logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

निर्माणाधीन हाईवे पर बाइक फिसलने से 50 वर्षीय नसीम की दर्दनाक मौत,परिवार में मातम मुरादाबाद, 22 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के थाना मुंढ़ापांडे क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत काकरघाटा में एक सड़क हादसे ने एक परिवार को गमगीन कर दिया। 50 वर्षीय मोहम्मद नसीम की अपनी ससुराल जा रहे थे, जब निर्माणाधीन हाईवे पर उनकी बाइक फिसल गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल नसीम को परिजन पास के अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। घटना सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, नसीम किसी जरूरी काम से घर से निकले थे। कुछ ही दूरी तय करने के बाद निर्माणाधीन हाईवे पर उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार में फिसली बाइक सड़क पर जोरदार तरीके से गिर पड़ी, जिससे नसीम को सिर और अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचना दे दी। परिजनों ने घायल नसीम को बाइक पर ही उठाकर नजदीकी अस्पताल की ओर रवाना किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। मोहम्मद नसीम एक साधारण किसान थे और अपने परिवार के सहारा थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटे और तीन बेटियां हैं। सात बच्चों का बड़ा परिवार अब इस आकस्मिक हादसे से स्तब्ध है। जब पत्रकारों ने परिवार से बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने कैमरे के सामने आने से साफ मना कर दिया। एक परिजन ने बताया, "हम किसी भी प्रकार की कोई कानूनी कार्यवाही नहीं करना चाहते। बस हमें अपने पिता को खोने का गम सहना है।"

5 hrs ago
user_JAI HIND MEDIA
JAI HIND MEDIA
Newspaper publisher Tanda, Rampur•
5 hrs ago

निर्माणाधीन हाईवे पर बाइक फिसलने से 50 वर्षीय नसीम की दर्दनाक मौत,परिवार में मातम मुरादाबाद, 22 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के थाना मुंढ़ापांडे क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत काकरघाटा में एक सड़क हादसे ने एक परिवार को गमगीन कर दिया। 50 वर्षीय मोहम्मद नसीम की अपनी ससुराल जा रहे थे, जब निर्माणाधीन हाईवे पर उनकी बाइक फिसल गई। हादसे में गंभीर

रूप से घायल नसीम को परिजन पास के अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। घटना सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, नसीम किसी जरूरी काम से घर से निकले थे। कुछ ही दूरी तय करने के बाद निर्माणाधीन हाईवे पर उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार में फिसली बाइक सड़क पर जोरदार

तरीके से गिर पड़ी, जिससे नसीम को सिर और अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचना दे दी। परिजनों ने घायल नसीम को बाइक पर ही उठाकर नजदीकी अस्पताल की ओर रवाना किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। मोहम्मद नसीम एक साधारण किसान थे और अपने परिवार के सहारा थे। उनके परिवार में पत्नी

के अलावा चार बेटे और तीन बेटियां हैं। सात बच्चों का बड़ा परिवार अब इस आकस्मिक हादसे से स्तब्ध है। जब पत्रकारों ने परिवार से बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने कैमरे के सामने आने से साफ मना कर दिया। एक परिजन ने बताया, "हम किसी भी प्रकार की कोई कानूनी कार्यवाही नहीं करना चाहते। बस हमें अपने पिता को खोने का गम सहना है।"

