logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शामली। अवैध शराब के खिलाफ झिंझाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर कच्ची शराब के साथ शराब तस्कर लोकेन्द्र गिरफ्तार। शामली जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झिंझाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देश पर अवैध शराब के अपराध में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना झिंझाना पुलिस ने लोकेन्द्र पुत्र रणवीर निवासी कस्बा ऊन, थाना झिंझाना, जनपद शामली को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद होने के बाद थाना झिंझाना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

5 hrs ago
user_Pankaj Upadhyay
Pankaj Upadhyay
Journalist शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

शामली। अवैध शराब के खिलाफ झिंझाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर कच्ची शराब के साथ शराब तस्कर लोकेन्द्र गिरफ्तार। शामली जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झिंझाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देश पर अवैध शराब के अपराध में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना झिंझाना पुलिस ने लोकेन्द्र पुत्र रणवीर निवासी कस्बा ऊन, थाना झिंझाना, जनपद शामली को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद होने के बाद थाना झिंझाना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शामली। अवैध शराब के खिलाफ झिंझाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर कच्ची शराब के साथ शराब तस्कर लोकेन्द्र गिरफ्तार। शामली जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झिंझाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देश पर अवैध शराब के अपराध में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना झिंझाना पुलिस ने लोकेन्द्र पुत्र रणवीर निवासी कस्बा ऊन, थाना झिंझाना, जनपद शामली को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद होने के बाद थाना झिंझाना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    शामली। अवैध शराब के खिलाफ झिंझाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर कच्ची शराब के साथ शराब तस्कर लोकेन्द्र गिरफ्तार।

शामली जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झिंझाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देश पर अवैध शराब के अपराध में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना झिंझाना पुलिस ने लोकेन्द्र पुत्र रणवीर निवासी कस्बा ऊन, थाना झिंझाना, जनपद शामली को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद होने के बाद थाना झिंझाना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Pankaj Upadhyay
    Pankaj Upadhyay
    Journalist शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शामली: एम्बुलेंस के इंतजार में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, शामली से मेरठ किया था रेफ़र।
    1
    शामली: एम्बुलेंस के इंतजार में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, शामली से मेरठ किया था रेफ़र।
    user_Ch Pankaj Chauhan
    Ch Pankaj Chauhan
    Local News Reporter ऊन, शामली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बुढ़ाना में विवाहिता को 2024 से ही दहेज के लिए किया जा रहा प्रताड़ित, डीआईजी से न्याय की गुहार बुढ़ाना में विवाहिता की प्रेस कॉन्फ्रेंस: 2024 से शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप, डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार, बुढ़ाना, 27 सितंबर 2026। बुढ़ाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने रविवार को प्रेस के समक्ष अपनी आपबीती रखते हुए ससुराल पक्ष पर वर्ष 2024 से लगातार प्रताड़ना, मारपीट और दहेज संबंधी विवाद के आरोप लगाए। महिला का कहना है कि उसने पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों और पुलिस के समक्ष शिकायतें दीं, लेकिन अब तक उसे अपेक्षित कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली है। महिला के अनुसार, 26 सितंबर को डीआईजी बुढ़ाना पहुंचे थे, जहां उसने उन्हें भी अपनी शिकायत से अवगत कराया। महिला का कहना है कि डीआईजी की ओर से उसे आश्वासन दिया गया कि मामले में 27 सितंबर की शाम तक कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इसके बावजूद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला ने कहा कि वह अभी तक पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। महिला ने बताया कि वह अपने बच्चों को लेने के लिए ससुराल पहुंची थी। उसके आरोप के अनुसार, बच्चों को लेने पहुंचने पर उसके साथ मारपीट की गई। महिला का दावा है कि इस दौरान उसे यह भी कहा गया कि वह कहीं भी शिकायत कर ले, उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती, क्योंकि मामला कोर्ट में है। महिला ने कहा कि वह अपने बच्चों को लेने गई थी, लेकिन वहां उसके साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया। महिला का कहना है कि वह अपने बच्चों से अलग रह रही है और इस स्थिति को लेकर लगातार परेशान है। प्रेस वार्ता के दौरान महिला ने पुलिस-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, अपनी सुरक्षा तथा बच्चों से संबंधित मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। महिला ने कहा कि उसे अब अधिकारियों से कार्रवाई की उम्मीद है। वहीं, महिला के अनुसार डीआईजी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले में जल्द कार्रवाई/जानकारी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की क्या स्थिति सामने आती है और संबंधित अधिकारियों की ओर से आगे क्या कार्रवाई की जाती है। नोट: इस खबर में लगाए गए आरोप महिला के कथन और शिकायत पर आधारित हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि पुलिस जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी।
