कुशीनगर में मातृ-शिशु स्वास्थ्य में लापरवाही पर सख्त डीएम, हर मौत की होगी गहन जांच ,जिलाधिकारी जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने दिए कड़े निर्देश, लापरवाही मिलने पर तय होगी जिम्मेदारी, कुशीनगर। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मातृ एवं शिशु मृत्यु के प्रत्येक मामले की गहन, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराई जाएगी। जांच में अस्पताल, चिकित्सक या स्वास्थ्यकर्मी की लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी की मौजूदगी में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा व्यवस्थाओं और विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में लगातार सुधार के साथ योजनाओं के पारदर्शी और प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी, लापरवाही अथवा उदासीनता सामने नहीं आनी चाहिए। हर मातृ-शिशु मृत्यु की होगी जांच डीएम ने मातृ एवं शिशु मृत्यु के प्रत्येक प्रकरण की विस्तृत समीक्षा के लिए स्थायी समिति गठित करने के निर्देश दिए। समिति में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, संबंधित मजिस्ट्रेट और चिकित्सक को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी घटना की जांच केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का विश्लेषण कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के ठोस उपाय किए जाएं। लंबित भुगतान जल्द निपटाने के निर्देश मातृत्व योजना के तहत मंत्रा एप पर लंबित भुगतानों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी लंबित भुगतान प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने को कहा। माइक्रोप्लान के तहत संबंधित एमवाईसी को अपने क्षेत्र के लंबित भुगतानों का एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रसव और मृत्यु का रोजाना देना होगा अपडेट डीएम ने जनपद के सभी पंजीकृत सरकारी एवं निजी अस्पतालों से प्रतिदिन निर्धारित समय पर प्रसव और मृत्यु का अद्यतन विवरण गूगल फॉर्म के माध्यम से अनिवार्य रूप से प्राप्त करने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों के नियमित और सटीक संकलन पर जोर देते हुए कहा कि इससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की वास्तविक स्थिति की निगरानी कर समय रहते सुधारात्मक कार्रवाई की जा सकेगी। चिकित्सकों को सुरक्षित माहौल देने पर जोर जिलाधिकारी ने सरकारी और निजी क्षेत्र के चिकित्सकों तथा स्वास्थ्यकर्मियों के लिए भयमुक्त, सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुरक्षा और बेहतर चिकित्सा सेवाओं के साथ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा और गरिमा का भी ध्यान रखा जाना जरूरी है। सीएचसी पर ऑक्सीजन व्यवस्था रहे दुरुस्त सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सीजन की व्यवस्था को सुदृढ़ और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने आवश्यक धनराशि की उपलब्धता और समय से उपयोग सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके। शव वाहन की जानकारी सार्वजनिक करने के निर्देश बैठक में शव वाहन की उपलब्धता और उसके उपयोग की व्यवस्था की भी समीक्षा हुई। डीएम ने आमजन को शव वाहन की उपलब्धता, संपर्क नंबर और उपयोग की प्रक्रिया के संबंध में स्पष्ट एवं पारदर्शी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि जरूरतमंद परिवारों को समय पर सुविधा मिल सके। टीकाकरण से लेकर एंबुलेंस सेवाओं तक समीक्षा बैठक में टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK), 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाओं, आशाओं के भुगतान, कालाजार और फाइलेरिया समेत स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। विशेष रूप से दूरस्थ और वंचित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने तथा एंबुलेंस सेवाओं को समयबद्ध और प्रभावी बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि जनपदवासियों को सुलभ, सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। सभी अधिकारी और कर्मचारी संवेदनशीलता, सेवा भावना और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ।

