logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस व हिन्दू संगठनों की संयुक्त कार्रवाई, गौवंश से भरा पिकअप वाहन पकड़ा। मुलताई।देर रात छिंदवाड़ा रोड पर पुलिस और हिन्दू संगठनों की संयुक्त कार्रवाई में गौवंश से भरा एक पिकअप वाहन पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन क्रमांक MP 04 YJ 3854 में क्रूरतापूर्वक गौवंश भरकर महाराष्ट्र की ओर ले जाया जा रहा था। हिन्दू संगठनों से मिली सूचना के आधार पर मुलताई थाना पुलिस ने कामथ क्षेत्र में वाहन को रोका, वाहन में 12 नग गौवंश भरा हुआ पाया गया। पुलिस को देखते ही आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस ने पिकअप वाहन को अभिरक्षा में लेकर जब्त किया तथा बरामद गौवंश को सुरक्षित रूप से बघोड़ा गौशाला पहुंचाया गया। मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार, एएसआई विजय जोठे एवं आरक्षक संजीत जाट का अहम योगदान रहा, पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

20 hrs ago
user_M. Afsar khan
M. Afsar khan
पत्रकार मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
20 hrs ago

पुलिस व हिन्दू संगठनों की संयुक्त कार्रवाई, गौवंश से भरा पिकअप वाहन पकड़ा। मुलताई।देर रात छिंदवाड़ा रोड पर पुलिस और हिन्दू संगठनों की संयुक्त कार्रवाई में गौवंश से भरा एक पिकअप वाहन पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन क्रमांक MP 04 YJ 3854 में क्रूरतापूर्वक गौवंश भरकर महाराष्ट्र की ओर ले जाया जा रहा था। हिन्दू संगठनों से मिली सूचना के आधार पर मुलताई थाना पुलिस ने कामथ क्षेत्र में वाहन को रोका, वाहन में 12 नग गौवंश भरा हुआ पाया गया। पुलिस को देखते ही आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस ने पिकअप वाहन को अभिरक्षा में लेकर जब्त किया तथा बरामद गौवंश को सुरक्षित रूप से बघोड़ा गौशाला पहुंचाया गया। मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार, एएसआई विजय जोठे एवं आरक्षक संजीत जाट का अहम योगदान रहा, पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • निर्वाचन नामावली से मतदाताओं के नाम कटवाने वालों पर एफ आई आर दर्ज करने की मांग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नें रैली निकाल कर जताया विरोध मुलताई। नगर में निवासरत मतदाताओं के नाम निर्वाचन नामावली से कटवाने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओ पर एफ आई आर दर्ज करने की मांग कों लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओ नें थाना पहुंचकर प्रदर्शन कर कार्यवाही की मांग की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नें थाना प्रभारी कों सामूहिक आवेदन देकर आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ताओ द्वारा नगर में स्थाई रूप से निवास कर रहे हैं नागरिकों की जानबूझकर झूठी एवं भ्रामक जानकारी प्रस्तुत करते हुए निर्वाचन नामावली से नाम कटवाया जा रह है। झूठे एवं आधारहीन आवेदनों से एस आई आर में त्रुटि सुधार संबंधित कार्यों के लिए जनता परेशान हो रही है। जनता रोज-रोज तहसील कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर है लंबी कतारो में खड़े रहने कों मजबूर है। एस आई आर में गलत जानकारी देकर मतदाताओं के नाम कटवाने वालों पर उचित कार्यवाही की मांग की गई जिस पर थाना प्रभारी नें जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन दिया है.
