logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बच्चों की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण 6 फरवरी को होगा, इस बार प्रधानमंत्री ने की है तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ के बच्चों के साथ चर्चा, स्कूली बच्चों ने दी मोदी जी को चाय केतली.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....

17 hrs ago
user_Rajpath News
Rajpath News
पत्रकार Prabhatpattan, Betul•
17 hrs ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बच्चों की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण 6 फरवरी को होगा, इस बार प्रधानमंत्री ने की है तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ के बच्चों के साथ चर्चा, स्कूली बच्चों ने दी मोदी जी को चाय केतली.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पुलिस व हिन्दू संगठनों की संयुक्त कार्रवाई, गौवंश से भरा पिकअप वाहन पकड़ा। मुलताई।देर रात छिंदवाड़ा रोड पर पुलिस और हिन्दू संगठनों की संयुक्त कार्रवाई में गौवंश से भरा एक पिकअप वाहन पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन क्रमांक MP 04 YJ 3854 में क्रूरतापूर्वक गौवंश भरकर महाराष्ट्र की ओर ले जाया जा रहा था। हिन्दू संगठनों से मिली सूचना के आधार पर मुलताई थाना पुलिस ने कामथ क्षेत्र में वाहन को रोका, वाहन में 12 नग गौवंश भरा हुआ पाया गया। पुलिस को देखते ही आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस ने पिकअप वाहन को अभिरक्षा में लेकर जब्त किया तथा बरामद गौवंश को सुरक्षित रूप से बघोड़ा गौशाला पहुंचाया गया। मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार, एएसआई विजय जोठे एवं आरक्षक संजीत जाट का अहम योगदान रहा, पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
    1
    पुलिस व हिन्दू संगठनों की संयुक्त कार्रवाई, गौवंश से भरा पिकअप वाहन पकड़ा।
मुलताई।देर रात छिंदवाड़ा रोड पर पुलिस और हिन्दू संगठनों की संयुक्त कार्रवाई में गौवंश से भरा एक पिकअप वाहन पकड़ा गया। 
बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन क्रमांक MP 04 YJ 3854 में क्रूरतापूर्वक गौवंश भरकर महाराष्ट्र की ओर ले जाया जा रहा था।
हिन्दू संगठनों से मिली सूचना के आधार पर मुलताई थाना पुलिस ने कामथ क्षेत्र में वाहन को रोका, वाहन में 12 नग गौवंश भरा हुआ पाया गया। 
पुलिस को देखते ही आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
पुलिस ने पिकअप वाहन को अभिरक्षा में लेकर जब्त किया तथा बरामद गौवंश को सुरक्षित रूप से बघोड़ा गौशाला पहुंचाया गया। मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार, एएसआई विजय जोठे एवं आरक्षक संजीत जाट का अहम योगदान रहा, पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    पत्रकार मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • दलित महिला ने पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह से शिकायत की है उझानी मामला
    1
    दलित महिला ने पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह से शिकायत की है उझानी मामला
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ग्राम सेमरी हरचंद के स्कूल में आसामाजिक तत्वों का उपद्रव,शराब की बोतल तोड़कर फेंकी,तीन सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े‌। सोहागपुर के ग्राम सेमरी हरचंद में हाई स्कूल के पीछे स्थित शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला में रात्रि को असामाजिक तत्वों द्वारा शराब की बोतल तोड़कर उपद्रव किया गया जिससे पूरे स्कूल परिसर में कांच के टुकड़े बिखर गए अज्ञात लोगों द्वारा स्कूल की खिड़कियों से कांच की बोतल अंदर दीवाल में मारकर फोड़ी गई। वहां के तिरंगा स्तंभ को भी क्षति पहुंचाई गई एवं स्कूल परिसर की दीवारों पर लगे तीन सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया गया। इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर मंगलवार शाम 7:00 बजे से वायरल हो रहे हैं। घटना के बाद स्कूल के बच्चे एवं शिक्षक शिक्षिकाएं भयभीत है उन्होंने बताया कि आए दिन यहां गंदगी फैलाई जाती है एवं अज्ञात लोगों द्वारा तोड़फोड़ की जाती है स्कूल की शिक्षकों द्वारा सेमरी हरचंद पुलिस चौकी में आवेदन देकर अज्ञात व्यक्तियों के ऊपर उचित कार्यवाही करने को निवेदन किया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस ने वहां पहुंचकर जांच शुरू की स्कूली बच्चों एवं शिक्षक शिक्षकों को जांच कर उचित एवं आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
