गुरसरांय में आवारा सांड को पकड़कर गौशाला भेजा, लोगों को मिली राहत गुरसराय। नगर में आतंक का पर्याय बने आवारा जानवरों को पकड़ने के लिए नगर पालिका द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका की टीम ने कई आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला भिजवाया, जिससे नगरवासियों को काफी राहत मिली है। जानकारी के अनुसार तालाब माता मंदिर के आसपास एक सांड कई दिनों से घूम रहा था और आने-जाने वाले श्रद्धालुओं तथा राहगीरों पर हमला कर रहा था। इसके कारण क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ था और लोग मंदिर जाने से भी घबराने लगे थे। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत नगर पालिका से की गई थी। शिकायत मिलने के बाद बुधवार को नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद सांड को पकड़ लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित रूप से गौशाला भेज दिया गया। नगर पालिका द्वारा नगर के अन्य इलाकों में भी अभियान चलाकर आवारा जानवरों को पकड़कर गौशाला भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। नगरवासियों ने नगर पालिका के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यदि इसी तरह लगातार कार्रवाई होती रही तो नगर में आवारा पशुओं से होने वाली परेशानियों से काफी हद तक निजात मिलेगी। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

- गुरसराय। नगर में आतंक का पर्याय बने आवारा जानवरों को पकड़ने के लिए नगर पालिका द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका की टीम ने कई आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला भिजवाया, जिससे नगरवासियों को काफी राहत मिली है। जानकारी के अनुसार तालाब माता मंदिर के आसपास एक सांड कई दिनों से घूम रहा था और आने-जाने वाले श्रद्धालुओं तथा राहगीरों पर हमला कर रहा था। इसके कारण क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ था और लोग मंदिर जाने से भी घबराने लगे थे। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत नगर पालिका से की गई थी। शिकायत मिलने के बाद बुधवार को नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद सांड को पकड़ लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित रूप से गौशाला भेज दिया गया। नगर पालिका द्वारा नगर के अन्य इलाकों में भी अभियान चलाकर आवारा जानवरों को पकड़कर गौशाला भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। नगरवासियों ने नगर पालिका के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यदि इसी तरह लगातार कार्रवाई होती रही तो नगर में आवारा पशुओं से होने वाली परेशानियों से काफी हद तक निजात मिलेगी। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- Post by मधुर यादव (बरिष्ठ पत्रकार)1
- प्रियांशु मिश्रा वर्तमान समय में कोतवाली कर्वी क्षेत्र में रह रहे है। थाना कोतवाली कर्वी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर लड़के को सुरक्षित बचाया गया। लगाये गये आरोप के सम्बन्ध में जांच की जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए कृपया कमेंट सेक्शन में जाए 👇 #BreakingNews #viewersfriendsfollowers #viewersfriendsfollowersnonfollowers #postviralシ2025 #postviralシ2025 #highlightseveryonefollowers2026 #friendsfollowersviewerseveryone #friendsfollowersViewers #LatestUpdates #UPNews #UttarPradesh #Chitrakoot1
- Post by Kshatr Pal shivhare1
- Post by Ankit Gotam1
- लुहरगांव के पास आपे चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, तीन लोग हुए घायल तहसील टहरौली क्षेत्र के लुहरगांव में आज मंगलवार को रात्रि के करीब 8 बजे आमने सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाईक चालक सहित दो और घायल हो गए जिन्हें आनन फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरगांव लेकर गए जहां पर सभी घायलों का उपचार किया गया मौके पर पहुंची टहरौली पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है1
- जालौन जिले के कोंच स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का बुधवार दोपहर 1 बजे लखनऊ से आई कायाकल्प टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल में साफ-सफाई, व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन करना था। निरीक्षण टीम में लखनऊ से डॉ. तारिक अंसारी के साथ नामित सदस्य डॉ. मनीष खरे और डॉ. फिरोज आलम शामिल रहे। टीम ने कायाकल्प योजना के अंतर्गत अस्पताल के विभिन्न विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम ने अस्पताल के दवा कक्ष, लैब प्रयोगशाला, डॉक्टर कक्ष, लेबर रूम, एनसीडी कक्ष, एक्स-रे रूम सहित पूरे सीएचसी परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई, रिकॉर्ड व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को देखा गया। इस दौरान टीम ने अस्पताल प्रशासन को कुछ आवश्यक निर्देश भी दिए। विशेष रूप से लैब के बाहर स्पष्ट रूप से एक सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि मरीजों को प्रयोगशाला तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए आवश्यक सुधार के लिए सुझाव भी दिए। अस्पताल प्रशासन ने टीम के निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल शाक्य के साथ डॉ. रामकरन गौर, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. सविता पटेल, डॉ. के.के. भार्गव, फार्मासिस्ट विजय, सुधांशु, महेंद्र सचान, अवधेश झा, एलटी सतेंद्र नारायण, कपिल दुबे, महेंद्र नगाइच, किशन सोनी, स्टाफ नर्स सत्यवती, बंधन, दीपा, नेत्र सहायक राजेश, कार्यालय स्टाफ सुशील चतुर्वेदी, पवन गुप्ता, एएनएम नीलम, अजय झा, काउंसलर दीपिका, रितिक, सुनीता सहित अस्पताल का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।1
- गुरसरांय (झांसी)। वन रेंज गुरसरांय में महिला श्रमिकों एवं महिला कर्मचारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान वन क्षेत्राधिकारी गुरसरांय राधेश्याम दिवाकर ने माधवपुरा एवं भसनेह नर्सरी में कार्यरत महिला श्रमिकों व कर्मचारियों को माल्यार्पण कर साड़ी एवं अन्य उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी राधेश्याम दिवाकर ने कहा कि महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा अनेक विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने विकास के साथ-साथ आसपास की महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें, ताकि महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य धरातल पर साकार हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान भसनेह और माधवपुरा नर्सरी में बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रमिक महिलाएं व अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। उपस्थित महिलाओं ने वन विभाग के अधिकारियों तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1