logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमेठी: खेत में भीषण आग से तैयार गेहूं की फसल राख, लाखों का नुकसान अमेठी जनपद के तिलोई तहसील क्षेत्र के ढोढनपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खेत में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में उसने विकराल रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों से लगी आग ने किसान बलकरन की करीब डेढ़ बीघा तैयार गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पूरी फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

2 hrs ago
user_Arun kumar Gupta
Arun kumar Gupta
अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

अमेठी: खेत में भीषण आग से तैयार गेहूं की फसल राख, लाखों का नुकसान अमेठी जनपद के तिलोई तहसील क्षेत्र के ढोढनपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खेत में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में उसने विकराल रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों से लगी आग ने किसान बलकरन की करीब डेढ़ बीघा तैयार गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पूरी फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अमेठी जनपद के तिलोई तहसील क्षेत्र के ढोढनपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खेत में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में उसने विकराल रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों से लगी आग ने किसान बलकरन की करीब डेढ़ बीघा तैयार गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पूरी फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
    1
    अमेठी जनपद के तिलोई तहसील क्षेत्र के ढोढनपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खेत में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में उसने विकराल रूप धारण कर लिया।
बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों से लगी आग ने किसान बलकरन की करीब डेढ़ बीघा तैयार गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पूरी फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अमेठी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा: 25 से 27 अप्रैल तक 8 केंद्रों पर 15,840 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा अमेठी। जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 15,840 अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा तीन दिनों में कुल छह पालियों में कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं। गांधी इंटर कॉलेज कोरारी लक्षणशाह, गोपाल इंटर कॉलेज पंडरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहगढ़ में प्रत्येक पाली में 240-240 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज, रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर अमेठी और आरआरपीजी कॉलेज अमेठी में प्रत्येक पाली में 480-480 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, उपकेंद्र व्यवस्थापक के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा निगरानी व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की संभावना को रोका जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाएगा और किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    2
    अमेठी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा: 25 से 27 अप्रैल तक 8 केंद्रों पर 15,840 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
अमेठी। जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 15,840 अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा तीन दिनों में कुल छह पालियों में कराई जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं। गांधी इंटर कॉलेज कोरारी लक्षणशाह, गोपाल इंटर कॉलेज पंडरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहगढ़ में प्रत्येक पाली में 240-240 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज, रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर अमेठी और आरआरपीजी कॉलेज अमेठी में प्रत्येक पाली में 480-480 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, उपकेंद्र व्यवस्थापक के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा निगरानी व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की संभावना को रोका जा सके।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाएगा और किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अमेठी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पुलिस ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था, लेकिन आखिरकार संग्रामपुर पुलिस ने उसे पकड़ ही लिया। एसपी अमेठी के निर्देश पर ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान  की सक्रियता के बाद अब बड़े और शातिर बदमाशों पर लगातार बड़ी कार्रवाई सामने आ रही है। आइए देखते हैं यह पूरी रिपोर्ट… अमेठी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में थाना संग्रामपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था और जो लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ललित पुत्र पुत्तीलाल निवासी चक्रधरपुर थाना संग्रामपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था और वह लगातार गिरफ्तारी से बचने क्या छिप रहा था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और लगातार की जा रही चेकिंग के दौरान आरोपी को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि एसपी के निर्देश पर जिले भर में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान थाना संग्रामपुर की टीम ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना संग्रामपुर में दर्ज मुकदमे में वह वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 317(2) के तहत मामला दर्ज है। इतना ही नहीं, आरोपी का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिससे उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए अहम मानी जा रही है। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, साथ ही मामले में आगे की विधिक कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किन-किन अन्य घटनाओं में शामिल रहा है और उसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक अमेठी ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। अमेठी पुलिस की यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बच पाना आसान नहीं होगा।
