07 अक्टूबर, 2026 को समस्तीपुर जिला अंतर्गत मोहिउद्दीननगर दक्षिण, वार्ड संख्या-03 निवासी गोलू साह (उम्र 25 वर्ष), पिता विजय साह के साथ भारतीय जनता पार्टी के जितेश कुमार सिन्हा, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व मुखिया, करीमनगर द्वारा 112 पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में लाठी से बेरहमीपूर्वक मारपीट किए जाने की गंभीर घटना घटित हुई थी। उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जनता दल, बिहार के प्रधान महासचिव रणविजय साहू द्वारा पत्रांक 144, दिनांक 12/10/2026 के द्वारा भाई वीरेन्द्र, विधायक मनेर सह सभापति लोक लेखा समिति, बिहार विधानसभा की अध्यक्षता में राजद की एक 7 सदस्यीय जाँच कमिटी का गठन किया गया था। इसी क्रम में आज 14 अक्टूबर, 2026 को उक्त जाँच कमिटी ने घटनास्थल मोहिउद्दीननगर का दौरा किया। जाँच कमिटी ने घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया, पीड़ित गोलू साह एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा जिला के पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता कर अब तक की गई कार्रवाई की अद्यतन जानकारी ली। इस अवसर पर जाँच समिति के अध्यक्ष विधायक भाई वीरेन्द्र ने कहा कि — यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। 112 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में एक गरीब नौजवान को बेरहमी से पीटा जाना यह दर्शाता है कि बिहार में प्रशासन का इकबाल खत्म हो गया है। बिहार सरकार पूरी तरह से फेल है। कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। भाजपा नेता द्वारा की गई यह गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राष्ट्रीय जनता दल पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करायेगा।" जाँच कमिटी अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व एवं पुलिस महानिदेशक, बिहार, पटना को सौंपेगी। मौके पर जाँच कमिटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे :- भाई वीरेन्द्र, विधायक, मनेर - अध्यक्ष रणविजय साहू, विधायक, मोरवा डॉ० एज्या यादव, पूर्व विधायिका, मोहिउद्दीननगर शंकर राय, विधायक, पारू मो० कारी सोहैब, विधान पार्षद रोमा भारती, राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद, समस्तीपुर राजेश्वर महतो, संगठन जिलाध्यक्ष, उजियारपुर (राकेश कुमार ठाकुर ) जिला प्रवक्ता, राजद समस्तीपुर !

- 07 अक्टूबर, 2026 को समस्तीपुर जिला अंतर्गत मोहिउद्दीननगर दक्षिण, वार्ड संख्या-03 निवासी गोलू साह (उम्र 25 वर्ष), पिता विजय साह के साथ भारतीय जनता पार्टी के जितेश कुमार सिन्हा, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व मुखिया, करीमनगर द्वारा 112 पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में लाठी से बेरहमीपूर्वक मारपीट किए जाने की गंभीर घटना घटित हुई थी। उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जनता दल, बिहार के प्रधान महासचिव रणविजय साहू द्वारा पत्रांक 144, दिनांक 12/10/2026 के द्वारा भाई वीरेन्द्र, विधायक मनेर सह सभापति लोक लेखा समिति, बिहार विधानसभा की अध्यक्षता में राजद की एक 7 सदस्यीय जाँच कमिटी का गठन किया गया था। इसी क्रम में आज 14 अक्टूबर, 2026 को उक्त जाँच कमिटी ने घटनास्थल मोहिउद्दीननगर का दौरा किया। जाँच कमिटी ने घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया, पीड़ित गोलू साह एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा जिला के पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता कर अब तक की गई कार्रवाई की अद्यतन जानकारी ली। इस अवसर पर जाँच समिति के अध्यक्ष विधायक भाई वीरेन्द्र ने कहा कि — यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। 112 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में एक गरीब नौजवान को बेरहमी से पीटा जाना यह दर्शाता है कि बिहार में प्रशासन का इकबाल खत्म हो गया है। बिहार सरकार पूरी तरह से फेल है। कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। भाजपा नेता द्वारा की गई यह गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राष्ट्रीय जनता दल पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करायेगा।" जाँच कमिटी अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व एवं पुलिस महानिदेशक, बिहार, पटना को सौंपेगी। मौके पर जाँच कमिटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे :- भाई वीरेन्द्र, विधायक, मनेर - अध्यक्ष रणविजय साहू, विधायक, मोरवा डॉ० एज्या यादव, पूर्व विधायिका, मोहिउद्दीननगर शंकर राय, विधायक, पारू मो० कारी सोहैब, विधान पार्षद रोमा भारती, राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद, समस्तीपुर राजेश्वर महतो, संगठन जिलाध्यक्ष, उजियारपुर (राकेश कुमार ठाकुर ) जिला प्रवक्ता, राजद समस्तीपुर !1
- 🔴#समस्तीपुर में खुला ‘मस्त बनारसी पान’ का नया आउटलेट, 80 से अधिक फ्लेवर का मिलेगा स्वाद 🔴#समस्तीपुर में खुला ‘मस्त बनारसी पान’ का नया आउटलेट, 80 से अधिक फ्लेवर का मिलेगा स्वाद1
- वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 'ऑपरेशन नीलकांत' के तहत भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और 5.47 लाख नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार! वैशाली जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष 'ऑपरेशन नीलकांत' के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देशानुसार और एसडीपीओ महुआ के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बराटी थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई की है। मुख्य बातें: * गिरफ्तार आरोपी: बरुआ गांव, थाना बराटी निवासी आर्य कुमार उर्फ पिता मुसाफिर सिंह को मौके से गिरफ्तार किया गया है। * बरामदगी: आरोपी के पास से 356 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹5,47,000 नकद और तस्करी में इस्तेमाल होने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है। * बाजार कीमत: जब्त किए गए मादक पदार्थ की कुल बाजार कीमत लगभग 5.5 से 6 लाख रुपये के बीच आंकी गई है। * तस्करी का नेटवर्क: प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पिछले 6 से 8 महीनों से इस अवैध धंधे में संलिप्त थे। पुलिस इस मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज को खंगाल रही है तथा इसमें शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की छापामारी कार्रवाई जारी है। वैशाली पुलिस अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।1