More news from Rampur and nearby areas
  • मुरादाबाद, 22 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के थाना मुंढ़ापांडे क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत काकरघाटा में एक सड़क हादसे ने एक परिवार को गमगीन कर दिया। 50 वर्षीय मोहम्मद नसीम की अपनी ससुराल जा रहे थे, जब निर्माणाधीन हाईवे पर उनकी बाइक फिसल गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल नसीम को परिजन पास के अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। घटना सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, नसीम किसी जरूरी काम से घर से निकले थे। कुछ ही दूरी तय करने के बाद निर्माणाधीन हाईवे पर उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार में फिसली बाइक सड़क पर जोरदार तरीके से गिर पड़ी, जिससे नसीम को सिर और अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचना दे दी। परिजनों ने घायल नसीम को बाइक पर ही उठाकर नजदीकी अस्पताल की ओर रवाना किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। मोहम्मद नसीम एक साधारण किसान थे और अपने परिवार के सहारा थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटे और तीन बेटियां हैं। सात बच्चों का बड़ा परिवार अब इस आकस्मिक हादसे से स्तब्ध है। जब पत्रकारों ने परिवार से बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने कैमरे के सामने आने से साफ मना कर दिया। एक परिजन ने बताया, "हम किसी भी प्रकार की कोई कानूनी कार्यवाही नहीं करना चाहते। बस हमें अपने पिता को खोने का गम सहना है।"
    4
    मुरादाबाद, 22 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के थाना मुंढ़ापांडे क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत काकरघाटा में एक सड़क हादसे ने एक परिवार को गमगीन कर दिया। 50 वर्षीय मोहम्मद नसीम की अपनी ससुराल जा रहे थे, जब निर्माणाधीन हाईवे पर उनकी बाइक फिसल गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल नसीम को परिजन पास के अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं।
घटना सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, नसीम किसी जरूरी काम से घर से निकले थे। कुछ ही दूरी तय करने के बाद निर्माणाधीन हाईवे पर उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार में फिसली बाइक सड़क पर जोरदार तरीके से गिर पड़ी, जिससे नसीम को सिर और अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचना दे दी।
परिजनों ने घायल नसीम को बाइक पर ही उठाकर नजदीकी अस्पताल की ओर रवाना किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। 
मोहम्मद नसीम एक साधारण किसान थे और अपने परिवार के सहारा थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटे और तीन बेटियां हैं। सात बच्चों का बड़ा परिवार अब इस आकस्मिक हादसे से स्तब्ध है। जब पत्रकारों ने परिवार से बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने कैमरे के सामने आने से साफ मना कर दिया। एक परिजन ने बताया, "हम किसी भी प्रकार की कोई कानूनी कार्यवाही नहीं करना चाहते। बस हमें अपने पिता को खोने का गम सहना है।"
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Tanda, Rampur•
    5 hrs ago
  • Post by Koshal Raj
    1
    Post by Koshal Raj
    user_Koshal Raj
    Koshal Raj
    मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • हरिद्वार* नहर किनारे मौत का रहस्य: शराब, लालच और पत्थर से कुचला सच।मंगलौर की नहर पटरी पर सुबह की खामोशी उस वक्त सिहर उठी, जब पीर के पास एक युवक का लहूलुहान शव मिला। सिर पत्थर से कुचला हुआ… आसपास सन्नाटा… और सवालों का अंधेरा। यह कोई साधारण हत्या नहीं, बल्कि एक ऐसा ब्लाइंड मर्डर था जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने आज रुड़की सिविल लाइन कोतवाली मे प्रेस वार्ता के दौरान हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया की 17 फरवरी 2026 को पुराने पीर के पास मिले शव की पहचान घोसीपुरा मंगलौर निवासी प्रदीप के रूप में हुई थी । परिजन की तहरीर पर कोतवाली मंगलौर में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। मामला गंभीर था, लिहाज़ा एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर कोतवाली मंगलौर और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम गठित की गई। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने घटनास्थल से अहम वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान पुलिस को एक अहम सुराग मिला—घटना वाले दिन सुबह मृतक एक अज्ञात युवक के साथ मोटरसाइकिल पर उसी दिशा में जाता दिखा था। संदिग्ध की तलाश में जुटी पुलिस टीम देवबंद तिराहे के पास पहुंची, जहां हुलिए से मिलता-जुलता युवक हिरासत में लिया गया। पूछताछ में जो कहानी सामने आई, उसने सबको चौंका दिया। आरोपी विनायक त्यागी, निवासी बरला थाना छपार, हाल पता सराय ज्वालापुर, ने कबूल किया कि शराब की तलाश में उसकी मृतक से ठेके पर मुलाकात हुई थी। ठेका बंद मिला तो दोनों रामपुर चुंगी से शराब लेकर नहर किनारे बाग में पहुंचे। नशे और बातचीत के बीच जब आरोपी को पता चला कि प्रदीप के पास 20 हजार रुपये हैं, तो उसने पहले मृतक प्रदीप का गला दबाया फिर पास पड़े पत्थर से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद जेब से 20 हजार रुपये निकालकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खून से सनी जैकेट, हत्या में प्रयुक्त पत्थर और लूटी गई रकम बरामद कर ली है। हैरानी की बात यह भी है कि आरोपी पूर्व में “मिस्टर उत्तराखंड” रह चुका है। इस सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश कर मंगलौर पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराध कितना भी रहस्यमयी क्यों न हो, कानून की पकड़ से बचना नामुमकिन है। नवनीत सिंह (एसएसपी हरिद्वार)
    1
    हरिद्वार*
नहर किनारे मौत का रहस्य: शराब, लालच और पत्थर से कुचला सच।मंगलौर की नहर पटरी पर सुबह की खामोशी उस वक्त सिहर उठी, जब पीर के पास एक युवक का लहूलुहान शव मिला। सिर पत्थर से कुचला हुआ… आसपास सन्नाटा… और सवालों का अंधेरा। यह कोई साधारण हत्या नहीं, बल्कि एक ऐसा ब्लाइंड मर्डर था जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने आज रुड़की सिविल लाइन कोतवाली मे प्रेस वार्ता के दौरान हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया की 17 फरवरी 2026 को पुराने पीर के पास मिले शव की पहचान घोसीपुरा मंगलौर निवासी प्रदीप के रूप में हुई थी । परिजन की तहरीर पर कोतवाली मंगलौर में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। मामला गंभीर था, लिहाज़ा एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर कोतवाली मंगलौर और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम गठित की गई। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने घटनास्थल से अहम वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान पुलिस को एक अहम सुराग मिला—घटना वाले दिन सुबह मृतक एक अज्ञात युवक के साथ मोटरसाइकिल पर उसी दिशा में जाता दिखा था। संदिग्ध की तलाश में जुटी पुलिस टीम देवबंद तिराहे के पास पहुंची, जहां हुलिए से मिलता-जुलता युवक हिरासत में लिया गया। पूछताछ में जो कहानी सामने आई, उसने सबको चौंका दिया। आरोपी विनायक त्यागी, निवासी बरला थाना छपार, हाल पता सराय ज्वालापुर, ने कबूल किया कि शराब की तलाश में उसकी मृतक से ठेके पर मुलाकात हुई थी। ठेका बंद मिला तो दोनों रामपुर चुंगी से शराब लेकर नहर किनारे बाग में पहुंचे। नशे और बातचीत के बीच जब आरोपी को पता चला कि प्रदीप के पास 20 हजार रुपये हैं, तो उसने पहले मृतक प्रदीप का गला दबाया फिर पास पड़े पत्थर से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद जेब से 20 हजार रुपये निकालकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खून से सनी जैकेट, हत्या में प्रयुक्त पत्थर और लूटी गई रकम बरामद कर ली है। हैरानी की बात यह भी है कि आरोपी पूर्व में “मिस्टर उत्तराखंड” रह चुका है।
इस सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश कर मंगलौर पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराध कितना भी रहस्यमयी क्यों न हो, कानून की पकड़ से बचना नामुमकिन है।
नवनीत सिंह (एसएसपी हरिद्वार)
    user_Kush BAZPUR
    Kush BAZPUR
    Bajpur, Udam Singh Nagar•
    1 hr ago
  • पेट्रोल पंप पर सिगरेट जल रहे व्यक्ति को मना करने पर तेल भरवाते व्यक्ति की बाइक में आग लगने वाले युवक पुलिस की हिरासत में
    1
    पेट्रोल पंप पर सिगरेट जल रहे व्यक्ति को मना करने पर तेल भरवाते व्यक्ति की बाइक में आग लगने वाले युवक पुलिस की हिरासत में
    user_वसीम खान संपादक
    वसीम खान संपादक
    TV News Anchor मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Jk Ar
    1
    Post by Jk Ar
    user_Jk Ar
    Jk Ar
    मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शहीद ए आज़म स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर 14 हॉकी गर्ल्स प्रेक्टिस करते हुए 11 वर्षीय मशीयत फातिमा गोल कीपिंग स्किल करते हुए
    2
    शहीद ए आज़म स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर 14 हॉकी गर्ल्स प्रेक्टिस करते हुए 
11 वर्षीय मशीयत फातिमा गोल कीपिंग स्किल करते हुए
    user_Sir ji Farhat
    Sir ji Farhat
    Samaj Sevak Rampur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • मुरादाबाद मे 30 रु खजूर बेच रहे थे 200 मे मंडी समिति मुरादाबाद में खजूर फार्म पर खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग के अधिकारी राजवंश असिस्टेंट ने टीम के साथ मारा छापा
    1
    मुरादाबाद मे 30 रु खजूर बेच रहे थे 200 मे मंडी समिति मुरादाबाद में खजूर फार्म पर खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग के अधिकारी राजवंश असिस्टेंट ने टीम के साथ मारा छापा
    user_Jonrlist Salman Yusuf Shaikh
    Jonrlist Salman Yusuf Shaikh
