logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पहली बार जगदलपुर पहुंचा सोमनाथ का पवित्र ज्योतिर्लिंग, रुद्र अभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़... जगदलपुर। बस्तर जिला के श्रद्धालुओं के लिए सोमवार का दिन विशेष और आध्यात्मिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण रहा। नगर में पहली बार सोमनाथ के पवित्र ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन का आयोजन किया गया , जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे, यह भव्य आध्यात्मिक आयोजन बाल विहार स्कूल जगदलपुर में सोमवार शाम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में वेद विज्ञान महाविद्यापीठ, बेंगलुरु के विद्वान वैदिक पंडितों द्वारा महारुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन और दिव्य दर्शन का लाभ प्राप्त हुआ, जो आम तौर पर केवल तीर्थस्थलों पर ही संभव होता है। इस अवसर पर बाल विहार विद्यालय में बस्तर सांसद महेश कश्यप सहित नगर प्रतिष्ठित लोग और बडू संख्या में महिलाएं पहुंची। बस्तर आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक सदस्य अश्विनी हैप्पी मग्गू ने बताया कि भारत में 12 ज्योतिर्लिंग माने जाते हैं , जिसमें से प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ जी हैं । उन्होंने कहा कि सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की स्थापना युगों पहले चंद्रदेव ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए की थीं। यह ज्योतिर्लिंग 1000 साल पुराना है. सोमनाथ मंदिर में मौजूद ज्योतिर्लिंग का अंश है। अश्विनी मग्गू ने बताया कि 1000 साला पहले मोहम्मद गजनवी ने इस खंडित किया था , परंतु अब इसके अवशेष श्री श्री रविशंकर महाराज के पास आए हैं। जिसकी स्थापना वापस सोमनाथ मंदिर में होनी है लेकिन गुरुदेव श्री श्री रविशंकर महाराज ने इससे पहले देश भर के लोगों को सीके दर्शन का सौभाग्य प्रदान करने का निर्णय किया, जिसके तहत बस्तर से इसकी शुरुआत हुई है , छत्तीसगढ़ में ज्योतिर्लिंग की यात्रा 10 दिनों की रहेगी। उन्होंने कहा कि ज्योर्तिलिंग के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे,इससे सभी के मन में प्रसन्नता है और प्रसन्न मन ही आशीर्वाद दे सकता है। वहीं वेद विज्ञान महाविद्यापीठ, बेंगलुरु के विद्वान वैदिक पंडित जी प्रणवानन्द ने बताया कि यह ज्योतिर्लिंग,सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का अंश हैं,1000 वर्ष पहले जब मोहम्मद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को खंडित किया था , तब ज्योतिर्लिंग के अवशेष को दक्षिण भारत के अग्निहोत्री ब्राह्मणों द्वारा संरक्षित कर उसकी 1000 वर्ष से पूजा अर्चना की, फिर भगवान शंकराचार्य के द्वारा उन्हें बताया गया कि इस लिंग के अवशेष को उस दक्षिण भारत के उस संत को सौंप देना जिसके नाम में शंकर है। वेद विज्ञान महाविद्यापीठ, बेंगलुरु के विद्वान ने बताया कि जनवरी 2024 में अग्निहोत्री ब्राह्मणों द्वारा गुरुदेव श्री श्री रविशंकर महाराज को मूल स्वरूप का ज्योतिर्लिंग समर्पित किया। उन्होंने कहा कि वही ज्योतिर्लिंग जगदलपुर में आया है जिसका दर्शन और आशीर्वाद सभी सनातनी और अन्य संप्रदाय के लोगों ने प्राप्त किया। बाइट - अश्वनी हैप्पी मग्गू , संस्थापक सदस्य आर्ट ऑफ लिविंग बस्तर बाइट - स्वामी प्रणवानन्द, आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर बैंगलोर

3 hrs ago
user_Rajat Dey
Rajat Dey
जगदलपुर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
3 hrs ago

