logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार की सियासत में एक बार फिर गरमाया माहौल, नीरज कुमार पर प्रशांत किशोर का जोरदार पलटवार, बोले—‘आपकी सारी पोल खोल देंगे!’ प्रशांत किशोर के तीखे तेवर और खुली चुनौती से राजनीतिक गलियारों में मची हलचल, नीरज कुमार को लेकर आखिर ऐसा क्या बोल गए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर? सुनिए उनके जुबानी पूरा बयान!

2 hrs ago
user_JMBNEWS
JMBNEWS
पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
2 hrs ago

बिहार की सियासत में एक बार फिर गरमाया माहौल, नीरज कुमार पर प्रशांत किशोर का जोरदार पलटवार, बोले—‘आपकी सारी पोल खोल देंगे!’ प्रशांत किशोर के तीखे तेवर और खुली चुनौती से राजनीतिक गलियारों में मची हलचल, नीरज कुमार को लेकर आखिर ऐसा क्या बोल गए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर? सुनिए उनके जुबानी पूरा बयान!

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार की सियासत में एक बार फिर गरमाया माहौल, नीरज कुमार पर प्रशांत किशोर का जोरदार पलटवार, बोले—‘आपकी सारी पोल खोल देंगे!’ प्रशांत किशोर के तीखे तेवर और खुली चुनौती से राजनीतिक गलियारों में मची हलचल, नीरज कुमार को लेकर आखिर ऐसा क्या बोल गए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर? सुनिए उनके जुबानी पूरा बयान!
    1
    बिहार की सियासत में एक बार फिर गरमाया माहौल, नीरज कुमार पर प्रशांत किशोर का जोरदार पलटवार, बोले—‘आपकी सारी पोल खोल देंगे!’ प्रशांत किशोर के तीखे तेवर और खुली चुनौती से राजनीतिक गलियारों में मची हलचल, नीरज कुमार को लेकर आखिर ऐसा क्या बोल गए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर? सुनिए उनके जुबानी पूरा बयान!
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • राघोपुर नाव हादसे में सदर डीएसपी हाजीपुर में पेश की मानवता की मिसाल मंगलवार की देर रात राघोपुर में हुए दर्दनाक हादसे जिसमें एक दर्जन से अधिक लोगों की जान चली गई में लोगों को नदी से निकलने के दौरान सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए नदी से निकल गए घायलों को स्वयं सीपीआर देकर बढ़ाने की कोशिश की देखी तस्वीर में।
    1
    राघोपुर नाव हादसे में सदर डीएसपी हाजीपुर में पेश की मानवता की मिसाल 
मंगलवार की देर रात राघोपुर में हुए दर्दनाक हादसे जिसमें एक दर्जन से अधिक लोगों की जान चली गई में लोगों को नदी से निकलने के दौरान सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए नदी से निकल गए घायलों को स्वयं सीपीआर देकर बढ़ाने की कोशिश की देखी तस्वीर में।
    user_Vijay Raj Journalist
    Vijay Raj Journalist
    पत्रकार मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • वोटर लिस्ट में जुड़ेंगे नाम पटोरी SDM विकास पांडे ने दिया निर्देश। वोटर लिस्ट में छूटे पात्रों को मतदाता सूची में 15 व 16 अक्टूबर को अपने अपने क्षेत्र के सभी बूथों पर विशेष अभियान के तहत जुड़ेंगे नाम एसडीएम ने दिया निर्देश । जी हां दोस्तों यह निर्देश समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के मोहनपुर प्रखंड के सभाकक्ष में SIR को लेकर बीएलओ के साथ हुई बैठक के दौरान एसडीम विकास पांडेय ने कहीं। आपको बताते चलें कि यह बैठक एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से