वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 'ऑपरेशन नीलकांत' के तहत भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और 5.47 लाख नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार! वैशाली जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष 'ऑपरेशन नीलकांत' के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देशानुसार और एसडीपीओ महुआ के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बराटी थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई की है। मुख्य बातें: * गिरफ्तार आरोपी: बरुआ गांव, थाना बराटी निवासी आर्य कुमार उर्फ पिता मुसाफिर सिंह को मौके से गिरफ्तार किया गया है। * बरामदगी: आरोपी के पास से 356 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹5,47,000 नकद और तस्करी में इस्तेमाल होने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है। * बाजार कीमत: जब्त किए गए मादक पदार्थ की कुल बाजार कीमत लगभग 5.5 से 6 लाख रुपये के बीच आंकी गई है। * तस्करी का नेटवर्क: प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पिछले 6 से 8 महीनों से इस अवैध धंधे में संलिप्त थे। पुलिस इस मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज को खंगाल रही है तथा इसमें शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की छापामारी कार्रवाई जारी है। वैशाली पुलिस अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 'ऑपरेशन नीलकांत' के तहत भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और 5.47 लाख नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार! वैशाली जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष 'ऑपरेशन नीलकांत' के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देशानुसार और एसडीपीओ महुआ के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बराटी थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई की है। मुख्य बातें: * गिरफ्तार आरोपी: बरुआ गांव, थाना बराटी निवासी आर्य कुमार उर्फ पिता मुसाफिर सिंह को मौके से गिरफ्तार किया गया है। * बरामदगी: आरोपी के पास से 356 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹5,47,000 नकद और तस्करी में इस्तेमाल होने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है। * बाजार कीमत: जब्त किए गए मादक पदार्थ की कुल बाजार कीमत लगभग 5.5 से 6 लाख रुपये के बीच आंकी गई है। * तस्करी का नेटवर्क: प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पिछले 6 से 8 महीनों से इस अवैध धंधे में संलिप्त थे। पुलिस इस मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज को खंगाल रही है तथा इसमें शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की छापामारी कार्रवाई जारी है। वैशाली पुलिस अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
- वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 'ऑपरेशन नीलकांत' के तहत भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और 5.47 लाख नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार! वैशाली जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष 'ऑपरेशन नीलकांत' के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देशानुसार और एसडीपीओ महुआ के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बराटी थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई की है। मुख्य बातें: * गिरफ्तार आरोपी: बरुआ गांव, थाना बराटी निवासी आर्य कुमार उर्फ पिता मुसाफिर सिंह को मौके से गिरफ्तार किया गया है। * बरामदगी: आरोपी के पास से 356 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹5,47,000 नकद और तस्करी में इस्तेमाल होने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है। * बाजार कीमत: जब्त किए गए मादक पदार्थ की कुल बाजार कीमत लगभग 5.5 से 6 लाख रुपये के बीच आंकी गई है। * तस्करी का नेटवर्क: प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पिछले 6 से 8 महीनों से इस अवैध धंधे में संलिप्त थे। पुलिस इस मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज को खंगाल रही है तथा इसमें शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की छापामारी कार्रवाई जारी है। वैशाली पुलिस अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।1
- राघोपुर नाव हादसे के बाद गांव पहुंचे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय राघोपुर नाव हादसे के बाद केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय गांव पहुंचे। इस दौरान वैशाली की डीएम वर्षा सिंह भी उनके साथ नजर आईं।1
