logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

24 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 60 किग्रा लहन नष्ट व एक अभियोग पंजीकृत रायबरेली, आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के क्रम में संचालित विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के आदेशानुसार संयुक्त आबकारी आयुक्त, लखनऊ जोन एवं उप आबकारी आयुक्त, लखनऊ प्रभार के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 डॉ. रमेश यादव की टीम द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान तहसील लालगंज के थाना सरेनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैरुआ में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों एवं संदिग्ध घरों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान लगभग 60 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया तथा 24 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इस संबंध में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 01 अभियोग पंजीकृत किया गया। जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से इस प्रकार की विशेष प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

11 hrs ago
user_Sujeet kumar
Sujeet kumar
Lalganj, Rae Bareli•
11 hrs ago
5c864c7a-5e15-49e4-b811-0df0ae6f169d

24 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 60 किग्रा लहन नष्ट व एक अभियोग पंजीकृत रायबरेली, आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के क्रम में संचालित विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के आदेशानुसार संयुक्त आबकारी आयुक्त, लखनऊ जोन एवं उप

e9809693-8687-48c8-9bad-ff96c99f3db7

आबकारी आयुक्त, लखनऊ प्रभार के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 डॉ. रमेश यादव की टीम द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्रवाई की

0eeb37f6-74a5-4386-98c4-55290a5e11cf

गई। अभियान के दौरान तहसील लालगंज के थाना सरेनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैरुआ में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों एवं संदिग्ध घरों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान लगभग 60 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया तथा 24 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इस संबंध

2feba1e0-288b-4d71-80d8-0a13bb608aa7

में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 01 अभियोग पंजीकृत किया गया। जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से इस प्रकार की विशेष प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बाबागंज विकासखंड के महेवा मलकिया में ग्रामीण मेधावियों की सफलता से शैक्षिक परिवेश को मजबूती- विनोद बाबागंज विकासखण्ड के महेवा मलकिया स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में पुरा छात्र मेधा एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज व प्रमुख प्रतिनिधि रामयश सरोज एवं रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती एवं विश्वविख्यात संत कृपालु जी महराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। विद्यालय के छात्र शैलेष सरोज, दीपा यादव, सलोनी व देव गुप्ता ने गणेश वंदना तथा स्वागत गान की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
    1
    बाबागंज विकासखंड के महेवा मलकिया में ग्रामीण मेधावियों की सफलता से शैक्षिक परिवेश को मजबूती- विनोद

बाबागंज विकासखण्ड के महेवा मलकिया स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में  पुरा छात्र मेधा एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज व प्रमुख प्रतिनिधि रामयश सरोज एवं रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती एवं विश्वविख्यात संत कृपालु जी महराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। विद्यालय के छात्र शैलेष सरोज, दीपा यादव, सलोनी व देव गुप्ता ने गणेश वंदना तथा स्वागत गान की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • रहवा गांव में सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल पर लगाए गंभीर आरोप रायबरेली के रहवा गांव में सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कराए जाने में लेखपाल की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराई जाए। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को शिकायत देकर मामले की जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। नोट: समाचार में लगाए गए आरोप ग्रामीणों के हैं। संबंधित हल्का लेखपाल या प्रशासन का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
    1
    रहवा गांव में सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल पर लगाए गंभीर आरोप
रायबरेली के रहवा गांव में सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कराए जाने में लेखपाल की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को शिकायत देकर मामले की जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
नोट: समाचार में लगाए गए आरोप ग्रामीणों के हैं। संबंधित हल्का लेखपाल या प्रशासन का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    Media company Lalganj, Rae Bareli•
    1 hr ago
  • ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ₹25,335 की कथित ठगी, पीड़ित ने सीओ मनोज मिश्रा से लगाई न्याय की गुहार ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ₹25,335 की कथित ठगी, पीड़ित ने सीओ मनोज मिश्रा से लगाई न्याय की गुहार
    1
    ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ₹25,335 की कथित ठगी, पीड़ित ने सीओ मनोज मिश्रा से लगाई न्याय की गुहार
ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ₹25,335 की कथित ठगी, पीड़ित ने सीओ मनोज मिश्रा से लगाई न्याय की गुहार
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पवित्र श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र द्वारा अवधेश्वर नाथ धाम का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा पवित्र श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र श्री अजय कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के साथ थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत स्थित अवधेश्वर नाथ धाम का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय, क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री शिवनारायण वैस सहित पुलिस के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    पवित्र श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र द्वारा अवधेश्वर नाथ धाम का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
पवित्र श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र श्री अजय कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के साथ थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत स्थित अवधेश्वर नाथ धाम का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय, क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री शिवनारायण वैस सहित पुलिस के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ट्रैक्टर से मासूम की छात्रा की मौत का मामला, जाम लगाने वालों के खिलाफ दर्ज हुआ केस प्रतापगढ़। ट्रैक्टर से मासूम की छात्रा की मौत का मामला, जाम लगाने वालों के खिलाफ दर्ज हुआ केस, 6 नामजद व 60 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, 29 जुलाई को ट्रैक्टर से छात्रा की हुई थी मौत, परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर किया था बवाल, जाम लगाने व पुलिस से हुई थी नोंकझोंक, पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दर्ज किया है केस, नगर के भंगवा चुंगी चौराहे पर किया था बवाल व जाम, बाइट — सीओ सिटी, आशुतोष मिश्रा
    1
    ट्रैक्टर से मासूम की छात्रा की मौत का मामला,

जाम लगाने वालों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
प्रतापगढ़।
ट्रैक्टर से मासूम की छात्रा की मौत का मामला,
जाम लगाने वालों के खिलाफ दर्ज हुआ केस,
6 नामजद व 60 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज,
29 जुलाई को ट्रैक्टर से छात्रा की हुई थी मौत,
परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर किया था बवाल,
जाम लगाने व पुलिस से हुई थी नोंकझोंक,
पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दर्ज किया है केस,
नगर के भंगवा चुंगी चौराहे पर किया था बवाल व जाम,
बाइट — सीओ सिटी, आशुतोष मिश्रा
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.