logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

काल बनकर दौड़ा 'अज्ञात' वाहन: उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, लाशों के पास बिलखती मिली 3 माह की मासूम... काल बनकर दौड़ा 'अज्ञात' वाहन: उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, लाशों के पास बिलखती मिली 3 माह की मासूम... हरदोई: नियति का खेल भी कितना क्रूर होता है, इसका मंजर पचदेवरा थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर देखने को मिला। कल तक जिस घर में बहन की शादी की खुशियां गूंज रही थीं, आज वहां मातम का सन्नाटा है। एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को ऐसी टक्कर मारी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन इस खौफनाक मंजर की सबसे दर्दनाक तस्वीर वो नन्ही जान थी, जो अपने माता-पिता के बेजान शरीरों के पास बैठकर रो रही थी।शाहजहांपुर के नथीनगला निवासी सियाराम अपनी पत्नी नीलम और तीन महीने की मासूम बेटी के साथ अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने गए थे। खुशियों भरे पलों को समेटकर जब यह परिवार अपनी बाइक से वापस लौट रहा था, तभी सेढामऊ अंडरपास के पास मौत ने उनका रास्ता रोक लिया। हादसा इतना भीषण था कि सियाराम और नीलम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों और पुलिस की रूह तब कांप गई जब उन्होंने देखा कि सड़क पर पड़े माता-पिता के शवों के बीच उनकी तीन महीने की दुधमुंही बच्ची बिलख रही थी। उसे क्या पता था कि जिन कंधों का उसे सहारा था, वे अब हमेशा के लिए खामोश हो चुके हैं।सियाराम और नीलम की शादी करीब दो साल पहले ही हुई थी। सियाराम अपनी ननिहाल ग्राम गहवरा (पाली) में रहकर अपने परिवार का सपना बुन रहा था। लेकिन एक तेज रफ्तार 'अज्ञात' वाहन ने उन सारे सपनों को चंद सेकंड में चकनाचूर कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस उस 'कातिल' वाहन की तलाश में जुटी है जिसने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया और एक नन्ही जान को अनाथ कर दिया। #Hardoi #HardoiNews #RoadAccident #UPNews #GangaExpressway #Pachdevra #Tragedy #EmotionalStory #हरदोई #सड़क_हादसा #यूपी_पुलिस #SadNews #AccidentNews #HardoiPolice #BreakingNewsHardoi #CrimeNews #DailyNews #JusticeForVictims #PublicSafety #ExpresswayAccident

2 hrs ago
user_Manoj Sahara
Manoj Sahara
हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
14317bda-7d69-4396-8ddb-b97cc7bfc03d

काल बनकर दौड़ा 'अज्ञात' वाहन: उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, लाशों के पास बिलखती मिली 3 माह की मासूम... काल बनकर दौड़ा 'अज्ञात' वाहन: उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, लाशों के पास बिलखती मिली 3 माह की मासूम... हरदोई: नियति का खेल भी कितना क्रूर होता है, इसका मंजर पचदेवरा थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर देखने को मिला। कल तक जिस घर में बहन की शादी की खुशियां गूंज रही थीं, आज वहां मातम का सन्नाटा है। एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को ऐसी टक्कर मारी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन इस खौफनाक मंजर की सबसे दर्दनाक तस्वीर वो नन्ही जान थी, जो अपने माता-पिता के बेजान शरीरों के पास बैठकर रो रही थी।शाहजहांपुर के नथीनगला निवासी सियाराम अपनी पत्नी नीलम और तीन महीने की मासूम बेटी के साथ अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने गए थे। खुशियों भरे पलों को समेटकर जब यह परिवार अपनी बाइक से वापस लौट रहा था, तभी सेढामऊ अंडरपास के पास मौत ने उनका रास्ता रोक लिया। हादसा इतना भीषण था कि सियाराम और नीलम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों और पुलिस की रूह तब कांप गई जब उन्होंने देखा कि सड़क पर पड़े माता-पिता के शवों के बीच उनकी तीन महीने की दुधमुंही बच्ची बिलख रही थी। उसे क्या पता था कि जिन कंधों का उसे सहारा था, वे अब हमेशा के लिए खामोश हो चुके हैं।सियाराम और नीलम की शादी करीब दो साल पहले ही हुई थी। सियाराम अपनी ननिहाल ग्राम गहवरा (पाली) में रहकर अपने परिवार का सपना बुन रहा था। लेकिन एक तेज रफ्तार 'अज्ञात' वाहन ने उन सारे सपनों को चंद सेकंड में चकनाचूर कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस उस 'कातिल' वाहन की तलाश में जुटी है जिसने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया और एक नन्ही जान को अनाथ कर दिया। #Hardoi #HardoiNews #RoadAccident #UPNews #GangaExpressway #Pachdevra #Tragedy #EmotionalStory #हरदोई #सड़क_हादसा #यूपी_पुलिस #SadNews #AccidentNews #HardoiPolice #BreakingNewsHardoi #CrimeNews #DailyNews #JusticeForVictims #PublicSafety #ExpresswayAccident