- आज दिनांक 27/08/26को दिन बृहस्पत कोपडरौना नगर के सुभाष चौक पर विकाश इंसानशील पार्टी द्वारा अयोध्या के हनुमान गड़ी के महंथ राजू दास द्वारा निषाद समाज के नेता व कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद जी को नेशनल चैनल के डिबेट मे मां बहन की गाली व जूता चप्पल से मारने पीटने को कहा गया जो बहुत ही निंदनीय है राजू दास ने कुंवर सिंह निषाद जी को गाली नही दिया है बल्कि उसने पूरे समाज के मां बहन को गाली दिया है जिसके विरोध मे पूरे समाज के लोगो द्वारा पुतला दहन व प्रदर्शन कर पडरौना के निषाद समाज ने असंतोष जताया और भारी रोष व्याप्त किए यह पुतला दहन जिला अध्यक्ष VIP पार्टी शौखी निषाद के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ तथा संचालन जितेंद्र उर्फ मुन्ना साहनी ने कहा कुंवर सिंह निषाद का अपमान पूरे निषाद समाज का अपमान है जिसको कतई बर्दाश्त नही किया जायेगा अगर इसी तरह से किसी ने भी समाज के किसी भी व्यक्ति का अपमान किया और जो जिस भाषा मे समझेगा उसको उस भाषा मे जवाब दिया जाएगा बैठक मे मुख्यरूप से जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा मनोज साहनी जी,राम कलेश निषाद जलांचल प्रगतिपथ, जी, जोगेंद्र साहनी विधान सभा अध्यक्ष पडरौना, राजू साहनी, भगवान निषाद राजेश निषाद जवाहिर निषाद, नीरज साहनी, केदार निषाद, जगदीश निषाद, जिलापंचायत प्रत्याशी अनिल साहनी, पारस निषाद, संजय निषाद, आमिर निषाद गुड्डू निषाद राजीव निषाद आदि लोग उपस्थित रहे1
- भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समितिएवं सोशल मीडिया महासंघनेपाल में आए बाढ़त्रासदीपर संपूर्ण भारतएवं पत्रकार बंधुआपके साथ खड़ा है1
- वाहन चेकिंग के दौरान 291 लीटर शराब जब्त, कार समेत दो धंधेबाज गिरफ्तार। ----- पैर टूटने का बहाना बनाकर कार से शराब की तस्करी करने का आरोप। नौतन। थाना क्षेत्र के खाप टोला में शुक्रवार की सुबह वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 291 लीटर शराब बरामद किया। पुलिस ने मौके से कार समेत दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाजों की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के बहुहरवा खुर्द निवासी पपन उर्फ अनिष कुमार व रितिक कुमार के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस को शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद खाप टोला में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान कार से 291 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब व कार को जब्त कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि रितिक कुमार पैर टूटने का बहाना बनाकर कार से शराब की तस्करी लगातार कर रहा था। पुलिस मामले में दोनों आरोपितों से पूछताछ कर शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।3
- पड़री चौराहा ढाला पर इतना जाम है की बाइक फोर व्हीलर नहीं निकल पा रहा है इतना बहुत लंबी कतार लगा है गाड़ी का डाला को करवाई4
