*थाना मुलताई पुलिस द्वारा ग्राम हरदौली–चैनपुर के बीच मिले पुलिस जवान की हत्या के प्रकरण में खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के कुशल मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मुलताई श्री शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में थाना मुलताई पुलिस द्वारा ग्राम हरदौली–चैनपुर के बीच झिरी नाले में मिले विशेष सशस्त्र बल छिंदवाड़ा के जवान के शव के प्रकरण का त्वरित एवं प्रभावी खुलासा करते हुए हत्या में संलिप्त 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। 🔹*घटना का संक्षिप्त विवरण :* थाना मुलताई के मर्ग क्रमांक 13/26 धारा 194 बीएनएसएस में दर्ज प्रकरण में मृतक की पहचान रंजीत सिंह सरयाम पिता जमेदार सरयाम, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम हिररी, थाना चौरई, जिला छिंदवाड़ा (म.प्र.) के रूप में हुई। मृतक 8वी बटालियन विशेष सशस्त्र बल छिंदवाड़ा में पदस्थ था एवं उसकी तैनाती ई कंपनी उमरिया मे थी। मृतक रंजीत सरयाम दिनांक 06.01.26 से ड्यूटी पर नहीं गया था। 🔹 मर्ग जांच के दौरान संकलित साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर यह पाया गया कि आरोपी सुदामा पिंजारे निवासी डहुआ ढाना, थाना मुलताई द्वारा मृतक के वाहन व अन्य कीमती सामान पर नियत खराब कर लूट के उद्देश्य से मौका पाकर पत्थर से सिर कुचलकर निर्मम हत्या की गई तथा साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को झिरी नाले में फेंका गया। 🔹आरोपी द्वारा मृतक की मोटर सायकल को बैतूल–नागपुर हाईवे पर स्थित ट्रीट-47 ढाबा के पास छुपाया गया एवं लगभग ₹1,15,000/- मूल्य का सामान लूट लिया गया। उक्त तथ्यों के आधार पर *थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 79/26 धारा 103(1), 309(6), 238(क) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध* कर विवेचना में लिया गया। 🔹 *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही :* अज्ञात शव मिलने की सूचना पर थाना मुलताई पुलिस द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल टीम गठित कर विवेचना प्रारंभ की गई। शव का सिर क्षत-विक्षत होने से पहचान कठिन थी, परंतु मृतक की वर्दी एवं नेम प्लेट पर अंकित नाम R.S. SREYAM के आधार पर आर.एम. जारी कर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार किया गया। इसके फलस्वरूप मृतक की पत्नी द्वारा पहचान की गई। पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री शिव कुमार सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी मुलताई के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई। 🔹 जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में मृतक के साथ बाइक पर एक अन्य व्यक्ति दिखाई दिया। साइबर सेल एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से संदिग्ध सुदामा पिंजारे को कामथ रोड से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या व लूट की घटना स्वीकार की। 🔹जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी रामदयाल उर्फ बबलू पिता स्व. नत्थू खवसे, निवासी परमंडल द्वारा मुख्य आरोपी को बचाने एवं साक्ष्य छुपाने में सहयोग किया गया। अतः दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को आज दिनांक 03.02.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तार आरोपी :* 1. *सुदामा पिता जोगी पिंजारे, उम्र 37 वर्ष, निवासी डहुआ ढाना, थाना मुलताई* 2. *रामदयाल उर्फ बबलू पिता स्व. नत्थू खवसे, उम्र 36 वर्ष, निवासी परमंडल* *जप्त सामग्री :* 1. मृतक की मोटर सायकल* MP04 QA 7348 2. आरोपी सुदामा की मोटर सायकल MP48 MJ 8140 3. आरोपी रामदयाल की मोटर सायकल MP48 MN 8860 4. मृतक का बैग, नेम प्लेट, पर्स, मोबाइल, घरेलू सामान से भरी बोरी 🔹*पुलिस टीम का योगदान :* इस उल्लेखनीय कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी, एसडीओपी श्री एस.