    1
    अमेठी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पुलिस ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह आरोपी काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था, लेकिन आखिरकार संग्रामपुर पुलिस ने उसे पकड़ ही लिया।
एसपी अमेठी के निर्देश पर ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान  की सक्रियता के बाद अब बड़े और शातिर बदमाशों पर लगातार बड़ी कार्रवाई सामने आ रही है।
आइए देखते हैं यह पूरी रिपोर्ट…
अमेठी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में थाना संग्रामपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था और जो लंबे समय से फरार चल रहा था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान ललित पुत्र पुत्तीलाल निवासी चक्रधरपुर थाना संग्रामपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था और वह लगातार गिरफ्तारी से बचने क्या छिप रहा था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और लगातार की जा रही चेकिंग के दौरान आरोपी को दबोच लिया।
बताया जा रहा है कि एसपी के निर्देश पर जिले भर में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान थाना संग्रामपुर की टीम ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना संग्रामपुर में दर्ज मुकदमे में वह वांछित चल रहा था।
उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 317(2) के तहत मामला दर्ज है। इतना ही नहीं, आरोपी का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिससे उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए अहम मानी जा रही है।
इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, साथ ही मामले में आगे की विधिक कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किन-किन अन्य घटनाओं में शामिल रहा है और उसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।
फिलहाल इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक अमेठी ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।
अमेठी पुलिस की यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बच पाना आसान नहीं होगा।
    user_Coresspondent NATION ONE NEWS
    Coresspondent NATION ONE NEWS
    Paint Shop अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • संग्रामपुर। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में सोमवार को लगी आग की घटनाओं में तीन किसानों की फसल जलकर राख हो गई। जर्जर बिजली तारों से निकली चिंगारी और पराली में लगी आग से कुल मिलाकर कई बीघा फसल का नुकसान हुआ। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। भौसिंहपुर गांव में सोमवार दोपहर जर्जर विद्युत तारों के शॉर्ट सर्किट से किसान यशवंत सिंह की करीब 15 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसान ने बताया कि गेहूं काटकर खेत में डंठल सहित फैलाया गया था और मड़ाई की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान हवा के चलते ऊपर से गुजर रहे बिजली के जर्जर तार आपस में टकरा गए और निकली चिंगारी सूखी फसल पर गिर गई, जिससे आग लग गई। आग की लपटें पास लगे ट्रांसफार्मर तक पहुंचने लगी थीं, लेकिन ग्रामीणों के प्रयास से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं केशवपुर मुहीबशाह गांव में सोमवार सुबह करीब 10 बजे अज्ञात कारणों से किसान संजय सिंह के खेत में आग लग गई। आग से उनकी करीब एक बीघा पराली जलकर राख हो गई। आग की चपेट में बगल के खेत में खड़ी किसान राम लखन तिवारी की अरहर की फसल भी आ गई, जिससे करीब छह बिस्वा फसल जल गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों किसानों का काफी नुकसान हो चुका था। लेखपाल विकास तिवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और रिपोर्ट भेजकर मुआवजा दिलाने की बात कही। वहीं अवर अभियंता ने बताया कि मामले की जानकारी लेकर लाइनमैन को मौके पर भेजा जा रहा है।
    3
    संग्रामपुर। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में सोमवार को लगी आग की घटनाओं में तीन किसानों की फसल जलकर राख हो गई। जर्जर बिजली तारों से निकली चिंगारी और पराली में लगी आग से कुल मिलाकर कई बीघा फसल का नुकसान हुआ। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
भौसिंहपुर गांव में सोमवार दोपहर जर्जर विद्युत तारों के शॉर्ट सर्किट से किसान यशवंत सिंह की करीब 15 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसान ने बताया कि गेहूं काटकर खेत में डंठल सहित फैलाया गया था और मड़ाई की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान हवा के चलते ऊपर से गुजर रहे बिजली के जर्जर तार आपस में टकरा गए और निकली चिंगारी सूखी फसल पर गिर गई, जिससे आग लग गई। आग की लपटें पास लगे ट्रांसफार्मर तक पहुंचने लगी थीं, लेकिन ग्रामीणों के प्रयास से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
वहीं केशवपुर मुहीबशाह गांव में सोमवार सुबह करीब 10 बजे अज्ञात कारणों से किसान संजय सिंह के खेत में आग लग गई। आग से उनकी करीब एक बीघा पराली जलकर राख हो गई। आग की चपेट में बगल के खेत में खड़ी किसान राम लखन तिवारी की अरहर की फसल भी आ गई, जिससे करीब छह बिस्वा फसल जल गई।
सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों किसानों का काफी नुकसान हो चुका था। लेखपाल विकास तिवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और रिपोर्ट भेजकर मुआवजा दिलाने की बात कही। वहीं अवर अभियंता ने बताया कि मामले की जानकारी लेकर लाइनमैन को मौके पर भेजा जा रहा है।