    1
    निर्वाचन नामावली से मतदाताओं के नाम कटवाने वालों पर एफ आई आर दर्ज करने की मांग 
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नें रैली निकाल कर जताया विरोध 
मुलताई। नगर में निवासरत मतदाताओं के नाम निर्वाचन नामावली से कटवाने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओ पर एफ आई आर दर्ज करने की मांग कों लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओ नें थाना पहुंचकर प्रदर्शन कर कार्यवाही की मांग की।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नें थाना प्रभारी कों सामूहिक आवेदन देकर आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ताओ द्वारा नगर में स्थाई रूप से निवास कर रहे हैं नागरिकों की जानबूझकर झूठी एवं भ्रामक जानकारी प्रस्तुत करते हुए निर्वाचन नामावली से नाम कटवाया जा रह है।
झूठे एवं आधारहीन आवेदनों से एस आई आर में त्रुटि सुधार संबंधित कार्यों के लिए जनता परेशान हो रही है।
जनता रोज-रोज तहसील कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर है लंबी कतारो में खड़े रहने कों मजबूर है।
एस आई आर में गलत जानकारी देकर मतदाताओं के नाम कटवाने वालों पर उचित कार्यवाही की मांग की गई जिस पर थाना प्रभारी नें जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन दिया है.
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    पत्रकार मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बच्चों की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण 6 फरवरी को होगा, इस बार प्रधानमंत्री ने की है तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ के बच्चों के साथ चर्चा, स्कूली बच्चों ने दी मोदी जी को चाय केतली.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बच्चों की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण 6 फरवरी को होगा, इस बार प्रधानमंत्री ने की है तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ के बच्चों के साथ चर्चा, स्कूली बच्चों ने दी मोदी जी को चाय केतली.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    पत्रकार Prabhatpattan, Betul•
    17 hrs ago
  • आमला रेलवे पर अखिल भारतीय ‘मांग दिवस’ पर रेल कर्मचारियों का प्रदर्शन लंबित मांगों को लेकर लोको पायलट–गार्ड लॉबी के सामने हुई द्वार सभा, सभी विभागों के कर्मचारियों ने जताया आक्रोश
    1
    आमला रेलवे पर अखिल भारतीय ‘मांग दिवस’ पर रेल कर्मचारियों का प्रदर्शन
लंबित मांगों को लेकर लोको  पायलट–गार्ड लॉबी के सामने हुई द्वार सभा, सभी विभागों के कर्मचारियों ने जताया आक्रोश
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    पत्रकार आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बोरदेही लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल मे वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम हुआ संपन्न लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल बोरदेही में भव्य वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड आमला BRC मनीष धोटे एवं श्रीमती धोटे मैडम तथा अतिथि के रूप में श्री मनोज मालवे जी पंडित जवाहर लाल नेहरु महाविद्यालय संचालक श्री यशवंत द्वारा मां सरस्वती की पूजा कर दीप प्राज्वलित किया गया तथा ग्राम पंचायत हरन्या से सरपंच सचिन साहू एवं बोरदेही सरपंच श्रीमती सरिता साहू एवं माता जी श्रीमति कुसुम साहू के द्वारा कार्यक्रम का आगाज किया गया नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं के द्वारा मंच पर देश भक्ति गीत स्वच्छता अभियान पर्यावरण तथा शिव पार्वती विवाह मराठी पंजाबी हरियाणवी गोंडी सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किये गये कार्यक्रम को गतिरूप प्रदान करने में शाला के प्रधान पाठक श्री सुरेन्द्र ठाकरे सर तथा शाला के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाए मोहन साहू सर, दर्शन सामरे सर,कुमारी