More news from Hardoi and nearby areas
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | हरदोई शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मंडी स्थल गेट के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घायल की पहचान संजीव कुमार (14 वर्ष), पुत्र रामनारायण, निवासी सिकंदरपुर बाजार के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संजीव सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। इलाके में घटना को लेकर दहशत और आक्रोश का माहौल है।
    4
    ब्रेकिंग न्यूज़ | हरदोई
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मंडी स्थल गेट के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
घायल की पहचान संजीव कुमार (14 वर्ष), पुत्र रामनारायण, निवासी सिकंदरपुर बाजार के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संजीव सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। इलाके में घटना को लेकर दहशत और आक्रोश का माहौल है।
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    41 min ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | हरदोई शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मंडी स्थल गेट के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घायल की पहचान संजीव कुमार (14 वर्ष), पुत्र रामनारायण, निवासी सिकंदरपुर बाजार के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संजीव सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। इलाके में घटना को लेकर दहशत और आक्रोश का माहौल है।
    2
    ब्रेकिंग न्यूज़ | हरदोई
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।
मंडी स्थल गेट के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी,
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
घायल की पहचान संजीव कुमार (14 वर्ष), पुत्र रामनारायण, निवासी सिकंदरपुर बाजार के रूप में हुई है। 
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संजीव सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद पहुंचाया,
जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। 
इलाके में घटना को लेकर दहशत और आक्रोश का माहौल है।
    user_Journalist,Abdheshkumar
    Journalist,Abdheshkumar
    Graphic designer Shahabad, Hardoi•
    1 hr ago
  • पुल पर सनसनी: पिता ने लगाई छलांग, बेटे ने भी कूदकर बचाने की कोशिश—मछुआरे ने बचाई दोनों की जान पाली (हरदोई): पाली के गर्रा पुल पर सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। पिता को डूबता देख बेटे ने भी बिना सोचे-समझे नदी में कूदकर जान बचाने की कोशिश की, जिससे दोनों की जान खतरे में पड़ गई। जानकारी के अनुसार, पैतापुर गांव निवासी सूरज अपने पिता चंद्रेश को लेने के लिए लोनार थाना क्षेत्र के औघटपुर गांव गया था, जहां उसकी फुफेरी बहन की शादी थी। सोमवार को पिता-पुत्र मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि पाली के गर्रा पुल पर पहुंचने के बाद चंद्रेश ने बेटे से बाइक रोकने को कहा। बाइक रुकवाने के बाद उसने सूरज से नदी में डालने के लिए 10 रुपये का सिक्का मांगा। जैसे ही बेटे ने सिक्का दिया, चंद्रेश अचानक पुल की रेलिंग पर चढ़ गया और देखते ही देखते नदी में छलांग लगा दी। पिता को पानी में डूबता देख बेटे सूरज ने भी हिम्मत दिखाते हुए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन गहरे पानी में दोनों ही डूबने-उतराने लगे और हालात गंभीर हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इसी दौरान नदी किनारे मौजूद एक साहसी मछुआरे ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मछुआरे की बहादुरी से बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चंद्रेश को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली भेजा गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि व्यक्ति ने नदी में छलांग क्यों लगाई, इसकी जांच की जा रही है। 👉 घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं मछुआरे की बहादुरी की हर कोई सराहना कर रहा है।
    1
    पुल पर सनसनी: पिता ने लगाई छलांग, बेटे ने भी कूदकर बचाने की कोशिश—मछुआरे ने बचाई दोनों की जान
पाली (हरदोई): पाली के गर्रा पुल पर सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। पिता को डूबता देख बेटे ने भी बिना सोचे-समझे नदी में कूदकर जान बचाने की कोशिश की, जिससे दोनों की जान खतरे में पड़ गई।
