Shuru
Apke Nagar Ki App…
अमरोहा में लूट का खुलासा: दो बालअपचारी गिरफ्तार, तमंचा-मोटरसाइकिल और नकदी बरामद अमरोहा देहात थाना पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर बालअपचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, मोटरसाइकिल और 11,700 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक 2 अप्रैल की रात मालीपुर चौराहे पर एक व्यक्ति से 25 हजार रुपये लूटे गए थे। वारदात के बाद आरोपी राजस्थान भाग गए थे और अब वापस आकर खर्च करने की फिराक में थे, तभी बान नदी पुल के पास दबोच लिए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराएं बढ़ाई गई हैं। इस कार्रवाई पर पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया है। बाइट अखिलेश भदोरिया अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा
Kapil kumar
अमरोहा में लूट का खुलासा: दो बालअपचारी गिरफ्तार, तमंचा-मोटरसाइकिल और नकदी बरामद अमरोहा देहात थाना पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर बालअपचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, मोटरसाइकिल और 11,700 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक 2 अप्रैल की रात मालीपुर चौराहे पर एक व्यक्ति से 25 हजार रुपये लूटे गए थे। वारदात के बाद आरोपी राजस्थान भाग गए थे और अब वापस आकर खर्च करने की फिराक में थे, तभी बान नदी पुल के पास दबोच लिए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराएं बढ़ाई गई हैं। इस कार्रवाई पर पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया है। बाइट अखिलेश भदोरिया अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Jpn7 News1
- यूपी के अमरोहा के हसनपुर में न्यायालय के आदेश पर 8 वर्ष बाद मिला न्याय: अमीन ने पुलिस बल के साथ हटवाया अवैध कब्जा न्याय की चक्की भले ही धीरे चलती है, लेकिन अंततः सत्य की जीत होती है। हसनपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां आठ साल के लंबे कानूनी संघर्ष के बाद एक पीड़ित परिवार को अपनी दुकान का कब्जा वापस मिल गया। न्यायालय के कड़े रुख के बाद शुक्रवार को कोर्ट अमीन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में विवादित दुकान को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर वादी के पुत्र को चाबी सौंप दी। यह विवाद मोहल्ला लालबाग संभलियान मस्जिद निवासी मोहम्मद शाहिद (वादी) और निवासी तनसीर अहमद (प्रतिवादी) के बीच साल 2018 से चल रहा था। विवाद का मुख्य कारण किराया न देना और दुकान खाली न करना था। लंबी सुनवाई के बाद, 30 अक्टूबर 2023 को न्यायालय ने वादी के पक्ष में डिक्री पारित की थी। वादी पक्ष के अधिवक्ता ने कोर्ट में तर्क दिया कि डिक्री पारित होने के बावजूद प्रतिवादी ने न तो दुकान खाली की और न ही बकाया धन का भुगतान किया। इस बीच मुख्य वादी शाहिद की मृत्यु हो गई, जिसके बाद उनके पुत्र मोहम्मद आमिर ने कानूनी लड़ाई को आगे बढ़ाया। न्यायालय ने स्पष्ट आदेश दिया कि यदि एक माह के भीतर कब्जा नहीं सौंपा गया, तो बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 9 मार्च 2026 की तिथि निर्धारित करते हुए कोर्ट अमीन को अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को कोर्ट अमीन के साथ कोतवाल राजेश कुमार तिवारी और वरिष्ठ उप निरीक्षक अमित कुमार भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। दुकान में रखा सामान हटवाकर उसे खाली कराया गया। मृतक वादी के पुत्र मोहम्मद हारिष को दुकान की चाबी सौंप दी गई। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि दुकान से कब्जा हटवा कर चाबी दुकान स्वामी को सौंप दी गई है। बाइट हारिष दुकान स्वामी2
- रजबपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 9 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे डीवीआर रेस्टोरेंट के सामने एक अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को जोया अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के पास कोई पहचान पत्र न मिलने से उसकी पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- Post by India News1
- मथुरा : वृंदावन में यमुना नदी में नाव हादसा: 10 की मौत, कई लापता, रेस्क्यू जारी मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर यमुना नदी में उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब श्रद्धालुओं से भरी एक मोटर बोट अचानक पलट गई। जानकारी के अनुसार नाव में करीब 25 से 30 लोग सवार थे, जो श्रृंगार घाट से निकले थे, लेकिन संतुलन बिगड़ने से नाव नदी में डूब गई और अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक नाव असंतुलित हुई और कई लोग पानी में गिर गए। अब तक 10 से 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया और गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी है। डीआईजी शैलेश पांडेय ने बताया कि हादसे में 10 लोगों की मौत, 12 घायल और 5 लोग अभी भी लापता हैं। घायलों को मांट सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में पैंटून पुल हटने के कारण संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि नाव में सवार लोग पंजाब के लुधियाना और मुक्तेश्वर से आए करीब 150 लोगों के दल का हिस्सा थे, जबकि नाव एक निजी नाविक की थी, जिसकी भी तलाश की जा रही है।1
- कानपुर ➡भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप, अरेस्ट ➡अनुभव पांडेय उर्फ कृष्णा पांडेय गिरफ्तार ➡नाबालिग के साथ दुष्कर्म का गंभीर आरोप ➡प्रेमजाल में फंसाकर रेप, ब्लैकमेलिंग की ➡शहर के नजीराबाद थाना क्षेत्र की घटना #Kanpur |1
- Post by Engineer Abjal khan1
- अमरोहा देहात थाना पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर बालअपचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, मोटरसाइकिल और 11,700 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक 2 अप्रैल की रात मालीपुर चौराहे पर एक व्यक्ति से 25 हजार रुपये लूटे गए थे। वारदात के बाद आरोपी राजस्थान भाग गए थे और अब वापस आकर खर्च करने की फिराक में थे, तभी बान नदी पुल के पास दबोच लिए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराएं बढ़ाई गई हैं। इस कार्रवाई पर पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया है। बाइट अखिलेश भदोरिया अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा3