logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीधी की बात स्वस्थ व्यवस्था पर सवाल स्वास्थ्य मंत्री के सटे जिले की बात वीडियो अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें

14 hrs ago
user_पत्रकार,Kuber Tomar
पत्रकार,Kuber Tomar
पत्रकार, संवाददाता,रिपोर्टर Gopadbanas, Sidhi•
14 hrs ago

सीधी की बात स्वस्थ व्यवस्था पर सवाल स्वास्थ्य मंत्री के सटे जिले की बात वीडियो अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • रीवा में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: पॉश कॉलोनी से 13 युवक गिरफ्तार, ओटीपी–APK से करते थे 7 लाख की ठगी मध्यप्रदेश के रीवा जिले में साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। सूरत (गुजरात) में दर्ज साइबर फ्रॉड मामले की जांच के सिलसिले में पहुंची गुजरात पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 13 युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी रीवा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की एक पॉश कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। विश्वविद्यालय थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा ने बताया कि सूरत में दर्ज एक मामले में सेवानिवृत्त बुजुर्ग के खाते से करीब 7 लाख रुपये की ठगी की गई थी। आरोपियों ने ओटीपी और एपीके फाइल के माध्यम से पीड़ित के मोबाइल और बैंक खाते की जानकारी हासिल कर रकम आहरित कर ली थी। गुजरात पुलिस पहले से तकनीकी साक्ष्य जुटा चुकी थी। करीब एक सप्ताह तक गुजरात पुलिस की टीम ने थाना समान और विश्वविद्यालय थाना पुलिस के साथ मिलकर तकनीकी आधार पर जांच की। संयुक्त कार्रवाई के दौरान किराए के मकान में दबिश देकर 13 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपियों की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच है और अधिकांश युवक उत्तराखंड क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मौके से भारी संख्या में लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनका उपयोग साइबर ठगी में किया जा रहा था। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। 01 बाइट हितेंद्र नाथ शर्मा थाना प्रभारी विश्वविद्यालय
    1
    रीवा में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: पॉश कॉलोनी से 13 युवक गिरफ्तार, ओटीपी–APK से करते थे 7 लाख की ठगी
मध्यप्रदेश के रीवा जिले में साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। सूरत (गुजरात) में दर्ज साइबर फ्रॉड मामले की जांच के सिलसिले में पहुंची गुजरात पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 13 युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी रीवा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की एक पॉश कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
विश्वविद्यालय थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा  ने बताया कि सूरत में दर्ज एक मामले में सेवानिवृत्त बुजुर्ग के खाते से करीब 7 लाख रुपये की ठगी की गई थी। आरोपियों ने ओटीपी और एपीके  फाइल के माध्यम से पीड़ित के मोबाइल और बैंक खाते की जानकारी हासिल कर रकम आहरित कर ली थी।
गुजरात पुलिस पहले से तकनीकी साक्ष्य जुटा चुकी थी। करीब एक सप्ताह तक गुजरात पुलिस की टीम ने थाना समान और विश्वविद्यालय थाना पुलिस के साथ मिलकर तकनीकी आधार पर जांच की। संयुक्त कार्रवाई के दौरान किराए के मकान में दबिश देकर 13 आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपियों की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच है और अधिकांश युवक उत्तराखंड क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मौके से भारी संख्या में लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनका उपयोग साइबर ठगी में किया जा रहा था।
फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।
01 बाइट हितेंद्र नाथ शर्मा थाना प्रभारी विश्वविद्यालय
