3 साल पहले की अंतरजातीय लव मैरिज का दर्दनाक अंत! दामाद की बेरहमी से हत्या, पत्नी गर्भवती 3 साल पहले अंतरजातीय love marriage का दुखद अंत ll दामाद की बेरहमी से हत्या, पत्नी गर्भवती अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां तीन साल पहले अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाले 26 वर्षीय अंकित कश्यप की बेहद बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक हत्या इतनी क्रूरता से की गई कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई। आधिकारिक जांच में यह भी पुष्टि हुई है कि हत्या से पहले आरोपी ने अंकित की एक आंख फोड़ दी और उसका गुप्तांग भी काट दिया। इसके बाद धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक अंकित कश्यप गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के मानसिंह का पुरवा, कटरा लालगंज वार्ड नंबर 17 का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि उसने करीब तीन वर्ष पहले गांव के ही सुखई यादव की भतीजी से प्रेम विवाह किया था। यह अंतरजातीय शादी परिवार के कुछ लोगों को मंजूर नहीं थी और तभी से दोनों परिवारों के बीच रंजिश चली आ रही थी। शादी के बाद अंकित अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में रहकर रोजगार करता था। कुछ समय पहले उसकी पत्नी गर्भवती होने के कारण दिल्ली में ही रह गई, जबकि अंकित अपने गांव आया हुआ था। रविवार को वह दोबारा दिल्ली लौटने के लिए घर से निकला, लेकिन रास्ते में रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद सुखई यादव के घर की तलाशी ली गई। वहां से अंकित का शव बरामद हुआ। पुलिस की शुरुआती जांच और साक्ष्यों के आधार पर आरोप है कि अंकित को रास्ते से पकड़कर घर में बंद किया गया और फिर उसके साथ अमानवीय क्रूरता करते हुए उसकी हत्या कर दी गई। घटना की खबर फैलते ही इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमेठी स्वयं अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। परिजनों की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि अंकित की पत्नी गर्भवती है। जिस परिवार को उसकी खुशियों का सहारा बनना था, उसी परिवार पर उसके पति की हत्या का आरोप लगा है। अब उस महिला और उसके आने वाले बच्चे का भविष्य अनिश्चितता के बीच खड़ा है। यह घटना केवल एक हत्या नहीं, बल्कि रिश्तों, सामाजिक कट्टरता और कानून व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल भी खड़े करती है। आपकी इस घटना पर क्या राय है? क्या प्रेम विवाह को लेकर होने वाली ऐसी वारदातों में दोषियों को सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें।
3 साल पहले की अंतरजातीय लव मैरिज का दर्दनाक अंत! दामाद की बेरहमी से हत्या, पत्नी गर्भवती 3 साल पहले अंतरजातीय love marriage का दुखद अंत ll दामाद की बेरहमी से हत्या, पत्नी गर्भवती अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां तीन साल पहले अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाले 26 वर्षीय अंकित कश्यप की बेहद बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक हत्या इतनी क्रूरता से की गई कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई। आधिकारिक जांच में यह भी पुष्टि हुई है कि हत्या से पहले आरोपी ने अंकित की एक आंख फोड़ दी और उसका गुप्तांग भी काट दिया। इसके बाद धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक अंकित कश्यप गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के मानसिंह
का पुरवा, कटरा लालगंज वार्ड नंबर 17 का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि उसने करीब तीन वर्ष पहले गांव के ही सुखई यादव की भतीजी से प्रेम विवाह किया था। यह अंतरजातीय शादी परिवार के कुछ लोगों को मंजूर नहीं थी और तभी से दोनों परिवारों के बीच रंजिश चली आ रही थी। शादी के बाद अंकित अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में रहकर रोजगार करता था। कुछ समय पहले उसकी पत्नी गर्भवती होने के कारण दिल्ली में ही रह गई, जबकि अंकित अपने गांव आया हुआ था। रविवार को वह दोबारा दिल्ली लौटने के लिए घर से निकला, लेकिन रास्ते में रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार रात पुलिस
को सूचना मिली, जिसके बाद सुखई यादव के घर की तलाशी ली गई। वहां से अंकित का शव बरामद हुआ। पुलिस की शुरुआती जांच और साक्ष्यों के आधार पर आरोप है कि अंकित को रास्ते से पकड़कर घर में बंद किया गया और फिर उसके साथ अमानवीय क्रूरता करते हुए उसकी हत्या कर दी गई। घटना की खबर फैलते ही इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमेठी स्वयं अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। परिजनों की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया
गया है और तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि अंकित की पत्नी गर्भवती है। जिस परिवार को उसकी खुशियों का सहारा बनना था, उसी परिवार पर उसके पति की हत्या का आरोप लगा है। अब उस महिला और उसके आने वाले बच्चे का भविष्य अनिश्चितता के बीच खड़ा है। यह घटना केवल एक हत्या नहीं, बल्कि रिश्तों, सामाजिक कट्टरता और कानून व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल भी खड़े करती है। आपकी इस घटना पर क्या राय है? क्या प्रेम विवाह को लेकर होने वाली ऐसी वारदातों में दोषियों को सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें।
- रामगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुई भव्य कांवड़ यात्रा, 'बोल बम' के जयघोष से गूंजा क्षेत्र । सावन माह के पावन अवसर पर अमेठी जनपद के रामगंज से भगवान भोलेनाथ के जयकारों के बीच बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए कांवड़ यात्रा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ रवाना हुई। गेरुआ वस्त्र धारण किए शिवभक्तों के हाथों में सजी-धजी कांवड़ और "बोल बम... हर-हर महादेव..." के गगनभेदी उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। यात्रा के शुभारंभ पर ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा कर शिवभक्तों की सुखद, सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना की। कांवड़ संघ के पदाधिकारी विजय प्रकाश गुप्ता 'मंगली' ने बताया कि श्रद्धालु सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर पहुंचेंगे, जहां द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की प्रार्थना करेंगे। यात्रा के दौरान सेवा भावना का भी अद्भुत दृश्य देखने को मिला। रामगंज पुलिस चौकी मोड़ पर खुशी रेस्टोरेंट की ओर से जलपान सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की गई। वहीं कृष्णा स्वीट हाउस द्वारा खस्ता-छोला का प्रसाद वितरित किया गया। लालजी प्रोविजन स्टोर की ओर से नमकीन, पानी, बिस्कुट एवं अंगवस्त्र भेंट कर शिवभक्तों का सम्मान किया गया। इस पावन कांवड़ यात्रा में अशोक कैलाशी बम, अनिल बम, अवधेश बम, घनश्याम बम, गोलू बम, शैलेन्द्र, रिशांत, बेबे, लालजी और राजकुमार मौर्य सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल रहे। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।4
- बारिश ने खोली जलनिकासी व्यवस्था की पोल, गांव के घरों तक पहुंचा पानी बारिश ने खोली जलनिकासी व्यवस्था की पोल, गांव के घरों तक पहुंचा पानी अमेठी। मंगलवार को हुई तेज बारिश ने अमेठी विकास खंड के रग्घा का पुरवा गांव में जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी कर दी। लगातार हुई बारिश के कारण गांव की गलियां, संपर्क मार्ग और कई घर पानी से भर गए, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। लोगों को जरूरी कामों के लिए घुटनों तक पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। घरों में पानी घुसने से घरेलू सामान खराब होने की आशंका बनी हुई है, जबकि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पशुपालकों को भी मवेशियों की देखभाल और चारे की व्यवस्था में दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीण आनंद कुमार, प्रमोद, इन्द्रजीत, योगेश, जियालाल, राजेश, नैका, वित्तन, श्यामकली, राजकुमारी और अंजली ने बताया कि बारिश के बाद पूरे गांव में जलभराव की स्थिति बन गई। कई परिवारों को रातभर पानी के बीच गुजारना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि बरसात से पहले नालियों की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई। उन्होंने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी कराने, नालियों की सफाई कराने तथा प्रभावित परिवारों को राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बारिश में यही स्थिति बनती है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है।1
- गैंगस्टर को 4 साल की कैद:5 साल काट चुका है जेल; जुर्माना न देने पर एक महीने की अतिरिक्त कैद सुलतानपुर में गैंगस्टर राजेश शुक्ला को गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में विशेष न्यायाधीश राकेश यादव ने चार वर्ष के कठोर कारावास और पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अदालत ने यह भी आदेश दिया कि जुर्माना जमा नहीं करने पर दोषी को एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। यह मामला गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल में रहते हुए मुकदमे की पैरवी न करने की धमकी देने से जुड़ा है। न्यायालय में राजेश शुक्ला ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए दंडित किए जाने की प्रार्थना की, जिसके आधार पर अदालत ने फैसला सुनाया। बताया गया कि वह इस मामले में पहले ही करीब पांच वर्ष जेल में बिता चुका है। विशेष लोक अभियोजक अलका सिंह के अनुसार, इस मामले की एफआईआर 6 जनवरी 2002 को करौदीकला थाने में तारकेश्वर सिंह निवासी गोवा पट्टी बांगरकला की तहरीर पर दर्ज हुई थी। शिकायत के अनुसार, 8 अक्टूबर 2000 की सुबह करीब 9:30 बजे परशुराम विद्यालय परिसर में शहाबुद्दीनपुर निवासी जयहिंद सिंह, बबलू सिंह और शुकुलपुर निवासी राजेश शुक्ला ने जानलेवा हमला किया था। घटना के बाद तीनों आरोपी जेल भेजे गए थे। बाद में जयहिंद सिंह और बबलू सिंह जमानत पर रिहा हो गए। आरोप है कि 5 अक्टूबर को दोनों ने वादी तारकेश्वर सिंह से मिलकर कहा कि राजेश शुक्ला ने जेल से संदेश भेजा है कि मुकदमे की पैरवी छोड़ दें, अन्यथा उन्हें जान से मार दिया जाएगा। मामले की विवेचना एबी सिंह ने की और तीनों आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया। विचारण के दौरान सह-आरोपी जयहिंद सिंह और बबलू सिंह की मृत्यु हो गई। इसके बाद राजेश शुक्ला ने अदालत में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके आधार पर विशेष अदालत ने उसे दोषी ठहराते हुए चार वर्ष की सजा सुनाई।1
- "आप में से किसी ने राम मंदिर में चंदा दिया हो तो रसीद लेकर आ जाओ, जब मैंने कहा था- आओ चलें मन्दिर , तब तो कोई चला नही था, आज मन्दिर की चिंता हो रही है" -सतीश महाना, विधानसभा अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश1
- पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, इलाज के दौरान मौत; परिजनों का हंगामा पुलिस ने अभियुक्त को मुठभेड़ में साफ इनकाउंटर किया गौरीगंज, अमेठी। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 22 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रायबरेली एम्स रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन कर हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराया और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। मामला गौरीगंज कस्बे के वार्ड नंबर-17, अमेठी रोड का है। मृतक की पहचान अंकित कश्यप (22) के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले सुखई यादव ने पुरानी रंजिश के चलते अंकित को घर के अंदर बंद कर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने रायबरेली एम्स रेफर कर दिया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना पर गौरीगंज क्षेत्राधिकारी, कोतवाली पुलिस और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, उपलब्ध साक्ष्यों और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।2