    1
    ग्राम सेमरी हरचंद के स्कूल में आसामाजिक तत्वों का उपद्रव,शराब की बोतल तोड़कर फेंकी,तीन सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े‌।
सोहागपुर के ग्राम सेमरी हरचंद में हाई स्कूल के पीछे स्थित शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला में रात्रि को असामाजिक तत्वों द्वारा शराब की बोतल तोड़कर उपद्रव किया गया जिससे पूरे स्कूल परिसर में कांच के टुकड़े बिखर गए अज्ञात लोगों द्वारा स्कूल की खिड़कियों से कांच की बोतल अंदर दीवाल में मारकर फोड़ी गई। वहां के तिरंगा स्तंभ को भी क्षति पहुंचाई गई एवं स्कूल परिसर की दीवारों पर लगे तीन सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया गया। इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर मंगलवार शाम 7:00 बजे से वायरल हो रहे हैं। घटना के बाद स्कूल के बच्चे एवं शिक्षक शिक्षिकाएं भयभीत है उन्होंने बताया कि आए दिन यहां गंदगी फैलाई जाती है एवं अज्ञात लोगों द्वारा तोड़फोड़ की जाती है स्कूल की शिक्षकों द्वारा सेमरी हरचंद पुलिस चौकी में आवेदन देकर अज्ञात व्यक्तियों के ऊपर उचित कार्यवाही करने को निवेदन किया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस ने वहां पहुंचकर जांच  शुरू की स्कूली बच्चों एवं शिक्षक शिक्षकों को जांच कर उचित एवं आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्कूल गेट से लगी दुकानों पर मेहरबान नगरपालिका 500 मीटर दूर नगरपालिका दफ्तर, फिर भी स्कूल गेट पर अतिक्रमण कचहरी चौक से एलआईसी ऑफिस तक ही सिमटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सिवनी। शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर नगरपालिका की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जहां नगरपालिका की टीमें नियमित रूप से कचहरी चौक से एलआईसी ऑफिस तक कार्रवाई करती नजर आती हैं, वहीं नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्कूल गेट से लगी दुकानों और निजी बस स्टैंड परिसर के सामने वर्षों से जमे अतिक्रमण पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। हैरानी की बात यह है कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्कूल गेट से लगी अतिक्रमणकारी दुकानों की दूरी नगरपालिका कार्यालय से महज लगभग 500 मीटर ही है। इसके बावजूद यहां वर्षों से बने अतिक्रमण को हटाने में नगरपालिका अब तक नाकाम साबित हुई है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि स्कूल के मुख्य द्वार के पास अतिक्रमण के कारण विद्यार्थियों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। सुबह और शाम स्कूल समय के दौरान यहां भीड़ और अव्यवस्था बनी रहती है, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर सीधा खतरा बना रहता है। नियमों के अनुसार स्कूल परिसरों के आसपास अतिक्रमण हटाना नगरपालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर आंखें मूंदे बैठे हैं। इसी तरह निजी बस स्टैंड के सामने बने अतिक्रमण के कारण बसों के खड़े होने और यात्रियों के आवागमन में परेशानी होती है। सड़क पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे आम लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।नगरवासियों का आरोप है कि नगरपालिका की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई केवल चुनिंदा क्षेत्रों तक सीमित होकर रह गई है। जिन स्थानों पर प्रभावशाली लोग या व्यावसायिक हित जुड़े हैं, वहां कार्रवाई से बचा जा रहा है। इससे आम जनता में असंतोष बढ़ता जा रहा है और नगरपालिका की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई वास्तव में जनहित में की जा रही है, तो इसे पूरे शहर में समान रूप से लागू किया जाना चाहिए। विशेषकर स्कूल, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थलों के आसपास अतिक्रमण को प्राथमिकता से हटाया जाना जरूरी है, ताकि यातायात सुचारू हो और दुर्घटनाओं की आशंका कम की जा सके।