पहली बार जगदलपुर पहुंचा सोमनाथ का पवित्र ज्योतिर्लिंग, रुद्र अभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़... जगदलपुर। बस्तर जिला के श्रद्धालुओं के लिए सोमवार का दिन विशेष और आध्यात्मिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण रहा। नगर में पहली बार सोमनाथ के पवित्र ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन का आयोजन किया गया , जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे, यह भव्य आध्यात्मिक आयोजन बाल विहार स्कूल जगदलपुर में सोमवार शाम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में वेद विज्ञान महाविद्यापीठ, बेंगलुरु के विद्वान वैदिक पंडितों द्वारा महारुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन और दिव्य दर्शन का लाभ प्राप्त हुआ, जो आम तौर पर केवल तीर्थस्थलों पर ही संभव होता है। इस अवसर पर बाल विहार विद्यालय में बस्तर सांसद महेश कश्यप सहित नगर प्रतिष्ठित लोग और बडू संख्या में महिलाएं पहुंची। बस्तर आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक सदस्य अश्विनी हैप्पी मग्गू ने बताया कि भारत में 12 ज्योतिर्लिंग माने जाते हैं , जिसमें से प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ जी हैं । उन्होंने कहा कि सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की स्थापना युगों पहले चंद्रदेव ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए की थीं। यह ज्योतिर्लिंग 1000 साल पुराना है. सोमनाथ मंदिर में मौजूद ज्योतिर्लिंग का अंश है। अश्विनी मग्गू ने बताया कि 1000 साला पहले मोहम्मद गजनवी ने इस खंडित किया था , परंतु अब इसके अवशेष श्री श्री रविशंकर महाराज के पास आए हैं। जिसकी स्थापना वापस सोमनाथ मंदिर में होनी है लेकिन गुरुदेव श्री श्री रविशंकर महाराज ने इससे पहले देश भर के लोगों को सीके दर्शन का सौभाग्य प्रदान करने का निर्णय किया, जिसके तहत बस्तर से इसकी शुरुआत हुई है , छत्तीसगढ़ में ज्योतिर्लिंग की यात्रा 10 दिनों की रहेगी। उन्होंने कहा कि ज्योर्तिलिंग के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे,इससे सभी के मन में प्रसन्नता है और प्रसन्न मन ही आशीर्वाद दे सकता है। वहीं वेद विज्ञान महाविद्यापीठ, बेंगलुरु के विद्वान वैदिक पंडित जी प्रणवानन्द ने बताया कि यह ज्योतिर्लिंग,सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का अंश हैं,1000 वर्ष पहले जब मोहम्मद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को खंडित किया था , तब ज्योतिर्लिंग के अवशेष को दक्षिण भारत के अग्निहोत्री ब्राह्मणों द्वारा संरक्षित कर उसकी 1000 वर्ष से पूजा अर्चना की, फिर भगवान शंकराचार्य के द्वारा उन्हें बताया गया कि इस लिंग के अवशेष को उस दक्षिण भारत के उस संत को सौंप देना जिसके नाम में शंकर है। वेद विज्ञान महाविद्यापीठ, बेंगलुरु के विद्वान ने बताया कि जनवरी 2024 में अग्निहोत्री ब्राह्मणों द्वारा गुरुदेव श्री श्री रविशंकर महाराज को मूल स्वरूप का ज्योतिर्लिंग समर्पित किया। उन्होंने कहा कि वही ज्योतिर्लिंग जगदलपुर में आया है जिसका दर्शन और आशीर्वाद सभी सनातनी और अन्य संप्रदाय के लोगों ने प्राप्त किया। बाइट - अश्वनी हैप्पी मग्गू , संस्थापक सदस्य आर्ट ऑफ लिविंग बस्तर बाइट - स्वामी प्रणवानन्द, आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर बैंगलोर

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान कोंडागांव :- जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 40 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीमाल ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान पाकर विद्यार्थियों में हर्ष एवं उमंग का माहौल रहा और पालक एवं शिक्षक भी गौरवान्चित नजर आए। विद्यार्थियों ने कलेक्टर से वादा किया कि वे कक्षा 12वीं में और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। बच्चों ने कहा कि इस सम्मान से उन्हे आगामी कक्षाओं में और अधिक प्रतिशत् लाने की प्रेरणा मिली है। कलेक्टर के इस पहल की सभी ने सराहना की। इससे बच्चों में उत्साह और पढाई के प्रति नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस दौरान विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय, चावरा हायर सेकेण्डरी