logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुजरात से आए श्रद्धालुओं की पलटी कार दो गंभीर घायल जिला अस्पताल में दिया उपचार रामदेवरा–ओसियां मार्ग पर हादसा, गुजरात के श्रद्धालु घायल रामदेवरा से ओसियां जा रहे गुजरात के श्रद्धालु पर्यटकों की कार आवारा पशुओं के अचानक सड़क पर आ जाने से अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में कार में सवार दो महिलाएं, दो पुरुष और तीन बच्चे घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद रामदेवरा निवासी दिलीप सिंह तंवर और कमल पुरोहित ने मानवता का परिचय देते हुए सभी घायलों को अपनी निजी गाड़ी से तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामदेवरा पहुंचाया। वहां घायल महिला और बच्चों का प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों की पहचान बड़ौदा (गुजरात) निवासी जयदीप और जिग्नेशी के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल पोकरण रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि गुजराती श्रद्धालु निजी वाहन से ओसियां में दर्शन कर रामदेवरा लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

14 hrs ago
user_गिरिराज
गिरिराज
पोकरण, जैसलमेर, राजस्थान•
14 hrs ago

गुजरात से आए श्रद्धालुओं की पलटी कार दो गंभीर घायल जिला अस्पताल में दिया उपचार रामदेवरा–ओसियां मार्ग पर हादसा, गुजरात के श्रद्धालु घायल रामदेवरा से ओसियां जा रहे गुजरात के श्रद्धालु पर्यटकों की कार आवारा पशुओं के अचानक सड़क पर आ जाने से अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में कार में सवार दो महिलाएं, दो पुरुष और तीन बच्चे घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद रामदेवरा निवासी दिलीप सिंह तंवर और कमल पुरोहित ने मानवता का परिचय देते हुए सभी घायलों को अपनी निजी गाड़ी से तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामदेवरा पहुंचाया। वहां घायल महिला और बच्चों का प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों की पहचान बड़ौदा (गुजरात) निवासी जयदीप और जिग्नेशी के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल पोकरण रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि गुजराती श्रद्धालु निजी वाहन से ओसियां में दर्शन कर रामदेवरा लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Sachin vyas
    1
    Post by Sachin vyas
    user_Sachin vyas
    Sachin vyas
    Journalist फलोदी, जोधपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by Pappu Ram lukha
    1
    Post by Pappu Ram lukha
    user_Pappu Ram lukha
    Pappu Ram lukha
    बालेसर, जोधपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • पुलिस लाइन में पुलिस की अनूठी होली, राजस्थान की वेशभूषा में सभी पुलिस कर्मी होली मनाने पुलिस लाइन पहुंचे। एसपी अभिषेक शिवहरे ने भी साफा व तेवटा कुर्ता पहनकर dj पर ,,, जैसलमेर पुलिस लाइन में इस बार होली का जश्न रहा बिल्कुल अनूठा और यादगार। राजस्थान की पारंपरिक वेशभूषा में सजे सभी पुलिस कर्मी होली मनाने पुलिस लाइन पहुंचे, जहाँ रंग, उमंग और संस्कृति का खूबसूरत संगम देखने को मिला। इस खास मौके पर अभिषेक शिवहरे (एसपी, जैसलमेर) ने भी साफा और तेवटा कुर्ता पहनकर समारोह में भाग लिया और DJ की धुनों पर ठुमके लगाकर माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। रंगों के इस पर्व ने वर्दी के पीछे छिपी संस्कृति, परंपरा और अपनत्व की भावना को उजागर किया। सच में, ऐसी होली यादगार बन जाती है। 🎨🌸
    2
    पुलिस लाइन में पुलिस की अनूठी होली, राजस्थान की वेशभूषा में सभी पुलिस कर्मी होली मनाने पुलिस लाइन पहुंचे। एसपी अभिषेक शिवहरे ने भी साफा व तेवटा कुर्ता पहनकर dj पर ,,,
