Shuru
Apke Nagar Ki App…
देवकी बाबा धाम विशाल काँवड़ यात्रा..🚩🙏🏻 #shorts #shortvideo #short #viralvideo #dham #jaishreeram
AAM JANATA
देवकी बाबा धाम विशाल काँवड़ यात्रा..🚩🙏🏻 #shorts #shortvideo #short #viralvideo #dham #jaishreeram
More news from झारखंड and nearby areas
- देवकी बाबा धाम विशाल काँवड़ यात्रा..🚩🙏🏻 #shorts #shortvideo #short #viralvideo #dham #jaishreeram1
- सड़क हादसे में पिता की मौत दो बच्चे हुए अनाथ परिवार संकट से घीरा जिला प्रशासन से लगाया सहयोग का गुहार लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र के सूदूरवर्ती ग्रामीण इलाका चंदवा निवासी स्वर्गीय राधे उरांव के 32 वर्षीय पुत्र बिनोद उरांव की सड़क हादसे में मौत हो गई उक्त घटना लातेहार जिला के चंदवा घाटी में कन्टेनर वाहन के चपेट में आने से हुआ। बताया जाता है कि घर का एकलौता बेटा काफी परिश्रम कर गृहस्ती जीवन आरम्भ किया था लेकिन समय से पहले दो बच्चों को असहाय पत्नी के सहारे छोड़ चला।1
- लोहरदगा में इन दिनों शहरवासियों और खासतौर पर बच्चों के लिए आकर्षण का एक नया और बेहद खास केंद्र बना हुआ है लोहरदगा में इन दिनों शहरवासियों और खासतौर पर बच्चों के लिए आकर्षण का एक नया और बेहद खास केंद्र बना हुआ है। शहर के महामाया सिनेमा हॉल के पास एक भव्य मेले का आयोजन किया गया है, जहां बच्चों के खेलने-कूदने और मनोरंजन के लिए एक से बढ़कर एक बेहतरीन सामान आए हैं। इस मेले में बच्चों की पसंद और उनकी सुरक्षा को पूरी तरह ध्यान में रखते हुए कई तरह के नए, आकर्षक और आधुनिक खिलौने, रंग-बिरंगे झूले और खेलकूद की अनगिनत सामग्रियां उपलब्ध कराई गई हैं, जिन्हें देखते ही बच्चों के चेहरे खिल उठते हैं और उनका उत्साह देखते ही बन रहा है।1
- सिसई : स्वतंत्रता दिवस पर ललित उरांव स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम वार्षिक खेलकूद समारोह में विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन, विजेता प्रतिभागी पुरस्कार से सम्मानित सिसई (गुमला)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिसई के महुआडीपा स्थित ललित उरांव स्टेडियम में नवजीवन खेलकूद क्लब के तत्वावधान में वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के साथ महिलाओं और पुरुषों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिप सदस्य सिसई उत्तरी विजयलक्ष्मी कुमारी ने फीता काटकर किया। इस दौरान समाजसेवी संजय वर्मा, विहिप बजरंग दल सिसई प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहु, संरक्षक मुकेश श्रीवास्तव डेविड, रोहित शर्मा, नवजीवन खेलकूद क्लब के अध्यक्ष महाबीर राम लोहरा, दीपक अधिकारी, संदीप उरांव, रतिया उरांव सहित कई पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता की शुरुआत बालकों के लिए 1500 एवं 3000 मीटर तथा बालिकाओं के लिए 800 एवं 1500 मीटर दौड़ से हुई। इसके बाद 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए 100 से 600 मीटर दौड़ और लॉन्ग जंप तथा 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए 100 से 800 मीटर दौड़ एवं लॉन्ग जंप प्रतियोगिता आयोजित की गई। छोटे बच्चों के लिए जलेबी रेस, महिलाओं के लिए कुर्सी रेस तथा महिला-पुरुषों के लिए घड़ा फोड़ प्रतियोगिता भी कराई गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। समारोह में फुटबॉल का प्रदर्शनी मैच भी खेला गया। मुख्य अतिथि एवं क्लब पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को जर्सी देकर सम्मानित किया गया। 1500 व 3000 मीटर दौड़ तथा 800 व 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बालक-बालिकाओं को माही ट्रैवल्स के सौजन्य से ट्रॉली बैग प्रदान किए गए। अन्य स्पर्धाओं के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं स्टेडियम के लिए भूमि दान करने वाले भूमि दाताओं को भी मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि विजयलक्ष्मी कुमारी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ललित उरांव स्टेडियम से प्रशिक्षण प्राप्त कर कई खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ रहे हैं तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य व देश का प्रतिनिधित्व कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से निरंतर अभ्यास करते हुए लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, प्रतिभागियों, दर्शकों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष दर्शक एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।4
- खनिज अधिकारों की रक्षा को लेकर झामुमो की बैठक, सांसद बैद्यनाथ राम की मौजूदगी में बनी रणनीति खनिज अधिकारों की रक्षा को लेकर झामुमो की बैठक, सांसद बैद्यनाथ राम की मौजूदगी में बनी रणनीति लातेहार। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति, लातेहार के तत्वावधान में रविवार को माको डाकबंगला में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने की। बैठक में झामुमो केंद्रीय उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच संचालन जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव ने किया। बैठक में केंद्रीय समिति के सदस्य, जिला एवं प्रखंड कमिटी के पदाधिकारी, महिला मोर्चा, पंचायत एवं विभिन्न वर्ग संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्यों के खनिज अधिकारों एवं खनिज संसाधनों से संबंधित कराधान के अधिकारों को प्रभावित करने वाले प्रस्तावित विधेयक और कानूनी प्रावधानों को लेकर पार्टी की स्थिति एवं आगामी रणनीति पर चर्चा करना था। बैठक में नेताओं ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है। राज्य के खनिज संसाधनों से जुड़े अधिकारों एवं उनसे प्राप्त राजस्व का लाभ झारखंड की जनता और विकास कार्यों को मिलना चाहिए। नेताओं ने कहा कि राज्य के हितों को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रावधान के खिलाफ पार्टी मजबूती से अपनी आवाज उठाएगी। सांसद बैद्यनाथ राम की मौजूदगी में प्रस्तावित प्रावधान के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। साथ ही केंद्र सरकार एवं संसद के समक्ष झारखंड के हितों को प्रभावी ढंग से रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलनात्मक कार्यक्रम चलाने पर भी विचार-विमर्श हुआ। जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि झामुमो कार्यकर्ता एकजुट होकर झारखंड के अधिकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखते हुए झारखंड के खनिज अधिकार, राजस्व और व्यापक जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।2
- 9 किलोमीटर दूर 15 दिन से धरना, नहीं सुनी बात अब हेमंत सोरेन के 100 मीटर करीब पहुंचे छात्र! #students1
- लोहरदगा चंदवा मुख्य मार्ग चंदवा घाटी में हुआ भीषण सड़क हादसा घटनास्थल पर 5 से 6 लोगों की हुई मौत...2
- लातेहार उपायुक्त महोदय को सभी जिला वासियों के तरफ से धन्यवाद,आपने जनता जनार्दन के हित में उचित एवं सराहनीय कार्य किए हैं, कल का जो स्थिति थी जिसमें 6 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई जिससे पूरा लातेहार जिला मातम में था। आए दिन बराबर लुकिया घाटी में कितने की जान चली गई, कितने लोगों ने अपने को खोया,आपने लोगो के लिए अच्छे पहल किए,।4