Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन में परिवार परामर्श केंद्र का एसपी ने किया उद्घाटन जालौन में परिवार परामर्श केंद्र का एसपी ने किया उद्घाटन एसपी विनय कुमार सिंह ने कोंच कोतवाली में किया परिवार परामर्श केंद्र का शुभारंभ परिवार परामर्श केन्द्र खुलने से थाने में पारिवारिक विवादों का हो सकेगा समाधान पारिवारिक विवादों में फरियादियों को नही लगानी पड़ेगी जिला मुख्यालय तक दौड़ पति-पत्नी के विवाद समेत पारिवारिक मामलों में काउंसलिंग के माध्यम से हो सकेंगे आपसी समझौते नगर के सामाजिक लोगों को बनाया गया परिवार परामर्श केन्द्र का काउंसलर जालौन के कोंच कोतवाली परिसर में एसपी ने किया परिवार परामर्श केन्द्र का उद्घाटन
Dev Patel
जालौन में परिवार परामर्श केंद्र का एसपी ने किया उद्घाटन जालौन में परिवार परामर्श केंद्र का एसपी ने किया उद्घाटन एसपी विनय कुमार सिंह ने कोंच कोतवाली में किया परिवार परामर्श केंद्र का शुभारंभ परिवार परामर्श केन्द्र खुलने से थाने में पारिवारिक विवादों का हो सकेगा समाधान पारिवारिक विवादों में फरियादियों को नही लगानी पड़ेगी जिला मुख्यालय तक दौड़ पति-पत्नी के विवाद समेत पारिवारिक मामलों में काउंसलिंग के माध्यम से हो सकेंगे आपसी समझौते नगर के सामाजिक लोगों को बनाया गया परिवार परामर्श केन्द्र का काउंसलर जालौन के कोंच कोतवाली परिसर में एसपी ने किया परिवार परामर्श केन्द्र का उद्घाटन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन में फिर एक वार ब्याज माफियाओं का बाजार गर्म दिखाई दे रहा है जालौन में 46 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, ब्याज माफिया से परेशान होने की चर्चा जालौन। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला ओझा में 46 वर्षीय योगेश कुमार ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक, युवक कथित तौर पर ब्याज पर रकम देने वालों के दबाव से परेशान था। चर्चा यह भी है कि घटना के बाद संबंधित व्यक्ति ने ब्याज के साथ मूलधन माफ करने के अलावा त्रयोदशी का पूरा खर्च उठाने की बात कही। जानकारी के अनुसार पूरे मामले को रफा दफा कर दिया गया है हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही घटना के कारणों और अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।2
- कालपी - गाजे बाजे के साथ प्रथम पूज्य देवाधिदेव गजानन रथ यात्रा। *कालपी - गाजे बाजे के साथ प्रथम पूज्य देवाधिदेव गजानन रथ में विराजमान होकर श्याम पैलेस के गणेश पंडाल में पहुंचे श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।* *रविवार को श्याम पैलेस सांस्कृतिक मंडल द्वारा नवम गणेश महोत्सव को लेकर कानपुर से आयी गणेश प्रतिमा का पूजन ज्ञानेन्द्र मिश्रा के आवास पर हुआ इसके उपरांत पैदल, मोटरसाइकिल व कार से महिलाएं पुरुष व बच्चे झूमते व नाचते हुये रेलवे स्टेशन से मुख्य बाजार होते हुये श्याम पैलेस के गणेश पंडाल में पहुंचे इस दौरान भारी उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर दीपक धवन,सन्दीप गुप्ता,सुमन गुप्ता,ममता धवन, नीतू मिश्रा,अपेक्षा गुप्ता,अंशी धवन,तृप्ति गुप्ता,अरविन्द शर्मा,शिवकुमार कनोडिया,प्रेम कुमार गुप्ता,रामदत्त मोनस,हरभूषण सिंह चौहान,अरविन्द गुप्ता,पारस पुरवार,यश गुप्ता,सुरेन्द्र मिश्रा,शैलेन्द्र मिश्रा,सफल धवन, अब्यान गुप्ता,गगन गुप्ता,विनीत गुप्ता,नमन अग्रवाल,सौरभ गुप्ता,अंकित गुप्ता,उमेश पाल,उज्जवल गुप्ता,अमित गुप्ता,श्रवण गुप्ता,सुनील पटवा सभासद आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।*4
- माता-पिता की मृत्यु के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, सरकारी सहायता के लिए भटक रहा परिवार जालौन। जनपद जालौन के ग्राम कुदरा कुदारी में माता-पिता की मृत्यु के बाद तीन बच्चे जीवनयापन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बच्चों के सामने दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना भी मुश्किल हो रहा है। आर्थिक तंगी के चलते उनका जीवन बेहद कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। बताया जा रहा है कि बच्चों की सरकारी सहायता के लिए मार्च माह में सभी आवश्यक फॉर्म भरकर संबंधित विभाग में जमा कर दिए गए थे, लेकिन कई महीने बीत जाने के बावजूद अभी तक सहायता उपलब्ध नहीं हो सकी है। इससे बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सरकार की ओर से अनाथ एवं निराश्रित बच्चों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य ऐसे बच्चों को आर्थिक सहायता और बेहतर जीवन उपलब्ध कराना है। इसके बावजूद कुदरा कुदारी के ये तीन बच्चे आज भी सरकारी मदद की आस लगाए बैठे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर बच्चों की पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए, ताकि उन्हें भोजन, शिक्षा और जीवनयापन के लिए आवश्यक सहायता मिल सके।1
