Shuru
Apke Nagar Ki App…
विजयपुर में नगर परिषद (MC) और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कस्बे में दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण
भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
विजयपुर में नगर परिषद (MC) और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कस्बे में दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- 1️⃣ सिवनी में अवैध रेत खनन का बड़ा खेल उजागर 2️⃣ कांग्रेस के कद्दावर नेता पर रेत माफियागिरी को संरक्षण देने के आरोप 3️⃣ नियमों को ताक पर रखकर ट्रैक्टर–ट्रॉलियों से दिनदहाड़े खनन 4️⃣ रेत चोरी की शिकायतों के बावजूद खामोश खनन विभाग 5️⃣ सवालों के घेरे में माइनिंग अधिकारी, कार्रवाई से क्यों बच रहे दोषी? अगर चाहें तो मैं इन्हें1
- पुलिस व हिन्दू संगठनों की संयुक्त कार्रवाई, गौवंश से भरा पिकअप वाहन पकड़ा। मुलताई।देर रात छिंदवाड़ा रोड पर पुलिस और हिन्दू संगठनों की संयुक्त कार्रवाई में गौवंश से भरा एक पिकअप वाहन पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन क्रमांक MP 04 YJ 3854 में क्रूरतापूर्वक गौवंश भरकर महाराष्ट्र की ओर ले जाया जा रहा था। हिन्दू संगठनों से मिली सूचना के आधार पर मुलताई थाना पुलिस ने कामथ क्षेत्र में वाहन को रोका, वाहन में 12 नग गौवंश भरा हुआ पाया गया। पुलिस को देखते ही आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस ने पिकअप वाहन को अभिरक्षा में लेकर जब्त किया तथा बरामद गौवंश को सुरक्षित रूप से बघोड़ा गौशाला पहुंचाया गया। मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार, एएसआई विजय जोठे एवं आरक्षक संजीत जाट का अहम योगदान रहा, पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।1
- बोरदेही लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल मे वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम हुआ संपन्न लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल बोरदेही में भव्य वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड आमला BRC मनीष धोटे एवं श्रीमती धोटे मैडम तथा अतिथि के रूप में श्री मनोज मालवे जी पंडित जवाहर लाल नेहरु महाविद्यालय संचालक श्री यशवंत द्वारा मां सरस्वती की पूजा कर दीप प्राज्वलित किया गया तथा ग्राम पंचायत हरन्या से सरपंच सचिन साहू एवं बोरदेही सरपंच श्रीमती सरिता साहू एवं माता जी श्रीमति कुसुम साहू के द्वारा कार्यक्रम का आगाज किया गया नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं के द्वारा मंच पर देश भक्ति गीत स्वच्छता अभियान पर्यावरण तथा शिव पार्वती विवाह मराठी पंजाबी हरियाणवी गोंडी सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किये गये कार्यक्रम को गतिरूप प्रदान करने में शाला के प्रधान पाठक श्री सुरेन्द्र ठाकरे सर तथा शाला के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाए मोहन साहू सर, दर्शन सामरे सर,कुमारी वंशिका साहू मैडम,श्रीमति सीमा सोनी, श्रीमती दीपिका बेले, श्रीमति ऊष्मिला ठाकरे, श्रीमति रेखा लोखंडे मैडम, कुमारी दिव्या सूर्यवंशी,कुमारी हीना कचाहे,साक्षी सूर्यवंशी,दिशा साहू, वैशाली भंमरकर, करीना कचाहे, सुरेखा कहार,अंजली यादव मैडम,, तथा श्री दीपक पंडोले सर राहुल प्रजापति सर तारेण भंमरकर मोहिन खान सोहेल खान सर एवं अंकल मुन्ना बिसंदरे जी आंटी कविता भंमरकर जी सोनू यादव नितेश साहू एवं समिति के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार साहू जी एवं सचिव डॉ श्री नारायण राव पारखे जी एवं श्री सूरज पंडोले जी का कार्यक्रम को सम्पन्न बनाने में विशेष योगदान रहा3
- अहिल्याबाई का अपमान नहीं सहेंगे सपाई, ममता को डर दिल्ली पुलिस से, कहां गया छप्पन इंची सीना चीनी सैनिकों के सामने-राहुल, बिरला राहुल के सलाहकार नहीं और इंडो यूएसए डील के लिए मोदीजी का स्वागत... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...1
