logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भूखे को भोजन कराने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं- सोहागपुर (होशंगाबाद) वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी पंडित देवी प्रसाद जी दुबे यहां राम रहीम रोटी बैंक के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन कराने उपस्थित हुए। इस दौरान आपने कहा कि जरूरतमंद एवं भूखे प्यासे लोगों को भोजन कराने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। अतः आप लोग भी जरूरतमंद, असहाय,वृद्ध एवं बेसहारा लोगों की सहायता अवश्य कीजिए। इससे बड़ा कोई दान पुण्य नहीं है।

3 hrs ago
user_Jameel Khan "राम रहीम रोटी बैंक" सोहागपुर 9753751733
Jameel Khan "राम रहीम रोटी बैंक" सोहागपुर 9753751733
Voice of people होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

भूखे को भोजन कराने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं- सोहागपुर (होशंगाबाद) वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी पंडित देवी प्रसाद जी दुबे यहां राम रहीम रोटी बैंक के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन कराने उपस्थित हुए। इस दौरान आपने कहा कि जरूरतमंद एवं भूखे प्यासे लोगों को भोजन कराने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। अतः आप लोग भी जरूरतमंद, असहाय,वृद्ध एवं बेसहारा लोगों की सहायता अवश्य कीजिए। इससे बड़ा कोई दान पुण्य नहीं है।

More news from Narmadapuram and nearby areas
  • पिपरिया में मंगलवार को जनपद पंचायत सभागार में आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे इस दौरान दो ग्राम पंचायत के सचिव और सरपंच ने भी आवेदन प्रस्तुत किया
    1
    पिपरिया में मंगलवार को जनपद पंचायत सभागार में आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे इस दौरान दो ग्राम पंचायत के सचिव और सरपंच ने भी आवेदन प्रस्तुत किया
    user_Raj malviya
    Raj malviya
    Journalism Hoshangabad Nagar, Narmadapuram•
    19 hrs ago
  • ग्राम सेमरी हरचंद के स्कूल में आसामाजिक तत्वों का उपद्रव,शराब की बोतल तोड़कर फेंकी,तीन सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े‌। सोहागपुर के ग्राम सेमरी हरचंद में हाई स्कूल के पीछे स्थित शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला में रात्रि को असामाजिक तत्वों द्वारा शराब की बोतल तोड़कर उपद्रव किया गया जिससे पूरे स्कूल परिसर में कांच के टुकड़े बिखर गए अज्ञात लोगों द्वारा स्कूल की खिड़कियों से कांच की बोतल अंदर दीवाल में मारकर फोड़ी गई। वहां के तिरंगा स्तंभ को भी क्षति पहुंचाई गई एवं स्कूल परिसर की दीवारों पर लगे तीन सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया गया। इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर मंगलवार शाम 7:00 बजे से वायरल हो रहे हैं। घटना के बाद स्कूल के बच्चे एवं शिक्षक शिक्षिकाएं भयभीत है उन्होंने बताया कि आए दिन यहां गंदगी फैलाई जाती है एवं अज्ञात लोगों द्वारा तोड़फोड़ की जाती है स्कूल की शिक्षकों द्वारा सेमरी हरचंद पुलिस चौकी में आवेदन देकर अज्ञात व्यक्तियों के ऊपर उचित कार्यवाही करने को निवेदन किया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस ने वहां पहुंचकर जांच शुरू की स्कूली बच्चों एवं शिक्षक शिक्षकों को जांच कर उचित एवं आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
    1
    ग्राम सेमरी हरचंद के स्कूल में आसामाजिक तत्वों का उपद्रव,शराब की बोतल तोड़कर फेंकी,तीन सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े‌।
