सुल्तानपुर में नए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने संभाला कार्यभार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, जनसुनवाई पहली प्राथमिकता बताई सुल्तानपुर में नए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने संभाला कार्यभार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, जनसुनवाई पहली प्राथमिकता बताई सुल्तानपुर में आईएएस अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार को नए जिलाधिकारी का कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं, जिनमें भ्रष्टाचार पर 'जीरो टॉलरेंस' और जनसुनवाई प्रमुख हैं। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं और प्राथमिकताएं सुल्तानपुर में पूरी गंभीरता से लागू की जाएंगी। उन्होंने पूर्व जिलाधिकारी द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों और परियोजनाओं को गति देने का भी आश्वासन दिया। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की वर्तमान स्थिति और चल रहे प्रोजेक्ट्स का फीडबैक लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। जिलाधिकारी ने कहा, "जनता की शिकायतों (IGRS) और अन्य माध्यमों से आने वाली समस्याओं का शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। राजस्व न्यायालयों के मामलों को भी गंभीरता से लिया जाएगा ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके।" मुख्यमंत्री के निर्देशों का हवाला देते हुए, डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य संस्कृति में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि सभी अधिकारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर जनता की समस्याओं को सुनना होगा और कार्यों में किसी भी तरह की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरटीओ, सीडीओ और डीपीआरओ जैसे विभागों में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर पूछे गए सवाल के जवाब में, जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही सभी टीमों के साथ बैठक करेंगे और प्राप्त इनपुट के आधार पर सख्त कार्रवाई करेंगे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इंद्रजीत सिंह ने जिला कोषागार में अपना कार्यभार संभाला। इस अवसर पर सीडीओ विनय कुमार सिंह, एडीएम गौरव शुक्ला, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश सिंह, सीआरओ बाबूराम, एसडीएम सदर बिपिन द्विवेदी और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लाल चंद्र सरोज सहित अन्य अधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी का बुके देकर स्वागत किया।
सुल्तानपुर में नए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने संभाला कार्यभार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, जनसुनवाई पहली प्राथमिकता बताई सुल्तानपुर में नए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने संभाला कार्यभार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, जनसुनवाई पहली प्राथमिकता बताई सुल्तानपुर में आईएएस अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार को नए जिलाधिकारी का कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं, जिनमें भ्रष्टाचार पर 'जीरो टॉलरेंस' और जनसुनवाई प्रमुख हैं। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं और प्राथमिकताएं सुल्तानपुर में पूरी गंभीरता से लागू की जाएंगी। उन्होंने पूर्व जिलाधिकारी द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों और परियोजनाओं को गति देने का भी आश्वासन दिया। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की वर्तमान स्थिति और चल रहे प्रोजेक्ट्स का फीडबैक लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। जिलाधिकारी ने कहा, "जनता की शिकायतों (IGRS) और अन्य माध्यमों से आने वाली समस्याओं का शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। राजस्व न्यायालयों के मामलों को भी गंभीरता से लिया जाएगा ताकि लोगों
को समय पर न्याय मिल सके।" मुख्यमंत्री के निर्देशों का हवाला देते हुए, डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य संस्कृति में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि सभी अधिकारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर जनता की समस्याओं को सुनना होगा और कार्यों में किसी भी तरह की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरटीओ, सीडीओ और डीपीआरओ जैसे विभागों में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर पूछे गए सवाल के जवाब में, जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही सभी टीमों के साथ बैठक करेंगे और प्राप्त इनपुट के आधार पर सख्त कार्रवाई करेंगे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इंद्रजीत सिंह ने जिला कोषागार में अपना कार्यभार संभाला। इस अवसर पर सीडीओ विनय कुमार सिंह, एडीएम गौरव शुक्ला, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश सिंह, सीआरओ बाबूराम, एसडीएम सदर बिपिन द्विवेदी और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लाल चंद्र सरोज सहित अन्य अधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी का बुके देकर स्वागत किया।