जैसलमेर पुलिस लाइन में इस बार होली का जश्न रहा बिल्कुल अनूठा और यादगार। राजस्थान की पारंपरिक वेशभूषा में सजे सभी पुलिस कर्मी होली मनाने पुलिस लाइन पहुंचे, जहाँ रंग, उमंग और संस्कृति का खूबसूरत संगम देखने को मिला।
इस खास मौके पर अभिषेक शिवहरे (एसपी, जैसलमेर) ने भी साफा और तेवटा कुर्ता पहनकर समारोह में भाग लिया और DJ की धुनों पर ठुमके लगाकर माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।
रंगों के इस पर्व ने वर्दी के पीछे छिपी संस्कृति, परंपरा और अपनत्व की भावना को उजागर किया। सच में, ऐसी होली यादगार बन जाती है। 🎨🌸
    user_Dharmendra kumar
    Dharmendra kumar
    जैसलमेर, जैसलमेर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को चुना गया ईरान का नया सुप्रीम लीडर, 88 वरिष्ठ मौलवियों वाली ईरान की 'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' सभा ने 56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई को ईरान की कमान सौंपने का निर्णय लिया है
    1
    खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को चुना गया ईरान का नया सुप्रीम लीडर, 88 वरिष्ठ मौलवियों वाली ईरान की 'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' सभा ने 56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई को ईरान की कमान सौंपने का निर्णय लिया है
    user_Prem Chand Bhati
    Prem Chand Bhati
    जैसलमेर, जैसलमेर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • बाड़मेर जल निगम के कार्यों से परेशान ग्रामीण लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्र में पानी की सप्लाई बंद। बायतु ग्राम पंचायत बूठसरा में लंबे चमय से पानी की सप्लाई नहीं हो रही कई बार जल निगम के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाने के बाद अधिकारियों द्वारा कोई जवाब नहीं दिया जाता था जिससे आहत होकर ग्रामीणों ने पानी की टंकी पर चढ़कर ग्रामीणों ने विरोध किया विरोध करने पर जल निगम के अधिकारियों द्वारा आकर ग्रामीणों से समझाइस की और आश्वासन दिया एक सप्ताह में संपूर्ण इलाके में पानी की सप्लाई कर दी जाएगी इसके बाद ग्रामीणों में ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया बाड़मेर से गोरधन सिंह जाट की रिपोर्ट
    4
    बाड़मेर  जल निगम  के कार्यों से परेशान ग्रामीण  लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्र में पानी की सप्लाई बंद।                           बायतु ग्राम पंचायत बूठसरा में  लंबे चमय से पानी की सप्लाई नहीं हो रही कई बार जल निगम के  अधिकारियों को  कई बार अवगत करवाने के बाद अधिकारियों द्वारा कोई जवाब नहीं दिया जाता था जिससे आहत होकर ग्रामीणों ने पानी की टंकी पर चढ़कर ग्रामीणों ने विरोध किया विरोध करने पर जल निगम के अधिकारियों द्वारा आकर ग्रामीणों से समझाइस की और आश्वासन दिया एक सप्ताह में संपूर्ण इलाके में पानी की सप्लाई कर दी जाएगी इसके बाद ग्रामीणों में ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया बाड़मेर से गोरधन सिंह जाट की रिपोर्ट
    user_GORDHAN SINGH BANGRWA
    GORDHAN SINGH BANGRWA
    Media company बायतू, बाड़मेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • बालोतरा जिले के विभिन्न गांव में होली के बाद गैर नृत्य का आयोजन किया जाता है जिसमें ग्रामीण बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं ऐसे ही आयोजन लगातार हो रहे हैं। ग्रामीण लोग इस गैर नृत्य का आनंद उठा रहे हैं।
    1
    बालोतरा जिले के विभिन्न गांव में होली के बाद गैर नृत्य का आयोजन किया जाता है जिसमें ग्रामीण बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं ऐसे ही आयोजन लगातार हो रहे हैं। 