- पत्रकारों की समस्याओं को लेकर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक, समाहरणालय में बैठने के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग मुजफ्फरपुर समाहरणालय परिसर स्थित अप्पू पार्क में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मंजय कुमार ने की। इस दौरान पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। वहीं, समाहरणालय परिसर में पत्रकारों के बैठने और आपसी विचार-विमर्श के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कुमार गौरव को ज्ञापन सौंपा गया। मुजफ्फरपुर के अप्पू पार्क में आयोजित इस बैठक में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बिहार प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष सह वरीय पत्रकार संतोष कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान मुजफ्फरपुर इकाई के नवपदस्थापित पदाधिकारियों को परिचय पत्र पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक में पत्रकारों की कार्य परिस्थितियों, उनकी समस्याओं और पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद पत्रकारों ने सामूहिक रूप से हस्ताक्षरित ज्ञापन जिलाधिकारी कुमार गौरव को सौंपा। ज्ञापन में समाहरणालय परिसर में पत्रकारों के बैठने और आपसी विचार-विमर्श के लिए एक उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने की मांग की गई। एसोसिएशन की ओर से यह ज्ञापन तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त, बिहार के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भी भेजा गया है। इस मौके पर एसोसिएशन के बिहार प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि जिला और प्रखंड स्तर पर कार्यरत पत्रकारों को प्रेस बीमा कार्ड, प्रेस एक्रेडिटेशन कार्ड और आवास की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बिहार सरकार से मांग की गई है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और जनहित से जुड़े मुद्दों को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में पत्रकारों के लिए बुनियादी सुविधाओं और बैठने की समुचित व्यवस्था की आवश्यकता है। बैठक में पत्रकार तेज नारायण सिंह, उमाशंकर गिरी, सुशील कुमार, हरिओम कश्यप, सुमन कुमार, जयंत कुमार, गौतम कुमार और राहुल राणा सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे। एसोसिएशन ने पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और उनके लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई।1
- 07 अक्टूबर, 2026 को समस्तीपुर जिला अंतर्गत मोहिउद्दीननगर दक्षिण, वार्ड संख्या-03 निवासी गोलू साह (उम्र 25 वर्ष), पिता विजय साह के साथ भारतीय जनता पार्टी के जितेश कुमार सिन्हा, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व मुखिया, करीमनगर द्वारा 112 पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में लाठी से बेरहमीपूर्वक मारपीट किए जाने की गंभीर घटना घटित हुई थी। उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जनता दल, बिहार के प्रधान महासचिव रणविजय साहू द्वारा पत्रांक 144, दिनांक 12/10/2026 के द्वारा भाई वीरेन्द्र, विधायक मनेर सह सभापति लोक लेखा समिति, बिहार विधानसभा की अध्यक्षता में राजद की एक 7 सदस्यीय जाँच कमिटी का गठन किया गया था। इसी क्रम में आज 14 अक्टूबर, 2026 को उक्त जाँच कमिटी ने घटनास्थल मोहिउद्दीननगर का दौरा किया। जाँच कमिटी ने घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया, पीड़ित गोलू साह एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा जिला के पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता कर अब तक की गई कार्रवाई की अद्यतन जानकारी ली। इस अवसर पर जाँच समिति के अध्यक्ष विधायक भाई वीरेन्द्र ने कहा कि — यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। 112 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में एक गरीब नौजवान को बेरहमी से पीटा जाना यह दर्शाता है कि बिहार में प्रशासन का इकबाल खत्म हो गया है। बिहार सरकार पूरी तरह से फेल है। कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। भाजपा नेता द्वारा की गई यह गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राष्ट्रीय जनता दल पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करायेगा।" जाँच कमिटी अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व एवं पुलिस महानिदेशक, बिहार, पटना को सौंपेगी। मौके पर जाँच कमिटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे :- भाई वीरेन्द्र, विधायक, मनेर - अध्यक्ष रणविजय साहू, विधायक, मोरवा डॉ० एज्या यादव, पूर्व विधायिका, मोहिउद्दीननगर शंकर राय, विधायक, पारू मो० कारी सोहैब, विधान पार्षद रोमा भारती, राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद, समस्तीपुर राजेश्वर महतो, संगठन जिलाध्यक्ष, उजियारपुर (राकेश कुमार ठाकुर ) जिला प्रवक्ता, राजद समस्तीपुर !1