जानकारी के अनुसार, पैतापुर गांव निवासी सूरज अपने पिता चंद्रेश को लेने के लिए लोनार थाना क्षेत्र के औघटपुर गांव गया था, जहां उसकी फुफेरी बहन की शादी थी। सोमवार को पिता-पुत्र मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि पाली के गर्रा पुल पर पहुंचने के बाद चंद्रेश ने बेटे से बाइक रोकने को कहा। बाइक रुकवाने के बाद उसने सूरज से नदी में डालने के लिए 10 रुपये का सिक्का मांगा। जैसे ही बेटे ने सिक्का दिया, चंद्रेश अचानक पुल की रेलिंग पर चढ़ गया और देखते ही देखते नदी में छलांग लगा दी।
पिता को पानी में डूबता देख बेटे सूरज ने भी हिम्मत दिखाते हुए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन गहरे पानी में दोनों ही डूबने-उतराने लगे और हालात गंभीर हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया।
इसी दौरान नदी किनारे मौजूद एक साहसी मछुआरे ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मछुआरे की बहादुरी से बड़ा हादसा टल गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चंद्रेश को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली भेजा गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि व्यक्ति ने नदी में छलांग क्यों लगाई, इसकी जांच की जा रही है।
👉 घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं मछुआरे की बहादुरी की हर कोई सराहना कर रहा है।
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • शाहाबाद (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र में उधरनपुर स्थित नालंदा स्कूल के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पीछे से मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रोजा, जिला शाहजहांपुर निवासी अनिल पुत्र राजाराम की पुत्री के तिलक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुछ लोग हरदोई जनपद के मझिला थाना क्षेत्र के बहेड़ा रसूलपुर जा रहे थे। इसी क्रम में लडके पक्ष को देने बाली मोटरसाइकिल पर सवार पुष्पेंद्र पुत्र वीरपाल निवासी सहजना थाना कांठ, मोहित पुत्र बच्चूलाल निवासी सेमराई थाना रोजा तथा शिशकुमार पुत्र अज्ञात की मोटरसाइकिल उधरनपुर स्थित नालंदा स्कूल के पास पहुंची, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही शाहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी शाहाबाद भेजा। वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    3
    शाहाबाद (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र में उधरनपुर स्थित नालंदा स्कूल के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पीछे से मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रोजा, जिला शाहजहांपुर निवासी अनिल पुत्र राजाराम की पुत्री के तिलक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुछ लोग हरदोई जनपद के मझिला थाना क्षेत्र के बहेड़ा रसूलपुर जा रहे थे। इसी क्रम में लडके पक्ष को देने बाली मोटरसाइकिल पर सवार पुष्पेंद्र पुत्र वीरपाल निवासी सहजना थाना कांठ, मोहित पुत्र बच्चूलाल निवासी सेमराई थाना रोजा तथा शिशकुमार पुत्र अज्ञात की मोटरसाइकिल उधरनपुर स्थित नालंदा स्कूल के पास पहुंची, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही शाहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी शाहाबाद भेजा। वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Journalist,Sandeep Kumar
    Journalist,Sandeep Kumar
    निष्पक्ष,निडर एवं निर्भीक पत्रकार शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Vinay kumar
    1
    Post by Vinay kumar
    user_Vinay kumar
    Vinay kumar
    शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कन्नौज ब्रेकिंग - उधारी का तगादा करना पड़ा भारी। युवक को दबंगो ने गाली गलौज कर बुरी तरह पीटा। दोबारा तगादा करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप। पीड़ित पुनीत ने 2 हमलावरों के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सरायप्रयाग का मामला।
    2
    कन्नौज ब्रेकिंग - उधारी का तगादा करना पड़ा भारी। युवक को दबंगो ने गाली गलौज कर बुरी तरह पीटा। दोबारा तगादा करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप। पीड़ित पुनीत ने 2 हमलावरों के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सरायप्रयाग का मामला।
    user_Raeesh Khan
    Raeesh Khan
    Court reporter कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by (Journalist) Madhur kumar
    1
    Post by (Journalist) Madhur kumar
    user_(Journalist) Madhur kumar