नाम कटने या छुटने की शिकायतों के बीच निर्वाचन आयोग ने पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है । इसी के तहत आज मंगलवार को मोहनपुर प्रखंड मुख्यालय के बीवीजी राम जी के सभाकक्ष में SDM विकास पांडे के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी संघ बीएलओ के साथ बैठक किया गया। इसी दौरान एसडीएम ने बताया कि जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए आवेदन दे सकते हैं. इसके साथ ही एसआईआर के दौरान जिन पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची से कट गए हैं या किसी कारणवश अंकित नहीं हो सके हैं,उनका भी नाम सूची में जोड़ने की बात कही गई है। इसके लिए बीएलओ घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं की पहचान करेंगे और उन्हें नाम जुड़वाने की प्रक्रिया में सहायता करेंगे. इसे लेकर अनुमंडल उप निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि 15 व 16 अक्टूबर को अनुमंडल क्षेत्र के सभी बूथों पर इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा ताकि छूटे हुए हो या कटे हुए व्यक्ति अपना अपना नाम जुड़वा सके। वहीं इस खास कार्य को लेकर एसडीएम ने सख्त लहजे में कहा कि कार्य में कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. मौके पर बीडीओ निगम झा सहित सभी बीएलओ मौजूद थे ।
    1
    वोटर लिस्ट में जुड़ेंगे नाम पटोरी SDM विकास पांडे ने दिया निर्देश।
वोटर लिस्ट में छूटे पात्रों को मतदाता सूची में 15 व 16 अक्टूबर को अपने अपने क्षेत्र के सभी बूथों पर विशेष अभियान के तहत जुड़ेंगे नाम 
एसडीएम ने दिया निर्देश ।
जी हां दोस्तों यह निर्देश समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के मोहनपुर प्रखंड के सभाकक्ष में SIR को लेकर बीएलओ के साथ हुई बैठक के दौरान एसडीम  विकास पांडेय ने कहीं।
आपको बताते चलें कि यह बैठक एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से नाम कटने या छुटने की शिकायतों के बीच निर्वाचन आयोग ने पात्र  मतदाताओं को सूची में  शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है ।
इसी के तहत आज मंगलवार को मोहनपुर प्रखंड मुख्यालय के बीवीजी राम जी के सभाकक्ष में SDM विकास पांडे के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी।
जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी संघ बीएलओ के साथ बैठक किया गया।
इसी दौरान एसडीएम ने बताया कि  जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए आवेदन दे सकते हैं. इसके साथ ही एसआईआर के दौरान जिन पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची से कट गए हैं या किसी कारणवश अंकित नहीं हो सके हैं,उनका भी नाम सूची में जोड़ने की बात कही गई है।
इसके लिए बीएलओ घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं की पहचान करेंगे और उन्हें नाम जुड़वाने की प्रक्रिया में सहायता करेंगे. 
इसे लेकर अनुमंडल उप निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि 15 व 16 अक्टूबर को अनुमंडल क्षेत्र के सभी बूथों पर इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा ताकि छूटे हुए हो या कटे हुए व्यक्ति अपना अपना नाम जुड़वा सके।
वहीं इस खास कार्य को लेकर एसडीएम ने सख्त लहजे में कहा कि कार्य में कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. 