    Court reporter मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मुरादाबाद, 22 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में रमजान के पवित्र महीने से ठीक पहले खजूर व्यापार में बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। नवीन मंडी समिति में खजूर की दुकानों और गोदामों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की, जहां सस्ती और कम गुणवत्ता वाली खजूरों को आकर्षक ब्रांडेड डिब्बों में पैक कर ऊंचे दामों पर बेचने की कोशिश का खुलासा हुआ। विभाग के सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ यह कार्रवाई की, जिसमें कई दुकानों से संदिग्ध नमूने जब्त किए गए। घटना की शुरुआत एक वायरल वीडियो से हुई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला। वीडियो में मझोला थाना इलाके की मंडी समिति में खजूरों की रिपैकेजिंग दिखाई गई, जहां सस्ती खजूरों (जिनकी बाजार में कीमत लगभग 30 रुपये प्रति किलो बताई जा रही है) को महंगे और ब्रांडेड पैकेट्स में डालकर बेचा जा रहा था, जबकि अच्छी क्वालिटी की खजूरों की कीमत 200 रुपये प्रति किलो तक होती है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया और तुरंत कार्रवाई शुरू की गई। राजवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने 'ईशा ट्रेडर्स', 'अल-वदूद डेट्स' और 'मेराज फ्रूट्स' जैसे बड़े प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। जांच में पाया गया कि यहां खजूर बिना बैच नंबर, पैकिंग डिटेल्स, एक्सपायरी डेट और उचित लेबल के बेची जा रही थीं, जो खाद्य सुरक्षा मानकों का घोर उल्लंघन है। ईशा डेट्स के गोदाम में रिपैकेजिंग की जा रही थी, जहां ईरान से आयातित खजूरों को बिना लाइसेंस के नए पैकेट्स में डाला जा रहा था। टीम ने प्रथम दृष्टया पैकेजिंग में बड़ी अनियमितताएं पाईं और भारी मात्रा में मिसब्रांडेड सामान को सीज कर लिया। मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृष्ण गोपाल यादव ने बताया कि रमजान में खजूर की मांग बढ़ने के कारण कुछ व्यापारी मुनाफाखोरी कर रहे हैं और जनता की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। टीम ने कुल 4 नमूने लिए, जिन्हें लैब जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जुर्माना और लाइसेंस रद्द करने तक की सजा शामिल हो सकती है। इस छापेमारी से मंडी समिति में हड़कंप मच गया और अन्य व्यापारियों में डर का माहौल है। विभाग ने पूरे मुरादाबाद मंडल में विशेष चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है, जो होली तक जारी रहेगा।
    2
    मुरादाबाद, 22 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में रमजान के पवित्र महीने से ठीक पहले खजूर व्यापार में बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। नवीन मंडी समिति में खजूर की दुकानों और गोदामों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की, जहां सस्ती और कम गुणवत्ता वाली खजूरों को आकर्षक ब्रांडेड डिब्बों में पैक कर ऊंचे दामों पर बेचने की कोशिश का खुलासा हुआ। विभाग के सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ यह कार्रवाई की, जिसमें कई दुकानों से संदिग्ध नमूने जब्त किए गए।
घटना की शुरुआत एक वायरल वीडियो से हुई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला। वीडियो में मझोला थाना इलाके की मंडी समिति में खजूरों की रिपैकेजिंग दिखाई गई, जहां सस्ती खजूरों (जिनकी बाजार में कीमत लगभग 30 रुपये प्रति किलो बताई जा रही है) को महंगे और ब्रांडेड पैकेट्स में डालकर बेचा जा रहा था, जबकि अच्छी क्वालिटी की खजूरों की कीमत 200 रुपये प्रति किलो तक होती है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया और तुरंत कार्रवाई शुरू की गई।
राजवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने 'ईशा ट्रेडर्स', 'अल-वदूद डेट्स' और 'मेराज फ्रूट्स' जैसे बड़े प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। जांच में पाया गया कि यहां खजूर बिना बैच नंबर, पैकिंग डिटेल्स, एक्सपायरी डेट और उचित लेबल के बेची जा रही थीं, जो खाद्य सुरक्षा मानकों का घोर उल्लंघन है। ईशा डेट्स के गोदाम में रिपैकेजिंग की जा रही थी, जहां ईरान से आयातित खजूरों को बिना लाइसेंस के नए पैकेट्स में डाला जा रहा था। टीम ने प्रथम दृष्टया पैकेजिंग में बड़ी अनियमितताएं पाईं और भारी मात्रा में मिसब्रांडेड सामान को सीज कर लिया।
मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृष्ण गोपाल यादव ने बताया कि रमजान में खजूर की मांग बढ़ने के कारण कुछ व्यापारी मुनाफाखोरी कर रहे हैं और जनता की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। टीम ने कुल 4 नमूने लिए, जिन्हें लैब जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जुर्माना और लाइसेंस रद्द करने तक की सजा शामिल हो सकती है।
इस छापेमारी से मंडी समिति में हड़कंप मच गया और अन्य व्यापारियों में डर का माहौल है। विभाग ने पूरे मुरादाबाद मंडल में विशेष चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है, जो होली तक जारी रहेगा।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.