    2
    नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्कूल गेट से लगी दुकानों पर मेहरबान नगरपालिका
500 मीटर दूर नगरपालिका दफ्तर, फिर भी स्कूल गेट पर अतिक्रमण
कचहरी चौक से एलआईसी ऑफिस तक ही सिमटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
सिवनी। शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर नगरपालिका की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जहां नगरपालिका की टीमें नियमित रूप से कचहरी चौक से एलआईसी ऑफिस तक कार्रवाई करती नजर आती हैं, वहीं नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्कूल गेट से लगी दुकानों और निजी बस स्टैंड परिसर के सामने वर्षों से जमे अतिक्रमण पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
हैरानी की बात यह है कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्कूल गेट से लगी अतिक्रमणकारी दुकानों की दूरी नगरपालिका कार्यालय से महज लगभग 500 मीटर ही है। इसके बावजूद यहां वर्षों से बने अतिक्रमण को हटाने में नगरपालिका अब तक नाकाम साबित हुई है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि स्कूल के मुख्य द्वार के पास अतिक्रमण के कारण विद्यार्थियों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। सुबह और शाम स्कूल समय के दौरान यहां भीड़ और अव्यवस्था बनी रहती है, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर सीधा खतरा बना रहता है। नियमों के अनुसार स्कूल परिसरों के आसपास अतिक्रमण हटाना नगरपालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर आंखें मूंदे बैठे हैं।
इसी तरह निजी बस स्टैंड के सामने बने अतिक्रमण के कारण बसों के खड़े होने और यात्रियों के आवागमन में परेशानी होती है। सड़क पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे आम लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।नगरवासियों का आरोप है कि नगरपालिका की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई केवल चुनिंदा क्षेत्रों तक सीमित होकर रह गई है। जिन स्थानों पर प्रभावशाली लोग या व्यावसायिक हित जुड़े हैं, वहां कार्रवाई से बचा जा रहा है। इससे आम जनता में असंतोष बढ़ता जा रहा है और नगरपालिका की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
लोगों का कहना है कि यदि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई वास्तव में जनहित में की जा रही है, तो इसे पूरे शहर में समान रूप से लागू किया जाना चाहिए। विशेषकर स्कूल, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थलों के आसपास अतिक्रमण को प्राथमिकता से हटाया जाना जरूरी है, ताकि यातायात सुचारू हो और दुर्घटनाओं की आशंका कम की जा सके।
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • सोहागपुर (होशंगाबाद) वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी पंडित देवी प्रसाद जी दुबे यहां राम रहीम रोटी बैंक के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन कराने उपस्थित हुए। इस दौरान आपने कहा कि जरूरतमंद एवं भूखे प्यासे लोगों को भोजन कराने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। अतः आप लोग भी जरूरतमंद, असहाय,वृद्ध एवं बेसहारा लोगों की सहायता अवश्य कीजिए। इससे बड़ा कोई दान पुण्य नहीं है।
    1
    सोहागपुर (होशंगाबाद) वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी पंडित देवी प्रसाद जी दुबे यहां राम रहीम रोटी बैंक के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन कराने उपस्थित हुए। इस दौरान आपने कहा कि जरूरतमंद एवं भूखे प्यासे लोगों को भोजन कराने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।
अतः आप लोग भी जरूरतमंद, असहाय,वृद्ध एवं बेसहारा लोगों की सहायता अवश्य कीजिए। इससे बड़ा कोई दान पुण्य नहीं है।
    user_Jameel Khan "राम रहीम रोटी बैंक" सोहागपुर 9753751733
    Jameel Khan "राम रहीम रोटी बैंक" सोहागपुर 9753751733
