Shuru
Apke Nagar Ki App…
Bareilly News : घर में दो से ज्यादा सिलेंडर मिलने पर हो सकती है जेल! #LPGCylinder #GasCylinderRules #BareillyNews #UPNews#LPGUpdate #CylinderLimit #ESMA #BreakingNews #GasCylinder #IndiaNews #HindiNews #LatestNews #CylinderChecking #GasHoarding #LPGRules #बरेली_न्यूज #गैस_सिलेंडर #एलपीजी #ताजा_खबर #सरकारी_नियम #GasAlert #CylinderRaid #NewsUpdate
यूपी समाचार
Bareilly News : घर में दो से ज्यादा सिलेंडर मिलने पर हो सकती है जेल! #LPGCylinder #GasCylinderRules #BareillyNews #UPNews#LPGUpdate #CylinderLimit #ESMA #BreakingNews #GasCylinder #IndiaNews #HindiNews #LatestNews #CylinderChecking #GasHoarding #LPGRules #बरेली_न्यूज #गैस_सिलेंडर #एलपीजी #ताजा_खबर #सरकारी_नियम #GasAlert #CylinderRaid #NewsUpdate
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनहित पावर पीलीभीत कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के सिरसा चौराहे पर बीती रात दबंगई का एक खौफनाक चेहरा सामने आया है। कुछ अराजक तत्वों ने न केवल एक ट्रांसपोर्ट ऑफिस और दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की, बल्कि दहशत फैलाने के लिए वहां आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।पीड़ित शाहरुख खां निवासी खानकाह ने पुलिस को बताया कि सिरसा चौराहा आसाम रोड पर उनका संधू बस ट्रांसपोर्ट नाम से ऑफिस है। बीती रात करीब 11-12 बजे कुछ लोगों ने ऑफिस का ताला तोड़कर वहां रखी कुर्सियां, काउंटर और बेंच तोड़ डाले। आरोपी ऑफिस से एक बैटरी चोरी कर ले गए और जाते-जाते ऑफिस के शेड में आग लगा दी। दबंगों का कहर यहीं नहीं रुका। पास में ही स्थित ओमप्रकाश की चाट की दुकान और कविराज की चाऊमीन की दुकान में भी इन लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की और उन्हें भी आग के हवाले कर दिया। मौके पर मौजूद ईको चालकों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी। आरोप है कि घटना के समय ये लोग जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी वारदात कैद होने की बात कही जा रही है, जो अब पुलिस जांच में अहम सबूत बनेगी। स्थानीय दुकानदारों में भारी रोष और डर का माहौल है। पुलिस को दी गई सामूहिक तहरीर में दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। अब देखना यह है कि पूरनपुर पुलिस इन दबंगों पर कानून का कितना कड़ा शिकंजा कसती है।1
- #LPGCylinder #GasCylinderRules #BareillyNews #UPNews#LPGUpdate #CylinderLimit #ESMA #BreakingNews #GasCylinder #IndiaNews #HindiNews #LatestNews #CylinderChecking #GasHoarding #LPGRules #बरेली_न्यूज #गैस_सिलेंडर #एलपीजी #ताजा_खबर #सरकारी_नियम #GasAlert #CylinderRaid #NewsUpdate1
- इबादत के मुबारक़ महीने रमजान में पूरनपुर की रजा मस्जिद में आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। तरावीह की नमाज़ के साथ कुरान शरीफ मुकम्मल होने की खुशी में यहाँ 'जशने कुरान शरीफ' का भव्य आयोजन किया गया।"1
- सिंधौली (महाऊ):मान्यवर श्री कांशीराम साहब की जयंती राम बहोरे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भीम आर्मी भारत एकता मिशन1
- होली पर्व के अवसर पर बीसलपुर क्षेत्र में आयोजित चौपाई कार्यक्रम इस बार खास आकर्षण का केंद्र बना रहा। 130 विधानसभा बीसलपुर की पूर्व प्रत्याशी दिव्या गंगवार (Divya P Chaudhary) की पहल पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में चौपाई कलाकारों ने भक्ति और रंगों के संगम से ऐसा समां बांधा कि श्रोता देर रात तक मंत्रमुग्ध होकर प्रस्तुति का आनंद लेते रहे। खास बात यह रही कि इस आयोजन में भाग लेने वाले अधिकांश कलाकार विभिन्न सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं, जो अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद इस सांस्कृतिक परंपरा को जीवित रखने का कार्य कर रहे हैं। मौके पर मौजूद कलाकारों ने बताया कि चौपाई गाना उनके लिए केवल कला नहीं, बल्कि आस्था और परंपरा से जुड़ाव का माध्यम है। “हम सभी नौकरी के साथ-साथ इस परंपरा को निभाते हैं, जिससे समाज में संस्कृति और भक्ति का संदेश जाता है,” एक कलाकार ने कहा। पूर्व प्रत्याशी दिव्या गंगवार ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और चौपाई कलाकारों की सराहना की। भक्ति रस से सराबोर इस आयोजन ने होली के उल्लास को और भी खास बना दिया।1
- पीलीभीत। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में एक कमरे में बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर जमा होने की सूचना पूर्ति विभाग को मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पूर्ति निरीकक बृजेश मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कमरे के अंदर करीब 24 गैस सिलेंडर बरामद किए गए। पूर्ति विभाग की कार्रवाई के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। बरामद किए गए सभी सिलेंडरों को विभाग की ओर से जोगराजपुर गैस एजेंसी के संचालक को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में युवक से सिलेंडरों के संबंध में आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इससे सिलेंडरों के अवैध भंडारण और संभावित कालाबाजारी की आशंका और गहरा गई है। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी, जिसमें गांव के एक कमरे से लगभग 24 खाली गैस सिलेंडर बरामद हुए हैं। संबंधित व्यक्ति सेदस्तावेज मांगे गए थे, लेकिन वह उन्हें नहीं दिखा सका। पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है और उनके निर्देश पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद साफ संकेत मिल गए हैं कि गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- #पीलीभीत श्री श्री शांति हरि पंचानन गोसाई सेवा आश्रम #गोयलकॉलोनी में #आस्था का जनसैलाब #महावारुनी #स्नान लिए उमड़े श्रद्धालु, #LatestNews #news1
- ब्रह्माकुमारी बहाने किसी कार्यक्रम से लौट रही थी जिसके बाद उनके ड्राइवर ने तेज रफ्तार कर से एक ई रिक्शा में टक्कर मार दिए1