ग्रामीण लोग इस गैर नृत्य का आनंद उठा रहे हैं।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • चौवटिया जोशी परिवार वर्षों से नहीं देखता होलिका दहन पुष्करणा ब्राह्मण समाज के चौवटिया जोशी जाति के लोग पिछले करीब तीन दशकों से होलिका दहन नहीं देखते और न ही उसकी पूजा-अर्चना में शामिल होते हैं। आशीष जोशी और मनोहर जोशी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि लगभग 30 वर्ष पहले एक दर्दनाक घटना के बाद समाज ने यह निर्णय लिया था। उनके अनुसार, उस समय एक बच्चा होलिका दहन देखने गया था और वह जलती हुई होलिका की आग में गिर गया। उसे बचाने के प्रयास में उसकी मां भी आग में कूद गई और दोनों की मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद चौवटिया जोशी समाज ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे भविष्य में कभी भी होलिका दहन नहीं देखेंगे और न ही उसमें भाग लेंगे। समाज के लोगों का कहना है कि यह निर्णय उनकी आस्था और उस घटना की स्मृति से जुड़ा हुआ है, जिसे वे आज भी श्रद्धा और संवेदना के साथ याद करते है ।
    1
    चौवटिया जोशी परिवार वर्षों से नहीं देखता होलिका दहन
पुष्करणा ब्राह्मण समाज के चौवटिया जोशी जाति के लोग पिछले करीब तीन दशकों से होलिका दहन नहीं देखते और न ही उसकी पूजा-अर्चना में शामिल होते हैं। आशीष जोशी और मनोहर जोशी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि लगभग 30 वर्ष पहले एक दर्दनाक घटना के बाद समाज ने यह निर्णय लिया था।
उनके अनुसार, उस समय एक बच्चा होलिका दहन देखने गया था और वह जलती हुई होलिका की आग में गिर गया। उसे बचाने के प्रयास में उसकी मां भी आग में कूद गई और दोनों की मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद चौवटिया जोशी समाज ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे भविष्य में कभी भी होलिका दहन नहीं देखेंगे और न ही उसमें भाग लेंगे।
समाज के लोगों का कहना है कि यह निर्णय उनकी आस्था और उस घटना की स्मृति से जुड़ा हुआ है, जिसे वे आज भी श्रद्धा और संवेदना के साथ याद करते है ।
    user_गिरिराज
    गिरिराज
    पोकरण, जैसलमेर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • बालोतरा। पचपदरा के पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने अपने निजी आवास पर चंग बजा कर विधानसभा वासियों को दी शुभकामनाएं।
    1
    बालोतरा। 
पचपदरा के पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने अपने  निजी आवास पर चंग बजा कर विधानसभा वासियों को दी शुभकामनाएं।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • समदड़ी (बालोतरा) जोधपुर धवा फलसुंड योजना मुख्य लाइन पर माफियाओं का कब्जा, मोखंडी के नजदीक होज बनाकर सैकड़ों लीटर पानी की हो रही चोरी , अधिकारियों जनप्रतिनिधियों की पनाह में पनप रहे कल्याणपुर से समदड़ी के बीच जल माफिया, ग्रामीण इलाको में मवेशी इंसान गर्मियों से पहले तरसने लगे पानी को, होली त्यौहार पर भी नहीं हुई नियमित सप्लाई, चोरी पानी की टैंकरों ट्रैक्टरों से हो रही बिक्री,
    1
    समदड़ी (बालोतरा)
जोधपुर धवा फलसुंड योजना मुख्य लाइन पर माफियाओं का कब्जा,
मोखंडी के नजदीक होज बनाकर सैकड़ों लीटर पानी की हो रही चोरी ,
अधिकारियों जनप्रतिनिधियों की पनाह में पनप रहे कल्याणपुर से समदड़ी के बीच जल माफिया,
ग्रामीण इलाको में मवेशी इंसान गर्मियों से पहले तरसने लगे पानी को,
होली त्यौहार पर भी नहीं हुई नियमित सप्लाई,
चोरी पानी की टैंकरों ट्रैक्टरों से हो रही बिक्री,
    user_Sunil dave
    Sunil dave
    Video Creator समदड़ी, बाड़मेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.