    1
    बुढ़ाना में विवाहिता को 2024 से ही दहेज के लिए किया जा रहा प्रताड़ित, डीआईजी से न्याय की गुहार
बुढ़ाना में विवाहिता की प्रेस कॉन्फ्रेंस: 2024 से शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप, डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार,
बुढ़ाना, 27 सितंबर 2026। बुढ़ाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने रविवार को प्रेस के समक्ष अपनी आपबीती रखते हुए ससुराल पक्ष पर वर्ष 2024 से लगातार प्रताड़ना, मारपीट और दहेज संबंधी विवाद के आरोप लगाए। महिला का कहना है कि उसने पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों और पुलिस के समक्ष शिकायतें दीं, लेकिन अब तक उसे अपेक्षित कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली है।
महिला के अनुसार, 26 सितंबर को डीआईजी बुढ़ाना पहुंचे थे, जहां उसने उन्हें भी अपनी शिकायत से अवगत कराया। महिला का कहना है कि डीआईजी की ओर से उसे आश्वासन दिया गया कि मामले में 27 सितंबर की शाम तक कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इसके बावजूद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला ने कहा कि वह अभी तक पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है।
महिला ने बताया कि वह अपने बच्चों को लेने के लिए ससुराल पहुंची थी। उसके आरोप के अनुसार, बच्चों को लेने पहुंचने पर उसके साथ मारपीट की गई। महिला का दावा है कि इस दौरान उसे यह भी कहा गया कि वह कहीं भी शिकायत कर ले, उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती, क्योंकि मामला कोर्ट में है।
महिला ने कहा कि वह अपने बच्चों को लेने गई थी, लेकिन वहां उसके साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया। महिला का कहना है कि वह अपने बच्चों से अलग रह रही है और इस स्थिति को लेकर लगातार परेशान है।
प्रेस वार्ता के दौरान महिला ने पुलिस-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, अपनी सुरक्षा तथा बच्चों से संबंधित मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। महिला ने कहा कि उसे अब अधिकारियों से कार्रवाई की उम्मीद है।
वहीं, महिला के अनुसार डीआईजी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले में जल्द कार्रवाई/जानकारी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की क्या स्थिति सामने आती है और संबंधित अधिकारियों की ओर से आगे क्या कार्रवाई की जाती है।
नोट: इस खबर में लगाए गए आरोप महिला के कथन और शिकायत पर आधारित हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि पुलिस जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी।
    user_Dharmendra Kasaudhan
    Dharmendra Kasaudhan
    Local News Reporter Budhana, Muzaffarnagar•
    18 hrs ago
  • शाहपुर में सपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों ट्रैक्टरों के काफिले से पहुंचा कार्यकर्ताओं का हुजूम। मुजफ्फरनगर। शाहपुर में समाजवादी पार्टी के पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे। सैकड़ों ट्रैक्टरों का काफिला कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचा, जिससे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की बड़ी मौजूदगी देखने को मिली। कार्यक्रम में पहुंचे सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने भाजपा पर निशाना साधते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जो नेता अपनी सीट नहीं बचा पाए, वह भाजपा को क्या जिताएंगे। राजपाल कश्यप ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि चुनाव आयोग से कोई उम्मीद नहीं है। कार्यक्रम के दौरान सपा नेताओं ने संगठन को मजबूत करने, ग्रामीण इलाकों में जनसंवाद बढ़ाने और गांव-गांव पहुंचकर पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर दिया।
    1
    शाहपुर में सपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों ट्रैक्टरों के काफिले से पहुंचा कार्यकर्ताओं का हुजूम।
मुजफ्फरनगर। शाहपुर में समाजवादी पार्टी के पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे। सैकड़ों ट्रैक्टरों का काफिला कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचा, जिससे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की बड़ी मौजूदगी देखने को मिली।
कार्यक्रम में पहुंचे सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने भाजपा पर निशाना साधते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जो नेता अपनी सीट नहीं बचा पाए, वह भाजपा को क्या जिताएंगे।
राजपाल कश्यप ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि चुनाव आयोग से कोई उम्मीद नहीं है। कार्यक्रम के दौरान सपा नेताओं ने संगठन को मजबूत करने, ग्रामीण इलाकों में जनसंवाद बढ़ाने और गांव-गांव पहुंचकर पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर दिया।
