रामगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुई भव्य कांवड़ यात्रा, 'बोल बम' के जयघोष से गूंजा क्षेत्र । सावन माह के पावन अवसर पर अमेठी जनपद के रामगंज से भगवान भोलेनाथ के जयकारों के बीच बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए कांवड़ यात्रा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ रवाना हुई। गेरुआ वस्त्र धारण किए शिवभक्तों के हाथों में सजी-धजी कांवड़ और "बोल बम... हर-हर महादेव..." के गगनभेदी उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। यात्रा के शुभारंभ पर ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा कर शिवभक्तों की सुखद, सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना की। कांवड़ संघ के पदाधिकारी विजय प्रकाश गुप्ता 'मंगली' ने बताया कि श्रद्धालु सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर पहुंचेंगे, जहां द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की प्रार्थना करेंगे। यात्रा के दौरान सेवा भावना का भी अद्भुत दृश्य देखने को मिला। रामगंज पुलिस चौकी मोड़ पर खुशी रेस्टोरेंट की ओर से जलपान सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की गई। वहीं कृष्णा स्वीट हाउस द्वारा खस्ता-छोला का प्रसाद वितरित किया गया। लालजी प्रोविजन स्टोर की ओर से नमकीन, पानी, बिस्कुट एवं अंगवस्त्र भेंट कर शिवभक्तों का सम्मान किया गया। इस पावन कांवड़ यात्रा में अशोक कैलाशी बम, अनिल बम, अवधेश बम, घनश्याम बम, गोलू बम, शैलेन्द्र, रिशांत, बेबे, लालजी और राजकुमार मौर्य सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल रहे। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
रामगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुई भव्य कांवड़ यात्रा, 'बोल बम' के जयघोष से गूंजा क्षेत्र । सावन माह के पावन अवसर पर अमेठी जनपद के रामगंज से भगवान भोलेनाथ के जयकारों के बीच बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए कांवड़ यात्रा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ रवाना हुई। गेरुआ वस्त्र धारण किए शिवभक्तों के हाथों में सजी-धजी कांवड़
और "बोल बम... हर-हर महादेव..." के गगनभेदी उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। यात्रा के शुभारंभ पर ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा कर शिवभक्तों की सुखद, सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना की। कांवड़ संघ के पदाधिकारी विजय प्रकाश गुप्ता 'मंगली' ने बताया कि श्रद्धालु सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल
बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर पहुंचेंगे, जहां द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की प्रार्थना करेंगे। यात्रा के दौरान सेवा भावना का भी अद्भुत दृश्य देखने को मिला। रामगंज पुलिस चौकी मोड़ पर खुशी रेस्टोरेंट की ओर से जलपान सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की गई। वहीं कृष्णा स्वीट हाउस द्वारा खस्ता-छोला का प्रसाद
वितरित किया गया। लालजी प्रोविजन स्टोर की ओर से नमकीन, पानी, बिस्कुट एवं अंगवस्त्र भेंट कर शिवभक्तों का सम्मान किया गया। इस पावन कांवड़ यात्रा में अशोक कैलाशी बम, अनिल बम, अवधेश बम, घनश्याम बम, गोलू बम, शैलेन्द्र, रिशांत, बेबे, लालजी और राजकुमार मौर्य सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल रहे। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
- रामगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुई भव्य कांवड़ यात्रा, 'बोल बम' के जयघोष से गूंजा क्षेत्र । सावन माह के पावन अवसर पर अमेठी जनपद के रामगंज से भगवान भोलेनाथ के जयकारों के बीच बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए कांवड़ यात्रा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ रवाना हुई। गेरुआ वस्त्र धारण किए शिवभक्तों के हाथों में सजी-धजी कांवड़ और "बोल बम... हर-हर महादेव..." के गगनभेदी उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। यात्रा के शुभारंभ पर ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा कर शिवभक्तों की सुखद, सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना की। कांवड़ संघ के पदाधिकारी विजय प्रकाश गुप्ता 'मंगली' ने बताया