logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सड़क हादसे में दो की मौत नौ घायल क्या बोले स्थानीय ग्रामीण, स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा देखिए पूरी खबर ब्रह्माकुमारी बहाने किसी कार्यक्रम से लौट रही थी जिसके बाद उनके ड्राइवर ने तेज रफ्तार कर से एक ई रिक्शा में टक्कर मार दिए

11 hrs ago
user_Ashutosh Mishra
Ashutosh Mishra
Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

सड़क हादसे में दो की मौत नौ घायल क्या बोले स्थानीय ग्रामीण, स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा देखिए पूरी खबर ब्रह्माकुमारी बहाने किसी कार्यक्रम से लौट रही थी जिसके बाद उनके ड्राइवर ने तेज रफ्तार कर से एक ई रिक्शा में टक्कर मार दिए

  • user_Ankur Verma
    Ankur Verma
    Lalganj, Pratapgarh
    🙏
    6 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पीलीभीत।मनरेगा को लेकर संसद में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा की पूर्व की मनरेगा में फर्जी जाव कार्ड वनते थे और पैसे का वंदरवाट किया जाता था सत्तर अस्सी साल के लोग मनरेगा मजदूर हुआ करते थे जिसके सुधार के लिए काम भाजपा सरकार ने काम किया वही स्थानीय लोगों ने वताया की आज भी मनरेगा में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है सरकार ने नई चीजें भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए लागू की तो भ्रष्टाचार करने वालों ने नया तरीका निकाल लिया। बरखेड़ा पूरनपुर ललौरीखेड़ा विलसंडा समेत कई ब्लाकों में भारी मनरेगा भ्रष्टाचार आज भी हो रहा है।
    1
    पीलीभीत।मनरेगा को लेकर संसद में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा की पूर्व की मनरेगा में फर्जी जाव कार्ड वनते थे और पैसे का वंदरवाट किया जाता था सत्तर अस्सी साल के लोग मनरेगा मजदूर हुआ करते थे जिसके सुधार के लिए काम भाजपा सरकार ने काम किया वही स्थानीय लोगों ने वताया की आज भी मनरेगा में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है सरकार ने नई चीजें भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए लागू की तो भ्रष्टाचार करने वालों ने नया तरीका निकाल लिया। बरखेड़ा पूरनपुर ललौरीखेड़ा विलसंडा समेत कई ब्लाकों में भारी मनरेगा भ्रष्टाचार आज भी हो रहा है।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मोबाईल पाकर खिल उठे मोबाईल मालिकों के चेहरे बड़ी खबर :पीलीभीत पुलिस अधिक्षक सुकीर्ति माधव ने साइबर सेल की मदद से लगभग 25 लाख करीब कीमत के 206 मोबाईल फोन मोबाईल मालिकों को कराये वापस
    1
    मोबाईल पाकर खिल उठे मोबाईल मालिकों के चेहरे 
बड़ी खबर :पीलीभीत पुलिस अधिक्षक सुकीर्ति माधव ने साइबर सेल की मदद से लगभग 25 लाख करीब कीमत के 206 मोबाईल फोन मोबाईल मालिकों को कराये वापस
    user_Munish Chaudhry
    Munish Chaudhry
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मेगा ऋण वितरण शिविर का किया गया आयोजन गांधी सभागार में प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने का सजीव प्रसारण को सभी के द्वारा देखा एवं सुना गया मा0 विधायक एवं जिलाधिकारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ मेले में लगायी गई विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी व स्टाल का किया अवलोकन मा0 विधायक एवं जिलाधिकारी ने बैंक द्वारा ऋण स्वीकृति पत्र एवं अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र किए वितरित सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की दी गई जानकारी पीलीभीत । प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर गांधी सभागार पीलीभीत में मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण को मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप कृषि निदेशक, सहायक निबन्धक सहाकारिता खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित पत्रकार बन्धु, आमजन व अधिकारीगण द्वारा देखा गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार के कार्यकाल पर आधारित लघु फिल्म का प्रसारण किया गया। आज दिनांक 18.03.2026 को जनपद पीलीभीत में मुख्य अतिथि मा0 विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानन्द जी एवं विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक मेगा क्रेडिट कैंप का भव्य आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का आरंभ मा0 विधायक बरखेड़ा, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, बैंक ऑफ बड़ौदा से आए सहायक महाप्रबंधक विवेक शर्मा जी, अग्रणी जिला प्रबन्धक राजकुमार सेठ जी एवं नाबार्ड से आए डीडीएम सीपी त्रिवेदी जी