डांगावास पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग, कांग्रेस ने कलेक्टर को सौपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 डांगावास पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग, कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन। डूंगरपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश के निर्देशानुसार मंगलवार को डांगावास हत्याकांड के पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, डूंगरपुर के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुखदेव यादव के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन से पूर्व कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने “डांगावास पीड़ित परिवारों को न्याय दो—न्याय दो”, “संविधान का सम्मान—न्याय की पहचान” सहित सामाजिक न्याय के नारे लगाए। साथ ही “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद”, “राहुल गांधी जिंदाबाद” एवं “मल्लिकार्जुन खड़गे जिंदाबाद” के नारों से कलेक्ट्रेट परिसर गूंज उठा। ज्ञापन में मामले के कानूनी एवं जांच संबंधी पहलुओं की उच्चस्तरीय समीक्षा, सक्षम न्यायालय में प्रभावी अपील, पीड़ित परिवारों की सुरक्षा एवं उचित प्रतिकर सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस अवसर पर पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, पूर्व राज्यमंत्री डॉ. शंकर यादव, पूर्व राज्यमंत्री असरार अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या, संगठन महासचिव नारायण पंड्या, विधायक प्रत्याशी राकेश रोत, उपाध्यक्ष बंशीलाल साद, वरिष्ठ नेता नानूराम माली, केवीएस अध्यक्ष रतनलाल पाटीदार, कोषाध्यक्ष दशरथ ननोमा, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. गोविन्द पटेल ‘सबका’, सेवादल जिलाध्यक्ष उर्मिला अहारी, उपाध्यक्ष डायालाल खटीक, मस्तूक मलिक, जाहिद मलिक, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादव, संगठन महासचिव राकेश अहारी, रामलाल यादव, मानशंकर यादव, जयेश जोशी, पूर्व जिला परिषद सदस्य बालकृष्ण परमार, NSUI विधानसभा अध्यक्ष रितेश भगोरा, केवीएस डायरेक्टर हरीश डिंडोर, पूर्व पार्षद सुरेश फूमतिया, मंडल अध्यक्ष नीलेश पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद घारू, भगवती प्रसाद पंड्या, रवि कुमार, सुभाष चंद्र, गट्टूलाल साद एवं शंकरलाल गोकुलपुरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। एडवोकेट सुखदेव यादव ने कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति या समाज को निशाना बनाना नहीं, बल्कि संविधान एवं कानून के दायरे में निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित कराना है। पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने तक लोकतांत्रिक तरीके से उनकी आवाज मजबूती से उठाई जाती रहेगी।

- अरावली संरक्षण के साथ आदिवासी अधिकारों की रक्षा ज़रूरी : भाजपा नेता बंशीलाल कटारा सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी को सौंपा ज्ञापन, अरावली की वैज्ञानिक मैपिंग और खनन पर कठोर नियंत्रण की मांग संवाददाता – संतोष व्यास उदयपुर/डूंगरपुर। अरावली पर्वत श्रृंखला के संरक्षण और दक्षिण राजस्थान के जनजातीय अधिकारों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी के समक्ष डूंगरपुर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए भाजपा नेता बंशीलाल कटारा ने समिति को एक ज्ञापन प्रस्तुत कर अरावली के पारिस्थितिकी संरक्षण और स्थानीय आदिवासियों के अधिकारों के बीच एक संतुलित नीति बनाने की पुरजोर वकालत की। कटारा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अरावली केवल पत्थरों का पहाड़ नहीं, बल्कि दक्षिण राजस्थान के जल, जंगल, जमीन, जैव-विविधता और समूचे आदिवासी जीवन की जीवनरेखा है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि विकास और पर्यावरण को एक-दूसरे के आमने-सामने खड़ा करने के बजाय एक वैज्ञानिक और सतत दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है। - ग्रामसभा की भागीदारी और वैज्ञानिक मैपिंग पर जोर उच्चस्तरीय समिति के समक्ष ज्ञापन सौंपते हुए कटारा ने अरावली के वर्गीकरण और संरक्षण को लेकर कई महत्वपूर्ण तकनीकी एवं सामाजिक बिंदु उठाए। उन्होंने सुझाव दिया कि अरावली की