स्कूल, डीएव्ही, एकलव्य सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं सहित विद्यार्थियों के साथ उनके पालक एवं शिक्षकगण शामिल हुए। नवोदय विद्यालय कोण्डागांव में अध्ययनरत् छात्रा कु० वंदना कश्यप 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, डी०ए०व्ही० बड़ेडोंगर फरसगांव की छात्रा कु० प्रीति सरकार 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं डी०ए०व्ही० केशकाल की छात्रा कु० वनशिखा खबास, चावरा हायर सेकेण्डरी स्कूल कोण्डागांव का छात्र आर्यन जायसवाल एवं नवोदय विद्यालय कोण्डागांव का छात्र देवदत्त सोम इन तीनों ने 94 प्रतिशत् अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। इन सभी विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान के साथ जिला शिक्षा कार्यालय से श्री सियाराम नेताम्, श्री अजय राठौर, श्री गुलशन भारद्वाज, श्री रविंद्र देवांगन एवं श्रीमती शीला शार्दुल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    4
    सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान
कोंडागांव :- जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 40 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीमाल ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान पाकर विद्यार्थियों में हर्ष एवं उमंग का माहौल रहा और पालक एवं शिक्षक भी गौरवान्चित नजर आए।
विद्यार्थियों ने कलेक्टर से वादा किया कि वे कक्षा 12वीं में और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। बच्चों ने कहा कि इस सम्मान से उन्हे आगामी कक्षाओं में और अधिक प्रतिशत् लाने की प्रेरणा मिली है। कलेक्टर के इस पहल की सभी ने सराहना की। इससे बच्चों में उत्साह और पढाई के प्रति नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
इस दौरान विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय, चावरा हायर सेकेण्डरी स्कूल, डीएव्ही, एकलव्य सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं सहित विद्यार्थियों के साथ उनके पालक एवं शिक्षकगण शामिल हुए।
नवोदय विद्यालय कोण्डागांव में अध्ययनरत् छात्रा कु० वंदना कश्यप 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, डी०ए०व्ही० बड़ेडोंगर फरसगांव की छात्रा कु० प्रीति सरकार 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं डी०ए०व्ही० केशकाल की छात्रा कु० वनशिखा खबास, चावरा हायर सेकेण्डरी स्कूल कोण्डागांव का छात्र आर्यन जायसवाल एवं नवोदय विद्यालय कोण्डागांव का छात्र देवदत्त सोम इन तीनों ने 94 प्रतिशत् अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। इन सभी विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान के साथ जिला शिक्षा कार्यालय से श्री सियाराम नेताम्, श्री अजय राठौर, श्री गुलशन भारद्वाज, श्री रविंद्र देवांगन एवं श्रीमती शीला शार्दुल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_रामकुमार भारद्वाज
    रामकुमार भारद्वाज
    कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • नारायणपुर जिले के तेलसी मोड़ में रावघाट माइंस प्रभावित ग्रामों के ग्रामीणों ने अब खुलकर विरोध का बिगुल फूंक दिया है। राजाराव बूढ़ादेव गोद ग्राम विकास समिति रावघाट के बैनर तले शुरू हुआ यह आंदोलन अनिश्चितकालीन धरना और हड़ताल में बदल चुका है, जिसे परिवहन संघ और श्रमिक संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है।
    1
    नारायणपुर जिले के तेलसी मोड़ में रावघाट माइंस प्रभावित ग्रामों के ग्रामीणों ने अब खुलकर विरोध का बिगुल फूंक दिया है। राजाराव बूढ़ादेव गोद ग्राम विकास समिति रावघाट के बैनर तले शुरू हुआ यह आंदोलन अनिश्चितकालीन धरना और हड़ताल में बदल चुका है, जिसे परिवहन संघ और श्रमिक संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है।
    user_AKASH singh thakur
    AKASH singh thakur
    Narayanpur, Chhattisgarh•