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • NCL निगाही में बड़ा हादसा: PC पटेल कंपनी के ऑपरेटर राज नारायण कुशवाहा गंभीर घायल, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर खड़े हुए सवाल सिंगरौली से बड़ी खबर — NCL निगाही परियोजना में बड़ा हादसा, PC पटेल कंपनी पर सुरक्षा को लेकर उठे सवाल सिंगरौली जिले के NCL निगाही परियोजना में एक बार फिर बड़ा हादसा सामने आया है। 3 मार्च को PC पटेल कंपनी में कार्यरत ग्रेडर ऑपरेटर गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार ग्रेडर एक बेंच से दूसरे बेंच में अचानक चला गया और हाइवाल से नीचे उतर गया, जिससे ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ऑपरेटर की पहचान राज नारायण कुशवाहा, निवासी कचनी के रूप में हुई है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस घटना के बाद PC पटेल कंपनी में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर भारी मशीनरी संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं किया जा रहा? क्या साइट पर पर्याप्त निगरानी और सेफ्टी प्रोटोकॉल मौजूद थे या फिर लापरवाही का खेल चल रहा है? लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी चुप क्यों हैं? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है? फिलहाल मामले की जांच की बात कही जा रही है, लेकिन बड़ा सवाल यही है — मजदूरों की जान की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
    1
    NCL निगाही में बड़ा हादसा: PC पटेल कंपनी के ऑपरेटर राज नारायण कुशवाहा गंभीर घायल, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर खड़े हुए सवाल
सिंगरौली से बड़ी खबर — NCL निगाही परियोजना में बड़ा हादसा, PC पटेल कंपनी पर सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
सिंगरौली जिले के NCL निगाही परियोजना में एक बार फिर बड़ा हादसा सामने आया है। 3 मार्च को PC पटेल कंपनी में कार्यरत ग्रेडर ऑपरेटर गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार ग्रेडर एक बेंच से दूसरे बेंच में अचानक चला गया और हाइवाल से नीचे उतर गया, जिससे ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल ऑपरेटर की पहचान राज नारायण कुशवाहा, निवासी कचनी के रूप में हुई है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
इस घटना के बाद PC पटेल कंपनी में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर भारी मशीनरी संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं किया जा रहा? क्या साइट पर पर्याप्त निगरानी और सेफ्टी प्रोटोकॉल मौजूद थे या फिर लापरवाही का खेल चल रहा है?
लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी चुप क्यों हैं? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है?
फिलहाल मामले की जांच की बात कही जा रही है, लेकिन बड़ा सवाल यही है — मजदूरों की जान की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
    user_Devendra Journalist_Singrauli
    Devendra Journalist_Singrauli
    Court reporter सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • mp ki sabse badi surang .... travel vlogs vindhya Pradesh India mp
    1
    mp ki sabse badi surang .... travel vlogs vindhya Pradesh India mp
    user_Rakesh kumar
    Rakesh kumar
    Content Creator (YouTuber) हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रीवा ब्यरो चीफ रिप्पू पाण्डेय नागपुर से चलकर रीवा, सीधी, प्रयागराज, बनारस, सिंगरौली, मड़वास होते हुए यूपी-बिहार तक जाने वाली शुक्ला ट्रैवल्स की बस में यात्रियों से ओवर किराया वसूले जाने का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार जहाँ किराया ₹1000 निर्धारित था, वहाँ यात्रियों से ₹1500 तक वसूला गया। इतना ही नहीं, नागपुर में कुछ यात्रियों को बस से उतारकर जबरन अतिरिक्त पैसे भी लिए गए। इससे परेशान यात्रियों ने आदरणीय पूर्व विधायक श्री सुखेन्द्र सिंह बन्ना जी को फोन कर अपनी समस्या बताई। मामले की जानकारी मिलते ही बन्ना जी तुरंत रीवा के सिविल लाइन पहुँचे, जहाँ बस को रुकवाया गया। उन्होंने यात्रियों से चर्चा कर उन्हें आश्वासन दिया तथा अपनी पहल पर प्रत्येक यात्री को ₹500 किराया वापस करवाया। साथ ही सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी एवं संबंधित टीम भी मौके पर उपस्थित रही। यात्रियों ने राहत मिलने पर आभार व्यक्त किया।
    2
    रीवा ब्यरो चीफ रिप्पू पाण्डेय
नागपुर से चलकर रीवा, सीधी, प्रयागराज, बनारस, सिंगरौली, मड़वास होते हुए यूपी-बिहार तक जाने वाली शुक्ला ट्रैवल्स की बस में यात्रियों से ओवर किराया वसूले जाने का मामला सामने आया।
