वोटर लिस्ट में जुड़ेंगे नाम पटोरी SDM विकास पांडे ने दिया निर्देश। वोटर लिस्ट में छूटे पात्रों को मतदाता सूची में 15 व 16 अक्टूबर को अपने अपने क्षेत्र के सभी बूथों पर विशेष अभियान के तहत जुड़ेंगे नाम एसडीएम ने दिया निर्देश । जी हां दोस्तों यह निर्देश समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के मोहनपुर प्रखंड के सभाकक्ष में SIR को लेकर बीएलओ के साथ हुई बैठक के दौरान एसडीम विकास पांडेय ने कहीं। आपको बताते चलें कि यह बैठक एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से नाम कटने या छुटने की शिकायतों के बीच निर्वाचन आयोग ने पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है । इसी के तहत आज मंगलवार को मोहनपुर प्रखंड मुख्यालय के बीवीजी राम जी के सभाकक्ष में SDM विकास पांडे के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी संघ बीएलओ के साथ बैठक किया गया। इसी दौरान एसडीएम ने बताया कि जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए आवेदन दे सकते हैं. इसके साथ ही एसआईआर के दौरान जिन पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची से कट गए हैं या किसी कारणवश अंकित नहीं हो सके हैं,उनका भी नाम सूची में जोड़ने की बात कही गई है। इसके लिए बीएलओ घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं की पहचान करेंगे और उन्हें नाम जुड़वाने की प्रक्रिया में सहायता करेंगे. इसे लेकर अनुमंडल उप निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि 15 व 16 अक्टूबर को अनुमंडल क्षेत्र के सभी बूथों पर इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा ताकि छूटे हुए हो या कटे हुए व्यक्ति अपना अपना नाम जुड़वा सके। वहीं इस खास कार्य को लेकर एसडीएम ने सख्त लहजे में कहा कि कार्य में कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. मौके पर बीडीओ निगम झा सहित सभी बीएलओ मौजूद थे ।
वोटर लिस्ट में जुड़ेंगे नाम पटोरी SDM विकास पांडे ने दिया निर्देश। वोटर लिस्ट में छूटे पात्रों को मतदाता सूची में 15 व 16 अक्टूबर को अपने अपने क्षेत्र के सभी बूथों पर विशेष अभियान के तहत जुड़ेंगे नाम एसडीएम ने दिया निर्देश । जी हां दोस्तों यह निर्देश समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के मोहनपुर प्रखंड के सभाकक्ष में SIR को लेकर बीएलओ के साथ हुई बैठक के दौरान एसडीम विकास पांडेय ने कहीं। आपको बताते चलें कि यह बैठक एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से नाम कटने या छुटने की शिकायतों के बीच निर्वाचन आयोग ने पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है । इसी के तहत आज मंगलवार को मोहनपुर प्रखंड मुख्यालय के बीवीजी राम जी के सभाकक्ष में SDM विकास पांडे के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी संघ बीएलओ के साथ बैठक किया गया। इसी दौरान एसडीएम ने बताया कि जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए आवेदन दे सकते हैं. इसके साथ ही एसआईआर के दौरान जिन पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची से कट गए हैं या किसी कारणवश अंकित नहीं हो सके हैं,उनका भी नाम सूची में जोड़ने की बात कही गई है। इसके लिए बीएलओ घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं की पहचान करेंगे और उन्हें नाम जुड़वाने की प्रक्रिया में सहायता करेंगे. इसे लेकर अनुमंडल उप निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि 15 व 16 अक्टूबर को अनुमंडल क्षेत्र के सभी बूथों पर इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा ताकि छूटे हुए हो या कटे हुए व्यक्ति अपना अपना नाम जुड़वा सके। वहीं इस खास कार्य को लेकर एसडीएम ने सख्त लहजे में कहा कि कार्य में कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. मौके पर बीडीओ निगम झा सहित सभी बीएलओ मौजूद थे ।
- राघोपुर नाव हादसे में सदर डीएसपी हाजीपुर में पेश की मानवता की मिसाल मंगलवार की देर रात राघोपुर में हुए दर्दनाक हादसे जिसमें एक दर्जन से अधिक लोगों की जान चली गई में लोगों को नदी से निकलने के दौरान सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए नदी से निकल गए घायलों को स्वयं सीपीआर देकर बढ़ाने की कोशिश की देखी तस्वीर में।1