वंशिका साहू मैडम,श्रीमति सीमा सोनी, श्रीमती दीपिका बेले, श्रीमति ऊष्मिला ठाकरे, श्रीमति रेखा लोखंडे मैडम, कुमारी दिव्या सूर्यवंशी,कुमारी हीना कचाहे,साक्षी सूर्यवंशी,दिशा साहू, वैशाली भंमरकर, करीना कचाहे, सुरेखा कहार,अंजली यादव मैडम,, तथा श्री दीपक पंडोले सर राहुल प्रजापति सर तारेण भंमरकर मोहिन खान सोहेल खान सर एवं अंकल मुन्ना बिसंदरे जी आंटी कविता भंमरकर जी सोनू यादव नितेश साहू एवं समिति के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार साहू जी एवं सचिव डॉ श्री नारायण राव पारखे जी एवं श्री सूरज पंडोले जी का कार्यक्रम को सम्पन्न बनाने में विशेष योगदान रहा
    3
    बोरदेही लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल मे वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम  हुआ संपन्न 
लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल बोरदेही में भव्य वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया  इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड आमला BRC मनीष धोटे एवं श्रीमती धोटे मैडम तथा अतिथि के रूप में श्री  मनोज मालवे जी  पंडित जवाहर लाल नेहरु महाविद्यालय संचालक श्री यशवंत  द्वारा मां सरस्वती की पूजा कर दीप प्राज्वलित किया गया तथा ग्राम पंचायत हरन्या से सरपंच  सचिन साहू  एवं बोरदेही सरपंच श्रीमती सरिता साहू एवं माता जी श्रीमति कुसुम साहू के द्वारा कार्यक्रम का आगाज किया गया 
नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं के द्वारा  मंच पर देश भक्ति गीत स्वच्छता अभियान पर्यावरण तथा शिव पार्वती विवाह मराठी पंजाबी हरियाणवी गोंडी सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किये गये 
कार्यक्रम को गतिरूप प्रदान करने में शाला के प्रधान पाठक श्री सुरेन्द्र ठाकरे सर 
तथा शाला के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाए  मोहन साहू सर, दर्शन सामरे सर,कुमारी वंशिका साहू मैडम,श्रीमति सीमा सोनी, श्रीमती दीपिका बेले, श्रीमति ऊष्मिला ठाकरे, श्रीमति रेखा लोखंडे मैडम, कुमारी दिव्या सूर्यवंशी,कुमारी हीना कचाहे,साक्षी सूर्यवंशी,दिशा साहू, वैशाली भंमरकर, करीना कचाहे, सुरेखा कहार,अंजली यादव मैडम,, तथा श्री दीपक पंडोले सर राहुल प्रजापति सर तारेण भंमरकर मोहिन खान सोहेल खान सर एवं अंकल मुन्ना बिसंदरे जी आंटी कविता भंमरकर जी सोनू यादव नितेश साहू 
एवं समिति के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार साहू जी एवं सचिव डॉ श्री नारायण राव पारखे जी 
एवं श्री सूरज पंडोले जी का कार्यक्रम को सम्पन्न बनाने में विशेष योगदान रहा
    user_Sandeep waiker
    Sandeep waiker
    Mobile Phone Shop आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • विजयपुर में नगर परिषद (MC) और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कस्बे में दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण
    1
    विजयपुर में नगर परिषद (MC) और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कस्बे में दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सोहागपुर में आयोजित अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में 25 साल बाद सोहागपुर की टीम पहुंची सेमीफाइनल में, मंगलवार को हुए चार मुकाबले सोहागपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति विद्यालय खेल परिसर में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्रताप भानु सिंह चौहान की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2026 अपने पूरे रोमांच पर पहुँच गई है। प्रतियोगिता के चौथे दिन मंगलवार को कुल चार हाई-वोल्टेज मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों के जोश और जज़्बे ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दिन के पहले मुकाबले में उज्जैन की टीम ने सशक्त प्रदर्शन करते हुए भोपाल को 3–2 से पराजित किया। दूसरा मुकाबला सिवनी छपारा