बड़सर क्षेत्र से युवती लापता, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप घर से सोने के आभूषण व बैंक दस्तावेज ले जाने की शिकायत, जांच शुरू बड़सर थाना सदर हमीरपुर में बड़सर क्षेत्र की एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और घर से कीमती सामान गायब होने का मामला दर्ज किया गया है। कठुलग गांव निवासी विनोद कुमार की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।शिकायत के अनुसार 5 फरवरी को हेप्पी नाम का व्यक्ति कार लेकर शिकायतकर्ता के घर के समीप पहुंचा और युवती को मिलने के बहाने बाहर बुलाया। इसके बाद वह युवती को अपने साथ ले गया और वापस नहीं लौटा। परिजनों का आरोप है कि युवती आरोपी के कहने पर घर से सोने की अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र, सोने की चेन और बैंक खाते से संबंधित दस्तावेज भी साथ ले गई, जिसमें करीब दो लाख रुपये जमा बताए गए हैं।परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में लाया गया। पुलिस युवती की तलाश कर रही है और आरोपी की भूमिका की जांच जारी है।
बड़सर क्षेत्र से युवती लापता, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप घर से सोने के आभूषण व बैंक दस्तावेज ले जाने की शिकायत, जांच शुरू बड़सर थाना सदर हमीरपुर में बड़सर क्षेत्र की एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और घर से कीमती सामान गायब होने का मामला दर्ज किया गया है। कठुलग गांव निवासी विनोद कुमार की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।शिकायत के अनुसार 5 फरवरी को हेप्पी नाम का व्यक्ति कार लेकर शिकायतकर्ता के घर के समीप पहुंचा और युवती को मिलने के बहाने बाहर बुलाया। इसके बाद वह युवती को अपने साथ ले गया और वापस नहीं लौटा। परिजनों का आरोप है कि युवती आरोपी के कहने पर घर से सोने की अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र, सोने की चेन और बैंक खाते से संबंधित दस्तावेज भी साथ ले गई, जिसमें करीब दो लाख रुपये जमा बताए गए हैं।परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में लाया गया। पुलिस युवती की तलाश कर रही है और आरोपी की भूमिका की जांच जारी है।
- शाहतलाई थाना के अंतर्गत मलहोट में देर रात एक गद्दी समुदाय के व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि देर रात किसी व्यक्ति ने तेजधार हथियार से गर्दन पर वार कर इस व्यक्ति की हत्या कर दी। यह व्यक्ति कुछ दिनों से यहां पर रह रहा था। वहीं क्षेत्र में हुई अचानक इस घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था लेकिन वह भी मौके पर नहीं पाया गया है। उधर सुबह के समय सूचना मिलने पर तलाई पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस हत्या के इस मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।4
- माहुनाग मंदिर. ढकरियाना मेले मे कुस्ती के लाईव प्रसारण पवन सिंघ के साथ1
- Where style meets smart planning. This open-concept design perfectly blends the living area, dining space, and kitchen into one seamless, modern home layout. Designed for comfort, flow, and everyday living. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181
- Post by Himachal Update 24 News1
- गुरुग्राम स्थित सीपी कार्यालय जाने का अवसर प्राप्त हुआ। वहाँ से फ्री होने के पश्चात पूर्व आईएएस विनय जी से दूरभाष पर संपर्क किया। उन्होंने स्नेहपूर्वक अपने निवास पर आने का आग्रह किया। उनके घर पहुँचने पर आत्मीय स्वागत किया गया और कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने सादर भोजन भी कराया। साथ ही हमने पूर्व पुलिस महानिदेशक गुजरात अनिल प्रथम जी तथा राज्यसभा सांसद संगीता जी से भी दूरभाष के माध्यम से बातचीत करवाई। यह मुलाकात अत्यंत प्रेरणादायक और सार्थक रही। ऐसे स्नेह, सम्मान और मार्गदर्शन के लिए विनय जी का हृदय से आभार।1
- रिपोर्ट 14 मार्च बुद्ध सिंह ठाकुर सैंज। कुल्लू महाविद्यालय में शनिवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया इस आयोजन में पनारसा कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर कुसुम लता बतौर मुख्य अतिथि पधारी उनके यहां पधारने पर कॉलेज प्रबंधन व विद्यार्थियों ने उनका भव्य स्वागत किया।2
- विजिलेंस ब्यूरो को आरटीआई से बाहर करना असंवैधानिक और तानाशाही निर्णय : रणधीर शर्मा1
- झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि किसान केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था और संस्कृति के आधार स्तंभ भी हैं। विकसित भारत का रास्ता गांवों और खेतों से होकर ही जाता है। जाहिर है कि भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए किसानों की समृद्धि और खुशहाली बेहद जरूरी है। इसी के मद्देनजर मोेदी सरकार ने वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के माध्यम से देश के 11 करोड़ से अधिक किसानों को हर साल 6-6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जा रही है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा असम के गुवाहाटी से पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी करने के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं में आयोजित जिला स्तरीय किसान गोष्ठी कोे बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए जीतराम कटवाल ने कहा कि यह योजना किसानों की आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। वर्ष 2019 में शुरू की गई इस योजना के तहत सभी पात्र किसानों को सालाना 6-6 हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जा रही है, ताकि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी की कोई गुंजाइश न रहे। शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने 22वीं किश्त के रूप में 18,650 करोड़ रुपये की राशि किसानों को जारी की है। अब तक 4.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक राशि किसानों को जारी की जा चुकी है। जीतराम कटवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं भी शुरू की हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से जहां किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई का सुरक्षा क्वच मिला है, वहीं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से ‘हर खेत को पानी’ के लक्ष्य के साथ सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया गया है। मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना से किसानों को अपनी भूमि की उर्वरकता की सही जानकारी मिल रही है, जिससे वे बेहतर पैदावार हासिल कर रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत छोटे किसानों के लिए पेंशन की व्यवस्था की गई है। इसकेे अलावा आधुनिक तकनीकों, ड्रोन, जैविक खेती और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर खेती को लाभकारी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हांेने किसानों का आह्वान किया कि वे खेतीबाड़ी की नई तकनीकों से उत्पादन बढ़ाएं। उनके बाजार से जुड़ने से देश तेजी के साथ विकास की नई बुलंदियां हासिल करेगा। इस मौके पर भाजपा शाहतलाई मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज लक्खा, डाॅ. सीमा व सुदर्शन चंदेल समेत लगभग 120 किसान मौजूद थे।1
- एनएमएमएस परीक्षा में अक्षित कुमार ने 98 अंक प्राप्त कर राजकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय चंडी की प्रतिष्ठा बढ़ाई1