कि श्रद्धालु सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर पहुंचेंगे, जहां द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की प्रार्थना करेंगे। यात्रा के दौरान सेवा भावना का भी अद्भुत दृश्य देखने को मिला। रामगंज पुलिस चौकी मोड़ पर खुशी रेस्टोरेंट की ओर से जलपान सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की गई। वहीं कृष्णा स्वीट हाउस द्वारा खस्ता-छोला का प्रसाद वितरित किया गया। लालजी प्रोविजन स्टोर की ओर से नमकीन, पानी, बिस्कुट एवं अंगवस्त्र भेंट कर शिवभक्तों का सम्मान किया गया। इस पावन कांवड़ यात्रा में अशोक कैलाशी बम, अनिल बम, अवधेश बम, घनश्याम बम, गोलू बम, शैलेन्द्र, रिशांत, बेबे, लालजी और राजकुमार मौर्य सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल रहे। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।4
- बारिश ने खोली जलनिकासी व्यवस्था की पोल, गांव के घरों तक पहुंचा पानी बारिश ने खोली जलनिकासी व्यवस्था की पोल, गांव के घरों तक पहुंचा पानी अमेठी। मंगलवार को हुई तेज बारिश ने अमेठी विकास खंड के रग्घा का पुरवा गांव में जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी कर दी। लगातार हुई बारिश के कारण गांव की गलियां, संपर्क मार्ग और कई घर पानी से भर गए, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। लोगों को जरूरी कामों के लिए घुटनों तक पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। घरों में पानी घुसने से घरेलू सामान खराब होने की आशंका बनी हुई है, जबकि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पशुपालकों को भी मवेशियों की देखभाल और चारे की व्यवस्था में दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीण आनंद कुमार, प्रमोद, इन्द्रजीत, योगेश, जियालाल, राजेश, नैका, वित्तन, श्यामकली, राजकुमारी और अंजली ने बताया कि बारिश के बाद पूरे गांव में जलभराव की स्थिति बन गई। कई परिवारों को रातभर पानी के बीच गुजारना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि बरसात से पहले नालियों की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई। उन्होंने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी कराने, नालियों की सफाई कराने तथा प्रभावित परिवारों को राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बारिश में यही स्थिति बनती है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है।1
- सीसीटीवी खराब मिलने पर एसपी से जवाब तलब बकरी चोरी के आरोपी की रिमांड पर सुनवाई के दौरान मामला सामने आया सुलतानपुर में बकरी चोरी के एक मामले में आरोपी की रिमांड पर बहस के दौरान यह खुलासा हुआ कि थाना और पुलिस चौकी के सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। इस पर एसीजेएम मयूरेश श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है। मामले में रिमांड पर अगली सुनवाई सात अगस्त को होगी। यह मामला गोशाईगंज थाना क्षेत्र के इनायतपुर निवासी सलाहुद्दीन द्वारा 30 जुलाई को दर्ज कराई गई एक एफआईआर से संबंधित है। सलाहुद्दीन ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तीन दिन पहले हुई बकरी चोरी का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में मुनव्वर नामक व्यक्ति को गांव से कुछ दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने 31 जुलाई को मुनव्वर को गिरफ्तार दिखाकर कोर्ट में पेश किया, जिसकी रिमांड पर आपत्ति जताई गई। बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि मुनव्वर को 30 जुलाई की दोपहर में गिरफ्तार किया गया था और उसे 24 घंटे से अधिक समय तक पुलिस चौकी और थाने में रखा गया, जिसके कारण उसकी रिमांड खारिज करने की मांग की गई। एसीजेएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना और पुलिस चौकी के सीसीटीवी फुटेज तलब किए थे और मंगलवार को सुनवाई तय की थी। मंगलवार को जब विवेचक आरोपी की रिमांड लेने आए, तो उन्होंने बताया कि थाना गोशाईगंज और पुलिस चौकी द्वारिकागंज में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। इस पर मजिस्ट्रेट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।1