जानकारी के अनुसार जहाँ किराया ₹1000 निर्धारित था, वहाँ यात्रियों से ₹1500 तक वसूला गया। इतना ही नहीं, नागपुर में कुछ यात्रियों को बस से उतारकर जबरन अतिरिक्त पैसे भी लिए गए। इससे परेशान यात्रियों ने आदरणीय पूर्व विधायक श्री सुखेन्द्र सिंह बन्ना जी को फोन कर अपनी समस्या बताई।
मामले की जानकारी मिलते ही बन्ना जी तुरंत रीवा के सिविल लाइन पहुँचे, जहाँ बस को रुकवाया गया। उन्होंने यात्रियों से चर्चा कर उन्हें आश्वासन दिया तथा अपनी पहल पर प्रत्येक यात्री को ₹500 किराया वापस करवाया। साथ ही सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया गया।
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी एवं संबंधित टीम भी मौके पर उपस्थित रही।
यात्रियों ने राहत मिलने पर आभार व्यक्त किया।
    user_जर्नलिस्ट रिप्पू पाण्डेय
    जर्नलिस्ट रिप्पू पाण्डेय
    Court reporter हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आप सभी को होली महापर्व की अनंत बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं 🎉🎉🎉🎉
    2
    आप सभी को होली महापर्व की अनंत बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं 🎉🎉🎉🎉
    user_Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa
    Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa
    NGO Worker हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Amrendra Shukla पत्रकार
    1
    Post by Amrendra Shukla पत्रकार
    user_Amrendra Shukla पत्रकार
    Amrendra Shukla पत्रकार
    Local News Reporter सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Bablu Namdev
    1
    Post by Bablu Namdev
    user_Bablu Namdev
    Bablu Namdev
    Photographer मऊगंज, रीवा, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • दमोह। दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया चौकी के सुहेला पौड़ी गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब ढाई से तीन एकड़ में फैली अवैध अफीम की फसल बरामद की है। सामान्य कृषि फसलों के बीच बेहद सुनियोजित तरीके से उगाई गई इस अफीम की लहलहाती फसल को देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। प्रारंभिक आकलन के अनुसार जब्त फसल का बाजार मूल्य एक करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है। विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिलने के बाद तेजगढ़ पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर दबिश दी। खेत की घेराबंदी कर जांच की गई तो बीच-बीच में अफीम के पौधे पाए गए, जिन्हें छिपाने के उद्देश्य से अन्य फसलें बोई गई थीं। पुलिस ने तत्काल पंचनामा कार्रवाई कर पूरी फसल जब्त कर ली। इसके बाद राजस्व एवं संबंधित विभागों की उपस्थिति में अवैध फसल को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई। मामले में खेत मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में बिना वैध लाइसेंस अफीम की खेती किए जाने की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    1
    दमोह। दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया चौकी के सुहेला पौड़ी गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब ढाई से तीन एकड़ में फैली अवैध अफीम की फसल बरामद की है। सामान्य कृषि फसलों के बीच बेहद सुनियोजित तरीके से उगाई गई इस अफीम की लहलहाती फसल को देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। प्रारंभिक आकलन के अनुसार जब्त फसल का बाजार मूल्य एक करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है।
विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिलने के बाद तेजगढ़ पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर दबिश दी। खेत की घेराबंदी कर जांच की गई तो बीच-बीच में अफीम के पौधे पाए गए, जिन्हें छिपाने के उद्देश्य से अन्य फसलें बोई गई थीं। पुलिस ने तत्काल पंचनामा कार्रवाई कर पूरी फसल जब्त कर ली। इसके बाद राजस्व एवं संबंधित विभागों की उपस्थिति में अवैध फसल को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
मामले में खेत मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में बिना वैध लाइसेंस अफीम की खेती किए जाने की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by जर्नलिस्ट रिप्पू पाण्डेय
    2
    Post by जर्नलिस्ट रिप्पू पाण्डेय
    user_जर्नलिस्ट रिप्पू पाण्डेय
    जर्नलिस्ट रिप्पू पाण्डेय
    Court reporter हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.