Shuru
Apke Nagar Ki App…
राघोपुर नाव हादसे में ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी पर लगाया आरोप वैशाली जिला के राघोपुर प्रखंड मैं हुए दर्दनाक नाव हादसा जिसमें अब तक 11 लोगों का शव निकल जा चुका है पूरी घटना की सच्चाई सुनिए रेस्क्यू करने वाले स्थानीय ग्रामीण नौजवान से।
Vijay Raj Journalist
राघोपुर नाव हादसे में ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी पर लगाया आरोप वैशाली जिला के राघोपुर प्रखंड मैं हुए दर्दनाक नाव हादसा जिसमें अब तक 11 लोगों का शव निकल जा चुका है पूरी घटना की सच्चाई सुनिए रेस्क्यू करने वाले स्थानीय ग्रामीण नौजवान से।
More news from बिहार and nearby areas
- राघोपुर नाव हादसे में ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी पर लगाया आरोप वैशाली जिला के राघोपुर प्रखंड मैं हुए दर्दनाक नाव हादसा जिसमें अब तक 11 लोगों का शव निकल जा चुका है पूरी घटना की सच्चाई सुनिए रेस्क्यू करने वाले स्थानीय ग्रामीण नौजवान से।1
- वोटर लिस्ट में जुड़ेंगे नाम पटोरी SDM विकास पांडे ने दिया निर्देश। वोटर लिस्ट में छूटे पात्रों को मतदाता सूची में 15 व 16 अक्टूबर को अपने अपने क्षेत्र के सभी बूथों पर विशेष अभियान के तहत जुड़ेंगे नाम एसडीएम ने दिया निर्देश । जी हां दोस्तों यह निर्देश समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के मोहनपुर प्रखंड के सभाकक्ष में SIR को लेकर बीएलओ के साथ हुई बैठक के दौरान एसडीम विकास पांडेय ने कहीं। आपको बताते चलें कि यह बैठक एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से नाम कटने या छुटने की शिकायतों के बीच निर्वाचन आयोग ने पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है । इसी के तहत आज मंगलवार को मोहनपुर प्रखंड मुख्यालय के बीवीजी राम जी के सभाकक्ष में SDM विकास पांडे के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी संघ बीएलओ के साथ बैठक किया गया। इसी दौरान एसडीएम ने बताया कि जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए आवेदन दे सकते हैं. इसके साथ ही एसआईआर के दौरान जिन पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची से कट गए हैं या किसी कारणवश अंकित नहीं हो सके हैं,उनका भी नाम सूची में जोड़ने की बात कही गई है। इसके लिए बीएलओ घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं की पहचान करेंगे और उन्हें नाम जुड़वाने की प्रक्रिया में सहायता करेंगे. इसे लेकर अनुमंडल उप निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि 15 व 16 अक्टूबर को अनुमंडल क्षेत्र के सभी बूथों पर इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा ताकि छूटे हुए हो या कटे हुए व्यक्ति अपना अपना नाम जुड़वा सके। वहीं इस खास कार्य को लेकर एसडीएम ने सख्त लहजे में कहा कि कार्य में कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. मौके पर बीडीओ निगम झा सहित सभी बीएलओ मौजूद थे ।1
- बच्चों की थाली में परोसी जा रही सब्जी में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल1
- बख्तियारपुर के छत्रपाल नगर में करंट लगने से मजदूर की मौत, दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान में ढलाई के दौरान करंट की चपेट में आए विनोद पासवान। बख्तियारपुर में निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मृदाहाचक गांव निवासी 37 वर्षीय विनोद पासवान के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। विनोद अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गए हैं। परिजनों ने सरकार से जल्द मुआवजा देने की मांग की है। घटना मंगलवार, 13 अक्टूबर को बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रवाईच स्थित छत्रपाल नगर की है। जानकारी के अनुसार, विनोद पासवान एक निर्माणाधीन मकान में ढलाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए। साथ में काम कर रहे मजदूरों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), बख्तियारपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टर राजीव रंजन ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। विनोद की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। मृतक के पिता का नाम नवल पासवान बताया गया है। विनोद पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में दो बेटियां और दो बेटे हैं। परिवार के लिए यह हादसा बड़ा सदमा बनकर आया है। पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ भेजा गया शव घटना की सूचना मिलने पर बख्तियारपुर थाने की पुलिस टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाया-बुझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, बाढ़ भेज दिया। परिजनों ने मांग की है कि गरीब मजदूर की मौत के बाद परिवार को जल्द से जल्द सरकारी मुआवजा दिया जाए, ताकि बच्चों के पालन-पोषण और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिल सके। फिलहाल, घटना के कारणों और मुआवजे को लेकर किसी आधिकारिक निर्णय की जानकारी उपलब्ध नहीं है।1
- बिन्द थाना कांड संख्या 151/2026 के मुख्य अभियुक्त विक्की पासवान को मिली ज़मानत।1
- पति के घर से नकदी और जेवर लेकर फरार हुई मौसम कुमारी? बॉयफ्रेंड के साथ जाने का आरोप पति के घर से नकदी और जेवर लेकर फरार हुई मौसम कुमारी? बॉयफ्रेंड के साथ जाने का आरोप1
- 🔴#समस्तीपुर में खुला ‘मस्त बनारसी पान’ का नया आउटलेट, 80 से अधिक फ्लेवर का मिलेगा स्वाद 🔴#समस्तीपुर में खुला ‘मस्त बनारसी पान’ का नया आउटलेट, 80 से अधिक फ्लेवर का मिलेगा स्वाद1
- राघोपुर में दर्दनाक नाव हादसा, 16 से 17 लोगों की मौत की आशंका नाव पर सवार थे 30 से 35 लोग, बच्चों और युवाओं के भी हादसे का शिकार होने की सूचना बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड स्थित रामपुर श्यामचंद गांव में मंगलवार रात करीब 8:35 बजे नाव डूबने से बड़ा हादसा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि करीब 30 से 35 लोग एक छोटी नाव पर सवार होकर मृत्यु भोज में शामिल होने जा रहे थे, तभी बीच नहर में नाव डूब गई। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, 16 से 17 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। हादसे में बच्चों और युवाओं के भी शामिल होने की सूचना है। हालांकि, मृतकों की संख्या और लापता लोगों के संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है। फिलहाल लापता लोगों की तलाश और बचाव कार्य सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मृतक के नाम और पिता के नाम पता मीरा कुमारी पिता रामनरेश राय निशु कुमारी पिता सत्येंद्र राय अनिशा कुमारी पिता सुरेंद्र राय सुनीता कुमारी पिता राज किशोर राय आर्यन कुमार पिता गांधी राय मोहन कुमार पिता अखिलेश राय अमृता कुमारी पिता राज किशोर राय अंकिता कुमारी पिता राज किशोर राय पिंकी कुमारी पिता डोमन राय नमन कुमार पिता मुकेश राय सिकी कुमारी पिता सुरेश राय भोनू कुमारी पिता रामप्रवेश राय सोनम कुमारी पिता नरेश राय1