और मंडीदीप के बीच खेला गया, जो अंत तक बेहद रोमांचक रहा। इस मुकाबले में मंडीदीप ने सिवनी छपारा को 2–1 से हराकर जीत दर्ज की। तीसरे मैच में इटारसी और रायपुर (छत्तीसगढ़) आमने-सामने रहे, जहाँ कड़े संघर्ष के बाद इटारसी की टीम ने 2–0 से जीत हासिल कर दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं दिन का सबसे अहम मुकाबला सोहागपुर बनाम उत्तर प्रदेश (सोनभद्र) के बीच खेला जा रहा था। इस मुकाबले में सोहागपुर की टीम ने 3- 1 से जीत दर्ज कर 25 साल बाद सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। यह मुकाबला मंगलवार शाम 6:00 बजे तक चलता रहा।
    1
    सोहागपुर में आयोजित अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में 25 साल बाद सोहागपुर की टीम पहुंची सेमीफाइनल में, मंगलवार को हुए चार मुकाबले
सोहागपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति विद्यालय खेल परिसर में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्रताप भानु सिंह चौहान की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2026 अपने पूरे रोमांच पर पहुँच गई है। प्रतियोगिता के चौथे दिन मंगलवार को कुल चार हाई-वोल्टेज मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों के जोश और जज़्बे ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दिन के पहले मुकाबले में उज्जैन की टीम ने सशक्त प्रदर्शन करते हुए भोपाल को 3–2 से पराजित किया। दूसरा मुकाबला सिवनी छपारा और मंडीदीप के बीच खेला गया, जो अंत तक बेहद रोमांचक रहा। इस मुकाबले में मंडीदीप ने सिवनी छपारा को 2–1 से हराकर जीत दर्ज की। तीसरे मैच में इटारसी और रायपुर (छत्तीसगढ़) आमने-सामने रहे, जहाँ कड़े संघर्ष के बाद इटारसी की टीम ने 2–0 से जीत हासिल कर दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं दिन का सबसे अहम मुकाबला सोहागपुर बनाम उत्तर प्रदेश (सोनभद्र) के बीच खेला जा रहा था। इस मुकाबले में सोहागपुर की टीम ने 3- 1 से जीत दर्ज कर 25 साल बाद सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। यह मुकाबला मंगलवार शाम 6:00 बजे तक चलता रहा।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बनखेड़ी। शहर में मंगलवार को जीएसटी विभाग की टीम द्वारा की गई सर्चिंग कार्रवाई से व्यापारिक क्षेत्र में अफरा–तफरी का माहौल बन गया। जीएसटी टीम के शहर में पहुंचते ही कई दुकानदारों को सर्चिंग की भनक लग गई, जिसके बाद किराना, हार्डवेयर और कपड़ा व्यवसाय से जुड़ी बड़ी दुकानों के शटर एक-एक कर गिरने लगे। सर्चिंग के दौरान शहर में करीब दो दर्जन से अधिक दुकानें बंद नजर आईं, जिससे बाजार की रौनक अचानक फीकी पड़ गई। सूत्रों के मुताबिक जीएसटी टीम की कार्रवाई लगभग दो से तीन घंटे तक चली। इस दौरान प्रमुख बाजारों में बड़ी दुकानों के बंद रहने को लेकर जनचर्चा तेज रही। हालांकि टीम के शहर से रवाना होते ही सभी दुकानें पुनः खुल गईं और बाजार सामान्य स्थिति में लौट आया। इधर, किराना व्यापारी अरविंद गुप्ता ने स्पष्ट किया कि उनकी दुकान पर जीएसटी टीम के तीन सदस्य पहुंचे थे, जिन्होंने आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। जांच पूरी होने के बाद टीम बिना किसी आपत्ति के रवाना हो गई। गुप्ता का कहना है कि दुकान बंद होने का कारण उनके घर में विवाह समारोह था, न कि जीएसटी की कार्रवाई। वहीं कुछ व्यापारियों का मानना है कि जीएसटी टीम की यह कार्रवाई नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। बाजार में बिलिंग को लेकर अलग-अलग व्यवस्थाएं प्रचलित हैं—कहीं पक्का बिल दिया जाता है, कहीं कच्चा और कहीं बिना बिल के भी लेनदेन होता है। इसी भ्रम के चलते कई दुकानदार जांच के नाम से घबराकर अपनी दुकानें बंद कर देते हैं, जबकि वास्तव में घबराने जैसी कोई बात नहीं होती। कुल मिलाकर जीएसटी टीम की सर्चिंग ने कुछ घंटों के लिए ही सही, लेकिन बनखेड़ी के बाजार में हलचल जरूर पैदा कर दी, जो दिनभर चर्चा का विषय बनी रही।