    user_Ajaz nabi Zaidi
    Ajaz nabi Zaidi
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • मुजफ्फरनगर के शिव चौधरी ने बढ़ाया जिले का मान! प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🏆 मुजफ्फरनगर के होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा के प्रतिभाशाली छात्र शिव चौधरी ने बरेली में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के अंडर-14 वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। शिव चौधरी ने सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए मंडल चैंपियन बनने का गौरव भी प्राप्त किया। उनकी शानदार उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिव चौधरी, जड़ौदा निवासी अनुज चौधरी के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, प्रधानाचार्य, शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास को दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रर्वेंद्र दहिया ने शिव चौधरी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 👏 शिव चौधरी की शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई! 📍 मुजफ्फरनगर | मुजफ्फरनगर के शिव चौधरी ने बढ़ाया जिले का मान! प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🏆 मुजफ्फरनगर के होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा के प्रतिभाशाली छात्र शिव चौधरी ने बरेली में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के अंडर-14 वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। शिव चौधरी ने सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए मंडल चैंपियन बनने का गौरव भी प्राप्त किया। उनकी शानदार उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिव चौधरी, जड़ौदा निवासी अनुज चौधरी के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, प्रधानाचार्य, शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास को दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रर्वेंद्र दहिया ने शिव चौधरी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 👏 शिव चौधरी की शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई! 📍 मुजफ्फरनगर |
    1
    मुजफ्फरनगर के शिव चौधरी ने बढ़ाया जिले का मान!
प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🏆
मुजफ्फरनगर के होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा के प्रतिभाशाली छात्र शिव चौधरी ने बरेली में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के अंडर-14 वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
शिव चौधरी ने सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए मंडल चैंपियन बनने का गौरव भी प्राप्त किया। उनकी शानदार उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
शिव चौधरी, जड़ौदा निवासी अनुज चौधरी के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, प्रधानाचार्य, शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास को दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रर्वेंद्र दहिया ने शिव चौधरी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
👏 शिव चौधरी की शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई!
📍 मुजफ्फरनगर | 

मुजफ्फरनगर के शिव चौधरी ने बढ़ाया जिले का मान!
प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🏆
मुजफ्फरनगर के होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा के प्रतिभाशाली छात्र शिव चौधरी ने बरेली में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के अंडर-14 वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
शिव चौधरी ने सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए मंडल चैंपियन बनने का गौरव भी प्राप्त किया। उनकी शानदार उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
शिव चौधरी, जड़ौदा निवासी अनुज चौधरी के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, प्रधानाचार्य, शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास को दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रर्वेंद्र दहिया ने शिव चौधरी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
👏 शिव चौधरी की शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई!
📍 मुजफ्फरनगर |
    user_Satish Kaushik
    Satish Kaushik
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • उज्जैन: शाही मस्जिद को लेकर अफवाहों का खंडन! सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक दावा करता नजर आ रहा है कि पुलिस शाही मस्जिद नहीं तोड़ रही, बल्कि मस्जिद कमेटी द्वारा खुद मस्जिद के कुछ हिस्से को हटाया जा रहा है। युवक ने लोगों से भ्रामक जानकारी और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। उज्जैन: शाही मस्जिद को लेकर अफवाहों का खंडन! सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक दावा करता नजर आ रहा है कि पुलिस शाही मस्जिद नहीं तोड़ रही, बल्कि मस्जिद कमेटी द्वारा खुद मस्जिद के कुछ हिस्से को हटाया जा रहा है। युवक ने लोगों से भ्रामक जानकारी और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
    1
    उज्जैन: शाही मस्जिद को लेकर अफवाहों का खंडन!