द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मेगा ऋण वितरण शिविर में मा0 विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द जी ने कहा कि देश व उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है जो लगातार सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास-सबका विश्वास के आधार पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के मा0 प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जनता के लिए लगातार कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के कमजोर व्यक्तियों तक संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबन्धक विवेक शर्मा जी, जनपद स्तरीय अधिकारी , उपायुक्त उद्योग पीलीभीत आशीष गुप्ता जी, एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। कैंप का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति प्रदान कर स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा। कैंप में जनपद के विभिन्न बैंकों द्वारा बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया गया। मा0 विधायक बरखेडा एवं जिलाधिकारी ने जनपद की समस्त बैंकों की 170 शाखाओं की सहभागिता से विभिन्न योजनाओ के अंतर्गत ऋण स्वीकृत पत्र वितरित किए गए। उद्योग विभाग द्वारा लाभार्थियों को टूलकिट, दर्जी टेªड में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके लाभार्थियों को प्रशिक्षण पत्र वितरित किये गये। समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के 10 लाभार्थियों को विवाह सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी), मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, स्टैंड-अप इंडिया, मुद्रा योजना सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र आवेदकों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। क्षेत्रीय प्रमुख बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा कि समस्त पात्र ग्राहकों को योजनाओं के अंतर्गत त्वरित एवं सरल ऋण सुविधा उपलब्ध हो जिससे स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा मिल सके। जिलाधिकारी ने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें साथ ही उदारता के साथ पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध रूप से ऋण का वितरण करें। जिलाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि मेगा क्रेडिट कैंप का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि वे प्राप्त ऋण का सदुपयोग कर अपने व्यवसाय को सफल बनाएं और अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराएं। आत्मनिर्भरता की ओर स्वयं बढ़ें एवं दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बनें। जनपद की प्रगति में बैंक अपना महत्वपूर्ण योगदान देते आए हैं एवं वे इसके लिए प्रतिबद्ध हैं । मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि समय से ऋण चुकौती आज की मुख्य चुनौती हैं । सभी पत्र लोगो को ऋण लेकर आए अर्जन हेतु कोई रोजगार किया जाना आवश्यक हैं जिससे अपने दायित्व को समझते हुये समय से ऋण चुकाएं। कैंप के दौरान कुल 72 आवेदनों पर स्वीकृति प्रदान की गई तथा लगभग रू. 6.23 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई। उपस्थित लाभार्थियों ने शासन एवं प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम का सफल संचालन लीड बैंक कार्यालय के सहयोग से किया गया। प्रदर्शनी में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग, यूपी नेडा, गन्ना विभाग, मत्स्य विभाग, डूडा विभागसमाज कल्याण विभाग, कोरल मोटर्स प्रा0 लि0 द्वारा स्टाल लगाए गए। मा0 विधायक बरखेडा एवं जिलाधिकारी ने स्टालों का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त की। मंच का सफल संचालन जनपद के वरिष्ठ पत्रकार श्री मंसूर अहमद शमसी जी द्वारा किया गया। अंत में अग्रणी जिला प्रबन्धक ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
    4
    प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मेगा ऋण वितरण शिविर का किया गया आयोजन 
गांधी सभागार में प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने का सजीव प्रसारण को  सभी के द्वारा देखा एवं सुना गया
मा0 विधायक एवं जिलाधिकारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ
मेले में लगायी गई विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी व स्टाल का किया अवलोकन
मा0 विधायक एवं जिलाधिकारी ने बैंक द्वारा ऋण स्वीकृति पत्र एवं अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र किए वितरित
सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की दी गई जानकारी 