- *डीपीआरओ के दौरे से पहले लम्भुआ में हाई अलर्ट: गांव-गांव में सफाई, मरम्मत और रंगाई-पुताई तेज* लम्भुआ विकासखंड में पंचायत राज अधिकारी के प्रस्तावित दौरे से पहले पूरे क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। गांव-गांव में सफाई कर्मियों को सक्रिय कर दिया गया है, वहीं पंचायत भवन, शौचालय और अन्य सार्वजनिक स्थलों की मरम्मत, रंगाई-पुताई और साफ-सफाई का काम युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत देवलपुर में तो तैयारियां और भी तेज नजर आ रही हैं, जहां पंचायत सचिव राज बहादुर खुद पूरी जिम्मेदारी के साथ जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि वे तन, मन और धन से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे हैं, ताकि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की कमी न रह जाए। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी तेज है कि जैसे-जैसे उच्च अधिकारियों के दौरे की आहट होती है, वैसे-वैसे व्यवस्थाएं अचानक दुरुस्त होने लगती हैं। जो कार्य सामान्य दिनों में धीमी गति से चलते हैं, वे निरीक्षण से ठीक पहले तेजी पकड़ लेते हैं। हालांकि, प्रशासनिक दृष्टि से इसे सकारात्मक पहल माना जा रहा है कि कम से कम निरीक्षण के बहाने ही सही, गांवों की सफाई और आधारभूत व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। अब देखना होगा कि दौरे के बाद भी यह सक्रियता बनी रहती है या फिर हालात पहले जैसे हो जाते हैं।1
- जनपद सुलतानपुर में नवागत जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने आज पदभार ग्रहण कर प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभाल ली। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को शासन की प्राथमिक योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक चारू निगम के साथ संयुक्त रूप से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अरवलकीरी एयर स्ट्रिप का निरीक्षण किया, जहाँ आगामी एयर-शो और वायुसेना के लड़ाकू विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों1
- पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों का फूटा गुस्सा, तिलमिलाती कड़ी धुप में सड़क पर डटे रहे परिजन किया माणकचौक थाने का घेराव मौके पर पहुंचे सीएसपी ने दिया आश्वासन एंकर----- रतलाम करमदी तालाब में दो युवकों के शव मिलने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज परिजनों ने समाजजनों और क्षेत्रवासियों के साथ तिलमिलाती कड़ी धुप में सड़क पर बैठकर शहर के माणकचौक थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे से ज्यादा तक चले इस धरने के दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं एसपी अमित कुमार ने कल देर शाम माणकचौक टीआई पातिराम डावरे को ईसी मामले में लाईन अटेच कर दिया था जो चर्चा का विषय बना रहा प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पांच दिन पूर्व ग्रामीणों ने चोरी के संदेह में प्रकाश नामक एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। इसी दौरान उसके दो अन्य साथी, मुन्ना और शंकर, मौके से फरार हो गए थे। परिजनों का आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद इन दोनों युवकों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में करमदी तालाब से बरामद हुए थे परिजनों के गंभीर आरोप प्रदर्शन कर रहे परिजनों और रहवासियों का दावा है कि यह डूबने का सामान्य मामला नहीं, बल्कि नियोजित हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुन्ना और शंकर के साथ मारपीट की गई और फिर उनकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिए गए। मृतकों के शरीर पर धारदार हथियारों के गहरे निशान मिले हैं। पुलिस इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई करने में विफल रही है। थाने के बाहर बिलख उठीं महिलाएं चिलचिलाती धूप की परवाह किए बिना बड़ी संख्या में महिलाएं और मृतक के परिजन थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान मृतक युवकों की मां और बहने आक्रोशित होकर जोर-जोर सेे रोने लगी। चिलचिलाती धूप में प्रदर्शन, सीएसपी ने दिया आश्वासन आक्रोश इस कदर था कि परिजन और महिलाएं चिलचिलाती धूप में करीब एक घंटे तक थाने के बाहर धरने पर बैठे रहे। स्थिति को बिगड़ता देख नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) सत्येंद्र घनघोरिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारी के भरोसे के बाद ही धरना समाप्त हुआ। बाइट लीला बाई मृतक की बहन बाइट कलाबाई निनामा मृतक की मां बाइट सत्येन्द्र घनघोरिया सीएसपी रतलाम2
- मुंबई में नाजिया इलाही खान अचानक लेंसकार्ट के एक शोरूम पर पहुंचीं और वहां कर्मचारियों से बातचीत के दौरान उनका नाम पूछते हुए तिलक लगाने की बात कही। इस घटना के बाद माहौल गरमा गया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि हाल ही में कंपनी की ओर से एक निर्देश जारी किया गया था, जिसमें तिलक, कलावा और बिंदी लगाकर काम करने पर रोक की बात सामने आई थी। इसी को लेकर यह विवाद और चर्चा का विषय बन गया है। #MumbaiNews #Lenskart #Controversy #TrendingNews #SocialMediaBuzz #IndiaNews #BreakingNews1