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक दावा करता नजर आ रहा है कि पुलिस शाही मस्जिद नहीं तोड़ रही, बल्कि मस्जिद कमेटी द्वारा खुद मस्जिद के कुछ हिस्से को हटाया जा रहा है। युवक ने लोगों से भ्रामक जानकारी और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
उज्जैन: शाही मस्जिद को लेकर अफवाहों का खंडन!
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक दावा करता नजर आ रहा है कि पुलिस शाही मस्जिद नहीं तोड़ रही, बल्कि मस्जिद कमेटी द्वारा खुद मस्जिद के कुछ हिस्से को हटाया जा रहा है। युवक ने लोगों से भ्रामक जानकारी और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शाहपुर में सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जनसंवाद कार्यक्रम, सैकड़ों ट्रैक्टरों के काफिले से दिखा कार्यकर्ताओं का उत्साह मुजफ्फरनगर। शाहपुर कस्बे में समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम रविवार को कल्पना चावला मेमोरियल इंटर कॉलेज के ग्राउंड में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले ट्रैक्टरों का काफिला शाहपुर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जिससे कस्बे में दिनभर आयोजन की चर्चा बनी रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप रहे। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों से ट्रैक्टरों पर सवार होकर कार्यकर्ता शाहपुर पहुंचे। इसके बाद ट्रैक्टरों का काफिला कस्बे के मुख्य मार्गों से निकाला गया। एक के बाद एक ट्रैक्टरों की लंबी कतार दिखाई दी। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने राजपाल कश्यप को भी ट्रैक्टर पर बैठाया और उनके साथ काफिला मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों को एक साथ देखकर राजपाल कश्यप भी उत्साहित नजर आए और उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। ट्रैक्टरों के इस काफिले ने कार्यक्रम को अलग स्वरूप दिया। ग्रामीण क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं की भागीदारी और ट्रैक्टरों की संख्या के कारण शाहपुर के मुख्य मार्गों पर काफी देर तक राजनीतिक गतिविधि दिखाई देती रही। काफिले के बाद सभी कार्यकर्ता कल्पना चावला मेमोरियल इंटर कॉलेज के ग्राउंड में पहुंचे, जहां जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीडीए से जुड़े मुद्दों, संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और लोगों के बीच लगातार संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की मौजूदगी के कारण कार्यकर्ताओं में भी उत्साह दिखाई दिया। सत्येंद्र पाल के 27वें कार्यक्रम से बढ़ी चर्चा इस आयोजन के संयोजक डॉ. सत्येंद्र पाल रहे। बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में लगातार समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम आयोजित कराने को लेकर सत्येंद्र पाल की सक्रियता लगातार चर्चा में रही है। आयोजकों के अनुसार शाहपुर में आयोजित यह उनका 27वां पार्टी कार्यक्रम था। लगातार कार्यक्रमों का आयोजन कर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एक मंच पर जुटाने की उनकी कोशिश इस आयोजन में भी दिखाई दी। बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट के लिए सत्येंद्र पाल की दावेदारी को लेकर पहले से ही चर्चा है। शाहपुर में बड़े स्तर पर आयोजित कार्यक्रम, प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप की मौजूदगी और सैकड़ों ट्रैक्टरों के काफिले के बाद उनकी दावेदारी को लेकर स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं को और बल मिला। उनके समर्थकों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार पार्टी के कार्यक्रम आयोजित कराने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने से उन्होंने संगठन के स्तर पर अपनी सक्रियता दर्ज कराई है। सत्येंद्र पाल की ओर से बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में लगातार पार्टी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। जनसंवाद, पंचायत और संगठन से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से वह कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय बने हुए हैं। शाहपुर का आयोजन भी इसी क्रम में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश से लेकर जिला और स्थानीय स्तर तक के पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। हालांकि बुढ़ाना विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के संबंध में पार्टी की ओर से अभी कोई अंतिम घोषणा नहीं हुई है, लेकिन शाहपुर के आयोजन के बाद सत्येंद्र पाल के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी और ट्रैक्टरों का काफिला उनके लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण आयोजन के रूप में देखा गया। मुख्य मार्गों से गुजरा ट्रैक्टरों का काफिला शाहपुर में निकला ट्रैक्टरों का काफिला कार्यक्रम का सबसे चर्चित हिस्सा रहा। ग्रामीण क्षेत्रों से ट्रैक्टरों पर सवार होकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पहले कस्बे के मुख्य मार्गों से काफिले के रूप में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इसके बाद काफिला कार्यक्रम स्थल कल्पना चावला मेमोरियल इंटर कॉलेज के ग्राउंड में पहुंचा। राजपाल