Shuru
Apke Nagar Ki App…
राफेल-सुखोई सहित लड़ाकू विमान करेंगे अभ्यास, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुलतानपुर के अरवल कीरी करवत स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर 22 और 23 अप्रैल को भारतीय वायुसेना का विशेष युद्धाभ्यास आयोजित किया जा रहा है। इस अभ्यास में अत्याधुनिक लड़ाकू विमान हिस्सा लेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यातायात मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है। प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील की है।
Kamalpresh Kamal tiwari
राफेल-सुखोई सहित लड़ाकू विमान करेंगे अभ्यास, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुलतानपुर के अरवल कीरी करवत स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर 22 और 23 अप्रैल को भारतीय वायुसेना का विशेष युद्धाभ्यास आयोजित किया जा रहा है। इस अभ्यास में अत्याधुनिक लड़ाकू विमान हिस्सा लेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यातायात मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है। प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील की है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- *जिलाधिकारी ने श्रमिकों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक* *गौतमबुद्धनगर 21 अप्रैल, 2026* जनपद के श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने तथा उनकी दैनिक समस्याओं के प्रभावी समाधान के हेतु जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बहुचरणीय बैठक आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि गौतम बुद्ध नगर को उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी के रूप में जाना जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां संचालित हो रही हैं और इनमें लाखों की संख्या में श्रमिक कार्यरत हैं। इन सभी श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए श्रमिकों के कार्यस्थल एवं आवासीय क्षेत्रों, कंस्ट्रक्शन साइट पर विशेष हेल्थ कैंप आयोजित करने हेतु माइक्रो प्लान तैयार कर उसके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को उनकी समय की सुविधा अनुसार सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिलनी चाहिए, इसके लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने निर्देशित किया कि आयोजित होने वाले आउट साइड हेल्थ कैंपों में चिकित्सकों की उपलब्धता, आवश्यक दवाइयां, जांच सुविधाएं, टेलीमेडिसिन जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। फर्स्ट एड, ब्लड डोनेशन तथा डिजास्टर मैनेजमेंट साथ ही हेल्थ वेलनेस सेंटरों को बढ़ावा देते हुए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर जागरूकता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक श्रमिकों को जागरुक करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने औद्योगिक इकाइयों एवं निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों के लिए एनजीओ के सहयोग से सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध सुनिश्चित करने हेतु विचार विमर्श करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राधिकरणों से समन्वय स्थापित कर ऐसी व्यवस्थाएं जल्द से जल्द धरातल पर लागू की जाएं, ताकि श्रमिकों को पौष्टिक एवं सस्ती भोजन सुविधा उपलब्ध हो सके। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को श्रमिक हित में सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय राणा, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, एसीएमओ रविंद्र सिरोहा, चंदन सोनी, मंजीत सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी आरपी सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।1
- मेरठ-बागपत हाईवे पर सोमवार को बड़ा हादसा टल गया, जब भैंसाली डिपो की एक रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। बागपत से मेरठ आ रही बस में करीब 35 यात्री सवार थे। जानीखुर्द क्षेत्र के कुराली गांव के पास बस से धुआं उठते ही अफरा-तफरी मच गई और यात्री खिड़कियों से कूदकर बाहर निकले। हालांकि कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग लगने के कारणों की जांच जारी है, शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की बताई जा रही है। #MeerutNews #BaghpatHighway #BusFire #BreakingNews #RoadAccident #UPNews #PublicSafety #FireIncident1
- Post by Raju.u.p.441
- अमेठी जनपद के तिलोई तहसील क्षेत्र के ढोढनपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खेत में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में उसने विकराल रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों से लगी आग ने किसान बलकरन की करीब डेढ़ बीघा तैयार गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पूरी फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।1