पहचान केवल उसकी ऊंचाई से तय करने के बजाय भू-विज्ञान, जलग्रहण क्षेत्र, जैव-विविधता और पारिस्थितिकी के वैज्ञानिक मानदंडों पर की जानी चाहिए। कटारा ने पाँचवीं अनुसूची के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में ग्रामसभाओं और स्थानीय आदिवासी समुदाय की वास्तविक व प्रत्यक्ष भागीदारी सुनिश्चित करने, अरावली क्षेत्र का वैज्ञानिक रूप से जियो-मैपिंग और कैरिंग कैपेसिटी असेसमेंट करने, पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में खनन गतिविधियों पर सख्त लगाम लगाने तथा खनन समाप्त होने के बाद भूमि का पुनर्स्थापन अनिवार्य करने, जिला खनिज फाउंडेशन, CAMPA और सीएसआर कोष का उपयोग प्रभावित क्षेत्रों में केवल जल संरक्षण, पर्यावरण सुधार और स्थानीय आजीविका बढ़ाने के लिए करने का सुझाव दिया। - संरक्षण के विरोधी नहीं, सबसे बड़े भागीदार हैं आदिवासी – कटारा कटारा ने कहा कि आदिवासी समाज अरावली के संरक्षण के खिलाफ नहीं है, बल्कि वह ऐतिहासिक रूप से इसका सबसे बड़ा संरक्षक और भागीदार रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा सीधा संदेश है अरावली भी बचे, आदिवासियों के संवैधानिक अधिकार भी सुरक्षित रहें और विकास का पहिया भी वैज्ञानिक व सतत तरीके से घूमता रहे। उन्होंने समिति से विशेष आग्रह किया कि दक्षिण राजस्थान और वागड़ अंचल की अरावली श्रृंखला तथा वहां निवास करने वाले जनजातीय समुदायों पर पड़ने वाले प्रभावों का एक विशेष सामाजिक-पर्यावरणीय अध्ययन भी कराया जाए।1
- एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा पीएमश्री मणिलाल पंड्या राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीमलवाड़ा में मंगलवार को एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजनांतर्गत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रद्धा पंड्या ने की, जबकि मुख्य अतिथि समाजसेवी जयेश पंड्या रहे। प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। एकल गायन, हिंदी व अंग्रेजी वाद-विवाद तथा हिंदी व अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एकल गायन में कक्षा 6 से 8 में सीमलवाड़ा की फ़ायजा खान तथा 9 से 12 में पीठ के प्रदीप ढोली विजेता रहे। हिंदी वाद-विवाद में सीमलवाड़ा की शिवानी कलासुआ व धम्बोला की गार्गी पाटीदार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी वाद-विवाद में सीमलवाड़ा की इशरत बंगा व पीठ के दिव्य पाटीदार विजेता रहे। हिंदी निबंध में सीमलवाड़ा के पवन ननोमा व धम्बोला की शीतल उपाध्याय तथा अंग्रेजी निबंध में बालिका विद्यालय की आरुषि रावल व पीएमश्री विद्यालय की अंजली रोत ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि जयेश पंड्या ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल और आत्मविश्वास विकसित करने में सहायक हैं। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।4
- सलूंबर से कीर की चौकी तक सड़क खस्ताहाल फिर भी टोल नाकों पर टोल वसूली को लेकर लोगों में आक्रोश दबंगों की दबंगई से चल रहा टोल टैक्स, सड़कें टूटी फिर भी वसूली जारी, ‘अंधेरी नगरी चौपट राजा’ सलूंबर। सलूंबर से कीर की चौकी तक जाने वाली सड़क पर इसरवास टोल नाके पर टोल वसूली को लेकर वाहन चालकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। आरोप है कि सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है, कई हिस्सों में बड़े-बड़े गड्ढे हैं और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसके बावजूद वाहन चालकों से लगातार टोल टैक्स वसूला जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को खराब सड़क के बावजूद टोल देना पड़ता है। जब टोल वसूली को लेकर टोल नाके पर मौजूद कर्मचारियों से सवाल किया जाता है तो आरोप है कि संतोषजनक जवाब देने के बजाय कथित तौर पर कहा जाता है कि “इस सड़क से मत गुजरो, टोल तो देना ही पड़ेगा।” लोगों का आरोप है कि सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर शिकायत करने पर टोल नाके पर मौजूद कार्मिकों द्वारा कथित तौर पर दादागिरी की जाती है और शिकायत करने वाले लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास किया जाता है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे और पेचवर्क साफ नजर आते हैं, लेकिन इसके बावजूद टोल