सोहागपुर के ग्राम सेमरी हरचंद में हाई स्कूल के पीछे स्थित शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला में रात्रि को असामाजिक तत्वों द्वारा शराब की बोतल तोड़कर उपद्रव किया गया जिससे पूरे स्कूल परिसर में कांच के टुकड़े बिखर गए अज्ञात लोगों द्वारा स्कूल की खिड़कियों से कांच की बोतल अंदर दीवाल में मारकर फोड़ी गई। वहां के तिरंगा स्तंभ को भी क्षति पहुंचाई गई एवं स्कूल परिसर की दीवारों पर लगे तीन सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया गया। इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर मंगलवार शाम 7:00 बजे से वायरल हो रहे हैं। घटना के बाद स्कूल के बच्चे एवं शिक्षक शिक्षिकाएं भयभीत है उन्होंने बताया कि आए दिन यहां गंदगी फैलाई जाती है एवं अज्ञात लोगों द्वारा तोड़फोड़ की जाती है स्कूल की शिक्षकों द्वारा सेमरी हरचंद पुलिस चौकी में आवेदन देकर अज्ञात व्यक्तियों के ऊपर उचित कार्यवाही करने को निवेदन किया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस ने वहां पहुंचकर जांच  शुरू की स्कूली बच्चों एवं शिक्षक शिक्षकों को जांच कर उचित एवं आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में स्कूली छात्राओं के आगे पीछे बाइक लेकर घूमाना और उन्हें देख गंदे गंदे कमेंट्स करना तीन मनचलों को बहुत महंगा पड़ गया। पुलिस ने तीनों मनचलों का नगर में जुलूस निकाला और नारे भी लगवाए।
    1
    नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में स्कूली छात्राओं के आगे पीछे बाइक लेकर घूमाना और उन्हें देख गंदे गंदे कमेंट्स करना तीन मनचलों को बहुत महंगा पड़ गया। पुलिस ने तीनों मनचलों का नगर में जुलूस निकाला और नारे भी लगवाए।
    user_SUPER FAST NETWORK
    SUPER FAST NETWORK
    Journalist कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर लोगों को जागरूक करने की पहल हुई शुरू कैंसर से बचाव के बताए तरीके
    1
    विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर लोगों को जागरूक करने की पहल हुई शुरू कैंसर से बचाव के बताए तरीके
    user_Vineet maheshwari
    Vineet maheshwari
    पत्रकारिता Raisen, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • बनखेड़ी। शहर में मंगलवार को जीएसटी विभाग की टीम द्वारा की गई सर्चिंग कार्रवाई से व्यापारिक क्षेत्र में अफरा–तफरी का माहौल बन गया। जीएसटी टीम के शहर में पहुंचते ही कई दुकानदारों को सर्चिंग की भनक लग गई, जिसके बाद किराना, हार्डवेयर और कपड़ा व्यवसाय से जुड़ी बड़ी दुकानों के शटर एक-एक कर गिरने लगे। सर्चिंग के दौरान शहर में करीब दो दर्जन से अधिक दुकानें बंद नजर आईं, जिससे बाजार की रौनक अचानक फीकी पड़ गई। सूत्रों के मुताबिक जीएसटी टीम की कार्रवाई लगभग दो से तीन घंटे तक चली। इस दौरान प्रमुख बाजारों में बड़ी दुकानों के बंद रहने को लेकर जनचर्चा तेज रही। हालांकि टीम के शहर से रवाना होते ही सभी दुकानें पुनः खुल गईं और बाजार सामान्य स्थिति में लौट आया। इधर, किराना व्यापारी अरविंद गुप्ता ने स्पष्ट किया कि उनकी दुकान पर जीएसटी टीम के तीन सदस्य पहुंचे थे, जिन्होंने आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। जांच पूरी होने के बाद टीम बिना किसी आपत्ति के रवाना हो गई। गुप्ता का कहना है कि दुकान बंद होने का कारण उनके घर में विवाह समारोह था, न कि जीएसटी की कार्रवाई। वहीं कुछ व्यापारियों का मानना है कि जीएसटी टीम की यह कार्रवाई नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। बाजार में बिलिंग को लेकर अलग-अलग व्यवस्थाएं प्रचलित हैं—कहीं पक्का बिल दिया जाता है, कहीं कच्चा और कहीं बिना बिल के भी लेनदेन होता है। इसी भ्रम के चलते कई दुकानदार जांच के नाम से घबराकर अपनी दुकानें बंद कर देते हैं, जबकि वास्तव में घबराने जैसी कोई बात नहीं होती। कुल मिलाकर जीएसटी टीम की सर्चिंग ने कुछ घंटों के लिए ही सही, लेकिन बनखेड़ी के बाजार में हलचल जरूर पैदा कर दी, जो दिनभर चर्चा का विषय बनी रही।
    1
    बनखेड़ी। शहर में मंगलवार को जीएसटी विभाग की टीम द्वारा की गई सर्चिंग कार्रवाई से व्यापारिक क्षेत्र में अफरा–तफरी का माहौल बन गया। जीएसटी टीम के शहर में पहुंचते ही कई दुकानदारों को सर्चिंग की भनक लग गई, जिसके बाद किराना, हार्डवेयर और कपड़ा व्यवसाय से जुड़ी बड़ी दुकानों के शटर एक-एक कर गिरने लगे। सर्चिंग के दौरान शहर में करीब दो दर्जन से अधिक दुकानें बंद नजर आईं, जिससे बाजार की रौनक अचानक फीकी पड़ गई।
सूत्रों के मुताबिक जीएसटी टीम की कार्रवाई लगभग दो से तीन घंटे तक चली। इस दौरान प्रमुख बाजारों में बड़ी दुकानों के बंद रहने को लेकर जनचर्चा तेज रही। हालांकि टीम के शहर से रवाना होते ही सभी दुकानें पुनः खुल गईं और बाजार सामान्य स्थिति में लौट आया।