पीलीभीत । प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर गांधी सभागार पीलीभीत में मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण को मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप कृषि निदेशक, सहायक निबन्धक सहाकारिता खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित पत्रकार बन्धु, आमजन व अधिकारीगण द्वारा देखा गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार के कार्यकाल पर आधारित लघु फिल्म का प्रसारण किया गया।  
आज दिनांक 18.03.2026 को जनपद पीलीभीत में मुख्य अतिथि मा0 विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानन्द जी एवं विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक मेगा क्रेडिट कैंप का भव्य आयोजन किया गया। 
सर्वप्रथम कार्यक्रम का आरंभ मा0 विधायक बरखेड़ा, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, बैंक ऑफ बड़ौदा से आए सहायक महाप्रबंधक विवेक शर्मा जी, अग्रणी जिला प्रबन्धक राजकुमार सेठ जी एवं नाबार्ड से आए डीडीएम सीपी त्रिवेदी जी द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया।
प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मेगा ऋण वितरण शिविर में मा0 विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द जी ने कहा कि देश व उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है जो लगातार सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास-सबका विश्वास के आधार पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के मा0 प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जनता के लिए लगातार कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के कमजोर व्यक्तियों तक संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। 
इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबन्धक विवेक शर्मा जी, जनपद स्तरीय अधिकारी , उपायुक्त उद्योग पीलीभीत आशीष गुप्ता जी, एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। कैंप का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति प्रदान कर स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा। कैंप में जनपद के विभिन्न बैंकों द्वारा बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया गया। मा0 विधायक बरखेडा एवं जिलाधिकारी ने जनपद की समस्त बैंकों की 170 शाखाओं की सहभागिता से विभिन्न योजनाओ के अंतर्गत ऋण स्वीकृत पत्र वितरित किए गए। उद्योग विभाग द्वारा लाभार्थियों को टूलकिट, दर्जी टेªड में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके लाभार्थियों को प्रशिक्षण पत्र वितरित किये गये। समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के 10 लाभार्थियों को विवाह सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी), मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, स्टैंड-अप इंडिया, मुद्रा योजना सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र आवेदकों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। 
क्षेत्रीय प्रमुख बैंक ऑफ बड़ौदा ने  कहा कि समस्त पात्र ग्राहकों को योजनाओं के अंतर्गत त्वरित एवं सरल ऋण सुविधा उपलब्ध हो जिससे स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा मिल सके।
जिलाधिकारी ने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें साथ ही उदारता के साथ पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध रूप से ऋण का वितरण करें। जिलाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि मेगा क्रेडिट कैंप का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि वे प्राप्त ऋण का सदुपयोग कर अपने व्यवसाय को सफल बनाएं और अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराएं। आत्मनिर्भरता की ओर स्वयं बढ़ें एवं दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बनें। जनपद की प्रगति में बैंक अपना महत्वपूर्ण योगदान देते आए हैं एवं वे इसके लिए प्रतिबद्ध हैं । मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि समय से ऋण चुकौती आज की मुख्य चुनौती हैं । सभी पत्र लोगो को ऋण लेकर आए अर्जन हेतु कोई रोजगार किया जाना आवश्यक हैं जिससे अपने दायित्व को समझते हुये समय से ऋण चुकाएं।  
कैंप के दौरान कुल 72 आवेदनों पर स्वीकृति प्रदान की गई तथा लगभग रू. 6.23 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई। उपस्थित लाभार्थियों ने शासन एवं प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम का सफल संचालन लीड बैंक कार्यालय के सहयोग से किया गया। प्रदर्शनी में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग, यूपी नेडा, गन्ना विभाग, मत्स्य विभाग, डूडा विभागसमाज कल्याण विभाग, कोरल मोटर्स प्रा0 लि0 द्वारा स्टाल लगाए गए। मा0 विधायक बरखेडा एवं जिलाधिकारी ने स्टालों का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त की। 
