Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली रामलीला मैदान वोट चोरी सीना जोरी पर बोले कांग्रेस जिला सचिव रवि यादव और उनके साथी।। #panna
Kamlesh Yadav
दिल्ली रामलीला मैदान वोट चोरी सीना जोरी पर बोले कांग्रेस जिला सचिव रवि यादव और उनके साथी।। #panna
More news from Panna and nearby areas
- 9 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से बने 7 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग का हुआ लोकार्पण विधायक ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने किया लोकार्पण,क्षेत्रवासियों को आवागमन की मिलेगी बेहतर सुविधा अजयगढ़:- ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन द्वारा लगातार सड़क निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग संभाग पन्ना के अंतर्गत निर्मित सड़क मार्ग का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर पन्ना विधायक एवं पूर्व मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में विधिवत लोकार्पण संपन्न हुआ।प्राप्त जानकारी के अनुसार भेराहा से श्रीसोभन बाया पिपरहाई से छतेनी स्कूल मार्ग निर्माण कार्य की कुल लंबाई 7 किलोमीटर है। इस सड़क निर्माण कार्य पर मध्यप्रदेश जिला खनिज प्रतिष्ठान मद से स्वीकृत राशि खर्च की गई है।सड़क मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग पन्ना द्वारा कराया गया है।कार्यक्रम स्थल मे पहुंचने से पहले ग्राम पंचायत भसूडा व भैरहा के सरपंच प्रतिनिधि सहित कई ग्रामीणो के द्वारा पुष्प माला से स्वागत किया गया।इसके उपरांत कार्यक्रम स्थल मे पन्ना विधायक सहित विभिन्न अथितियों का स्वागत किया गया। इसके उपरांत पन्ना विधायक ने अपने सम्भोधन मे कहा की जब मेरे पास खनिज मंत्रालय था तब मेरे द्वारा इस रोड के लिए खनिज विभाग से ही राशि प्रदान की गई थी इसके पहले जब मैं आया था तब यहाँ ऐसी रोड थी जैसे बुंदेलखंड की एक कहावत "उखरत बूरत चले जात "वैसी ही रोड थी पर पर आज ये रोड बनी हैं।मैने अभी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात की हैं उन्हें पन्ना आने का निमंत्रण दिया जिस पर उनके द्वारा यहाँ आने और एक दिन रुकने कि बात कही और उनसे आग्रह किया कि गुजरात के कच्छ मे बनासकाठा विधानसभा मे बने दूध मॉडल को अजयगढ़ मे भी लाया जाये जिससे हमारे यहाँ के किसान भी अपनी किसानी का पैसा बचा कर उस दूध के व्यापार से अपना जीवन यापन कर सके।सड़क मार्ग के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के साथ ही कृषि कार्यों,व्यापारिक गतिविधियों और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए लोगों की आवाजाही भी सुगम होगी।ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी सड़कें विकास की महत्वपूर्ण कड़ी मानी जाती हैं। सड़क सुविधा बेहतर होने से न केवल आवागमन आसान होता है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक लोगों की पहुंच भी आसान होती है। ऐसे में लगभग 9 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह सड़क मार्ग क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,वरिष्ठ रजऊ राजा व रामायण लोध,जिला पंचायत सदस्य दिनेश भुर्जी,जिला मंत्री कौशल किशोर,महामंत्री मनोज राजा,सरपंच छतेनी आशा सिंह,मानवेन्द्र सिंह,भैरहा सरपंच प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह,भसूडा सरपंच प्रतिनिधि लखन सिंह,मुखिया महाराज, छतेनी सरपंच प्रतिनिधि अनिल सिंह,लोकनिर्माण विभाग के एसडीओं अनुपम शुक्ला,उपयंत्री रामदत्त मिश्रा,ठेकेदार अशोक गुप्ता,सरपंच प्रतिनिधि कटर्रा शेखर यादव सहित बड़ी संख्या मे ग्राम की जनता उपस्थिति रहीं।4