कश्यप को भी काफिले में शामिल ट्रैक्टर पर बैठाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। काफिले के दौरान राजपाल कश्यप लगातार कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते रहे। बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों को देखकर वह भी उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया और संगठन को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय रहने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन रामपाल पाल एवं सलीम ने किया। आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल हुए पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीण क्षेत्रों से ट्रैक्टर लेकर पहुंचे समर्थकों का आभार जताया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, प्रदेश प्रमुख सचिव विनय पाल, श्यामलाल बच्ची सैनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनवीर कश्यप, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सुमित बारी, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के सतीश गुर्जर, एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव दर्शन धनगर, युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर सोएब, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र नीटू, जिला महासचिव सोमपाल भाटी, पूर्व जिला महासचिव विकल गोल्डी, जिला सचिव पवन पाल, प्रदेश सचिव यशवीर वाल्मीकि, बिजनौर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बीके कश्यप, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मौलाना नजर, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अनीता कश्यप, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला महासचिव नरेंद्र सैनी, डॉ. इसरार अल्वी, सांसद पुत्र निशांत मलिक, वीरेंद्र प्रधान, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र प्रधान जोगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश पाल और नरेश पाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
    2
    शाहपुर में सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जनसंवाद कार्यक्रम, सैकड़ों ट्रैक्टरों के काफिले से दिखा कार्यकर्ताओं का उत्साह
मुजफ्फरनगर। शाहपुर कस्बे में समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम रविवार को कल्पना चावला मेमोरियल इंटर कॉलेज के ग्राउंड में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले ट्रैक्टरों का काफिला शाहपुर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जिससे कस्बे में दिनभर आयोजन की चर्चा बनी रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत से पहले अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों से ट्रैक्टरों पर सवार होकर कार्यकर्ता शाहपुर पहुंचे। इसके बाद ट्रैक्टरों का काफिला कस्बे के मुख्य मार्गों से निकाला गया। एक के बाद एक ट्रैक्टरों की लंबी कतार दिखाई दी। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने राजपाल कश्यप को भी ट्रैक्टर पर बैठाया और उनके साथ काफिला मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों को एक साथ देखकर राजपाल कश्यप भी उत्साहित नजर आए और उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।
ट्रैक्टरों के इस काफिले ने कार्यक्रम को अलग स्वरूप दिया। ग्रामीण क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं की भागीदारी और ट्रैक्टरों की संख्या के कारण शाहपुर के मुख्य मार्गों पर काफी देर तक राजनीतिक गतिविधि दिखाई देती रही। काफिले के बाद सभी कार्यकर्ता कल्पना चावला मेमोरियल इंटर कॉलेज के ग्राउंड में पहुंचे, जहां जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पीडीए से जुड़े मुद्दों, संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और लोगों के बीच लगातार संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की मौजूदगी के कारण कार्यकर्ताओं में भी उत्साह दिखाई दिया।
सत्येंद्र पाल के 27वें कार्यक्रम से बढ़ी चर्चा
इस आयोजन के संयोजक डॉ. सत्येंद्र पाल रहे। बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में लगातार समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम आयोजित कराने को लेकर सत्येंद्र पाल की सक्रियता लगातार चर्चा में रही है। आयोजकों के अनुसार शाहपुर में आयोजित यह उनका 27वां पार्टी कार्यक्रम था। लगातार कार्यक्रमों का आयोजन कर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एक मंच पर जुटाने की उनकी कोशिश इस आयोजन में भी दिखाई दी।
बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट के लिए सत्येंद्र पाल की दावेदारी को लेकर पहले से ही चर्चा है। शाहपुर में बड़े स्तर पर आयोजित कार्यक्रम, प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप की मौजूदगी और सैकड़ों ट्रैक्टरों के काफिले के बाद उनकी दावेदारी को लेकर स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं को और बल मिला। उनके समर्थकों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार पार्टी के कार्यक्रम आयोजित कराने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने से उन्होंने संगठन के स्तर पर अपनी सक्रियता दर्ज कराई है।