- अमहट मंडी में सफाई टेंडर लटकने से जलभराव गंदे पानी में तैर रही सब्जियां, संचारी रोग अभियान की उड़ रही धज्जियां **अमहट मंडी में सफाई टेंडर लटकने से जलभराव* *गंदे पानी में तैर रही सब्जियां, संचारी रोग अभियान की उड़ रही धज्जियां** सुल्तानपुर:अमहट एक तरफ जहां शासन-प्रशासन संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण पाने के लिए विशेष "संचारी रोग नियंत्रण अभियान" चलाकर साफ-सफाई और जागरूकता का ढिंढोरा पीट रहा है, वहीं दूसरी ओर अमहट मंडी परिसर में घोर प्रशासनिक लापरवाही का नजारा देखने को मिल रहा है। मंडी समिति की घोर अनदेखी और अनियमितताओं के चलते पूरा मंडी परिसर जलमग्न हो चुका है। नाले-नालियों की सफाई का टेंडर महीनों से अटका पड़े होने के कारण नालियों का बदबूदार और दूषित पानी अब पूरी मंडी में भर गया है। मंडी परिसर में बारिश के कारण जलभराव के बीच सब्जियां गंदे पानी में तैरती नजर आई स्थिति इतनी भयावह है कि बिक्री के लिए रखी गई सब्जियां इसी दूषित और बदबूदार पानी में तैरती नजर आ रही हैं। दूषित पानी में डूबी सब्जियों की खुलेआम बिक्री से आम जनता के स्वास्थ्य पर सीधा खतरा मंडरा रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का फैलाव तय माना जा रहा है। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि मंडी परिसर में जल निकासी और साफ-सफाई की व्यवस्था लंबे समय से ध्वस्त है। मंडी प्रशासन की उदासीनता का आलम यह है कि नाले-नालियों की सफाई का टेंडर कागजों में ही महीनों से लटका हुआ है। बजट और कागजी लिखापढ़ी के खेल में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है। पहली ही बारिश या नालियों के ओवरफ्लो होने से पूरी मंडी तालाब का रूप ले लेती है। प्रदेश भर में संचारी रोगों (जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और हैजा) से बचाव के लिए अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय निकाय जलजमाव रोकने तथा साफ-सफाई के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। ऐसे में अमहट मंडी की यह बदहाली प्रशासनिक दावों की पोल खोलने के लिए काफी है। मंडी जैसी जगह पर, जहां हजारों लोगों की आवाजाही होती है और पूरे क्षेत्र के लिए खान-पान की सामग्री सप्लाई होती है, वहां जमा यह दूषित पानी संक्रामक बीमारियों को सीधा आमंत्रण दे रहा है। हम हर महीने मंडी शुल्क और टैक्स देते हैं, लेकिन सुविधाओं के नाम पर हमें गंदगी और बीमारी मिल रही है। टेंडर प्रक्रिया कब पूरी होगी, इसका जवाब किसी अधिकारी के पास नहीं है। अगर जल्द ही जलभराव और गंदगी की समस्या से निजात नहीं मिली क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़ी बीमारी के फैलने का इंतजार कर रहे हैं? संचारी रोग अभियान के दौरान मंडी परिसर की यह दुर्दशा सीधे तौर पर संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली और नीयत पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जनता और व्यापारियों की मांग है कि तत्काल प्रभाव से वैकल्पिक व्यवस्था कर जल निकासी कराई जाए और लटके पड़े सफाई टेंडर को जल्द से जल्द हरी झंडी दी जाए।1
- "आप में से किसी ने राम मंदिर में चंदा दिया हो तो रसीद लेकर आ जाओ, जब मैंने कहा था- आओ चलें मन्दिर , तब तो कोई चला नही था, आज मन्दिर की चिंता हो रही है" -सतीश महाना, विधानसभा अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश1
- पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, इलाज के दौरान मौत; परिजनों का हंगामा पुलिस ने अभियुक्त को मुठभेड़ में साफ इनकाउंटर किया गौरीगंज, अमेठी। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 22 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रायबरेली एम्स रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन कर हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराया और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। मामला गौरीगंज कस्बे के वार्ड नंबर-17, अमेठी रोड का है। मृतक की पहचान अंकित कश्यप (22) के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले सुखई यादव ने पुरानी रंजिश के चलते अंकित को घर के अंदर बंद कर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने रायबरेली एम्स रेफर कर दिया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना पर गौरीगंज क्षेत्राधिकारी, कोतवाली पुलिस और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, उपलब्ध साक्ष्यों और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।2