- दिल्ली रामलीला मैदान वोट चोरी सीना जोरी पर बोले कांग्रेस जिला सचिव रवि यादव और उनके साथी।। #panna1
- गुनौर में प्रशासनिक मनमानी चरम पर: खाद के लिए दर-दर भटकने को मजबूर अन्नदाता, गोदामों में लटके ताले और गायब मिले जिम्मेदार रिपोर्टर, अशोक विश्वकर्मा *गुनौर में प्रशासनिक मनमानी चरम पर: खाद के लिए दर-दर भटकने को मजबूर अन्नदाता, गोदामों में लटके ताले और गायब मिले जिम्मेदार*।। गुनौर, पन्ना (म.प्र.) मप्र राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के अंतर्गत संचालित भण्डारण केंद्र (खाद गोदाम), गुनौर में फैली अव्यवस्थाओं और अधिकारियों की मनमानी ने किसानों की कमर तोड़ दी है। एक तरफ सरकार किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं मैदानी स्तर पर अन्नदाता अपनी ही फसल के लिए खाद पाने खातिर दर-दर भटकने को मजबूर हैं। तय समय पर गोदाम न खुलने और जिम्मेदार कर्मचारियों के नदारद रहने से आक्रोशित किसानों में प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। तय समय के बोर्ड धरे के धरे, गायब मिले जिम्मेदार गोदाम की दीवार पर चस्पा सूचना के मुताबिक, केंद्र के खुलने का निर्धारित समय सुबह 10:30 बजे और बंद होने का समय दोपहर 03:30 बजे तय किया गया है। इसी सूचना बोर्ड पर गोदाम प्रभारी लोकेंद्र पटेल, कंप्यूटर ऑपरेटर उमेश रैकवार और सुरक्षा गार्ड शरण रैकवार के पदस्थ होने की अधिकृत जानकारी भी दर्ज है। लेकिन धरातल पर स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है तय समय बीत जाने के बाद भी ताले लटके मिले और केंद्र पर एक भी जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद नहीं था। घंटों कतार में खड़े रहे किसान, गोदाम पर कोई सुधि लेने वाला नहीं दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से सुबह-सुबह अपना घर-बार छोड़कर खाद लेने पहुंचे किसानों का सब्र अब जवाब देने लगा है। स्थानीय किसानों (जैसे लखन सिंह चौधरी व अन्य) ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि वे सुबह 10 बजे से ही कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी न तो कोई अधिकारी आया और न ही गोदाम खुला। किसानों का आरोप है कि खाद के लिए उन्हें इस तरह धूप और भूख-प्यास में दर-दर भटकना पड़ रहा है, जबकि उनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। जब अन्नदाता ही समय पर खाद न मिलने के कारण परेशान होकर पन्नों और चौराहों पर दर-दर भटकने को विवश हो जाएं, तो विभाग के बड़े अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठना लाजिमी है। गोदाम प्रभारी और अन्य अमले की इस लचर कार्यप्रणाली और गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण कभी भी क्षेत्र में बड़ा उपजाऊ संकट या कानून-व्यवस्था की स्थिति बन सकती है।4
- 🚀 धरती से इतना दूर पहुंच गया इंसान का बनाया अंतरिक्ष यान! NASA का Voyager 1 बनाने जा रहा है इतिहास, अब संदेश भेजने और जवाब पाने में लगेंगे पूरे 2 दिन | अंतरिक्ष की सबसे बड़ी खबर सामने आने वाला है, जो इंसान की वैज्ञानिक उपलब्धियों को नई ऊंचाई देगा। NASA का Voyager 1 अंतरिक्ष यान 18 नवंबर 2026 को धरती से लगभग 16.09 अरब मील यानी 25.9 अरब किलोमीटर दूर पहुंचने वाला है। यह दूरी एक प्रकाश-दिन के बराबर होगी। साल 1977 में लॉन्च किया गया यह अंतरिक्ष यान आज भी अपनी ऐतिहासिक यात्रा जारी रखे