- लंभुआ की बिटिया ज्योति यादव ने संसद भवन में भाषण देकर बढ़ाया मान लंभुआ, सुल्तानपुर। तहसील क्षेत्र के रतनपुर करनपुर गांव की रहने वाली ज्योति यादव ने डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) के अवसर पर संसद भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रभावशाली भाषण देकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और जनपद में खुशी का माहौल है। ज्योति यादव, कृपाशंकर यादव की पुत्री हैं और प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज (अमेठी) से प्राप्त की। उन्होंने इंटरमीडिएट में अमेठी जनपद में शीर्ष स्थान हासिल किया था, जिसके लिए उन्हें समाजवादी प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में वह काशी हिंदू विश्वविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष (अर्थशास्त्र) की छात्रा हैं। उनकी सफलता पर सपा नेता नवनीत कुमार यादव ने उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिवराम यादव, पारस यादव, राम चेत, संतोष यादव, अखिलेश और अमरेंद्र सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।1
- *डीपीआरओ के दौरे से पहले लम्भुआ में हाई अलर्ट: गांव-गांव में सफाई, मरम्मत और रंगाई-पुताई तेज* लम्भुआ विकासखंड में पंचायत राज अधिकारी के प्रस्तावित दौरे से पहले पूरे क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। गांव-गांव में सफाई कर्मियों को सक्रिय कर दिया गया है, वहीं पंचायत भवन, शौचालय और अन्य सार्वजनिक स्थलों की मरम्मत, रंगाई-पुताई और साफ-सफाई का काम युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत देवलपुर में तो तैयारियां और भी तेज नजर आ रही हैं, जहां पंचायत सचिव राज बहादुर खुद पूरी जिम्मेदारी के साथ जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि वे तन, मन और धन से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे हैं, ताकि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की कमी न रह जाए। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी तेज है कि जैसे-जैसे उच्च अधिकारियों के दौरे की आहट होती है, वैसे-वैसे व्यवस्थाएं अचानक दुरुस्त होने लगती हैं। जो कार्य सामान्य दिनों में धीमी गति से चलते हैं, वे निरीक्षण से ठीक पहले तेजी पकड़ लेते हैं। हालांकि, प्रशासनिक दृष्टि से इसे सकारात्मक पहल माना जा रहा है कि कम से कम निरीक्षण के बहाने ही सही, गांवों की सफाई और आधारभूत व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। अब देखना होगा कि दौरे के बाद भी यह सक्रियता बनी रहती है या फिर हालात पहले जैसे हो जाते हैं।1
- सुलतानपुर के अरवल कीरी करवत स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर 22 और 23 अप्रैल को भारतीय वायुसेना का विशेष युद्धाभ्यास आयोजित किया जा रहा है। इस अभ्यास में अत्याधुनिक लड़ाकू विमान हिस्सा लेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यातायात मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है। प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील की है।1
- 71वें जन्मदिन व तृतीय स्थापना दिवस पर विविध जनसेवा कार्यक्रम आयोजित बारां | दिनांक: 21 अप्रैल 2026 स्व. श्री ओमप्रकाश व्यास मानव सेवार्थ समिति बारां (चेरिटेबल) के प्रेरणापुंज, परम श्रद्धेय स्व. श्री ओमप्रकाश व्यास के 71वें जन्मदिवस एवं समिति के तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को समिति द्वारा शहर में विविध जनसेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सेवा, समर्पण एवं सामाजिक सरोकार की भावना के साथ आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्व. व्यास जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रवक्ता दिनेश शर्मा ने बताया कि समिति द्वारा दिनभर अलग-अलग स्थानों पर सेवा कार्यों की श्रृंखला आयोजित की गई, जिसमें समिति पदाधिकारी, सदस्यगण एवं शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाजहित के कार्यों में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 08:00 बजे नंदनी गौशाला में गोसेवा के साथ हुई। समन्वयक मानस मंडल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में समिति के कार्यक्रम संयोजक ललित मोहन शर्मा, संजय गोयल, सहसंयोजक वीरेंद्र शर्मा, अंशुल व्यास, वत्सल उपाध्याय एवं लोमेश नामा की उपस्थिति में गौवंश को हरा चारा, गुड़ एवं चारा खिलाकर सेवा की गई। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने गौसेवा को भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए नियमित रूप से गौसेवा करने का संकल्प लिया तथा स्व. व्यास जी के सेवा भाव को स्मरण किया। इसके पश्चात प्रातः 09:00 बजे पब्लिक पार्क स्थित बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। प्रमोद शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, पीयूष उपाध्याय एवं दिनेश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में समिति पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्व. व्यास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित वक्ताओं ने उनके जीवन के सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि स्व. व्यास जी ने समाज सेवा को जीवन का उद्देश्य बनाया और समिति उसी मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर समाज में सेवा भावना को बढ़ाने का आह्वान भी किया गया। प्रातः 10:00 बजे चारमूर्ति क्षेत्र में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। परशुराम सेना के मनोज शर्मा, निशांत सेठी, जयप्रकाश शर्मा, योगेश गुप्ता, महेंद्र शर्मा, प्रदीप जैन, ऋषिवल्लभ शर्मा, संजय गोयल एवं गोविंद थिमली के सहयोग तथा कार्यकारी अध्यक्ष पीयूष उपाध्याय के आतिथ्य में आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में आमजन ने