मौके पर बीडीओ निगम झा सहित सभी बीएलओ मौजूद थे ।
    user_CHUNNU KUMAR SINGH
    CHUNNU KUMAR SINGH
    Local News Reporter मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    20 hrs ago
  • बरबीघा महावीर चौक पर उमड़ी समर्थकों की भीड़, अनंत सिंह पर बरसे फूल बरबीघा : बिहार विधान परिषद चुनाव के प्रचार अभियान के बीच मोकामा विधायक अनंत सिंह बुधवार को बरबीघा पहुंचे। महावीर चौक पर उनके पहुंचते ही समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों के साथ नालंदा जिले की मुरगियाचक पंचायत के समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। बताया जा रहा है कि अनंत सिंह पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. अनुज कुमार के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों के दौरे के दौरान वह बरबीघा पहुंचे थे। स्वागत कार्यक्रम के दौरान जेसीबी के माध्यम से फूलों की वर्षा की गई। समर्थकों के इस उत्साहपूर्ण स्वागत पर विधायक अनंत सिंह ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। उनके साथ भोजपुरी और मगही के लोकप्रिय गायक-अभिनेता गुंजन सिंह भी मौजूद थे। बरबीघा में स्वागत कार्यक्रम पूरा करने के बाद अनंत सिंह अपने अगले चुनावी कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। विधान परिषद चुनाव को लेकर इलाके में नेताओं की आवाजाही और राजनीतिक गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं।
    1
    बरबीघा महावीर चौक पर उमड़ी समर्थकों की भीड़, अनंत सिंह पर बरसे फूल
बरबीघा  : बिहार विधान परिषद चुनाव के प्रचार अभियान के बीच मोकामा विधायक अनंत सिंह बुधवार को बरबीघा पहुंचे। महावीर चौक पर उनके पहुंचते ही समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों के साथ नालंदा जिले की मुरगियाचक पंचायत के समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।
बताया जा रहा है कि अनंत सिंह पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. अनुज कुमार के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों के दौरे के दौरान वह बरबीघा पहुंचे थे।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान जेसीबी के माध्यम से फूलों की वर्षा की गई। समर्थकों के इस उत्साहपूर्ण स्वागत पर विधायक अनंत सिंह ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। उनके साथ भोजपुरी और मगही के लोकप्रिय गायक-अभिनेता गुंजन सिंह भी मौजूद थे।
बरबीघा में स्वागत कार्यक्रम पूरा करने के बाद अनंत सिंह अपने अगले चुनावी कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। विधान परिषद चुनाव को लेकर इलाके में नेताओं की आवाजाही और राजनीतिक गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं।
    user_Public voice Bihar
    Public voice Bihar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    2 hrs ago
  • चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के एकरामा गांव के मुख्य गेट के पास बुधवार की दोपहर बाइक दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के एकरामा गांव के मुख्य गेट के पास बुधवार की दोपहर बाइक दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान एकरामा गांव निवासी अरुण यादव के पुत्र नवीन कुमार के रूप में की गई है। दुर्घटना के बाद घायल युवक को इलाज के लिए चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे एकरामा गांव के मुख्य गेट के पास यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद आसपास के लोगों का ध्यान घायल युवक की ओर गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उसे शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद युवक के परिजनों में चिंता का माहौल रहा। गांव के मुख्य द्वार के पास दुर्घटना होने से स्थानीय लोगों के बीच भी घटना की चर्चा होती रही। हालांकि, बाइक दुर्घटना किस परिस्थिति में हुई और इसमें किसी अन्य वाहन की संलिप्तता थी या नहीं, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल घायल नवीन कुमार को बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर किए जाने की जानकारी मिली है।
    1
    चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के एकरामा गांव के मुख्य गेट के पास बुधवार की दोपहर बाइक दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया।
चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के एकरामा गांव के मुख्य गेट के पास बुधवार की दोपहर बाइक दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान एकरामा गांव निवासी अरुण यादव के पुत्र नवीन कुमार के रूप में की गई है। दुर्घटना के बाद घायल युवक को इलाज के लिए चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे एकरामा गांव के मुख्य गेट के पास यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद आसपास के लोगों का ध्यान घायल युवक की ओर गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उसे शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद युवक के परिजनों में चिंता का माहौल रहा। गांव के मुख्य द्वार के पास दुर्घटना होने से स्थानीय लोगों के बीच भी घटना की चर्चा होती रही। हालांकि, बाइक दुर्घटना किस परिस्थिति में हुई और इसमें किसी अन्य वाहन की संलिप्तता थी या नहीं, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
