 47 निवासी रतन पूरा जिला सीकर थांवला में निर्माणाधीन मकान के लिए  किशनगढ़ टाइल्स देखकर वापस आ रहे थे कि इसी दौरान बुड्ढा पुष्कर  बाईपास पर तेज गति से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी टक्कर लगने से दोनों ही भाइयों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई तो वही बोलेरो पलटी खा गई बोलोरो बाघोलाई निवासी रामदेव सिंह रावत बताया जाता है जो शराब के नशे में धुत हो रखा था लोगों ने तुरंत चालक को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया तो वही 108 एंबुलेंस से तुरंत दोनों भाइयों को पुष्कर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया वही मामले की जानकारी मिलते ही डॉक्टर प्रकाश चौधरी तुरंत अस्पताल पहुंचे और दोनों भाइयों के शव देखकर फूट-फूट कर रो पड़े इस दौरान अस्पताल में कोहराम मच गया।
    user_Er Sunil Dagdi
    Er Sunil Dagdi
    Newspaper advertising department Riyan Badi, Nagaur•
    18 hrs ago
  • मंगलवार को कोलायत क्षेत्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोलायत एसडीएम कार्यालय से एक विशाल वाहन रैली का शुभारंभ हुआ, जो अनुशासन और उत्साह के साथ अंबेडकर सर्किल तक पहुंची। रैली के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रैली में शामिल युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यह वाहन रैली पूरी तरह अनुशासनबद्ध रही, जिसमें कोलायत क्षेत्र के गुड़ा, चानी, इंदौ का बाला, झझु सहित कई गांवों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। अंबेडकर सर्किल पहुंचने के बाद आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं व 12वीं में 90 % से अधिक व उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा नव चयनित सरकारी कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने संविधान के माध्यम से दलित, पीड़ित एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की। उन्होंने सभी से शिक्षित बनने, संगठित रहने और संघर्ष करने के उनके संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस समारोह समिति मे मुख्यातिथि संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा रहे। उन्होंने उन्होंने कोलायत पहुंचने पर बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और मौजूद प्रतिभाओ का सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कोलायत एसडीएम राजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब का जीवन हमें शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है। हमें उनके सिद्धांतों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य करना चाहिए। समिति के अध्यक्ष आशीष कांटिया ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में जागरूकता और एकता का संदेश देते हैं। इस दौरान मदनलाल, शिवलाल, अनौपाराम, किशनाराम, सुरेन्द्र पँवार, लालूराम, मोडाराम, किसनाराम कांटिया, राजेंद्र, लालाराम, भंवरलाल सेन, ओमप्रकाश सेन, मुरलीधर, खींयाराम सेन, टीकूराम, डूंगर मेघवाल, जगदीश ढाल, भगाराम ढाल सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
    1
    मंगलवार को कोलायत क्षेत्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोलायत एसडीएम कार्यालय से एक विशाल वाहन रैली का शुभारंभ हुआ, जो अनुशासन और उत्साह के साथ अंबेडकर सर्किल तक पहुंची।
रैली के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रैली में शामिल युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यह वाहन रैली पूरी तरह अनुशासनबद्ध रही, जिसमें कोलायत क्षेत्र के गुड़ा, चानी, इंदौ का बाला, झझु सहित कई गांवों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
अंबेडकर सर्किल पहुंचने के बाद आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं व 12वीं में 90 % से अधिक व उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा नव चयनित सरकारी कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने संविधान के माध्यम से दलित, पीड़ित एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की। उन्होंने सभी से शिक्षित बनने, संगठित रहने और संघर्ष करने के उनके संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
इस समारोह समिति मे मुख्यातिथि संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा रहे। उन्होंने उन्होंने कोलायत पहुंचने पर बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और मौजूद प्रतिभाओ का सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कोलायत एसडीएम राजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब का जीवन हमें शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है। हमें उनके सिद्धांतों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य करना चाहिए।
समिति के अध्यक्ष आशीष कांटिया ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में जागरूकता और एकता का संदेश देते हैं। इस दौरान मदनलाल, शिवलाल, अनौपाराम, किशनाराम, सुरेन्द्र पँवार, लालूराम, मोडाराम, किसनाराम कांटिया, राजेंद्र, लालाराम, भंवरलाल सेन, ओमप्रकाश सेन, मुरलीधर, खींयाराम सेन, टीकूराम, डूंगर मेघवाल, जगदीश ढाल, भगाराम ढाल सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
    user_Rahul sewag
    Rahul sewag
    Local News Reporter कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    20 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.