    Voice of people होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • श्री मान जी आपको यह बताना चाहते हैं कि मेरी पानी को सप्लाई लाइन में लीकेज हो रही है और मैने धीरज से कहा कि सही करा दे लेकिन सही नहीं हुआ मेरा यह समस्या सरायकस्थान ग्राम की है जो कि नवाबगंज सफदरगंज में आता है आशा है की आप समस्या का समाधान करेंगे। धन्यवाद
    1
    श्री मान जी आपको यह बताना चाहते हैं कि मेरी पानी को सप्लाई लाइन में लीकेज हो रही है और मैने धीरज से कहा कि सही करा दे लेकिन सही नहीं हुआ मेरा यह समस्या सरायकस्थान ग्राम की है जो कि नवाबगंज सफदरगंज में आता है आशा है की आप समस्या का समाधान करेंगे। धन्यवाद
    user_Rahul Shukla
    Rahul Shukla
    समुद्रपूर, वर्धा, महाराष्ट्र•
    4 hrs ago
  • *थाना मुलताई पुलिस द्वारा ग्राम हरदौली–चैनपुर के बीच मिले पुलिस जवान की हत्या के प्रकरण में खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के कुशल मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मुलताई श्री शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में थाना मुलताई पुलिस द्वारा ग्राम हरदौली–चैनपुर के बीच झिरी नाले में मिले विशेष सशस्त्र बल छिंदवाड़ा के जवान के शव के प्रकरण का त्वरित एवं प्रभावी खुलासा करते हुए हत्या में संलिप्त 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। 🔹*घटना का संक्षिप्त विवरण :* थाना मुलताई के मर्ग क्रमांक 13/26 धारा 194 बीएनएसएस में दर्ज प्रकरण में मृतक की पहचान रंजीत सिंह सरयाम पिता जमेदार सरयाम, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम हिररी, थाना चौरई, जिला छिंदवाड़ा (म.प्र.) के रूप में हुई। मृतक 8वी बटालियन विशेष सशस्त्र बल छिंदवाड़ा में पदस्थ था एवं उसकी तैनाती ई कंपनी उमरिया मे थी। मृतक रंजीत सरयाम दिनांक 06.01.26 से ड्यूटी पर नहीं गया था। 🔹 मर्ग जांच के दौरान संकलित साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर यह पाया गया कि आरोपी सुदामा पिंजारे निवासी डहुआ ढाना, थाना मुलताई द्वारा मृतक के वाहन व अन्य कीमती सामान पर नियत खराब कर लूट के उद्देश्य से मौका पाकर पत्थर से सिर कुचलकर निर्मम हत्या की गई तथा साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को झिरी नाले में फेंका गया। 🔹आरोपी द्वारा मृतक की मोटर सायकल को बैतूल–नागपुर हाईवे पर स्थित ट्रीट-47 ढाबा के पास छुपाया गया एवं लगभग ₹1,15,000/- मूल्य का सामान लूट लिया गया। उक्त तथ्यों के आधार पर *थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 79/26 धारा 103(1), 309(6), 238(क) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध* कर विवेचना में लिया गया। 🔹 *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही :* अज्ञात शव मिलने की सूचना पर थाना मुलताई पुलिस द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल टीम गठित कर विवेचना प्रारंभ की गई। शव का सिर क्षत-विक्षत होने से पहचान कठिन थी, परंतु मृतक की वर्दी एवं नेम प्लेट पर अंकित नाम R.S. SREYAM के आधार पर आर.एम. जारी कर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार किया गया। इसके फलस्वरूप मृतक की पत्नी द्वारा पहचान की गई। पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री शिव कुमार सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी मुलताई के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई। 🔹 जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में मृतक के साथ बाइक पर एक अन्य व्यक्ति दिखाई दिया। साइबर सेल एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से संदिग्ध सुदामा पिंजारे को कामथ रोड से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या व लूट की घटना स्वीकार की। 🔹जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी रामदयाल उर्फ बबलू पिता स्व. नत्थू खवसे, निवासी परमंडल द्वारा मुख्य आरोपी को बचाने एवं साक्ष्य छुपाने में सहयोग किया गया। अतः दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को आज दिनांक 03.02.