प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान लगभग 2800 लोगों को प्रसादी वितरण किया गया। इस अवसर पर संयोजक हरिमोहन गोयल द्वारा समिति की नवीन कार्यकारिणी को नियुक्ति पत्र प्रदान कर नई जिम्मेदारियों के साथ समाजसेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। दोपहर 12:00 बजे से 03:00 बजे तक जीवनधारा ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ डॉ. राजमल चित्तौड़ा, श्रीराम ब्लड फाउंडेशन के सदस्यों, सतीश ठाकुरिया एवं नीरज नयन शर्मा द्वारा सरस्वती वंदना के साथ किया गया। रक्तदान शिविर में दिनेश शर्मा, विकास भारद्वाज, दीपेश गर्ग, मोनू पंडित, देवेंद्र चौरसिया, अंशुल व्यास, विजेन्द्र सिंह, अमित खण्डेलवाल, मनीष शर्मा, भव्य राठौर, देवेश यादव, सुरेंद्र कुमार, युवराज बैरवा, दिवेश जैन, विजय मालव, मनोज शर्मा एवं विपुल चौरसिया सहित अनेक युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर के आयोजन में राहुल खींची का विशेष सहयोग रहा। यह रक्तदान शिविर गत दिनों सड़क दुर्घटना में दिवंगत बालिका योगिता एवं बालक गतिक को श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित रहा, जिसे उपस्थित लोगों ने भावुक श्रद्धांजलि के रूप में याद किया। इसी क्रम में भारत विकास परिषद के हितेश खण्डेलवाल के नेतृत्व में दिनेश शर्मा, विपुल चौरसिया, दीपक सेन एवं अमित खंडेलवाल ने स्वेच्छा से नेत्रदान के संकल्प पत्र भरकर समाज के लिए प्रेरणादायी पहल की। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि नेत्रदान का यह संकल्प कई जरूरतमंदों के जीवन में प्रकाश लाने का कार्य करेगा और समाज में जागरूकता का संदेश देगा। दोपहर 01:00 बजे शहीद राजमल मीणा चिकित्सालय बारां में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र मेघवाल, डॉ. सतीश अग्रवाल एवं ओपी नागर के आतिथ्य में जरूरतमंदों को अंतिम वस्त्र भेंट किए गए। समिति के दीपेश गर्ग, मनीष पंडित, विकास भारद्वाज, योगेश गुप्ता, गोपाल मित्तल एवं देवेंद्र चौरसिया द्वारा यह सेवा कार्य किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद जरूरतमंद परिवारों को सामग्री उपलब्ध कराते हुए समिति ने मानवीय संवेदना का परिचय दिया। सायं 5:30 बजे नितेश शर्मा, मनोज सुमन, प्रिंस सुमन, भरत मालवीय एवं वत्सल उपाध्याय के नेतृत्व में जरूरतमंदों को खिचड़ी वितरण एवं कंबल वितरण किया गया। समिति सदस्यों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर निर्धन एवं असहाय लोगों तक भोजन एवं गर्म वस्त्र उपलब्ध कराए। इस दौरान जरूरतमंदों ने समिति के इस सेवा कार्य के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात सायं 07:00 बजे पब्लिक पार्क स्थित बालाजी मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। ब्रजेश गौतम, मनीष पंडित, गोपाल मित्तल एवं कोषाध्यक्ष शशांक शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और हनुमान चालीसा पाठ कर स्व. व्यास जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अरिहंत जैन,मोनू पंडित एवं राहुल खींची,डॉ आशीष तिवारी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि स्व. श्री ओमप्रकाश व्यास जी का संपूर्ण जीवन सेवा, सहयोग और समाजहित को समर्पित रहा। उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा, गौसेवा एवं जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों को सदैव प्राथमिकता दी। उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से समिति निरंतर विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का संचालन कर रही है। कार्यकारी अध्यक्ष पीयूष उपाध्याय ने कहा कि समिति आने वाले समय में भी रक्तदान, नेत्रदान जागरूकता, अन्न सेवा, चिकित्सा सहायता, गौसेवा एवं जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों को निरंतर जारी रखेगी। समिति के सलाहकार समिति सदस्य भगवान लाल जैन, बृजमोहन गोयल ने बारां जिले के आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में समिति से जुड़कर सेवा कार्यों में सहभागिता निभाएं, ताकि स्व. श्री ओमप्रकाश व्यास जी के सेवा संकल्प को और अधिक व्यापक रूप दिया जा सके तथा समाज में सेवा की यह परंपरा निरंतर आगे बढ़ती रहे।1
- अमेठी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा: 25 से 27 अप्रैल तक 8 केंद्रों पर 15,840 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा अमेठी। जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 15,840 अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा तीन दिनों में कुल छह पालियों में कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं। गांधी इंटर कॉलेज कोरारी लक्षणशाह, गोपाल इंटर कॉलेज पंडरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहगढ़ में प्रत्येक पाली में 240-240 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज, रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर अमेठी और आरआरपीजी कॉलेज अमेठी में प्रत्येक पाली में 480-480 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, उपकेंद्र व्यवस्थापक के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा निगरानी व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की संभावना को रोका जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाएगा और किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।2