- मझपटिया में लड़ाई झगड़े के विवाद के मामले में पुलिस ने एक युवक पर की शांतिभंग की कार्यवाही रुरा थाना क्षेत्र में दो पक्षों में लड़ाई झगड़ा हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में एक युवक पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मंयक उर्फ कपिल नाम के युवक पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई ।1
- कानपुर देहात मामूली विवाद में घर पर 25 लोगों का धावा; ₹1 लाख व मंगलसूत्र लूटा, बीच-बचाव में माँ गंभीर घायल। ➡️कानपुर देहात में घर में घुसकर हमला, ₹1 लाख व मंगलसूत्र लूटा,मां गंभीर घायल ➡️कानपुर देहात: मंगलपुर के धरमपुर गांव में मामूली विवाद में आलोक वाजपेयी समेत 20-25 लोगों ने पीड़ित किशन कुमार के घर पर धावा बोल दिया। ➡️हमलावरों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और ₹1 लाख नकद व सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। ➡️बीच-बचाव करने आई पीड़ित की मां के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। ➡️आरोपी कट्टा लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। बाइट पीड़ित पुत्र बाइट पीड़ित मां4
- सिकंदरा-झींझक मार्ग पर जटियापुर मोड़ के पास सामने आए कंटेनर को बचाने में मौरंग लदा डंपर खड्ड में पलटा, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे सिकंदरा-झींझक मार्ग पर रविवार रात करीब तीन बजे जटियापुर मोड़ के पास एक मौरंग लदा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे खड्ड में पलट गया। हादसे में डंपर चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। दुर्घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। डंपर चालक सुनील ने सोमवार को सुबह करीब 10बजे बताया कि वह रविवार को जालौन जनपद से डंपर में मौरंग लादकर हरदोई जा रहा था। उसके साथ परिचालक आशीष भी मौजूद था। रात करीब तीन बजे जटियापुर मोड़ के पास पहुंचने पर सामने से अचानक एक कंटेनर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे खड्ड में पलट गया। हादसे के बाद चालक सुनील और परिचालक आशीष सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।1
- जालौन चौकी पर कई दिनों से लटका ताला, चौकी प्रभारी का फोन भी नहीं उठा पुलिस हिरासत में सौरभ सक्सेना को जालौन से झांसी और ग्वालियर ले जाने की चर्चा, पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल जालौन। कस्बा चौकी में पिछले कई दिनों से ताला लटका होने और चौकी प्रभारी मनीष तिवारी के नजर नहीं आने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी बीच कथित रूप से हार्पिक पीने का वीडियो सामने आने के बाद सौरभ सक्सेना निवासी गहेसर, जनपद औरैया का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि सौरभ सक्सेना समेत कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ा था। चर्चा है कि सौरभ को जालौन से उरई, फिर झांसी और अब ग्वालियर ले जाया गया है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है। मामले में पुलिस का कोई स्पष्ट आधिकारिक बयान सामने नहीं आने से सवाल खड़े हो रहे हैं। चौकी प्रभारी मनीष तिवारी को लेकर भी पूर्व में विभिन्न आरोपों और शिकायतों की चर्चाएं रही हैं। इनमें महिला के घर का दरवाजा तोड़ने, जुआ आरोपी के साथ कथित अभद्रता और ई-रिक्शा चालक का मोबाइल तोड़ने जैसे आरोप शामिल बताए जा रहे हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, जालौन क्षेत्र में हुई चोरी की कई घटनाओं के खुलासे को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। कुछ घटनाओं में सीसीटीवी फुटेज होने की बात कही जा रही है। स्कूटी से रुपये निकालने के एक मामले में कथित तौर पर करीब 45 दिन बाद एफआईआर दर्ज होने की बात भी सामने आई है। अब उठ रहे चार बड़े सवाल 1. सौरभ सक्सेना को पुलिस हिरासत में जालौन से झांसी तक क्यों ले जाया गया? 2. क्या उसके परिजन पुलिस के साथ हैं? 3. पुलिस पूरे मामले पर आधिकारिक बयान क्यों नहीं दे रही? 4. सौरभ के साथ पकड़े गए अन्य लोगों का क्या हुआ? फिलहाल पूरे मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की जांच और आधिकारिक बयान का इंतजार है। पुलिस की ओर से स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी।4
- हवासपुर में बाइक से गिरकर अधेड़ गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर हवासपुर में बाइक से गिरकर अधेड़ गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम हवासपुर स्थित अहिल्याबाई विद्यालय के पास बाइक से गिरकर एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान औरैया जिले के सोनधेमऊ निवासी हरबंस सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हरबंस सिंह गौर प्लेटिना बाइक से संदलपुर से अपने घर लौट रहे थे। हवासपुर स्थित अहिल्याबाई विद्यालय के पास अचानक चक्कर आने से वह बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी हवासपुर पहुंचाया गया, जहां मौजूद डॉक्टर जितेंद्र वर्मा ने उनका प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी हवासपुर के डॉक्टर जितेंद्र वर्मा ने मंगलवार सुबह 8 बजे बताया कि घायल हरबंस सिंह को अस्पताल लाया गया था। उनका प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।1