    user_SHIV MOHAN MISHRA
    SHIV MOHAN MISHRA
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अमेठी पहुंचे गो सेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने क्या कहा और क्या संदेश दिया
    1
    अमेठी पहुंचे गो सेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने  क्या कहा और क्या संदेश दिया
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सुलतानपुर के अरवल कीरी करवत स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर 22 और 23 अप्रैल को भारतीय वायुसेना का विशेष युद्धाभ्यास आयोजित किया जा रहा है। इस अभ्यास में अत्याधुनिक लड़ाकू विमान हिस्सा लेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यातायात मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है। प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील की है।
    1
    सुलतानपुर के अरवल कीरी करवत स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर 22 और 23 अप्रैल को भारतीय वायुसेना का विशेष युद्धाभ्यास आयोजित किया जा रहा है। इस अभ्यास में अत्याधुनिक लड़ाकू विमान हिस्सा लेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यातायात मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है। प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील की है।
    user_Kamalpresh Kamal tiwari
    Kamalpresh Kamal tiwari
    Media company सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
  • Post by Raju.u.p.44
    1
    Post by Raju.u.p.44
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अमेठी एसपी सरवणन टी के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह में देर रात पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई।मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीसीटर अपराधी को गोली लगी।इसके साथ ही उसके दो अन्य सहयोगियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।बदमाश के पास से तमंचा,जिंदा कारतूस,चोरी की बैटरी झटका मशीन और 700 नगद बरामद हुए।मुठभेड़ में घायल कर सनी पांडेय के ऊपर अमेठी के अलग-अलग थानो के अलावा फतेहपुर में 23 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।आज एसपी ने पुलिस ऑफिस सभागार में मामले का खुलासा करते हुए गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।। दरअसल संग्रामपुर पुलिस ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत देर रात व्यक्तियो और वाहनों की जांच कर रही थी इसी बीच एक बाइक सवार आता दिखा जिसे पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी।बदमाश की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बेलखरी गांव के रहने वाले शनि पांडेय के रूप में हुई जो हिस्ट्रीसीटर अपराधी है।तलाशी के दौरान शनि के पास से एक तमंचा जिंदा कारतूस के अलावा चोरी की बैटरी झटका मशीन और 700 रुपए नगद बरामद हुए।इसी बदमाश कि शिनाख्त पर पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों समरजीत पुत्र शिव बहादुर निवासी तिवारीपुर थाना संग्रामपुर और रामलाल मोर्य पुत्र गया प्रसाद मोर्य निवासी तिवारीपुर थाना संग्रामपुर को भी गिरफ्तार किया।अपराधियों के पास से पुलिस ने 2100 रुपए,गैस सिलेंडर,प्लास,पेंचकस,कुदाल,फावड़ा के साथ ही एक बजाज सिटी 100 मोटरसाइकिल भी बरामद की।आज एसपी सरवणन टी ने पुलिस ऑफिस सभागार में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सनी पांडे एक शातिर अपराधी है जिस पर 23 मुकदमें दर्ज हैं।इसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है जो कई वारदातों में शामिल रहे हैं।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए इनाम दिया है।
    1
    अमेठी एसपी सरवणन टी के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह में देर रात पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई।मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीसीटर अपराधी को गोली लगी।इसके साथ ही उसके दो अन्य सहयोगियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।बदमाश के पास से तमंचा,जिंदा कारतूस,चोरी की बैटरी झटका मशीन और 700 नगद बरामद हुए।मुठभेड़ में घायल कर सनी पांडेय के ऊपर अमेठी के अलग-अलग थानो के अलावा फतेहपुर में 23 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।आज एसपी ने पुलिस ऑफिस सभागार में मामले का खुलासा करते हुए गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।।
दरअसल संग्रामपुर पुलिस ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत देर रात व्यक्तियो और वाहनों की जांच कर रही थी इसी बीच एक बाइक सवार आता दिखा जिसे पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी।बदमाश की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बेलखरी गांव के रहने वाले शनि पांडेय के रूप में हुई जो हिस्ट्रीसीटर अपराधी है।तलाशी के दौरान शनि के पास से एक तमंचा जिंदा कारतूस के अलावा चोरी की बैटरी झटका मशीन और 700 रुपए नगद बरामद हुए।इसी बदमाश कि शिनाख्त पर पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों समरजीत पुत्र शिव बहादुर निवासी तिवारीपुर थाना संग्रामपुर और रामलाल मोर्य पुत्र गया प्रसाद मोर्य निवासी तिवारीपुर थाना संग्रामपुर को भी गिरफ्तार किया।अपराधियों के पास से पुलिस ने 2100 रुपए,गैस सिलेंडर,प्लास,पेंचकस,कुदाल,फावड़ा के साथ ही एक बजाज सिटी 100 मोटरसाइकिल भी बरामद की।आज एसपी सरवणन टी ने पुलिस ऑफिस सभागार में मामले का खुलासा करते हुए  बताया कि सनी पांडे एक शातिर अपराधी है जिस पर 23 मुकदमें दर्ज हैं।इसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है जो कई वारदातों में शामिल रहे हैं।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए इनाम दिया है।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.