- चीन का हेलीकॉप्टर ग्लेशियर टूटने वाली जगह पर पहुंचा! आखिर GLOF ने नेपाल में कैसे मचाई तबाही? 😱🌊 📌 Description ग्लेशियर से बनी झील का बांध अचानक टूटने पर आने वाली GLOF (Glacial Lake Outburst Flood) बेहद खतरनाक हो सकती है। तेज बहाव के साथ पानी और मलबा पहाड़ों से नीचे आते हैं और कुछ ही समय में भारी तबाही मचा सकते हैं। चीन का हेलीकॉप्टर ग्लेशियर प्रभावित क्षेत्र तक पहुंचा है। पूरी जानकारी वीडियो में देखें और शेयर करें। 🔥 चीन का हेलीकॉप्टर ग्लेशियर टूटने वाली जगह पर पहुंचा! आखिर GLOF ने नेपाल में कैसे मचाई तबाही? 😱🌊 📌 Description ग्लेशियर से बनी झील का बांध अचानक टूटने पर आने वाली GLOF (Glacial Lake Outburst Flood) बेहद खतरनाक हो सकती है। तेज बहाव के साथ पानी और मलबा पहाड़ों से नीचे आते हैं और कुछ ही समय में भारी तबाही मचा सकते हैं। चीन का हेलीकॉप्टर ग्लेशियर प्रभावित क्षेत्र तक पहुंचा है। पूरी जानकारी वीडियो में देखें और शेयर करें।1
- रात में जेसीबी से शुरूरात में जेसीबी से शुरू हुआ मरम्मत कार्य, मौके पर मची हलचल। 🚧 आवागमन प्रभावित होने की आशंका। हुआ मरम्मत कार्य, मौके पर मची हलचल। 🚧 आवागमन प्रभावित होने की आशंका। 🚨 लखनऊ में सड़क धंसी! रात में जेसीबी से शुरू हुआ मरम्मत कार्य, मौके पर मची हलचल। 🚧 आवागमन प्रभावित होने की आशंका। 📍 लखनऊ जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 👍 Like | 🔄 Share | 🔔 Follow1
- राजू दास के अमर्यादित बयान के विरोध में वीआईपी पार्टी ने फूंका पुतला। महंत राजू दास द्वारा कथित तौर पर अमर्यादित भाषा के प्रयोग के विरोध में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर उनका प्रतीकात्मक पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने राजू दास के बयान की निंदा करते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। गुरुवार को पड़रौना के सुभाष चौक पर हुए प्रदर्शन में वीआईपी पार्टी के जिला अध्यक्ष शौखी निषाद व जितेन्द्र साहनी सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सार्वजनिक मंच पर इस तरह की भाषा का प्रयोग उचित नहीं है और मामले में कार्रवाई होनी चाहिए।1
- चीन का हेलीकॉप्टर ग्लेशियर टूटने वाली जगह पर पहुंचा! आखिर GLOF ने नेपाल में कैसे मचाई तबाही? 😱🌊 📌 Description ग्लेशियर से बनी झील का बांध अचानक टूटने पर आने वाली GLOF (Glacial Lake Outburst Flood) बेहद खतरनाक हो सकती है। तेज बहाव के साथ पानी और मलबा पहाड़ों से नीचे आते हैं और कुछ ही समय में भारी तबाही मचा सकते हैं। चीन का हेलीकॉप्टर ग्लेशियर प्रभावित क्षेत्र तक पहुंचा है। पूरी जानकारी वीडियो में देखें और Share kijiye ⁵ चीन का हेलीकॉप्टर ग्लेशियर टूटने वाली जगह पर पहुंचा! आखिर GLOF ने नेपाल में कैसे मचाई तबाही? 😱🌊 📌 Description ग्लेशियर से बनी झील का बांध अचानक टूटने पर आने वाली GLOF (Glacial Lake Outburst Flood) बेहद खतरनाक हो सकती है। तेज बहाव के साथ पानी और मलबा पहाड़ों से नीचे आते हैं और कुछ ही समय में भारी तबाही मचा सकते हैं। चीन का हेलीकॉप्टर ग्लेशियर प्रभावित क्षेत्र तक पहुंचा1
- देवरिया में पुलिस मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में शातिर आरोपी घायल देवरिया। थाना कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, बेलड़ाड मोड़ के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर नहीं रुके और बरहज मार्ग की ओर तेज रफ्तार से भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। कुछ दूर जाने के बाद आरोपियों की मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। दोनों युवक पैदल भागने लगे। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने अवैध पिस्टल से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान मनीष जायसवाल पुत्र मन्नू, निवासी देवरिया खास, थाना कोतवाली, देवरिया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मनीष जायसवाल के खिलाफ चोरी और आर्म्स एक्ट समेत 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। मौके से पुलिस ने सफेद रंग की अपाची मोटरसाइकिल, एक अवैध पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य बताई गई है।1