हुए है। यह हमारे सौरमंडल की बाहरी सीमा से आगे इंटरस्टेलर स्पेस में सफर कर रहा है। इसकी सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जब यह एक प्रकाश-दिन की दूरी पार करेगा, तब धरती से भेजा गया रेडियो संदेश वहां पहुंचने में लगभग 24 घंटे लेगा और उसका जवाब वापस आने में भी करीब 24 घंटे लगेंगे। यानी एक सवाल पूछने और जवाब पाने में पूरे 48 घंटे! यह सिर्फ एक अंतरिक्ष यान की यात्रा नहीं, बल्कि इंसान की जिज्ञासा और विज्ञान की अद्भुत उपलब्धि का प्रतीक है। स्रोत: NASA / Jet Propulsion Laboratory1
- आरक्षक विनोद डाबर का ककरहटी से खरगोन स्थानांतरण चौकी परिसर में आयोजित विदाई समारोह ककरहटी। पुलिस विभाग में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन अपने कार्यकाल के दौरान सहकर्मियों और आमजन के बीच बनाई गई पहचान हमेशा यादगार रहती है। इसी क्रम में ककरहटी चौकी में पदस्थ आरक्षक विनोद डावर का ककरहटी से खरगोन स्थानांतरण होने पर ककरहटी चौकी परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह विदाई समारोह ककरहटी चौकी प्रभारी रजनी समाधिया के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस अवसर पर पुलिस स्टाफ द्वारा आरक्षक विनोद डावर को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई तथा उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए नए पदस्थापना स्थल खरगोन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। समारोह के दौरान सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए गए समय और अनुभवों को साझा किया। माहौल भावुक और आत्मीय नजर आया। इस अवसर पर सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं आगामी कार्यकाल की सफलता की कामना की। ककरहटी चौकी परिवार की ओर से आरक्षक विनोद डावर को नवीन पदस्थापना के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। विदाई समारोह में गजराज सिंह यादव लखन सिंह यादव रनमत सिंह यादव अशोक कुशवाहा सकरिया सरपंच गोविंद चौधरी ककरहटी प्रधान आरक्षक हरिराम वर्मा आरक्षक तरुण वर्मा परमलाल दहायत नगरसुरक्षा समिति सदस्य शैलेंद्र यादव उपस्थित रहे।1
- अग्निवीर अब 4 नहीं, 6 साल नौकरी करेंगे: 3.18 लाख अग्निवीरों का कार्यकाल 2 साल बढ़ा; 25% पहले जैसे परमानेंट होंगे, बाकी 75% को फायदा अग्निवीर अब 4 नहीं, 6 साल नौकरी करेंगे: 3.18 लाख अग्निवीरों का कार्यकाल 2 साल बढ़ा; 25% पहले जैसे परमानेंट होंगे, बाकी 75% को फायदा1
- पनवाड़ी सीएचसी में एसडीएम का अचानक छापा दवा से ड्यूटी तक खुलवाई पूरी कुंडली पनवाड़ी सीएचसी में एसडीएम का अचानक छापा दवा से ड्यूटी तक खुलवाई पूरी कुंडली1
- बांदा की 2.05 लाख महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार देगी मुफ्त गैस सिलेंडर की सौगात! 💰 दो मुफ्त सिलेंडरों पर खर्च होंगे 26.65 करोड़ रुपये! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 75 जनपदों की उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में भेजी सब्सिडी। बांदा में जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने 10 महिलाओं को प्रतीकात्मक रूप से लाभ प्रदान किया। कार्यक्रम में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और जिलाधिकारी अमित आसेरी भी रहे मौजूद। 📢 क्या उज्ज्वला योजना से गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत? 👍 पोस्ट को लाइक करें। 📲 ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। 🔔 ऐसी ही खबरों के लिए पेज फॉलो करें।1