    9 hrs ago
  • गरियाबदं पुलिस द्वारा 6.120 लीटर देशी मदिरा मसाला शराब के साथ आरोपी को किया गया, गिरफ्तार। कार्यवाही थाना राजिम गरियाबंद - नशे के विरुद्ध नया सवेरा अभियान अंतर्गत गरियाबंद पुलिस द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर एवं पेट्रोलिंग को सक्रिय किए थे। जो आज दिनांक 21.04.2026 को थाना प्रभारी राजिम को सूचना मिला की एक व्यक्ति अवैध रूप से अपने पास देशी मदिरा मसाला शराब ले कर जा रहा है। मुखबीर द्वारा बताये गये घटना स्थल पर थाना से स्टाफ भेज कर रेड कार्यवाही करने पर राजिम मार्ग से कुरूसकेरा रेत खदान से ग्राम सुरसाबांधा की ओर जा रहे आरोपी थेनश कुमार तारक को रोक कर पुछताछ कर तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 6.120 लीटर देशी मसाला शराब कीमती 3400 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया है। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से विधिवत समक्ष गवाहन के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी- थनेश कुमार तारक पिता स्व. यादराम तारक उम्र 19 वर्ष साकिन कुरूसकेरा थाना राजिम जिला गरियाबंद। जप्त सामग्री - 1. 06.120 लीटर देशी मदिरा मसाला शराब कीमती 3400 रूपये।
    1
    गरियाबदं पुलिस द्वारा 6.120 लीटर देशी  मदिरा मसाला शराब के साथ आरोपी को किया गया, गिरफ्तार।
कार्यवाही थाना राजिम
गरियाबंद - नशे के विरुद्ध नया सवेरा अभियान अंतर्गत गरियाबंद पुलिस द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध नशे के  परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर एवं पेट्रोलिंग को सक्रिय किए थे। जो आज दिनांक 21.04.2026 को थाना प्रभारी राजिम को सूचना मिला की एक व्यक्ति अवैध रूप से अपने पास देशी मदिरा मसाला शराब ले कर जा रहा है। मुखबीर द्वारा बताये गये घटना स्थल पर थाना से स्टाफ भेज कर रेड कार्यवाही करने पर राजिम मार्ग से कुरूसकेरा रेत खदान से ग्राम सुरसाबांधा की ओर जा रहे आरोपी थेनश कुमार तारक को रोक कर पुछताछ कर तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 6.120 लीटर देशी मसाला शराब कीमती 3400 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया है। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से विधिवत समक्ष गवाहन के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश  किया गया।
गिरफ्तार आरोपी-
थनेश कुमार तारक पिता स्व. यादराम तारक उम्र 19 वर्ष साकिन कुरूसकेरा थाना राजिम जिला गरियाबंद।
जप्त सामग्री -
1. 06.120 लीटर देशी मदिरा मसाला शराब कीमती 3400 रूपये।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • दुर्ग में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत जमानत पर छूटकर आए पति की पत्नी ने सिलबट्टे से की हत्या दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-2 स्थित दुर्गा पारा (वार्ड 35) में एक पत्नी ने विवाद के बाद अपने ही पति की हत्या कर दी। आरोपी महिला ने सिलबट्टे से हमला कर पति को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय डोमन साहू के रूप में हुई है। घटना के पीछे की कहानी बेहद चौंकाने वाली है। जानकारी के अनुसार, मृतक डोमन साहू अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी हीरामणी साहू (35 वर्ष) और बच्चों के साथ मारपीट करता था। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर हीरामणी ने 19 अप्रैल को जामुल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने डोमन को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उसे जमानत मिल गई। जमानत पर घर लौटने के बाद डोमन और हीरामणी के बीच फिर से तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर हीरामणी ने घर में रखे पत्थर के सिलबट्टे से डोमन के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। चोट इतनी गंभीर थी कि डोमन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई महेंद्र साहू ने बताया कि डोमन की शराब की लत के कारण घर में हमेशा तनाव का माहौल रहता था। दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब हत्या के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