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तार आरोपी :* 1. *सुदामा पिता जोगी पिंजारे, उम्र 37 वर्ष, निवासी डहुआ ढाना, थाना मुलताई* 2. *रामदयाल उर्फ बबलू पिता स्व. नत्थू खवसे, उम्र 36 वर्ष, निवासी परमंडल* *जप्त सामग्री :* 1. मृतक की मोटर सायकल* MP04 QA 7348 2. आरोपी सुदामा की मोटर सायकल MP48 MJ 8140 3. आरोपी रामदयाल की मोटर सायकल MP48 MN 8860 4. मृतक का बैग, नेम प्लेट, पर्स, मोबाइल, घरेलू सामान से भरी बोरी 🔹*पुलिस टीम का योगदान :* इस उल्लेखनीय कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी, एसडीओपी श्री एस.के. सिंह, निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, निरीक्षक राधेश्याम बट्टी, निरीक्षक आबिद अंसारी सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट, उनि आम्रपाली डाहट, उनि रवि शाक्य, सउनि एम.एल. गुप्ता, सउनि श्रीराम मांडवी, .प्र.आर. गजराज , प्र.आर. दिनेश बर्डे, प्र.आर. सोनू ठाकुर, प्र.आर. सुभाष माकोडे ,आर विवेक चौरे, आर. अरविंद, आर. सेवाराम, आर. प्रिंस , आर. अरविंद आर. नरेन्द्र कुशवाह, आर. हेमंत मालवीय, आर. रेशम , आर. अजय ज्ञासवंशी , आर. कमलेश , आर. बलराम , आर. राजेन्द्र , आर. पवन एनिया, आर. विवेक चौरे (डॉग मास्टर) आर. अनिरूध्द आर. नितिन, आर. रामकिशन, म.आर. आरती पवार, आर. किशोर साहू की सराहनीय भूमिका रही। *पुलिस अधीक्षक की ओर से प्रशंसा* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा इस जघन्य हत्या के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई, सूझबूझ एवं पेशेवर विवेचना करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी करने पर थाना मुलताई पुलिस एवं संपूर्ण टीम की प्रशंसा की गई है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सजगता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
    1
    *थाना मुलताई पुलिस द्वारा ग्राम हरदौली–चैनपुर के बीच मिले पुलिस जवान की हत्या के प्रकरण में खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार* 
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के कुशल मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मुलताई श्री शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में थाना मुलताई पुलिस द्वारा ग्राम हरदौली–चैनपुर के बीच झिरी नाले में मिले विशेष सशस्त्र बल छिंदवाड़ा के जवान के शव के प्रकरण का त्वरित एवं प्रभावी खुलासा करते हुए हत्या में संलिप्त 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।
🔹*घटना का संक्षिप्त विवरण :* 
थाना मुलताई के मर्ग क्रमांक 13/26 धारा 194 बीएनएसएस में दर्ज प्रकरण में मृतक की पहचान रंजीत सिंह सरयाम पिता जमेदार सरयाम, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम हिररी, थाना चौरई, जिला छिंदवाड़ा (म.प्र.) के रूप में हुई। मृतक 8वी बटालियन विशेष सशस्त्र बल छिंदवाड़ा में पदस्थ था एवं उसकी तैनाती ई कंपनी उमरिया मे थी। मृतक रंजीत सरयाम दिनांक 06.01.26 से ड्यूटी पर नहीं गया था।
🔹 मर्ग जांच के दौरान संकलित साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर यह पाया गया कि आरोपी सुदामा पिंजारे निवासी डहुआ ढाना, थाना मुलताई द्वारा मृतक के वाहन व अन्य कीमती सामान पर नियत खराब कर लूट के उद्देश्य से मौका पाकर पत्थर से सिर कुचलकर निर्मम हत्या की गई तथा साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को झिरी नाले में फेंका गया।
🔹आरोपी द्वारा मृतक की मोटर सायकल को बैतूल–नागपुर हाईवे पर स्थित ट्रीट-47 ढाबा के पास छुपाया गया एवं लगभग ₹1,15,000/- मूल्य का सामान लूट लिया गया। उक्त तथ्यों के आधार पर *थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 79/26 धारा 103(1), 309(6), 238(क) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध* कर विवेचना में लिया गया।
🔹 *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही :* 
अज्ञात शव मिलने की सूचना पर थाना मुलताई पुलिस द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल टीम गठित कर विवेचना प्रारंभ की गई। शव का सिर क्षत-विक्षत होने से पहचान कठिन थी, परंतु मृतक की वर्दी एवं नेम प्लेट पर अंकित नाम R.S. SREYAM के आधार पर आर.एम. जारी कर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार किया गया। इसके फलस्वरूप मृतक की पत्नी द्वारा पहचान की गई।