इधर, किराना व्यापारी अरविंद गुप्ता ने स्पष्ट किया कि उनकी दुकान पर जीएसटी टीम के तीन सदस्य पहुंचे थे, जिन्होंने आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। जांच पूरी होने के बाद टीम बिना किसी आपत्ति के रवाना हो गई। गुप्ता का कहना है कि दुकान बंद होने का कारण उनके घर में विवाह समारोह था, न कि जीएसटी की कार्रवाई।
वहीं कुछ व्यापारियों का मानना है कि जीएसटी टीम की यह कार्रवाई नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। बाजार में बिलिंग को लेकर अलग-अलग व्यवस्थाएं प्रचलित हैं—कहीं पक्का बिल दिया जाता है, कहीं कच्चा और कहीं बिना बिल के भी लेनदेन होता है। इसी भ्रम के चलते कई दुकानदार जांच के नाम से घबराकर अपनी दुकानें बंद कर देते हैं, जबकि वास्तव में घबराने जैसी कोई बात नहीं होती।
कुल मिलाकर जीएसटी टीम की सर्चिंग ने कुछ घंटों के लिए ही सही, लेकिन बनखेड़ी के बाजार में हलचल जरूर पैदा कर दी, जो दिनभर चर्चा का विषय बनी रही।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    पत्रकारिता पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सिर्फ दो घंटे में सब खत्म हो गया… रायसेन जिले के बेगमगंज जनपद के ग्राम गोपालपुर में 24 वर्षीय युवक सौरभ विश्वकर्मा ने अपने खेत पर कीटनाशक पी लिया। बहन को फोन कर जानकारी दी, परिजन तुरंत अस्पताल ले गए, सागर रेफर हुआ, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
    1
    सिर्फ दो घंटे में सब खत्म हो गया…
रायसेन जिले के बेगमगंज जनपद के ग्राम गोपालपुर में 24 वर्षीय युवक सौरभ विश्वकर्मा ने अपने खेत पर कीटनाशक पी लिया। बहन को फोन कर जानकारी दी, परिजन तुरंत अस्पताल ले गए, सागर रेफर हुआ, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
    user_KKREPORTER
    KKREPORTER
    पत्रकार रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सड़क पर मिक्सर मशीन को सीधा करने के लिए खींचे तार में फंसकर युवक का सिर धर से अलग, दो अन्य घायल सतना-चित्रकूट सतना मुख्य मार्ग पर बगहा क्षेत्र में सोमवार को देर रात साढ़े 11 बजे एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। बिना यातायात रोके सड़क पार पलटी मिक्सर मशीन को खड़ा करने के दौरान टूचन से खिंची मोटी तार टूटने की चपेट में आकर एक अज्ञात युवक की गर्दन कटने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वार्ड क्रमांक 3 के पास सतना-चित्रकूट मुख्य मार्ग के किनारे एक बड़ा गड्ढा था, जिसमें बगहा की ओर जा रही मिक्सर मशीन और लिफ्टर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गए। दोनों वाहनों को खड़ा करने के लिए सड़क के दूसरी ओर ट्रैक्टर ले जाकर मोटी तार टूचन से बांधी गई और खींचकर उठाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन इस दौरान न तो सड़क को बंद किया गया और न ही कोई चेतावनी संकेत लगाए गए। इसी बीच सिविल लाइन की ओर से बगहा जा रहे बाइक सवार तीन युवक तेज रफ्तार में उस खिंची हुई तार की चपेट में आ गए। तार अत्यधिक तनी और धारदार होने के कारण बाइक चला रहे युवक का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर बीच में बैठे युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि तीसरा युवक मामूली रूप से घायल हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। खबर लिखे जाने तक मृतक और घायलों की औपचारिक पहचान नहीं हो सकी थी, हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों युवक रामपुर चौरासी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना ने सड़क पर चल रहे कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी को एक बार फिर उजागर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।
    1
    सड़क पर मिक्सर मशीन को सीधा करने के लिए खींचे तार में फंसकर युवक का सिर धर से अलग, दो अन्य घायल