    1
    दुर्ग में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत
जमानत पर छूटकर आए पति की पत्नी ने सिलबट्टे से की हत्या
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-2 स्थित दुर्गा पारा (वार्ड 35) में एक पत्नी ने विवाद के बाद अपने ही पति की हत्या कर दी। आरोपी महिला ने सिलबट्टे से हमला कर पति को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय डोमन साहू के रूप में हुई है।
घटना के पीछे की कहानी बेहद चौंकाने वाली है। जानकारी के अनुसार, मृतक डोमन साहू अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी हीरामणी साहू (35 वर्ष) और बच्चों के साथ मारपीट करता था। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर हीरामणी ने 19 अप्रैल को जामुल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने डोमन को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उसे जमानत मिल गई।
जमानत पर घर लौटने के बाद डोमन और हीरामणी के बीच फिर से तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर हीरामणी ने घर में रखे पत्थर के सिलबट्टे से डोमन के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। चोट इतनी गंभीर थी कि डोमन की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के भाई महेंद्र साहू ने बताया कि डोमन की शराब की लत के कारण घर में हमेशा तनाव का माहौल रहता था। दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब हत्या के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साधारण से दुकान में झलमुरी खाया जिसकी चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है
    1
    बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साधारण से दुकान में झलमुरी खाया जिसकी चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है
    user_Aman Prakash
    Aman Prakash
    Local News Reporter Raipur, Chhattisgarh•
    4 hrs ago
  • हंसराज नवयुवक मंडल केवल सहयोगी व मेरे मित्रगण प्रेम चंद्राकर व ईशांत चावड़ा जी के साथ गुनगुनाएं गानों की झलकियां। मुझे अपने पिताजी की कमी लगती हैं इस दुख में मुझे दुर्ग के लोगों व अपनों की सहानुभूति की जरुरत हैं। मैंने अपने पिताजी को बच्चे की तरह संभालकर रखा था पर अफसोस समय रहते लोगों ने मुझे व मेरे समाजसेवी विचारों व कार्यों को समझकर महत्व नहीं दिया जिसकी वजह से अपने पिताजी को वह पारिवारिक खुशी नहीं दें पाया जों लगभग हर पिता चाहता मैं विनम्र निवेदन करता हूं दुर्ग के लोग इस तरह के कष्टमय जीवन जीते हुए समाजसेवी संघर्षों में सहयोग सहायता करें ताकि बेहतर वातावरण निर्माण में आगे कार्य कर सकूं। (मोबाईल क्रमांक-9202219810 ) अधिक जानकारी व सहयोग सहायता या जुड़ने हेतु संपर्क कीजिए।. जयवर्धन समाजसेवी दुर्ग।. हंसराज नवयुवक मंडल।. 👏👏👏.
    1
    हंसराज नवयुवक मंडल केवल सहयोगी व मेरे मित्रगण प्रेम चंद्राकर व ईशांत चावड़ा जी के साथ 
गुनगुनाएं गानों की झलकियां।
मुझे अपने पिताजी की कमी 
लगती हैं इस दुख में मुझे 
दुर्ग के लोगों व अपनों की 
सहानुभूति की जरुरत हैं।
मैंने अपने पिताजी को बच्चे की तरह 
संभालकर रखा था 
पर अफसोस समय रहते लोगों ने मुझे व मेरे समाजसेवी विचारों व कार्यों को समझकर महत्व नहीं दिया जिसकी वजह से अपने पिताजी को 
वह पारिवारिक खुशी नहीं दें पाया 
जों लगभग हर पिता चाहता 
मैं विनम्र निवेदन करता हूं 
दुर्ग के लोग इस तरह के कष्टमय जीवन जीते हुए समाजसेवी संघर्षों में सहयोग सहायता करें 
ताकि बेहतर वातावरण निर्माण में 
आगे कार्य कर सकूं।
(मोबाईल क्रमांक-9202219810 )
अधिक जानकारी व सहयोग सहायता या जुड़ने हेतु संपर्क कीजिए।.