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन द्वारा  प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री शिव कुमार सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी मुलताई के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई।
🔹 जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में मृतक के साथ बाइक पर एक अन्य व्यक्ति दिखाई दिया। साइबर सेल एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से संदिग्ध सुदामा पिंजारे को कामथ रोड से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या व लूट की घटना स्वीकार की।
🔹जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी रामदयाल उर्फ बबलू पिता स्व. नत्थू खवसे, निवासी परमंडल द्वारा मुख्य आरोपी को बचाने एवं साक्ष्य छुपाने में सहयोग किया गया। अतः दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को आज दिनांक 03.02.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तार आरोपी :* 
1. *सुदामा पिता जोगी पिंजारे, उम्र 37 वर्ष, निवासी डहुआ ढाना, थाना मुलताई* 
2. *रामदयाल उर्फ बबलू पिता स्व. नत्थू खवसे, उम्र 36 वर्ष, निवासी परमंडल* 
*जप्त सामग्री :* 
1. मृतक की मोटर सायकल* MP04 QA 7348
2. आरोपी सुदामा की मोटर सायकल MP48 MJ 8140
3. आरोपी रामदयाल की मोटर सायकल MP48 MN 8860
4. मृतक का बैग, नेम प्लेट, पर्स, मोबाइल, घरेलू सामान से भरी बोरी
🔹*पुलिस टीम का योगदान :* 
इस उल्लेखनीय कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी, एसडीओपी श्री एस.के. सिंह, निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, निरीक्षक राधेश्याम बट्टी, निरीक्षक आबिद अंसारी सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट, उनि आम्रपाली डाहट, उनि रवि शाक्य, सउनि एम.एल. गुप्ता, सउनि श्रीराम मांडवी, .प्र.आर. गजराज , प्र.आर. दिनेश बर्डे,  प्र.आर. सोनू ठाकुर, प्र.आर. सुभाष माकोडे ,आर विवेक चौरे, आर. अरविंद, आर. सेवाराम, आर. प्रिंस , आर. अरविंद आर. नरेन्द्र कुशवाह, आर. हेमंत मालवीय, आर. रेशम , आर. अजय ज्ञासवंशी , आर. कमलेश , आर. बलराम , आर. राजेन्द्र , आर. पवन एनिया, आर. विवेक चौरे (डॉग मास्टर) आर. अनिरूध्द आर. नितिन, आर. रामकिशन, म.आर. आरती पवार, आर. किशोर साहू  की सराहनीय भूमिका रही।
*पुलिस अधीक्षक की ओर से प्रशंसा* 
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा इस जघन्य हत्या के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई, सूझबूझ एवं पेशेवर विवेचना करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी करने पर थाना मुलताई पुलिस एवं संपूर्ण टीम की प्रशंसा की गई है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सजगता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    पत्रकार मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बदायूँ उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर जारी हड़ताल का आज 50 वा दिन पूरा हो गया बदायूं के
    1
    बदायूँ उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर जारी हड़ताल का आज 50 वा दिन पूरा हो गया बदायूं के
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सोहागपुर (होशंगाबाद) तिलक वार्ड के पूर्व पार्षद श्री प्रदीप दुबे की बिटिया कु.उपासना दुबे जो कि यूरोप में जॉब करती हैं उन्होंने यहां आकर अपने भाई स्व.विशाल दुबे की जन्म जयंती पर जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा लोगों को भोजन तो कराए साथ ही आपने ठंड से बचाव हेतु इन्हें गर्म वस्त्र कंबल आदि वितरित कर पुण्य व सराहनीय कार्य किया।
    1
    सोहागपुर (होशंगाबाद) तिलक वार्ड के पूर्व पार्षद श्री प्रदीप दुबे की बिटिया कु.उपासना दुबे जो कि यूरोप में जॉब करती हैं उन्होंने यहां आकर अपने भाई स्व.विशाल दुबे की जन्म जयंती पर जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा लोगों को भोजन तो कराए साथ ही आपने ठंड से बचाव हेतु इन्हें गर्म वस्त्र कंबल आदि वितरित कर पुण्य व सराहनीय कार्य किया।
    user_Jameel Khan "राम रहीम रोटी बैंक" सोहागपुर 9753751733
    Jameel Khan "राम रहीम रोटी बैंक" सोहागपुर 9753751733
    Voice of people होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.