    (Journalist) Madhur kumar
    Newspaper publisher हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • हेडलाइन: जिला संवाददाता अवधेश कुमार भीषण गर्मी में प्यासे फरियादी—शाहाबाद तहसील के वाटर कूलर बने शोपीस हरदोई के शाहाबाद तहसील परिसर में भीषण गर्मी के बीच व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आ रही है। परिसर में लगाए गए दो वाटर कूलर, जिनका उद्घाटन रजनी तिवारी द्वारा किया गया था, फिलहाल शोपीस बनकर खड़े हैं। हैरानी की बात यह है कि इतनी तेज गर्मी और उमस के बावजूद इन कूलरों को अभी तक चालू नहीं किया गया है। तहसील में आने वाले फरियादी और कर्मचारी पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि क्या वे इसी तरह गर्मी में परेशान होते रहेंगे और कूलर यूं ही बंद पड़े रहेंगे? इस लापरवाही को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कूलर चालू कराने की मांग की है, ताकि राहत मिल सके।
    4
    हेडलाइन: 
जिला संवाददाता अवधेश कुमार 
भीषण गर्मी में प्यासे फरियादी—शाहाबाद तहसील के वाटर कूलर बने शोपीस
हरदोई के शाहाबाद तहसील परिसर में भीषण गर्मी के बीच व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आ रही है। परिसर में लगाए गए दो वाटर कूलर, जिनका उद्घाटन रजनी तिवारी द्वारा किया गया था, फिलहाल शोपीस बनकर खड़े हैं। हैरानी की बात यह है कि इतनी तेज गर्मी और उमस के बावजूद इन कूलरों को अभी तक चालू नहीं किया गया है।
तहसील में आने वाले फरियादी और कर्मचारी पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि क्या वे इसी तरह गर्मी में परेशान होते रहेंगे और कूलर यूं ही बंद पड़े रहेंगे? इस लापरवाही को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कूलर चालू कराने की मांग की है, ताकि राहत मिल सके।
    user_Journalist,Abdheshkumar
    Journalist,Abdheshkumar
    Graphic designer Shahabad, Hardoi•
    2 hrs ago
  • *थाना संडीला क्षेत्र में दिनांक 19.04.2026 को श्री रामेश्वर निवासी शंभू खेड़ा मजरा परिहामा थाना संडीला जनपद हरदोई द्वारा सूचना दी गई की उनके भाई रमाकांत (उम्र करीब 45 वर्ष) से दिनांक 16 .04.2026 को विपक्षी सुनील बाराती और उसकी मां (जो कि एक ही परिवार के हैं) से किसी बात पर हंसने को लेकर विवाद और मारपीट हो गयी थी। जिससे रमाकांत को चोट लग गई थी जिसको फैमिली हॉस्पिटल संडीला में इलाज के लिए लेकर गए थे वहां इलाज चल रहा था उपचार के दौरान रमाकांत की मृत्यु हो गई है जिनका शव मृतक के घर पर है पोस्टमार्टम कराना चाहते हैं। प्राप्त सूचना पर संडीला पुलिस द्वारा सूचना पर फॉरेंसिक टीम को बुलवाकर पंचायतनामा तैयार कराकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया , पोस्टमार्टम की कार्यवाही के उपरांत परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त कर वैधानिक कार्यवाही जा रही है। जानकारी में आया है कि मृतक शराबी के आदी थे, नशे में होने के कारण ही विवाद हुआ था इसी कारण से थाने में भी कोई सूचना नहीं दी गई थी और प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराया जा रहा था । उक्त प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी संडीला श्री संतोष कुमार सिंह की बाइट*
    1
    *थाना संडीला क्षेत्र में दिनांक 19.04.2026 को श्री रामेश्वर निवासी शंभू खेड़ा मजरा परिहामा थाना संडीला जनपद हरदोई द्वारा सूचना दी गई की उनके भाई रमाकांत (उम्र करीब 45 वर्ष) से दिनांक 16 .04.2026 को विपक्षी सुनील बाराती और उसकी मां (जो कि एक ही परिवार के हैं) से किसी बात पर हंसने को लेकर विवाद और मारपीट हो गयी थी। जिससे रमाकांत को चोट लग गई थी जिसको फैमिली हॉस्पिटल संडीला में इलाज के लिए लेकर गए थे वहां इलाज चल रहा था उपचार के दौरान  रमाकांत की मृत्यु हो गई है जिनका शव मृतक के घर पर है पोस्टमार्टम कराना चाहते हैं। प्राप्त सूचना पर संडीला पुलिस द्वारा सूचना पर फॉरेंसिक टीम को बुलवाकर पंचायतनामा तैयार कराकर पोस्टमार्टम हेतु  भिजवाया गया , पोस्टमार्टम की कार्यवाही के उपरांत परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। तहरीर व  पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त कर वैधानिक कार्यवाही जा रही है। जानकारी में आया है कि मृतक शराबी के आदी थे, नशे में होने के कारण ही विवाद हुआ था इसी कारण से थाने में भी कोई सूचना नहीं दी गई थी और प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराया जा रहा था । उक्त प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी संडीला श्री संतोष कुमार सिंह की बाइट*
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.