जयवर्धन समाजसेवी दुर्ग।.
हंसराज नवयुवक मंडल।.
👏👏👏.
    user_जयवर्धन समाजसेवी दुर्ग 9202219810.
    जयवर्धन समाजसेवी दुर्ग 9202219810.
    Social club दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में धर्मांतरण का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। नारायणपुर के बाजार स्थल पर आज हजारों की संख्या में सर्व समाज और आदिवासी समुदाय के लोग एकजुट हुए। मौका था—प्रदेश सरकार के 'धर्म स्वतंत्रता विधेयक' का खुला समर्थन। आदिवासी समाज के पारंपरिक प्रमुखों से लेकर भाजपा के दिग्गज नेताओं तक, मंच से एक ही आवाज गूंजी कि हमारी संस्कृति और परंपरा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभा में न केवल धर्मांतरित लोगों को 30 अप्रैल तक की वापसी का अल्टीमेटम याद दिलाया गया, बल्कि प्रशासन के दावों पर भी तीखे सवाल दागे गए।
    1
    छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में धर्मांतरण का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। नारायणपुर के बाजार स्थल पर आज हजारों की संख्या में सर्व समाज और आदिवासी समुदाय के लोग एकजुट हुए। मौका था—प्रदेश सरकार के 'धर्म स्वतंत्रता विधेयक' का खुला समर्थन। आदिवासी समाज के पारंपरिक प्रमुखों से लेकर भाजपा के दिग्गज नेताओं तक, मंच से एक ही आवाज गूंजी कि हमारी संस्कृति और परंपरा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभा में न केवल धर्मांतरित लोगों को 30 अप्रैल तक की वापसी का अल्टीमेटम याद दिलाया गया, बल्कि प्रशासन के दावों पर भी तीखे सवाल दागे गए।
    user_AKASH singh thakur
    AKASH singh thakur
    Narayanpur, Chhattisgarh•
    23 hrs ago
  • पैरी घूम्मर बांध में जानलेवा स्टंट: 20 फीट से छलांग लगा रहे युवा, जल संसाधन विभाग बेखबर गरियाबंद। पैरी घूम्मर बांध इन दिनों सैलानियों से गुलजार है। गर्मी बढ़ते ही जिले सहित आसपास के इलाकों से युवक युवती, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में यहां नहाने और घूमने पहुंच रहे हैं। बांध का ठंडा पानी लोगों को राहत दे रहा है, लेकिन इसी के साथ यहां मौत का खतरा भी मंडरा रहा है। कुछ युवा रोमांच के नाम पर करीब 20 फीट ऊंची दीवार और चट्टानों से सीधे गहरे पानी में छलांग लगा रहे हैं। मौके पर न चेतावनी बोर्ड हैं, न सुरक्षा जाली और न ही कोई लाइफ गार्ड। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं है। नीचे पत्थर होने पर एक गलती जान ले सकती है। सबसे बड़ा सवाल जल संसाधन विभाग की लापरवाही पर है। बांध का रखरखाव और सुरक्षा की जिम्मेदारी इसी विभाग की है। गर्मी में हर साल यहां भीड़ उमड़ती है और स्टंटबाजी की घटनाएं सामने आती हैं। इसके बावजूद विभाग ने आज तक खतरनाक पॉइंट्स पर फेंसिंग, सूचना बोर्ड या कर्मचारी तैनात करना जरूरी नहीं समझा। ग्रामीणों ने कलेक्टर और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि तुरंत बांध पर सुरक्षा व्यवस्था की जाए। खतरनाक जगहों पर लोहे की जाली लगाई जाए, चेतावनी बोर्ड लगें और पुलिस या होमगार्ड तैनात हों। छलांग लगाने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। विभाग की चुप्पी कहीं किसी परिवार की खुशियां छीन न ले, इससे पहले कार्रवाई जरूरी है। गर्मी की छुट्टियों में भीड़ और बढ़ेगी। जल संसाधन विभाग कब जागेगा?