    1
    बनखेड़ी। शहर में मंगलवार को जीएसटी विभाग की टीम द्वारा की गई सर्चिंग कार्रवाई से व्यापारिक क्षेत्र में अफरा–तफरी का माहौल बन गया। जीएसटी टीम के शहर में पहुंचते ही कई दुकानदारों को सर्चिंग की भनक लग गई, जिसके बाद किराना, हार्डवेयर और कपड़ा व्यवसाय से जुड़ी बड़ी दुकानों के शटर एक-एक कर गिरने लगे। सर्चिंग के दौरान शहर में करीब दो दर्जन से अधिक दुकानें बंद नजर आईं, जिससे बाजार की रौनक अचानक फीकी पड़ गई।
सूत्रों के मुताबिक जीएसटी टीम की कार्रवाई लगभग दो से तीन घंटे तक चली। इस दौरान प्रमुख बाजारों में बड़ी दुकानों के बंद रहने को लेकर जनचर्चा तेज रही। हालांकि टीम के शहर से रवाना होते ही सभी दुकानें पुनः खुल गईं और बाजार सामान्य स्थिति में लौट आया।
इधर, किराना व्यापारी अरविंद गुप्ता ने स्पष्ट किया कि उनकी दुकान पर जीएसटी टीम के तीन सदस्य पहुंचे थे, जिन्होंने आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। जांच पूरी होने के बाद टीम बिना किसी आपत्ति के रवाना हो गई। गुप्ता का कहना है कि दुकान बंद होने का कारण उनके घर में विवाह समारोह था, न कि जीएसटी की कार्रवाई।
वहीं कुछ व्यापारियों का मानना है कि जीएसटी टीम की यह कार्रवाई नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। बाजार में बिलिंग को लेकर अलग-अलग व्यवस्थाएं प्रचलित हैं—कहीं पक्का बिल दिया जाता है, कहीं कच्चा और कहीं बिना बिल के भी लेनदेन होता है। इसी भ्रम के चलते कई दुकानदार जांच के नाम से घबराकर अपनी दुकानें बंद कर देते हैं, जबकि वास्तव में घबराने जैसी कोई बात नहीं होती।
कुल मिलाकर जीएसटी टीम की सर्चिंग ने कुछ घंटों के लिए ही सही, लेकिन बनखेड़ी के बाजार में हलचल जरूर पैदा कर दी, जो दिनभर चर्चा का विषय बनी रही।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    पत्रकारिता पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    19 min ago
  • पुलिस व हिन्दू संगठनों की संयुक्त कार्रवाई, गौवंश से भरा पिकअप वाहन पकड़ा। मुलताई।देर रात छिंदवाड़ा रोड पर पुलिस और हिन्दू संगठनों की संयुक्त कार्रवाई में गौवंश से भरा एक पिकअप वाहन पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन क्रमांक MP 04 YJ 3854 में क्रूरतापूर्वक गौवंश भरकर महाराष्ट्र की ओर ले जाया जा रहा था। हिन्दू संगठनों से मिली सूचना के आधार पर मुलताई थाना पुलिस ने कामथ क्षेत्र में वाहन को रोका, वाहन में 12 नग गौवंश भरा हुआ पाया गया। पुलिस को देखते ही आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस ने पिकअप वाहन को अभिरक्षा में लेकर जब्त किया तथा बरामद गौवंश को सुरक्षित रूप से बघोड़ा गौशाला पहुंचाया गया। मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार, एएसआई विजय जोठे एवं आरक्षक संजीत जाट का अहम योगदान रहा, पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
    1
    पुलिस व हिन्दू संगठनों की संयुक्त कार्रवाई, गौवंश से भरा पिकअप वाहन पकड़ा।
मुलताई।देर रात छिंदवाड़ा रोड पर पुलिस और हिन्दू संगठनों की संयुक्त कार्रवाई में गौवंश से भरा एक पिकअप वाहन पकड़ा गया। 
बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन क्रमांक MP 04 YJ 3854 में क्रूरतापूर्वक गौवंश भरकर महाराष्ट्र की ओर ले जाया जा रहा था।
हिन्दू संगठनों से मिली सूचना के आधार पर मुलताई थाना पुलिस ने कामथ क्षेत्र में वाहन को रोका, वाहन में 12 नग गौवंश भरा हुआ पाया गया। 
पुलिस को देखते ही आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
पुलिस ने पिकअप वाहन को अभिरक्षा में लेकर जब्त किया तथा बरामद गौवंश को सुरक्षित रूप से बघोड़ा गौशाला पहुंचाया गया। मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार, एएसआई विजय जोठे एवं आरक्षक संजीत जाट का अहम योगदान रहा, पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    पत्रकार मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.