सत्येंद्र पाल की ओर से बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में लगातार पार्टी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। जनसंवाद, पंचायत और संगठन से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से वह कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय बने हुए हैं। शाहपुर का आयोजन भी इसी क्रम में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश से लेकर जिला और स्थानीय स्तर तक के पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।
हालांकि बुढ़ाना विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के संबंध में पार्टी की ओर से अभी कोई अंतिम घोषणा नहीं हुई है, लेकिन शाहपुर के आयोजन के बाद सत्येंद्र पाल के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी और ट्रैक्टरों का काफिला उनके लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण आयोजन के रूप में देखा गया।
मुख्य मार्गों से गुजरा ट्रैक्टरों का काफिला
शाहपुर में निकला ट्रैक्टरों का काफिला कार्यक्रम का सबसे चर्चित हिस्सा रहा। ग्रामीण क्षेत्रों से ट्रैक्टरों पर सवार होकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पहले कस्बे के मुख्य मार्गों से काफिले के रूप में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इसके बाद काफिला कार्यक्रम स्थल कल्पना चावला मेमोरियल इंटर कॉलेज के ग्राउंड में पहुंचा। राजपाल कश्यप को भी काफिले में शामिल ट्रैक्टर पर बैठाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।
काफिले के दौरान राजपाल कश्यप लगातार कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते रहे। बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों को देखकर वह भी उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया और संगठन को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय रहने की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन रामपाल पाल एवं सलीम ने किया। आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल हुए पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीण क्षेत्रों से ट्रैक्टर लेकर पहुंचे समर्थकों का आभार जताया।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, प्रदेश प्रमुख सचिव विनय पाल, श्यामलाल बच्ची सैनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनवीर कश्यप, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सुमित बारी, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के सतीश गुर्जर, एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव दर्शन धनगर, युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर सोएब, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र नीटू, जिला महासचिव सोमपाल भाटी, पूर्व जिला महासचिव विकल गोल्डी, जिला सचिव पवन पाल, प्रदेश सचिव यशवीर वाल्मीकि, बिजनौर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बीके कश्यप, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मौलाना नजर, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अनीता कश्यप, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला महासचिव नरेंद्र सैनी, डॉ. इसरार अल्वी, सांसद पुत्र निशांत मलिक, वीरेंद्र प्रधान, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र प्रधान जोगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश पाल और नरेश पाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
    user_Abdul Ahad Choudhary
    Abdul Ahad Choudhary
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उज्जैन: शाही मस्जिद को लेकर प्रदर्शन पर ओवैसी की प्रतिक्रिया प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उज्जैन की शाही मस्जिद को लेकर हो रहे प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही उज्जैन की अवाम को सलाम किया। #AsaduddinOwaisi #Ujjain #ShahiMasjid #UjjainNews #Owaisi #MadhyaPradesh #ViralNews #ForPublicNews उज्जैन: शाही मस्जिद को लेकर प्रदर्शन पर ओवैसी की प्रतिक्रिया प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उज्जैन की शाही मस्जिद को लेकर हो रहे प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही उज्जैन की अवाम को सलाम किया। #AsaduddinOwaisi #Ujjain #ShahiMasjid #UjjainNews #Owaisi #MadhyaPradesh #ViralNews #ForPublicNews
    1
    उज्जैन: शाही मस्जिद को लेकर प्रदर्शन पर ओवैसी की प्रतिक्रिया

 प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उज्जैन की शाही मस्जिद को लेकर हो रहे प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही उज्जैन की अवाम को सलाम किया।
#AsaduddinOwaisi #Ujjain #ShahiMasjid #UjjainNews #Owaisi #MadhyaPradesh #ViralNews #ForPublicNews
उज्जैन: शाही मस्जिद को लेकर प्रदर्शन पर ओवैसी की प्रतिक्रिया
प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उज्जैन की शाही मस्जिद को लेकर हो रहे प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही उज्जैन की अवाम को सलाम किया।
#AsaduddinOwaisi #Ujjain #ShahiMasjid #UjjainNews #Owaisi #MadhyaPradesh #ViralNews #ForPublicNews
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.