    2
    पैरी घूम्मर बांध में जानलेवा स्टंट: 20 फीट से छलांग लगा रहे युवा, जल संसाधन विभाग बेखबर
गरियाबंद। पैरी घूम्मर बांध इन दिनों सैलानियों से गुलजार है। गर्मी बढ़ते ही जिले सहित आसपास के इलाकों से युवक युवती, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में यहां नहाने और घूमने पहुंच रहे हैं। बांध का ठंडा पानी लोगों को राहत दे रहा है, लेकिन इसी के साथ यहां मौत का खतरा भी मंडरा रहा है। 
कुछ युवा रोमांच के नाम पर करीब 20 फीट ऊंची दीवार और चट्टानों से सीधे गहरे पानी में छलांग लगा रहे हैं। मौके पर न चेतावनी बोर्ड हैं, न सुरक्षा जाली और न ही कोई लाइफ गार्ड। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं है। नीचे पत्थर होने पर एक गलती जान ले सकती है। 
सबसे बड़ा सवाल जल संसाधन विभाग की लापरवाही पर है। बांध का रखरखाव और सुरक्षा की जिम्मेदारी इसी विभाग की है। गर्मी में हर साल यहां भीड़ उमड़ती है और स्टंटबाजी की घटनाएं सामने आती हैं। इसके बावजूद विभाग ने आज तक खतरनाक पॉइंट्स पर फेंसिंग, सूचना बोर्ड या कर्मचारी तैनात करना जरूरी नहीं समझा।
ग्रामीणों ने कलेक्टर और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि तुरंत बांध पर सुरक्षा व्यवस्था की जाए। खतरनाक जगहों पर लोहे की जाली लगाई जाए, चेतावनी बोर्ड लगें और पुलिस या होमगार्ड तैनात हों। छलांग लगाने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। 
विभाग की चुप्पी कहीं किसी परिवार की खुशियां छीन न ले, इससे पहले कार्रवाई जरूरी है। गर्मी की छुट्टियों में भीड़ और बढ़ेगी। जल संसाधन विभाग कब जागेगा?
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • भिलाई से इस वक्त की बड़ी खबर नेशनल हाईवे पर नेहरू नगर चौक के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार आकाश केसरवानी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में दो अन्य युवक घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब थार वाहन सुपेला से नेहरू नगर की ओर जा रही थी। नेहरू नगर चौक के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में करण सिंह और ऋतिक साहू घायल हुए हैं। करण सिंह को गंभीर हालत में हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि ऋतिक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। अपील: तेज रफ्तार और लापरवाही किसी की भी जिंदगी छीन सकती है। कृपया वाहन सावधानी से चलाएं, ट्रैफिक नियमों का पालन करें, सीट बेल्ट जरूर लगाएं और सुरक्षित रहें।
    1
    भिलाई से इस वक्त की बड़ी खबर
नेशनल हाईवे पर नेहरू नगर चौक के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार आकाश केसरवानी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में दो अन्य युवक घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब थार वाहन सुपेला से नेहरू नगर की ओर जा रही थी। नेहरू नगर चौक के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में करण सिंह और ऋतिक साहू घायल हुए हैं। करण सिंह को गंभीर हालत में हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि ऋतिक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
अपील: तेज रफ्तार और लापरवाही किसी की भी जिंदगी छीन सकती है। कृपया वाहन सावधानी से चलाएं, ट्रैफिक नियमों का पालन करें, सीट बेल्ट जरूर लगाएं और सुरक्षित रहें।
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.