- यह लोकतंत्र है या राजतंत्र प्रदर्शन से पहले ही जहाज में गिरफ्तारी यह लोकतंत्र है या राजतंत्र प्रदर्शन से पहले ही जहाज में गिरफ्तारी1
- वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रामाशीष चौक के पास चैन स्नैचिंग करने वाले दो शातिर अपराधी गिरफ्तार! वैशाली: पुलिस को मिली बड़ी सफलता! रामाशीष चौक रेलवे ओवरब्रिज के पास राहगीर से चैन स्नैचिंग कर भाग रहे दो अपराधियों को स्थानीय लोगों की मदद से दबोच लिया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) शुभांक मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। 📌 मुख्य बातें: 🔹 घटना: ओवरब्रिज के पास अपाचे बाइक से आए बदमाशों ने चैन स्नैचिंग की, लेकिन भागने के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ने से वे गिर पड़े। 🔹 जनता का सहयोग: स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए दोनों बदमाशों को पकड़कर पुलिस को सौंपा। 🔹 दो मामलों का खुलासा: पूछताछ में आरोपी गुड्डू कुमार और बच्चा बाबू शाह ने दो दिन पहले की एक अन्य चैन स्नैचिंग (केस 714/26) में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। 🔹 सोना खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्तार: छीने गए गहने खरीदने वाले दुकानदार बाबू शाह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 🔹 बरामदगी: 1 अपाचे बाइक, 2 सोने के ढोलना और गला हुआ सोना बरामद। पूर्व में भी इन अपराधियों पर लूट, मारपीट और अन्य आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं।1
- राघोपुर नाव दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को सांसद नित्यानंद राय ने मिलकर जताया शोक प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : वैशाली जिले के राघोपुर दियारा में गंगा नदी मंगलवार की रात मौत की धारा बन गई। राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के पास नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया। एक साथ कई परिवारों के चिराग बुझने से गांव में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद जर्जर नाव, उसकी क्षमता और रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। श्राद्ध भोज में शामिल होने जा रहे थे लोग प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार, 13 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे हुआ। नाव पर लगभग 20 लोग सवार थे। सभी गंगा पार दूसरे गांव में आयोजित श्राद्ध भोज में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान बीच धारा में नाव में पानी भरने लगा। देखते ही देखते नाव अनियंत्रित होकर पलट गई और उस पर सवार लोग नदी में डूबने लगे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बचाव की कोशिश की और प्रशासन को घटना की सूचना दी। जर्जर नाव पर क्षमता से अधिक सवारी का आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे का शिकार हुई नाव बाढ़ प्रभावित राघोपुर क्षेत्र के लिए उपलब्ध कराई गई सरकारी नाव थी। लंबे समय से रखरखाव नहीं होने के कारण उसकी हालत जर्जर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नाव की क्षमता महज आठ से दस लोगों की थी, जबकि उस पर 20 से 25 लोगों को सवार कराया गया था। नाव में पहले से बड़ा छेद होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। हादसे ने नावों के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था और क्षमता से अधिक सवारी पर निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मौके पर पहुंचे सांसद नित्यानंद राय हादसे की सूचना मिलने पर पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं भाजपा सांसद नित्यानंद राय घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। अपने फेसबुक संदेश में उन्होंने घटना को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया है तथा मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। हादसे के कारणों और सुरक्षा संबंधी आरोपों की जांच अब महत्वपूर्ण है, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।4
- राघोपुर नाव हादसे में 13 मासूमों की मौ/त, क्या बोलीं वैशाली DM वर्षा सिंह?#RaghopurBoatAccident #DMVarshaSingh #VaishaliNews #Hajipur #BiharNews #BreakingNews #RepublicVaishali राघोपुर नाव हादसे में 13 मासूमों की मौ/त, क्या बोलीं वैशाली DM वर्षा सिंह?#RaghopurBoatAccident #DMVarshaSingh #VaishaliNews #Hajipur #BiharNews #BreakingNews #RepublicVaishali1