मथुरा : यमुना में भयानक हादसा,10 लोगों की मौत 12 घायल और पांच लापता,मोटर बोट बन गई काल मथुरा : वृंदावन में यमुना नदी में नाव हादसा: 10 की मौत, कई लापता, रेस्क्यू जारी मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर यमुना नदी में उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब श्रद्धालुओं से भरी एक मोटर बोट अचानक पलट गई। जानकारी के अनुसार नाव में करीब 25 से 30 लोग सवार थे, जो श्रृंगार घाट से निकले थे, लेकिन संतुलन बिगड़ने से नाव नदी में डूब गई और अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक नाव असंतुलित हुई और कई लोग पानी में गिर गए। अब तक 10 से 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया और गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी है। डीआईजी शैलेश पांडेय ने बताया कि हादसे में 10 लोगों की मौत, 12 घायल और 5 लोग अभी भी लापता हैं। घायलों को मांट सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में पैंटून पुल हटने के कारण संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि नाव में सवार लोग पंजाब के लुधियाना और मुक्तेश्वर से आए करीब 150 लोगों के दल का हिस्सा थे, जबकि नाव एक निजी नाविक की थी, जिसकी भी तलाश की जा रही है।
मथुरा : यमुना में भयानक हादसा,10 लोगों की मौत 12 घायल और पांच लापता,मोटर बोट बन गई काल मथुरा : वृंदावन में यमुना नदी में नाव हादसा: 10 की मौत, कई लापता, रेस्क्यू जारी मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर यमुना नदी में उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब श्रद्धालुओं से भरी एक मोटर बोट अचानक पलट गई। जानकारी के अनुसार नाव में करीब 25 से 30 लोग सवार थे, जो श्रृंगार घाट से निकले थे, लेकिन संतुलन बिगड़ने से नाव नदी में डूब गई और अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक नाव असंतुलित हुई और कई लोग पानी में गिर गए। अब तक 10 से 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया और गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी है। डीआईजी शैलेश पांडेय ने बताया कि हादसे में 10 लोगों की मौत, 12 घायल और 5 लोग अभी भी लापता हैं। घायलों को मांट सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में पैंटून पुल हटने के कारण संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि नाव में सवार लोग पंजाब के लुधियाना और मुक्तेश्वर से आए करीब 150 लोगों के दल का हिस्सा थे, जबकि नाव एक निजी नाविक की थी, जिसकी भी तलाश की जा रही है।
- मध्य प्रदेश के धार मे बॉयफ्रेंड कमलेश की चाहत मे जन्म जन्मांतर का वचन देने वाले पति देव कृष्ण की हत्या कराने वाली प्रियंका यह वीडियो वायरल हुई है। जिसमे वह स्क्रिप्ट वाली कहानी सुना रही। कैसे बदमाश आए.. क्या लूटा....कैसे पति की हत्या कर गए?? अब हत्या के जुर्म मे प्रियंका व कमलेश जेल जा चुके है। प्रियंका पति का रंग सांवला होने की वजह से उसे लाइक नहीं करती थी। उसने गोरा बॉयफ्रेंड सलेक्ट कर लिया था। #HusbandMurder1
- Post by Junaid Junaid1
- अमरोहा देहात थाना पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर बालअपचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, मोटरसाइकिल और 11,700 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक 2 अप्रैल की रात मालीपुर चौराहे पर एक व्यक्ति से 25 हजार रुपये लूटे गए थे। वारदात के बाद आरोपी राजस्थान भाग गए थे और अब वापस आकर खर्च करने की फिराक में थे, तभी बान नदी पुल के पास दबोच लिए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराएं बढ़ाई गई हैं। इस कार्रवाई पर पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया है। बाइट अखिलेश भदोरिया अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा3
- Post by India News1
- yadav1