- Post by Satendra mishra1
- न्यायिक मजिस्ट्रेट ने छात्रों को दी कानून और केरियर की जानकारी* बनखेड़ी। तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वाधान में स्थानीय सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल, बनखेड़ी में एक 'विधिक साक्षरता शिविर' का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक करना और उन्हें भविष्य के केरियर विकल्पों के प्रति मार्गदर्शन देना रहा। *कानून और केरियर पर विशेष मार्गदर्शन* कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (पिपरिया), श्रीमती शालिनी मिश्रा शुक्ला जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कानून की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनके मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने नाबालिग छात्र छात्राओ को अपराधों से बचने की सलाह दी *अधिवक्ता संघ के विचार* शिविर में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नागवंशी और सचिव वेदप्रकाश भार्गव ने भी अपने विचार साझा किए ,उन्होंने दैनिक जीवन में विधिक साक्षरता के महत्व को रेखांकित किया और बताया कि किस तरह कानून का ज्ञान एक सजग नागरिक बनने में सहायक होता है। साथ ही मोबाइल के दुरुपयोग से दूर रहने की सलाह दी *इनकी रही उपस्थिति* इस अवसर पर विधिक क्षेत्र से जुड़े कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से: श्री बृजेश पटेल (कोषाध्यक्ष) अधिवक्ता संघ श्री हरपाल सिंह चौधरी (अधिवक्ता) श्री शिवम मालवीय (अधिवक्ता) श्री मोहन कुशवाहा (अधिवक्ता) श्री ज्ञानचंद जी पांडे (अधिवक्ता) कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन से प्राचार्य फादर श्री स्टेलिन जेरी एंटो एवं सिस्टर रेंसी जार्ज ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।1
- बदायूँ उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर जारी हड़ताल का आज 50 वा दिन पूरा हो गया बदायूं के1
- *कान्हीवाड़ा सेंट्रल बैंक शाखा में बैंकिंग समस्याओं से तंग आकर *एक पत्रकार ने विरोध दर्ज कराया।* "*काम न होने से नाराज़ पत्रकार द्वारा वीडियो बनाने पर मामला और *गरमा गया।* *आरोप है कि बैंक मैनेजर ने पत्रकार से अभद्र व्यवहार किया।* *स्थानीय लोगों का कहना है कि आम ग्राहकों को भी रोज़ ऐसी ही दिक्कतें होती है।* *सेंट्रल बैंक की शाखा विवादों में, पत्रकार को दी गई पुलिस कार्रवाई की धमकी* *सिवनी के कान्हीवाड़ा में स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है।* *एक पत्रकार ने बैंक की लापरवाही के खिलाफ आवाज़ उठाई।* *वीडियो रिकॉर्डिंग पर बैंक मैनेजर द्वारा पुलिस में शिकायत की धमकी देने का आरोप है।*1
- *थाना मुलताई पुलिस द्वारा ग्राम हरदौली–चैनपुर के बीच मिले पुलिस जवान की हत्या के प्रकरण में खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के कुशल मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मुलताई श्री शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में थाना मुलताई पुलिस द्वारा ग्राम हरदौली–चैनपुर के बीच झिरी नाले में मिले विशेष सशस्त्र बल छिंदवाड़ा के जवान के शव के प्रकरण का त्वरित एवं प्रभावी खुलासा करते हुए हत्या में संलिप्त 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। 🔹*घटना का संक्षिप्त विवरण :* थाना मुलताई के मर्ग क्रमांक 13/26 धारा 194 बीएनएसएस में दर्ज प्रकरण में मृतक की पहचान रंजीत सिंह सरयाम पिता जमेदार सरयाम, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम हिररी, थाना चौरई, जिला छिंदवाड़ा (म.प्र.) के रूप में हुई। मृतक 8वी बटालियन विशेष सशस्त्र बल छिंदवाड़ा में पदस्थ था एवं उसकी तैनाती ई कंपनी उमरिया मे थी। मृतक रंजीत सरयाम दिनांक 06.01.26 से ड्यूटी पर नहीं गया था। 