मंच का सफल संचालन जनपद के वरिष्ठ पत्रकार श्री मंसूर अहमद शमसी जी द्वारा किया गया। अंत में अग्रणी जिला प्रबन्धक ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • #LPGCylinder #GasCylinderRules #BareillyNews #UPNews#LPGUpdate #CylinderLimit #ESMA #BreakingNews #GasCylinder #IndiaNews #HindiNews #LatestNews #CylinderChecking #GasHoarding #LPGRules #बरेली_न्यूज #गैस_सिलेंडर #एलपीजी #ताजा_खबर #सरकारी_नियम #GasAlert #CylinderRaid #NewsUpdate
    1
    #LPGCylinder #GasCylinderRules #BareillyNews #UPNews#LPGUpdate #CylinderLimit #ESMA #BreakingNews #GasCylinder #IndiaNews #HindiNews #LatestNews #CylinderChecking #GasHoarding #LPGRules
#बरेली_न्यूज #गैस_सिलेंडर #एलपीजी #ताजा_खबर #सरकारी_नियम #GasAlert #CylinderRaid #NewsUpdate
    user_यूपी समाचार
    यूपी समाचार
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पीलीभीत जिला के बीसलपुर तहसील में हुआ दर्दनाक सडक हादसा। दियोरिया कलां । दियोरिया बीसलपुर मार्ग पर वीर सिंह पुर चौराहे पर बुधवार सुबह 11 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सबारियों से भरे ई रिक्शा में टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और कार अनियंत्रित होकर दुकान के सामने खड़ी ट्राली से टकरा गई इस हादसे में एक 60 वर्षीय महिला और एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए बीसलपुर सीएचसी भेजा गया है हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति चौहान थानाध्यक्ष गौतम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को अस्पताल भेजा। बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव मार पगार और बबूरा के ग्रामीण ई रिक्शा पर सवार होकर इलांवास देवल पर लगे चैती मेला देखने के लिए जा रहे थे जैसे ही ई रिक्शा दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव वीर सिंह पुर बहांदिया चौराहे के पास पहुंचा तभी सामने से तीव्र गति से आ रही कार चालक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी जिससे ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्राली से टकरा गई हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई तमाम ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे और उन्होंने घायलों की मदद की। सूचना मिलते ही तत्काल दियोरिया थानाध्यक्ष गौतम सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को अस्पताल भेजा। जिसमें दो लोगों की राहुल पुत्र श्रीपाल -14 वर्ष, जसोदा देवी पत्नी राममूर्ति -60 की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव बबूरा के निवासी बताए गए हैं। जबकि मुनेंद्र पुत्र मुनीश -26 वर्ष, अमन पुत्र श्रीपाल -12 वर्ष, अन्नपूर्णा पत्नी श्रीपाल -40 वर्ष, राजेश्वरी पत्नी राजू -30 वर्ष निवासी मार पगार थाना बिलसंडा, सुधा पुत्री श्रीपाल -10 वर्ष, शोभा पुत्री संजय 4 वर्ष, काजल पुत्री रामदुलारे -15 वर्ष, अनामिका पत्नी जगदीश निवासी ग्राम बबूरा थाना बिलसंडा घायल हुए हैं। हादसे के बाद सड़क पर भारी जाम लग गया जिसमें पुलिस को खासी मेहनत करनी पड़ी। इधर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत अधिक थी। थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा गया है घायलों का बीसलपुर सीएचसी पर इलाज चल रहा है। जिसमें एक की हालत गम्भीर बतायी गयी है। मेले की खुशियां मातम में बदलीं। ई रिक्शा चालक सवारियों को लेकर इलांवास देवल चैती मेले में जा रहा था सबके मन में मां भगवती के दर्शन करने की तमन्ना थी लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था जिससे हादसे के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।
    3
    पीलीभीत जिला के बीसलपुर तहसील में हुआ दर्दनाक सडक हादसा।
दियोरिया कलां । दियोरिया बीसलपुर मार्ग पर वीर सिंह पुर चौराहे पर बुधवार सुबह 11 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सबारियों से भरे ई रिक्शा में टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और कार अनियंत्रित होकर दुकान के सामने खड़ी ट्राली से टकरा गई इस हादसे में एक 60 वर्षीय महिला और एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए बीसलपुर सीएचसी भेजा गया है हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति चौहान थानाध्यक्ष गौतम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को अस्पताल भेजा।
बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव मार पगार और बबूरा के ग्रामीण ई रिक्शा पर सवार होकर इलांवास देवल पर लगे चैती मेला देखने के लिए जा रहे थे जैसे ही ई रिक्शा दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव वीर सिंह पुर बहांदिया चौराहे के पास पहुंचा तभी सामने से तीव्र गति से आ रही कार चालक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी जिससे ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्राली से टकरा गई हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई तमाम ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे और उन्होंने घायलों की मदद की। सूचना मिलते ही तत्काल दियोरिया थानाध्यक्ष गौतम सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को अस्पताल भेजा। जिसमें दो लोगों की राहुल पुत्र श्रीपाल -14 वर्ष, जसोदा देवी पत्नी राममूर्ति -60 की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव बबूरा के निवासी बताए गए हैं।
जबकि मुनेंद्र पुत्र मुनीश -26 वर्ष, अमन पुत्र श्रीपाल -12 वर्ष, अन्नपूर्णा पत्नी श्रीपाल -40 वर्ष, राजेश्वरी पत्नी राजू -30 वर्ष निवासी मार पगार थाना बिलसंडा, सुधा पुत्री श्रीपाल -10 वर्ष, शोभा पुत्री संजय 4 वर्ष, काजल पुत्री रामदुलारे -15 वर्ष, अनामिका पत्नी जगदीश निवासी ग्राम बबूरा थाना बिलसंडा घायल हुए हैं। हादसे के बाद सड़क पर भारी जाम लग गया जिसमें पुलिस को खासी मेहनत करनी पड़ी। इधर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत अधिक थी। थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा गया है घायलों का बीसलपुर सीएचसी पर इलाज चल रहा है। जिसमें एक की हालत गम्भीर बतायी गयी है।
मेले की खुशियां मातम में बदलीं।
ई रिक्शा चालक सवारियों को लेकर इलांवास देवल चैती मेले में जा रहा था सबके मन में मां भगवती के दर्शन करने की तमन्ना थी लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था जिससे हादसे के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।
    user_Ankit sharma
    Ankit sharma
    Bisalpur, Pilibhit•
    12 hrs ago
  • ग्राम कटकवारा में भूख प्यास से तड़प रही गौ माता नौ महीनों से नहीं मिला हरा चारा बीसलपुर। बरखेड़ा ब्लाक क्षेत्र के गांव कटकवारा में उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गौशाला का निर्माण करवाया गया। जिससे क्षेत्र की सभी गायों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था मिल सके और क्षेत्र में किसानों की फसलों को नुकसान ना पहुंचाएं लेकिन इस गौशाला में तमाम खामियां है गौशाला जाने वाले मार्ग की हालत इतनी खराब है कि वहां से पैदल भी निकालना मुश्किल हो रहा है। जब तक गौशाला जाने वाला मार्ग ठीक नहीं होगा तब तक गौशाला में पशुओं के लिए बेहतर सुविधा नहीं मिल सकेंगी। गौशाला में तैनात चीतराम कर्मचारी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया, कि शुरुआत में जब गौशाला का निर्माण हुआ था तब हमारे यहां गौ माता को कोई भी कमी नहीं थी हरा चारा भी मिलता था लेकिन इस समय चोकर भी बाहर से नहीं आ पा रहा है केवल भूसा से खाना पूरी कर रहे हैं रास्ता खराब होने की वजह से कोई बहन नहीं आ पा रहा है और कुछ दिन पहले इनवर्टर बैटरी फट गया गौशाला में लगी समर भी खराब हो गई है गौशाला में लगभग 64 छोटे बड़े पशु है जिनको नल से पानी पिला नहीं पाते हैं प्यास भूखे प्यासे जानवर रह रहते हैं हरा चारा गौ माता के लिए बहुत जरूरी है लेकिन महीनों से देखने को तक नहीं मिला है।सरकार के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं भूखे प्यासे जानवर तड़प रहे हैं ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस संबंध में वीडीओ वेद प्रकाश से बात की तो उन्होंने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं था ग्राम विकास अधिकारी से संपर्क कर तत्काल गौशाला की व्यवस्थाएं ठीक कराई जाएगी।
    4
    ग्राम कटकवारा में भूख प्यास से तड़प रही गौ माता नौ महीनों से नहीं मिला हरा चारा
बीसलपुर। बरखेड़ा ब्लाक क्षेत्र के गांव कटकवारा में उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गौशाला का निर्माण करवाया गया। जिससे क्षेत्र की सभी गायों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था मिल सके और क्षेत्र में किसानों की फसलों को नुकसान ना पहुंचाएं लेकिन इस गौशाला में तमाम खामियां है गौशाला जाने वाले मार्ग की हालत इतनी खराब है कि वहां से पैदल भी निकालना मुश्किल हो रहा है। जब तक गौशाला जाने वाला मार्ग ठीक नहीं होगा तब तक गौशाला में पशुओं के लिए बेहतर सुविधा नहीं मिल सकेंगी। गौशाला में तैनात चीतराम कर्मचारी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया, कि शुरुआत में जब गौशाला का निर्माण हुआ था तब हमारे यहां गौ माता को कोई भी कमी नहीं थी हरा चारा भी मिलता था लेकिन इस समय चोकर भी बाहर से नहीं आ पा रहा है केवल भूसा से खाना पूरी कर रहे हैं रास्ता खराब होने की वजह से कोई बहन नहीं आ पा रहा है और कुछ दिन पहले इनवर्टर बैटरी फट गया गौशाला में लगी समर भी खराब हो गई है गौशाला में लगभग 64 छोटे बड़े पशु है जिनको नल से पानी पिला नहीं पाते हैं प्यास भूखे प्यासे जानवर रह रहते हैं हरा चारा गौ माता के लिए बहुत जरूरी है लेकिन महीनों से देखने को तक नहीं मिला है।