- बिलासपुर में कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी की पहचान दानिश, निवासी गांव मिलक मुंडी के रूप में हुई है।प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि रात करीब एक बजे पुलिस टीम डिबडिबा रोड पर गश्त कर रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल के पीछे बंधे प्लास्टिक के कट्टे से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह को भी मौके पर बुला लिया गया। उनकी उपस्थिति में हुई औपचारिक तलाशी के दौरान आरोपित से लगभग 6 किलो 300 ग्राम गांजा, 9700 रुपये की नकदी और एक वीवो मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद माल में से नमूना लेकर शेष को सील कर दिया है। साथ ही आरोपित को कोतवाली लाकर उसके विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की और शुक्रवार की दोपहर उसका चालान कर दिया गया। वहीं, नगर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मादक पदार्थों की बढ़ती सक्रियता को लेकर स्थानीय लोगों ने गहरी चिंता जताई है। नगरिको का आरोप है कि क्षेत्र की युवा पीड़ी धीरे-धीरे नशीले पदार्थों की तस्करी का केंद्र बनता जा रहा है। इसमें कुछ पुलिस कर्मी भी तस्करों का सहयोग कर रहे हैं। इसके अलावा नगर में युवा पीड़ी को जुए का आदि भी बनाया जा रहा है। नगर से सटे गांव खौंदलपुर, मोहल्ला हरिड्रेस शीरी मियां समेत कई स्थानों पर क्रिकेट और अन्य प्लेटफार्म पर सट्टा लगाया जाता है। इन सभी पर कोतवाली पुलिस को अंकुश लगाया जाना चाहिए।1
- शादीशुदा महिला से मायके का प्रेमी प्रेम करता था। स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। जिसके बाद वॉर्ड सदस्य ने दोनों को खंभे से बांधकर बेरहमी से पिटाई की। बिहार के पूर्णिया का ये वीडियो अब वायरल1
- आंध्र प्रदेश के अल्लूरी में मुलागुम्मी वॉटरफॉल में चार दोस्त घूमने और नहाने गई थीं। सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से तीन लड़कियां पानी में गिरकर डूब गईं। मृतक: - त्रिशा (17 वर्ष) - रत्नाकुमारी (16 वर्ष) - पवित्रा (16 वर्ष) सभी जंबुवलासा गांव (हुकुमपेटा मंडल) की रहने वाली। चौथी साथी अंजलि घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती, उसकी हालत गंभीर। स्थानीय लोगों ने अंजलि को बचाया। पुलिस के अनुसार, सेल्फी लेने के चक्कर में यह दुर्घटना हुई।1
- संभल में चोरों का कहर, घर में तीन जगह नकब लगाकर लाखों की चोर संभल में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला थाना धनारी क्षेत्र के गांव उधरनपुर अजमतनगर का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए रातों-रात बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोरों ने घर की पिछली दीवार में एक नहीं बल्कि तीन जगह नकब लगाकर अंदर घुसपैठ की और लाखों की नकदी, जेवरात और घरेलू सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने पुलिस गश्त पर सवाल खड़े किए हैं। दरअसल पूरा मामला संभल जनपद के थाना धनारी क्षेत्र के गांव उधरनपुर अजमतनगर का है। जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने रणवीर सिंह पुत्र रौहान सिंह के घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग घर के बाहर कमरे के पास सो रहे थे। इसी दौरान देर रात चोर घर की पिछली दीवार में तीन जगह नकब लगाकर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने घर में घुसते ही सेफ, अलमारी और लॉकर के ताले तोड़ दिए और उसमें रखे करीब एक लाख रुपये की नकदी, दोनों पुत्रवधुओं के सोने-चांदी के जेवरात और कुछ घरेलू सामान लेकर फरार हो गए। चोरी के दौरान घर का सामान भी इधर-उधर बिखेर दिया गया। सुबह जब परिजन जागे तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। कमरे के दरवाजे अंदर से बंद थे और पिछली दीवार में तीन-तीन जगह नकब लगा हुआ मिला। घर के अंदर और बाहर सामान बिखरा हुआ था, जिससे साफ जाहिर हो रहा था कि चोर आराम से वारदात को अंजाम देकर फरार हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पीड़ित रणवीर सिंह के अनुसार चोर घर में रखे करीब एक लाख रुपये की नकदी, दोनों बहुओं के जेवरात, पीतल की कुठिया और अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए हैं। यह रकम मकान का फाटक और दरवाजा बनवाने के लिए घर में रखी गई थी। वहीं थाना धनारी क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में डर और नाराजगी का माहौल है। लोगों का कहना है कि रात के समय पुलिस गश्त नहीं होने के कारण चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और चोरों की तलाश की जा रही है।3