🔹 मर्ग जांच के दौरान संकलित साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर यह पाया गया कि आरोपी सुदामा पिंजारे निवासी डहुआ ढाना, थाना मुलताई द्वारा मृतक के वाहन व अन्य कीमती सामान पर नियत खराब कर लूट के उद्देश्य से मौका पाकर पत्थर से सिर कुचलकर निर्मम हत्या की गई तथा साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को झिरी नाले में फेंका गया। 🔹आरोपी द्वारा मृतक की मोटर सायकल को बैतूल–नागपुर हाईवे पर स्थित ट्रीट-47 ढाबा के पास छुपाया गया एवं लगभग ₹1,15,000/- मूल्य का सामान लूट लिया गया। उक्त तथ्यों के आधार पर *थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 79/26 धारा 103(1), 309(6), 238(क) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध* कर विवेचना में लिया गया। 🔹 *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही :* अज्ञात शव मिलने की सूचना पर थाना मुलताई पुलिस द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल टीम गठित कर विवेचना प्रारंभ की गई। शव का सिर क्षत-विक्षत होने से पहचान कठिन थी, परंतु मृतक की वर्दी एवं नेम प्लेट पर अंकित नाम R.S. SREYAM के आधार पर आर.एम. जारी कर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार किया गया। इसके फलस्वरूप मृतक की पत्नी द्वारा पहचान की गई। पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री शिव कुमार सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी मुलताई के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई। 🔹 जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में मृतक के साथ बाइक पर एक अन्य व्यक्ति दिखाई दिया। साइबर सेल एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से संदिग्ध सुदामा पिंजारे को कामथ रोड से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या व लूट की घटना स्वीकार की। 🔹जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी रामदयाल उर्फ बबलू पिता स्व. नत्थू खवसे, निवासी परमंडल द्वारा मुख्य आरोपी को बचाने एवं साक्ष्य छुपाने में सहयोग किया गया। अतः दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को आज दिनांक 03.02.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तार आरोपी :* 1. *सुदामा पिता जोगी पिंजारे, उम्र 37 वर्ष, निवासी डहुआ ढाना, थाना मुलताई* 2. *रामदयाल उर्फ बबलू पिता स्व. नत्थू खवसे, उम्र 36 वर्ष, निवासी परमंडल* *जप्त सामग्री :* 1. मृतक की मोटर सायकल* MP04 QA 7348 2. आरोपी सुदामा की मोटर सायकल MP48 MJ 8140 3. आरोपी रामदयाल की मोटर सायकल MP48 MN 8860 4. मृतक का बैग, नेम प्लेट, पर्स, मोबाइल, घरेलू सामान से भरी बोरी 🔹*पुलिस टीम का योगदान :* इस उल्लेखनीय कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी, एसडीओपी श्री एस.के. सिंह, निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, निरीक्षक राधेश्याम बट्टी, निरीक्षक आबिद अंसारी सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट, उनि आम्रपाली डाहट, उनि रवि शाक्य, सउनि एम.एल. गुप्ता, सउनि श्रीराम मांडवी, .प्र.आर. गजराज , प्र.आर. दिनेश बर्डे, प्र.आर. सोनू ठाकुर, प्र.आर. सुभाष माकोडे ,आर विवेक चौरे, आर. अरविंद, आर. सेवाराम, आर. प्रिंस , आर. अरविंद आर. नरेन्द्र कुशवाह, आर. हेमंत मालवीय, आर. रेशम , आर. अजय ज्ञासवंशी , आर. कमलेश , आर. बलराम , आर. राजेन्द्र , आर. पवन एनिया, आर. विवेक चौरे (डॉग मास्टर) आर. अनिरूध्द आर. नितिन, आर. रामकिशन, म.आर. आरती पवार, आर. किशोर साहू की सराहनीय भूमिका रही। *पुलिस अधीक्षक की ओर से प्रशंसा* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा इस जघन्य हत्या के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई, सूझबूझ एवं पेशेवर विवेचना करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी करने पर थाना मुलताई पुलिस एवं संपूर्ण टीम की प्रशंसा की गई है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सजगता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।1