के. सिंह, निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, निरीक्षक राधेश्याम बट्टी, निरीक्षक आबिद अंसारी सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट, उनि आम्रपाली डाहट, उनि रवि शाक्य, सउनि एम.एल. गुप्ता, सउनि श्रीराम मांडवी, .प्र.आर. गजराज , प्र.आर. दिनेश बर्डे, प्र.आर. सोनू ठाकुर, प्र.आर. सुभाष माकोडे ,आर विवेक चौरे, आर. अरविंद, आर. सेवाराम, आर. प्रिंस , आर. अरविंद आर. नरेन्द्र कुशवाह, आर. हेमंत मालवीय, आर. रेशम , आर. अजय ज्ञासवंशी , आर. कमलेश , आर. बलराम , आर. राजेन्द्र , आर. पवन एनिया, आर. विवेक चौरे (डॉग मास्टर) आर. अनिरूध्द आर. नितिन, आर. रामकिशन, म.आर. आरती पवार, आर. किशोर साहू की सराहनीय भूमिका रही। *पुलिस अधीक्षक की ओर से प्रशंसा* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा इस जघन्य हत्या के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई, सूझबूझ एवं पेशेवर विवेचना करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी करने पर थाना मुलताई पुलिस एवं संपूर्ण टीम की प्रशंसा की गई है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सजगता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

- Rajaneesh JainMadhya Pradesh👏10 hrs ago
- निर्वाचन नामावली से मतदाताओं के नाम कटवाने वालों पर एफ आई आर दर्ज करने की मांग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नें रैली निकाल कर जताया विरोध मुलताई। नगर में निवासरत मतदाताओं के नाम निर्वाचन नामावली से कटवाने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओ पर एफ आई आर दर्ज करने की मांग कों लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओ नें थाना पहुंचकर प्रदर्शन कर कार्यवाही की मांग की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नें थाना प्रभारी कों सामूहिक आवेदन देकर आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ताओ द्वारा नगर में स्थाई रूप से निवास कर रहे हैं नागरिकों की जानबूझकर झूठी एवं भ्रामक जानकारी प्रस्तुत करते हुए निर्वाचन नामावली से नाम कटवाया जा रह है। झूठे एवं आधारहीन आवेदनों से एस आई आर में त्रुटि सुधार संबंधित कार्यों के लिए जनता परेशान हो रही है। जनता रोज-रोज तहसील कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर है लंबी कतारो में खड़े रहने कों मजबूर है। एस आई आर में गलत जानकारी देकर मतदाताओं के नाम कटवाने वालों पर उचित कार्यवाही की मांग की गई जिस पर थाना प्रभारी नें जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन दिया है.1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बच्चों की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण 6 फरवरी को होगा, इस बार प्रधानमंत्री ने की है तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ के बच्चों के साथ चर्चा, स्कूली बच्चों ने दी मोदी जी को चाय केतली.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- आमला रेलवे पर अखिल भारतीय ‘मांग दिवस’ पर रेल कर्मचारियों का प्रदर्शन लंबित मांगों को लेकर लोको पायलट–गार्ड लॉबी के सामने हुई द्वार सभा, सभी विभागों के कर्मचारियों ने जताया आक्रोश1
- बोरदेही लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल मे वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम हुआ संपन्न लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल बोरदेही में भव्य वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड आमला BRC मनीष धोटे एवं श्रीमती धोटे मैडम तथा अतिथि के रूप में श्री मनोज मालवे जी पंडित जवाहर लाल नेहरु महाविद्यालय संचालक श्री यशवंत द्वारा मां सरस्वती की पूजा कर दीप प्राज्वलित किया गया तथा ग्राम पंचायत हरन्या से सरपंच सचिन साहू एवं बोरदेही सरपंच श्रीमती सरिता साहू एवं माता जी श्रीमति कुसुम साहू के द्वारा कार्यक्रम का आगाज किया गया नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं के द्वारा मंच पर देश भक्ति गीत स्वच्छता अभियान पर्यावरण तथा शिव पार्वती विवाह मराठी पंजाबी हरियाणवी गोंडी सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किये