वसूली लगातार जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की उदासीनता के चलते सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है और टोल वसूली को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों का सवाल है कि आखिर टूटी और बदहाल सड़क के बावजूद टोल वसूली किस आधार पर की जा रही है और टोल कर्मचारियों को वाहन चालकों से कथित तौर पर इस तरह का व्यवहार करने की अनुमति किसके संरक्षण में मिली हुई है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से सड़क की स्थिति की जांच कराने, टोल वसूली के नियमों की जांच करने और वाहन चालकों के साथ कथित दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।1
- विश्वस आदिवासी दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया आज // गांव गणराज्य भोड़न का वेला में __1
- टोड़ा से सलूंबर 9 अगस्त आदिवासी प्रोग्राम बनाने के लिए रवाना हुए1
- પ્રવીણ કલાલ દાહોદ ફતેપુરા સુખસર ખાતે મંત્રી રમેશભાઈ કટારાના અધ્યક્ષસ્થાને ભવ્ય તિરંગા યાત્રા યોજાઈ હર ઘર તિરંગા, હર ઘર સ્વચ્છતા અભિયાન અંતર્ગત દેશભક્તિના નારાઓથી ગુંજી ઉઠ્યું સુખસર દાહોદ જિલ્લાના સુખસર તાલુકામાં રાષ્ટ્રીય સ્વતંત્રતા પર્વની ઉજવણીના ભાગરૂપે રાષ્ટ્રધ્વજના સન્માન અને લોકોમાં દેશભક્તિની ભાવના વધુ પ્રબળ બને તે હેતુથી ‘સ્વતંત્રતા સપ્તાહ – હર ઘર તિરંગા, હર ઘર સ્વચ્છતા’ અભિયાન અંતર્ગત ભવ્ય તિરંગા યાત્રાનું આયોજન કરવામાં આવ્યું હતું. કૃષિ અને ખેડૂત કલ્યાણ, સહકાર, પશુપાલન અને ગૌસંવર્ધન મંત્રીશ્રી રમેશભાઈ કટારાના અધ્યક્ષસ્થાને યોજાયેલી આ યાત્રામાં મોટી સંખ્યામાં લોકો ઉત્સાહભેર જોડાયા હતા. તિરંગા યાત્રા દરમિયાન હાથમાં રાષ્ટ્રધ્વજ સાથે લોકો દ્વારા ‘ભારત માતા કી જય’ અને ‘વંદે માતરમ ના ગગનભેદી નારા લગાવવામાં આવ્યા હતા. દેશભક્તિના ગીતો અને રાષ્ટ્રભક્તિના નારાઓથી સમગ્ર સુખસરનું વાતાવરણ દેશભક્તિના રંગે રંગાઈ ગયું હતું. યાત્રામાં સુખસર તાલુકા પંચાયતના પ્રમુખશ્રી, નાયબ પોલીસ અધિક્ષક શ્રી પટેલ, મામલતદારશ્રી, તાલુકા વિકાસ અધિકારીશ્રી (TDO), તાલુકા તથા જિલ્લા પંચાયતના સભ્યો, તાલુકાના વિવિધ વિભાગોના અધિકારીઓ અને કર્મચારીઓ, પોલીસ તથા હોમગાર્ડના જવાનો, ગ્રામજનો અને વિદ્યાર્થીઓ સહિત મોટી સંખ્યામાં નગરજનો ઉપસ્થિત રહ્યા હતા. તિરંગા યાત્રા થકી નાગરિકોમાં રાષ્ટ્રધ્વજ પ્રત્યે સન્માન, દેશભક્તિની ભાવના તથા સ્વચ્છતા અંગે જાગૃતિ ફેલાવવાનો સંદેશ આપવામાં આવ્યો હતો.3
- आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया टोड़ा गांव में जय जोहार1
- ફતેપુરા માં દેશી અને વિદેશી દારૂનો ખુલ્લેઆમ વેચાણ પોલીસ તંત્ર કેમ નિષ્ક્રિય લોક માહિતી મુજબ પોલીસ સ્ટેશન માં વહીવટદાર ની નિમણૂક4
- धम्बोला की महिला को तेज रफ्तार क्रेटा ने कुचला, हालत गंभीर धंबोला. कस्बे में 8 अगस्त को तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई दुर्घटना में एक महिला गंभीर घायल हो गई। मामले में धंबोला निवासी धुलेश्वर पाटीदार ने पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट के अनुसार सुबह करीब 9.45 बजे धुलेश्वर पाटीदार की पत्नी लिलावती पाटीदार पैदल घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान धुलेश्वर पाटीदार मोटरसाइकिल से उसे लेने के लिए पहुंचा और सड़क पर रुका हुआ था। आरोप है कि सीमलवाड़ा निवासी राजेन्द्र पिता जगताराम पंचाल अपनी क्रेटा कार को तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए गलत साइड में ले आया और सड़क किनारे पैदल चल रही लिलावती पाटीदार को टक्कर मार दी। हादसे में लिलावती के जबड़े, पसलियों व रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं। एक कान में भी फ्रैक्चर बताया गया है। घायल को सिमलवाड़ा के हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से रेफर करने पर मोडासा स्थित हॉस्पिटल में उपचार जारी है। रिपोर्ट में धुलेश्वर ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद चालक राजेन्द्र पंचाल वाहन लेकर मौके से भागने लगा। उसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं रुका। घटनास्थल के पास रहने वाले संदीप ने भी वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन सहित फरार हो गया। प्रार्थी ने पुलिस से मामला दर्ज कर आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।1