सरकार के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं भूखे प्यासे जानवर तड़प रहे हैं ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस संबंध में वीडीओ वेद प्रकाश से बात की तो उन्होंने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं था ग्राम विकास अधिकारी से संपर्क कर तत्काल गौशाला की व्यवस्थाएं ठीक कराई जाएगी।
    user_के के मिश्रा अमरउजाला
    के के मिश्रा अमरउजाला
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • पीलीभीत-दियोरिया मार्ग हादसा: 11 सवारियों से भरे ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, 2 की मौत इलावश मेले जा रहे थे सभी लोग, 9 घायल; तेज रफ्तार और लापरवाही बनी हादसे की वजह दियोरिया। पीलीभीत-दियोरिया मार्ग पर बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने 11 सवारियों से भरे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा में सवार सभी लोग इलावश देवल मेले में जा रहे थे। तभी दियोरिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार में। ब्रह्मकुमारी संस्थान की टीम सवार थी और वाहन तेज गति में था। हादसे में राहुल (14) पुत्र श्रीपाल और जशोदा (60) पत्नी राममूर्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मुनेंद्र (26), अमन (12), अन्नपूर्णा (40), राजेश्वरी देवी (30), सुदा (10), शोभा (4), काजल (15) और अनामिका सहित कुल 9 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी थीं और कार काफी तेजगति से आ रही थी कार चालक ने विपरीत दिशा में आकर टक्कर मारी है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कार चालक की तलाश जारी है।
    1
    पीलीभीत-दियोरिया मार्ग हादसा: 11 सवारियों से भरे ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, 2 की मौत
इलावश मेले जा रहे थे सभी लोग, 9 घायल; तेज रफ्तार और लापरवाही बनी हादसे की वजह
दियोरिया। पीलीभीत-दियोरिया मार्ग पर बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने 11 सवारियों से भरे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा में सवार सभी लोग इलावश देवल मेले में जा रहे थे। तभी दियोरिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार में। ब्रह्मकुमारी संस्थान की टीम सवार थी और वाहन तेज गति में था। हादसे में राहुल (14) पुत्र श्रीपाल और जशोदा (60) पत्नी राममूर्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मुनेंद्र (26), अमन (12), अन्नपूर्णा (40), राजेश्वरी देवी (30), सुदा (10), शोभा (4), काजल (15) और अनामिका सहित कुल 9 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी थीं और कार काफी तेजगति से आ रही थी कार चालक ने विपरीत दिशा में आकर टक्कर मारी है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कार चालक की तलाश जारी है।
    user_Ashutosh Mishra
    Ashutosh Mishra
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • इबादत के मुबारक़ महीने रमजान में पूरनपुर की रजा मस्जिद में आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। तरावीह की नमाज़ के साथ कुरान शरीफ मुकम्मल होने की खुशी में यहाँ 'जशने कुरान शरीफ' का भव्य आयोजन किया गया।"
    1
    इबादत के मुबारक़ महीने रमजान में पूरनपुर की रजा मस्जिद में आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। तरावीह की नमाज़ के साथ कुरान शरीफ मुकम्मल होने की खुशी में यहाँ 'जशने कुरान शरीफ' का भव्य आयोजन किया गया।"
    user_SARFRAZ KHAN
    SARFRAZ KHAN
    रिपोटिंग upnewstv24 पूरनपुर पीलीभीत उप Puranpur, Pilibhit•
    16 hrs ago
  • जिला पीलीभीत के तहसील बीसलपुर के क्षेत्र में मीरपुर वाहनपुर में की जामा मस्जिद और गांव कि अन्य मस्जिदों में भी जश्ने कुरआन ए पाक मेरा बरेली जिला बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया
    1
    जिला पीलीभीत के तहसील बीसलपुर के क्षेत्र में मीरपुर वाहनपुर में की जामा मस्जिद और गांव कि अन्य मस्जिदों में भी जश्ने कुरआन ए पाक मेरा बरेली जिला बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.