गये कार्यक्रम को गतिरूप प्रदान करने में शाला के प्रधान पाठक श्री सुरेन्द्र ठाकरे सर तथा शाला के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाए मोहन साहू सर, दर्शन सामरे सर,कुमारी वंशिका साहू मैडम,श्रीमति सीमा सोनी, श्रीमती दीपिका बेले, श्रीमति ऊष्मिला ठाकरे, श्रीमति रेखा लोखंडे मैडम, कुमारी दिव्या सूर्यवंशी,कुमारी हीना कचाहे,साक्षी सूर्यवंशी,दिशा साहू, वैशाली भंमरकर, करीना कचाहे, सुरेखा कहार,अंजली यादव मैडम,, तथा श्री दीपक पंडोले सर राहुल प्रजापति सर तारेण भंमरकर मोहिन खान सोहेल खान सर एवं अंकल मुन्ना बिसंदरे जी आंटी कविता भंमरकर जी सोनू यादव नितेश साहू एवं समिति के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार साहू जी एवं सचिव डॉ श्री नारायण राव पारखे जी एवं श्री सूरज पंडोले जी का कार्यक्रम को सम्पन्न बनाने में विशेष योगदान रहा3
- विजयपुर में नगर परिषद (MC) और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कस्बे में दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण1
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के परासिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनपद शिक्षा केन्द्र परासिया द्वारा आयोजित विकासखण्ड स्तरीय दिव्यांग छात्र/ छात्रों का उपकरण वितरण शिविर में परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मीक शामिल हुए। परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मीक जी,जनपद उपाध्यक्ष जमील खान जी द्वारा दिव्यांग छात्र/ छात्रों को उपकरण वितरण किए गए।2
- सोहागपुर में आयोजित अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में 25 साल बाद सोहागपुर की टीम पहुंची सेमीफाइनल में, मंगलवार को हुए चार मुकाबले सोहागपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति विद्यालय खेल परिसर में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्रताप भानु सिंह चौहान की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2026 अपने पूरे रोमांच पर पहुँच गई है। प्रतियोगिता के चौथे दिन मंगलवार को कुल चार हाई-वोल्टेज मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों के जोश और जज़्बे ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दिन के पहले मुकाबले में उज्जैन की टीम ने सशक्त प्रदर्शन करते हुए भोपाल को 3–2 से पराजित किया। दूसरा मुकाबला सिवनी छपारा और मंडीदीप के बीच खेला गया, जो अंत तक बेहद रोमांचक रहा। इस मुकाबले में मंडीदीप ने सिवनी छपारा को 2–1 से हराकर जीत दर्ज की। तीसरे मैच में इटारसी और रायपुर (छत्तीसगढ़) आमने-सामने रहे, जहाँ कड़े संघर्ष के बाद इटारसी की टीम ने 2–0 से जीत हासिल कर दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं दिन का सबसे अहम मुकाबला सोहागपुर बनाम उत्तर प्रदेश (सोनभद्र) के बीच खेला जा रहा था। इस मुकाबले में सोहागपुर की टीम ने 3- 1 से जीत दर्ज कर 25 साल बाद सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। यह मुकाबला मंगलवार शाम 6:00 बजे तक चलता रहा।1
- पुलिस व हिन्दू संगठनों की संयुक्त कार्रवाई, गौवंश से भरा पिकअप वाहन पकड़ा। मुलताई।देर रात छिंदवाड़ा रोड पर पुलिस और हिन्दू संगठनों की संयुक्त कार्रवाई में गौवंश से भरा एक पिकअप वाहन पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन क्रमांक MP 04 YJ 3854 में क्रूरतापूर्वक गौवंश भरकर महाराष्ट्र की ओर ले जाया जा रहा था। हिन्दू संगठनों से मिली सूचना के आधार पर मुलताई थाना पुलिस ने कामथ क्षेत्र में वाहन को रोका, वाहन में 12 नग गौवंश भरा हुआ पाया गया। पुलिस को देखते ही आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस ने पिकअप वाहन को अभिरक्षा में लेकर जब्त किया तथा बरामद गौवंश को सुरक्षित रूप से बघोड़ा गौशाला पहुंचाया गया। मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार, एएसआई विजय जोठे एवं आरक्षक संजीत जाट का अहम योगदान रहा, पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।1