- वोटर लिस्ट में जुड़ेंगे नाम पटोरी SDM विकास पांडे ने दिया निर्देश। वोटर लिस्ट में छूटे पात्रों को मतदाता सूची में 15 व 16 अक्टूबर को अपने अपने क्षेत्र के सभी बूथों पर विशेष अभियान के तहत जुड़ेंगे नाम एसडीएम ने दिया निर्देश । जी हां दोस्तों यह निर्देश समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के मोहनपुर प्रखंड के सभाकक्ष में SIR को लेकर बीएलओ के साथ हुई बैठक के दौरान एसडीम विकास पांडेय ने कहीं। आपको बताते चलें कि यह बैठक एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से नाम कटने या छुटने की शिकायतों के बीच निर्वाचन आयोग ने पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है । इसी के तहत आज मंगलवार को मोहनपुर प्रखंड मुख्यालय के बीवीजी राम जी के सभाकक्ष में SDM विकास पांडे के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी संघ बीएलओ के साथ बैठक किया गया। इसी दौरान एसडीएम ने बताया कि जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए आवेदन दे सकते हैं. इसके साथ ही एसआईआर के दौरान जिन पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची से कट गए हैं या किसी कारणवश अंकित नहीं हो सके हैं,उनका भी नाम सूची में जोड़ने की बात कही गई है। इसके लिए बीएलओ घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं की पहचान करेंगे और उन्हें नाम जुड़वाने की प्रक्रिया में सहायता करेंगे. इसे लेकर अनुमंडल उप निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि 15 व 16 अक्टूबर को अनुमंडल क्षेत्र के सभी बूथों पर इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा ताकि छूटे हुए हो या कटे हुए व्यक्ति अपना अपना नाम जुड़वा सके। वहीं इस खास कार्य को लेकर एसडीएम ने सख्त लहजे में कहा कि कार्य में कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. मौके पर बीडीओ निगम झा सहित सभी बीएलओ मौजूद थे ।1
- बिहार की सियासत में एक बार फिर गरमाया माहौल, नीरज कुमार पर प्रशांत किशोर का जोरदार पलटवार, बोले—‘आपकी सारी पोल खोल देंगे!’ प्रशांत किशोर के तीखे तेवर और खुली चुनौती से राजनीतिक गलियारों में मची हलचल, नीरज कुमार को लेकर आखिर ऐसा क्या बोल गए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर? सुनिए उनके जुबानी पूरा बयान!1
- 07 अक्टूबर, 2026 को समस्तीपुर जिला अंतर्गत मोहिउद्दीननगर दक्षिण, वार्ड संख्या-03 निवासी गोलू साह (उम्र 25 वर्ष), पिता विजय साह के साथ भारतीय जनता पार्टी के जितेश कुमार सिन्हा, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व मुखिया, करीमनगर द्वारा 112 पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में लाठी से बेरहमीपूर्वक मारपीट किए जाने की गंभीर घटना घटित हुई थी। उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जनता दल, बिहार के प्रधान महासचिव रणविजय साहू द्वारा पत्रांक 144, दिनांक 12/10/2026 के द्वारा भाई वीरेन्द्र, विधायक मनेर सह सभापति लोक लेखा समिति, बिहार विधानसभा की अध्यक्षता में राजद की एक 7 सदस्यीय जाँच कमिटी का गठन किया गया था। इसी क्रम में आज 14 अक्टूबर, 2026 को उक्त जाँच कमिटी ने घटनास्थल मोहिउद्दीननगर का दौरा किया। जाँच कमिटी ने घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया, पीड़ित गोलू साह एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा जिला के पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता कर अब तक की गई कार्रवाई की अद्यतन जानकारी ली। इस अवसर पर जाँच समिति के अध्यक्ष विधायक भाई वीरेन्द्र ने कहा कि — यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। 112 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में एक गरीब नौजवान को बेरहमी से पीटा जाना यह दर्शाता है कि बिहार में प्रशासन का इकबाल खत्म हो गया है। बिहार सरकार पूरी तरह से फेल है। कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। भाजपा नेता द्वारा की गई यह गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राष्ट्रीय जनता दल पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करायेगा।" जाँच कमिटी अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व एवं पुलिस महानिदेशक, बिहार, पटना को सौंपेगी। मौके पर जाँच कमिटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे :- भाई वीरेन्द्र, विधायक, मनेर - अध्यक्ष रणविजय साहू, विधायक, मोरवा डॉ० एज्या यादव, पूर्व विधायिका, मोहिउद्दीननगर शंकर राय, विधायक, पारू मो० कारी सोहैब, विधान पार्षद रोमा भारती, राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद, समस्तीपुर राजेश्वर महतो, संगठन जिलाध्यक्ष, उजियारपुर (राकेश कुमार ठाकुर ) जिला प्रवक्ता, राजद समस्तीपुर !1
- राघोपुर नाव हादसे के बाद गांव पहुंचे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय राघोपुर नाव हादसे के बाद केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय गांव पहुंचे। इस दौरान वैशाली की डीएम वर्षा सिंह भी उनके साथ नजर आईं।1