- राघोपुर नाव हादसे के बाद गांव पहुंचे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय राघोपुर नाव हादसे के बाद केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय गांव पहुंचे। इस दौरान वैशाली की डीएम वर्षा सिंह भी उनके साथ नजर आईं।1
- राघोपुर नाव हादसे में सदर डीएसपी हाजीपुर में पेश की मानवता की मिसाल मंगलवार की देर रात राघोपुर में हुए दर्दनाक हादसे जिसमें एक दर्जन से अधिक लोगों की जान चली गई में लोगों को नदी से निकलने के दौरान सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए नदी से निकल गए घायलों को स्वयं सीपीआर देकर बढ़ाने की कोशिश की देखी तस्वीर में।1
- (पटना )आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर AISA और RYA द्वारा आहूत राजभवन मार्च को पटना पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया और कई छात्र-नौजवान नेताओं को डिटेन कर लिया आरवाईए राज्य सह-सचिव रौशन कुमार ने कहा कि डिटेन करने से आंदोलन रुकने वाला नहीं है। जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा, भाजपा भगाओ, देश बचाओ !1
- *शरीर पर जख्मों के निशान, गायब सिर ने खोला खौफनाक राज! रेणु देवी हत्याकांड में 2 साल बाद आरोपी को उम्रकैद* *शरीर पर जख्मों के निशान, गायब सिर ने खोला खौफनाक राज! रेणु देवी हत्याकांड में 2 साल बाद आरोपी को उम्रकैद* *नरमुंड बरामदगी से DNA जांच तक पहुंची पुलिस, मां के DNA मिलान ने की मृतका की पहचान की पुष्टि; अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा* भागलपुर में एक ऐसा जघन्य हत्याकांड सामने आया, जिसकी क्रूरता सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए महिला की हत्या के बाद उसके शरीर पर कई गहरे जख्म मिले थे, लेकिन उसका सिर गायब था करीब सात से आठ दिन बाद नरमुंड बरामद हुआ इसके बाद DNA जांच के जरिए मृतका की पहचान की पुष्टि की गई अब इस सनसनीखेज मामले में अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है मृतका की पहचान रेणु देवी के रूप में हुई है बताया गया कि रेणु देवी की दूसरी शादी अरविंद पासवान के साथ हुई थी उनकी हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई थी महिला के शरीर पर छह से सात जगह गंभीर जख्म के निशान पाए गए थे सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि शव पर सिर मौजूद नहीं था इस घटना ने जांच को और भी पेचीदा बना दिया था दो साल बाद अदालत का बड़ा फैसला मामले में अपर लोक अभियोजक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश-2 तथा विशेष निगरानी टीम के दीपक कुमार से संबंधित न्यायिक प्रक्रिया के तहत आज सजा सुनाई गई अदालत ने दोषी को आजीवन कारावास के साथ 10 हजार रुपये का आर्थिक दंड दिया है जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर दो महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी DNA जांच ने खोला पहचान का राज इस हत्याकांड में नरमुंड की बरामदगी के बाद मृतका की मां के DNA नमूने से मिलान कराया गया जांच में DNA का मिलान होने पर मृतका की पहचान की पुष्टि हुई इस वैज्ञानिक जांच ने मामले में अहम भूमिका निभाई करीब दो साल बाद आए इस फैसले को जघन्य हत्याकांड में न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है1
- राघोपुर नाव दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को सांसद नित्यानंद राय ने मिलकर जताया शोक प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : वैशाली जिले के राघोपुर दियारा में गंगा नदी मंगलवार की रात मौत की धारा बन गई। राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के पास नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया। एक साथ कई परिवारों के चिराग बुझने से गांव में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद जर्जर नाव, उसकी क्षमता और रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। श्राद्ध भोज में शामिल होने जा रहे थे लोग प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार, 13 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे हुआ। नाव पर लगभग 20 लोग सवार थे। सभी गंगा पार दूसरे गांव में आयोजित श्राद्ध भोज में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान बीच धारा में नाव में पानी भरने लगा। देखते ही देखते नाव अनियंत्रित होकर पलट गई और उस पर सवार लोग नदी में डूबने लगे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बचाव की कोशिश की और प्रशासन को घटना की सूचना दी। जर्जर नाव पर क्षमता से अधिक सवारी का आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे का शिकार हुई नाव बाढ़ प्रभावित राघोपुर क्षेत्र के लिए उपलब्ध कराई गई सरकारी नाव थी। लंबे समय से रखरखाव नहीं होने के कारण उसकी हालत जर्जर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नाव की क्षमता महज आठ से दस लोगों की थी, जबकि उस पर 20 से 25 लोगों को सवार कराया गया था। नाव में पहले से बड़ा छेद होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। हादसे ने नावों के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था और क्षमता से अधिक सवारी पर निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मौके पर पहुंचे सांसद नित्यानंद राय हादसे की सूचना मिलने पर पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं भाजपा सांसद नित्यानंद राय घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। अपने फेसबुक संदेश में उन्होंने घटना को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया है तथा मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। हादसे के कारणों और सुरक्षा संबंधी आरोपों की जांच अब महत्वपूर्ण है, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।4