Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुरसरांय में 112 पुलिस कर्मी पुष्पेंद्र सिंह को दी गई भावभीनी विदाई गुरसरांय में 112 पुलिस में तैनात पुलिस कर्मी पुष्पेंद्र सिंह का गोंडा जनपद में तबादला होने पर पुलिस कर्मियों द्वारा मंडी चौकी में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान साथियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस कर्मियों ने पुष्पेंद्र सिंह को माला पहनाकर, मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया और उनके साथ बिताए समय को याद किया। सभी ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान जिम्मेदारी और ईमानदारी से कार्य किया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक सतपाल सिंह, दीपक कुमार, ऋषि यादव, सरबेंद्र तिवारी, विवेक तिवारी और बरसात खान सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
Som mishra
गुरसरांय में 112 पुलिस कर्मी पुष्पेंद्र सिंह को दी गई भावभीनी विदाई गुरसरांय में 112 पुलिस में तैनात पुलिस कर्मी पुष्पेंद्र सिंह का गोंडा जनपद में तबादला होने पर पुलिस कर्मियों द्वारा मंडी चौकी में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान साथियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस कर्मियों ने पुष्पेंद्र सिंह को माला पहनाकर, मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया और उनके साथ बिताए समय को याद किया। सभी ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान जिम्मेदारी और ईमानदारी से कार्य किया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक सतपाल सिंह, दीपक कुमार, ऋषि यादव, सरबेंद्र तिवारी, विवेक तिवारी और बरसात खान सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गुरसराय। नगर में आतंक का पर्याय बने आवारा जानवरों को पकड़ने के लिए नगर पालिका द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका की टीम ने कई आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला भिजवाया, जिससे नगरवासियों को काफी राहत मिली है। जानकारी के अनुसार तालाब माता मंदिर के आसपास एक सांड कई दिनों से घूम रहा था और आने-जाने वाले श्रद्धालुओं तथा राहगीरों पर हमला कर रहा था। इसके कारण क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ था और लोग मंदिर जाने से भी घबराने लगे थे। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत नगर पालिका से की गई थी। शिकायत मिलने के बाद बुधवार को नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद सांड को पकड़ लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित रूप से गौशाला भेज दिया गया। नगर पालिका द्वारा नगर के अन्य इलाकों में भी अभियान चलाकर आवारा जानवरों को पकड़कर गौशाला भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। नगरवासियों ने नगर पालिका के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यदि इसी तरह लगातार कार्रवाई होती रही तो नगर में आवारा पशुओं से होने वाली परेशानियों से काफी हद तक निजात मिलेगी। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- Post by मधुर यादव (बरिष्ठ पत्रकार)1
- प्रियांशु मिश्रा वर्तमान समय में कोतवाली कर्वी क्षेत्र में रह रहे है। थाना कोतवाली कर्वी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर लड़के को सुरक्षित बचाया गया। लगाये गये आरोप के सम्बन्ध में जांच की जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए कृपया कमेंट सेक्शन में जाए 👇 #BreakingNews #viewersfriendsfollowers #viewersfriendsfollowersnonfollowers #postviralシ2025 #postviralシ2025 #highlightseveryonefollowers2026 #friendsfollowersviewerseveryone #friendsfollowersViewers #LatestUpdates #UPNews #UttarPradesh #Chitrakoot1
- Post by Kshatr Pal shivhare1
- Post by Ankit Gotam1
- लुहरगांव के पास आपे चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, तीन लोग हुए घायल तहसील टहरौली क्षेत्र के लुहरगांव में आज मंगलवार को रात्रि के करीब 8 बजे आमने सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाईक चालक सहित दो और घायल हो गए जिन्हें आनन फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरगांव लेकर गए जहां पर सभी घायलों का उपचार किया गया मौके पर पहुंची टहरौली पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है1
- ब्रेकिंग न्यूज: उरई कोतवाली के बाहर हाइबोल्टेज ड्रामा शहीद भगत सिँह का पूरा मामला उरई कोतवाली के बाहर दो गुटों में हाइबोल्टेज ड्रामा आये दिन होते विवाद - युवक संग मारपीट, भीड़ उमड़ आई! अफरा-तफरी मच गई, जाम लग गया लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। क्या है पूरा मामला उरई कोतवाली के बाहर की घटना है #UraiBreaking #JalaunNews #PoliceLate #RoadRage1
- गुरसरांय (झांसी)। वन रेंज गुरसरांय में महिला श्रमिकों एवं महिला कर्मचारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान वन क्षेत्राधिकारी गुरसरांय राधेश्याम दिवाकर ने माधवपुरा एवं भसनेह नर्सरी में कार्यरत महिला श्रमिकों व कर्मचारियों को माल्यार्पण कर साड़ी एवं अन्य उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी राधेश्याम दिवाकर ने कहा कि महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा अनेक विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने विकास के साथ-साथ आसपास की महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें, ताकि महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य धरातल पर साकार हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान भसनेह और माधवपुरा नर्सरी में बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रमिक महिलाएं व अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। उपस्थित महिलाओं ने वन विभाग के अधिकारियों तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1