- फतुहा में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली; घटनास्थल से देसी पिस्तौल और खोखा बरामद फतुहा (पटना)। पटना के ग्रामीण इलाके में बुधवार की सुबह पुलिस और एक अपराधी के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है। घटना फतुहा-बख्तियारपुर फोरलेन पर फतुहा आरओबी से कुछ पहले नियाजीपुर जाने वाले ग्रामीण मार्ग की बताई जा रही है। मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायल अपराधी की पहचान पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र निवासी शुभम कुमार उर्फ झामू के रूप में बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अगमकुआं थाने की पुलिस उसे एक मामले में बरामदगी के सिलसिले में घटनास्थल पर लेकर पहुंची थी। इसी दौरान कथित तौर पर उसने पुलिस पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में गोली उसके पैर में लग गई। प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर गोली लगने से घायल शुभम कुमार को पुलिस फतुहा के अस्पताल लेकर पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया। हालांकि, उसकी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। घटनास्थल से देसी पिस्तौल और खोखा मिलने की सूचना घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल से एक कंट्री मेड यानी देसी पिस्तौल और कुछ खोखा बरामद होने की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि कथित फायरिंग के दौरान चली गोली पुलिस की गाड़ी में भी लगी। घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है। बरामद हथियार, खोखे और वाहन पर गोली लगने के निशानों की जांच से घटना के संबंध में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के पहुंचने का इंतजार मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर फतुहा के एसडीपीओ-1 समेत पुलिस टीम के अन्य सदस्य मौजूद बताए जा रहे हैं। पटना ग्रामीण एसपी कोमल मीना के भी घटनास्थल पर पहुंचने की सूचना है। उनके निरीक्षण और आधिकारिक बयान के बाद मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आने की संभावना है। फिलहाल, पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, एक व्यक्ति के घायल होने तथा घटनास्थल से हथियार और खोखे मिलने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, पूरे घटनाक्रम, पुलिस की कार्रवाई और बरामद साक्ष्यों के संबंध में आधिकारिक पुष्टि तथा विस्तृत पुलिस बयान का इंतजार है।1
- राघोपुर नाव हादसे में ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी पर लगाया आरोप वैशाली जिला के राघोपुर प्रखंड मैं हुए दर्दनाक नाव हादसा जिसमें अब तक 11 लोगों का शव निकल जा चुका है पूरी घटना की सच्चाई सुनिए रेस्क्यू करने वाले स्थानीय ग्रामीण नौजवान से।1
- *शरीर पर जख्मों के निशान, गायब सिर ने खोला खौफनाक राज! रेणु देवी हत्याकांड में 2 साल बाद आरोपी को उम्रकैद* *शरीर पर जख्मों के निशान, गायब सिर ने खोला खौफनाक राज! रेणु देवी हत्याकांड में 2 साल बाद आरोपी को उम्रकैद* *नरमुंड बरामदगी से DNA जांच तक पहुंची पुलिस, मां के DNA मिलान ने की मृतका की पहचान की पुष्टि; अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा* भागलपुर में एक ऐसा जघन्य हत्याकांड सामने आया, जिसकी क्रूरता सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए महिला की हत्या के बाद उसके शरीर पर कई गहरे जख्म मिले थे, लेकिन उसका सिर गायब था करीब सात से आठ दिन बाद नरमुंड बरामद हुआ इसके बाद DNA जांच के जरिए मृतका की पहचान की पुष्टि की गई अब इस सनसनीखेज मामले में अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है मृतका की पहचान रेणु देवी के रूप में हुई है बताया गया कि रेणु देवी की दूसरी शादी अरविंद पासवान के साथ हुई थी उनकी हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई थी महिला के शरीर पर छह से सात जगह गंभीर जख्म के निशान पाए गए थे सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि शव पर सिर मौजूद नहीं था इस घटना ने जांच को और भी पेचीदा बना दिया था दो साल बाद अदालत का बड़ा फैसला मामले में अपर लोक अभियोजक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश-2 तथा विशेष निगरानी टीम के दीपक कुमार से संबंधित न्यायिक प्रक्रिया के तहत आज सजा सुनाई गई अदालत ने दोषी को आजीवन कारावास के साथ 10 हजार रुपये का आर्थिक दंड दिया है जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर दो महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी DNA जांच ने खोला पहचान का राज इस हत्याकांड में नरमुंड की बरामदगी के बाद मृतका की मां के DNA नमूने से मिलान कराया गया जांच में DNA का मिलान होने पर मृतका की पहचान की पुष्टि हुई इस वैज्ञानिक जांच ने मामले में अहम भूमिका निभाई करीब दो साल बाद आए इस फैसले को जघन्य हत्याकांड में न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है1