- पट्टी कस्बा मुहल्ला चिकपट्टी निवासी अनवर ने पट्टी पुलिस को मंगलवार को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया मैं स्वयं सहायता समूह चलाता हूं जिसमें ₹200 प्रतिदिन जमा करता हूं मेरा लड़का समूह कर्मचारियों को पास गया और कहा कि पिताजी ने ₹10000 मांगे हैं उनको कोई जरूरत है दे दीजिए विश्वास में आकर कर्मचारियों ने अनवर के बेटे को ₹10000 दे दिया सोमवार की शाम समूह के कर्मचारियों ने अनवर से आकर बताएं कि अपने 10000 मंगाया था मैंने दे दिया अनवर ने कहा कि मैंने तो कोई रुपया नहीं मंगाया था चलकर बेटे से पूछता हूं मंगलवार की सुबह बेटे से पूछताछ करने लगा की रुपया मेरे नाम पर क्यों गलत ढंग से ले लिया बेटे ने कहा क्या करोगे ले लिया तो इसी बात पर गाली देते हुए पिता की जमकर पिटाई कर दी पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी ।1
- Post by Raju.u.p.441
- सुलतानपुर पुलिस लाइन में ‘बड़ा खाना’ आयोजन, रिक्रूट आरक्षियों का बढ़ाया गया मनोबल सुलतानपुर, 20 अप्रैल 2026। को जनपद की पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के सम्मान और उत्साहवर्धन के लिए सोमवार को ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम मुख्य रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और सेवा का एक महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन, निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि एक सशक्त और संवेदनशील पुलिस बल ही समाज में विश्वास और सुरक्षा का वातावरण बना सकता है। संबोधन के बाद कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘बड़ा खाना’ रहा, जिसमें पुलिस अधीक्षक सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने रिक्रूट आरक्षियों के साथ बैठकर भोजन किया। अधिकारियों को अपने बीच पाकर रिक्रूट्स में उत्साह और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने भोजन की गुणवत्ता की सराहना की और रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम भी जानी। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने रिक्रूट्स के साथ भोजन साझा कर उनका मनोबल बढ़ाया। अंत में पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने सभी रिक्रूट आरक्षियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें देश सेवा और जन-सुरक्षा के मार्ग पर समर्पित भाव से आगे बढ़ने का संदेश दिया।1
- सुलतानपुर के अरवल कीरी करवत स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर 22 और 23 अप्रैल को भारतीय वायुसेना का विशेष युद्धाभ्यास आयोजित किया जा रहा है। इस अभ्यास में अत्याधुनिक लड़ाकू विमान हिस्सा लेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यातायात मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है। प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील की है।1
- *जिलाधिकारी ने श्रमिकों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक* *गौतमबुद्धनगर 21 अप्रैल, 2026* जनपद के श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने तथा उनकी दैनिक समस्याओं के प्रभावी समाधान के हेतु जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बहुचरणीय बैठक आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि गौतम बुद्ध नगर को उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी के रूप में जाना जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां संचालित हो रही हैं और इनमें लाखों की संख्या में श्रमिक कार्यरत हैं। इन सभी श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए श्रमिकों के कार्यस्थल एवं आवासीय क्षेत्रों, कंस्ट्रक्शन साइट पर विशेष हेल्थ कैंप आयोजित करने हेतु माइक्रो प्लान तैयार कर उसके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को उनकी समय की सुविधा अनुसार सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिलनी चाहिए, इसके लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने निर्देशित किया कि आयोजित होने वाले आउट साइड हेल्थ कैंपों में चिकित्सकों की उपलब्धता, आवश्यक दवाइयां, जांच सुविधाएं, टेलीमेडिसिन जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। फर्स्ट एड, ब्लड डोनेशन तथा डिजास्टर मैनेजमेंट साथ ही हेल्थ वेलनेस सेंटरों को बढ़ावा देते हुए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर जागरूकता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक श्रमिकों को जागरुक करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने औद्योगिक इकाइयों एवं निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों के लिए एनजीओ के सहयोग से सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध सुनिश्चित करने हेतु विचार विमर्श करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राधिकरणों से समन्वय स्थापित कर ऐसी व्यवस्थाएं जल्द से जल्द धरातल पर लागू की जाएं, ताकि श्रमिकों को पौष्टिक एवं सस्ती भोजन सुविधा उपलब्ध हो सके। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को श्रमिक हित में सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय राणा, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, एसीएमओ रविंद्र सिरोहा, चंदन सोनी, मंजीत सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी आरपी सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।1