फिलहाल घायल नवीन कुमार को बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर किए जाने की जानकारी मिली है।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    2 hrs ago
  • नीरज कुमार का बड़ा बयान, पटना स्नातक चुनाव को लेकर कही अहम बात पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर नीरज कुमार ने अपना पक्ष रखा। चुनावी मुद्दों और स्नातक मतदाताओं को लेकर उनके बयान की पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खास खबर। बिहार की राजनीति और नालंदा की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें अपना नालंदा के साथ।
    1
    नीरज कुमार का बड़ा बयान, पटना स्नातक चुनाव को लेकर कही अहम बात
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर नीरज कुमार ने अपना पक्ष रखा। चुनावी मुद्दों और स्नातक मतदाताओं को लेकर उनके बयान की पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खास खबर। बिहार की राजनीति और नालंदा की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें अपना नालंदा के साथ।
    user_Sanjay Kumar
    Sanjay Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    5 hrs ago
  • RCC कप रैतर सीजन-1 का भव्य समापन, सिलाव की टीम बनी चैंपियन 🏏 RCC कप रैतर सीजन-1 का भव्य समापन, सिलाव की टीम बनी चैंपियन नालंदा जिले के रैतर में आयोजित **RCC कप क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-1** का आज भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सिलाव और शेखपुरा की टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत हुई, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए सिलाव की टीम ने जीत हासिल की और विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। समापन समारोह के दौरान विजेता टीम को शील्ड और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। खिलाड़ियों को सम्मानित किए जाने से मैदान में मौजूद खेल प्रेमियों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला। वहीं, टूर्नामेंट को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पूरी आयोजन कमेटी को भी आयोजक राजेश कुमार कुशवाहा द्वारा सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान कमेटी के सदस्यों की मेहनत, समर्पण और सहयोग की सराहना की गई। इस अवसर पर आयोजक **राजेश कुमार कुशवाहा** ने टूर्नामेंट को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देता है, बल्कि आपसी भाईचारे, अनुशासन, एकता और खेल भावना को भी मजबूत करता है। RCC कप रैतर सीजन-1 का यह आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं में क्रिकेट के प्रति उत्साह जगाने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ। फाइनल मुकाबले में सिलाव की जीत के साथ टूर्नामेंट का समापन हुआ और विजेता टीम के खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी साफ झलकती नजर आई।
    1
    RCC कप रैतर सीजन-1 का भव्य समापन, सिलाव की टीम बनी चैंपियन
🏏 RCC कप रैतर सीजन-1 का भव्य समापन, सिलाव की टीम बनी चैंपियन
नालंदा जिले के रैतर में आयोजित **RCC कप क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-1** का आज भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सिलाव और शेखपुरा की टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत हुई, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए सिलाव की टीम ने जीत हासिल की और विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
समापन समारोह के दौरान विजेता टीम को शील्ड और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। खिलाड़ियों को सम्मानित किए जाने से मैदान में मौजूद खेल प्रेमियों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला।
वहीं, टूर्नामेंट को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पूरी आयोजन कमेटी को भी आयोजक राजेश कुमार कुशवाहा द्वारा सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान कमेटी के सदस्यों की मेहनत, समर्पण और सहयोग की सराहना की गई।
इस अवसर पर आयोजक **राजेश कुमार कुशवाहा** ने टूर्नामेंट को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देता है, बल्कि आपसी भाईचारे, अनुशासन, एकता और खेल भावना को भी मजबूत करता है।
RCC कप रैतर सीजन-1 का यह आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं में क्रिकेट के प्रति उत्साह जगाने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ। फाइनल मुकाबले में सिलाव की जीत के साथ टूर्नामेंट का समापन हुआ और विजेता टीम के खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी साफ झलकती नजर आई।
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    11 hrs ago
  • राघोपुर नाव हादसे में ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी पर लगाया आरोप वैशाली जिला के राघोपुर प्रखंड मैं हुए दर्दनाक नाव हादसा जिसमें अब तक 11 लोगों का शव निकल जा चुका है पूरी घटना की सच्चाई सुनिए रेस्क्यू करने वाले स्थानीय ग्रामीण नौजवान से।
    1
    राघोपुर नाव हादसे में ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी पर लगाया आरोप 
वैशाली जिला के राघोपुर प्रखंड मैं हुए दर्दनाक नाव हादसा जिसमें अब तक 11 लोगों का शव निकल जा चुका है पूरी घटना की सच्चाई सुनिए रेस्क्यू करने वाले स्थानीय ग्रामीण नौजवान से।
    user_Vijay Raj Journalist
    Vijay Raj Journalist
    पत्रकार मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.