सतना-चित्रकूट सतना मुख्य मार्ग पर बगहा क्षेत्र में सोमवार को देर रात साढ़े 11 बजे एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। बिना यातायात रोके सड़क पार पलटी मिक्सर मशीन को खड़ा करने के दौरान टूचन से खिंची मोटी तार टूटने की चपेट में आकर एक अज्ञात युवक की गर्दन कटने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वार्ड क्रमांक 3 के पास सतना-चित्रकूट मुख्य मार्ग के किनारे एक बड़ा गड्ढा था, जिसमें बगहा की ओर जा रही मिक्सर मशीन और लिफ्टर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गए। दोनों वाहनों को खड़ा करने के लिए सड़क के दूसरी ओर ट्रैक्टर ले जाकर मोटी तार टूचन से बांधी गई और खींचकर उठाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन इस दौरान न तो सड़क को बंद किया गया और न ही कोई चेतावनी संकेत लगाए गए। इसी बीच सिविल लाइन की ओर से बगहा जा रहे बाइक सवार तीन युवक तेज रफ्तार में उस खिंची हुई तार की चपेट में आ गए। तार अत्यधिक तनी और धारदार होने के कारण बाइक चला रहे युवक का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर बीच में बैठे युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि तीसरा युवक मामूली रूप से घायल हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। खबर लिखे जाने तक मृतक और घायलों की औपचारिक पहचान नहीं हो सकी थी, हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों युवक रामपुर चौरासी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना ने सड़क पर चल रहे कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी को एक बार फिर उजागर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।
    user_SUPER FAST NETWORK
    SUPER FAST NETWORK
    Journalist कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सांसद खेल महोत्सव को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का क्यों जताया आभार
    1
    सांसद खेल महोत्सव को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का क्यों जताया आभार
    user_Vineet maheshwari
    Vineet maheshwari
    पत्रकारिता Raisen, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • सलामत पुर पंचायत राता तलाई के अंतर्गत आने वाला आदर्श नगर कॉलोनी में पिछले 15 साल से कोई विकास कार्य नहीं किया गया कच्ची रोड है नाली नहीं है पानी की व्यवस्था नहीं है गार्डन की व्यवस्था नहीं है लाइटों की व्यवस्था अस्त-व्यस्त है कॉलोनी नजरों द्वारा कॉलोनी में समस्त परमिशन ली गई है लेकिन विकास नहीं किया गया यह पांच लोग रायसेन जिले के हैं एस मुनियों पप्पू शर्मा सादिक अंकल बाकी अन्य लोग कॉलोनी वालों ने करीब 5 साल से इनकी शिकायत कर रहे हैं इसके ऊपर एसडीएम ने एक्शन लिया था इनके प्लाटों पर रोक लगा दी थी नामांतरण पर रोक लगा दी थी यह लोग कुछ बीजेपी के हैं कुछ कांग्रेसी हैं इनके ऊपर कारवाई नहीं हो रही इनके प्लाटों पर जो रोक लगी थी वह भी एसडीएम ने हटा दी एवं प्लांट बिक रहे हैं कॉलोनी में कोई विकास नहीं है जो परमिशन है थी उनकी मजाक उड़ाई जा रही है शासन प्रशासन आंखें बंद करके बैठा है आदर्श नगर कॉलोनी वाले चाहते हैं इन लोगों पर कार्रवाई हो यह लोग कई बार एटीएम ऑफिस गए कहां सब उसे फाइल में क्या हुआ एसडीएम साहब बोल रहे हैं फाइल ही नहीं है फाइल को चूहे खा गए
    2
    सलामत पुर पंचायत राता तलाई के अंतर्गत आने वाला आदर्श नगर कॉलोनी में पिछले 15 साल से कोई विकास कार्य नहीं किया गया कच्ची रोड है नाली नहीं है पानी की व्यवस्था नहीं है गार्डन की व्यवस्था नहीं है लाइटों की व्यवस्था अस्त-व्यस्त है कॉलोनी नजरों द्वारा कॉलोनी में समस्त परमिशन ली गई है लेकिन विकास नहीं किया गया यह पांच लोग रायसेन जिले के हैं एस मुनियों पप्पू शर्मा सादिक अंकल बाकी अन्य लोग कॉलोनी वालों ने करीब 5 साल से इनकी शिकायत कर रहे हैं इसके ऊपर एसडीएम ने एक्शन लिया था इनके प्लाटों पर रोक लगा दी थी नामांतरण पर रोक लगा दी थी यह लोग कुछ बीजेपी के हैं कुछ कांग्रेसी हैं इनके ऊपर कारवाई नहीं हो रही इनके प्लाटों पर जो रोक लगी थी वह भी एसडीएम ने हटा दी एवं प्लांट बिक रहे हैं कॉलोनी में कोई विकास नहीं है जो परमिशन है थी उनकी मजाक उड़ाई जा रही है शासन प्रशासन आंखें बंद करके बैठा है आदर्श नगर कॉलोनी वाले चाहते हैं इन लोगों पर कार्रवाई हो यह लोग कई बार एटीएम ऑफिस गए कहां सब उसे फाइल में क्या हुआ एसडीएम साहब बोल रहे हैं फाइल ही नहीं है फाइल को चूहे खा गए
    user_Raghuveer Singh meena
    Raghuveer Singh meena
    Actor/Actress रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.